Theatre worshop – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

15 दिवसीय लोक नाट्य कार्यशाला का शुभारंभ
कार्यशाला में तैयार होगा भिखारी ठाकुर का नाटक गंगा स्नान

आरा,11मई. प्रभाव क्रिएटिव सोसाइटी द्वारा आयोजित लोक प्रस्तुतिपरक अभिनय एवं लोक संगीत कार्यशाला का शुभारम्भ बड़ी मठिया स्तिथ नेशनल साइंसटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट के हॉल में हुआ. कार्यशाला का उदघाटन सामाजिक कार्यकर्त्ता विष्णु सिंह(उप मेयर प्रत्याशी) सुशील कुमार एवं जदयू के युवा नेता अभय बिश्वास भट्ट, और नेशनल साइंसटिफिक रिसर्च एंड सोशल एनालिसिस ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यशाला के रूप रेखा पर युवा निर्देशक मनोज सिंह ने प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि 15 दिवसीय इस कार्यशाला में भिखारी ठाकुर की अमर कृति नाटक “गंगा स्नान” की तैयारी की जाएगी. जिसकी प्रस्तुति दिनांक 27 एवं 28 मई 2022 को स्थानीय वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में बाबू ललन सिंह मुक्तावकाश मंच पर किया जायेगा.

मुख्य अतिथि बिष्णु सिंह ने कार्यशाला में आये प्रशिक्षुओ को सम्बोधित करते हुए कहा भिखारी ठाकुर भोजपुरी रत्न है. उन्होंने अपने नाटकों में घर-घर, गाँव-गाँव की समस्या को विषय बनाया. भिखारी ठाकुर के नाटकों और हमारी लोक गीतों से नये कलाकारों को अपनी संस्कृति, अपनी परम्परा जानने का अच्छा अवसर है. सामाजिक कार्यकर्ता सुशील कुमार ने कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यशाला आरा के रंगमंच के इतिहास मे मील का पत्थर साबित होगा. युवा जदयू नेता अभय बिश्वास भट्ट ने कहा कि कलाकार जहाँ भी मुझे ढूंढ़ते है मैं 24 घंटे उनके सहयोग और संघर्ष मे साथ रहता हूँ.

लोक संगीत के प्रशिक्षक नागेन्द्र पाण्डेय ने लोक संगीत की महत्ता के बारे मे बताया. कार्यशाला निदेशक अम्बुज कुमार ने कहा कि भिखारी ठाकुर के नाटकों में अभिनय करना आसान नहीं होता. संगीत के साथ अभिनय का संयोजन करना होता है. नाटक का निर्देशन मनोज कुमार सिंह सम्हालेंगे, वहीं संगीत की जिम्मेदारी श्याम शर्मीला को दी गई है.

प्रशिक्षुओ में रितु पाण्डेय, निक्की कुमारी, शालिनी कुमारी, मीरा पाण्डेय, अंशी गुप्ता, खुशबू कुमारी, प्रियंका कुमारी, मुकेश कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिन्स शर्मा, रितेश कुमार टाइगर, शुभम कुमार, ऋतिक मिश्रा, कुनाल कुमार, दीपक तिवारी आदि बहुत ही उत्साहित दिखे.

आगत अतिथियों का स्वागत कार्यशाला संयोजक मनोज श्रीवास्तव ने किया. कार्यक्रम का संचालन मंगलेश तिवारी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव कमलेश कुंदन ने किया. कार्यक्रम में शामिल अतिथियों में संजय कुमार, सुनील पाठक, डॉ पंकज भट्ट, राजन जी आदि उपस्थित रहे.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

दूसरे दिन ऑब्जर्वेशन से स्टोरी टेलिंग तक का सीखा हुनर
नाट्यकर्मी रविंद्र भारती और आलोक सिंह ने दूसरे दिन थियेटर की बारीकियों को बताया

आरा, 20 जुलाई. रमना के दक्षिणी रोड में स्थित मंगलम दी वेन्यू में चल रहे अभिनव एवं ऐक्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला के दूसरे दिन वरिष्ठ रंगकर्मी व निर्देशक रविन्द्र भारती ने बच्चों को अभिनय के प्रकार को बताया. उन्होंने सभी प्रकार के अभिनय को बच्चों को बताया फिर बच्चों से प्रैक्टिकली भी करवाया. इसके साथ ही उन्होंने फिलिंग, अभिनय के लिए जरूरी तत्व, ऑब्जर्वेशन और फ्लेक्सिबलिटी के बारे में बताया. वही युवा रंगकर्मी आलोक कुमार सिंह ने कार्यशाला में आये बच्चों को मिरर जेम, फेथ गेम के जरिये जहाँ टीम और एक दूसरे के बीच मजबूत कोर्डिनेशन का गुर सिखाया वही स्टोरी टेलिंग की विधि और उसको प्रभावी बनाने के तरीकों को बताया.

कार्यशाला के दूसरे दिन गेस्ट के रूप में आयीं भोजपुर महिला कला केंद्र की निदेशक और 93 में कबीरा खड़ा बाजार में मुख्य पात्र की भूमिका निभाने वाली अनिता गुप्ता ने कार्यशाला में आकर बच्चों को बूस्टअप किया साथ ही बच्चों से अनुभव शेयर किया. उन्होंने बच्चों कहा कि बच्चे जो दूर से इस कार्यशाला में प्रशिक्षण के लिए आ रहे हैं उन्हें उनकी ओर से साइकिल मुहैया कराया जाएगा. दूसरे दिन के कार्यशाला में भोजपुर तैराकी संघ के अध्यक्ष और भूतपूर्व सैनिक संघ के अध्यक्ष नर्वदेश्वर शुक्ला,वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मिश्रा, वरिष्ठ रंगकर्मी संजय शाश्वत और स्वयंबरा बक्शी ने भी शिरकत किया. सभी ने बच्चों को ऐसे कार्यशाला में आने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह के कार्यशालाओं से न सिर्फ अभिनय की क्षमता आती है बल्कि सर्वांगीण विकास होता है. नर्वदेश्वर शुक्ला ने पर्यावरण और अनुशासन के बारे में बच्चों को बताया और अनुशासन को अपनाने के लिए कहा.

आगामी दिनों में पेंटिंग, क्राफ्ट,मेकअप,संगीत,नृत्य और कैमरा फेसिंग के बारे में बताया जाएगा.
कार्यशाला में संयोजक ओ पी पांडेय ने बताया कि आगामी दिनों में ऑनलाइन क्लास के जरिये भी थियेटर के बारीकियों को जहाँ सत्यकाम आनन्द, जितेंद्र सुमन,अनिरुद्ध पाठक, विष्णु शंकर बेलू, और विजय सिंह सहित कई नामी लोग देंगे वही ऑफलाइन क्लास संजय उपाध्याय, शारदा सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, जहाँगीर खान,सतीश मुन्ना,कौशलेश कुमार, कमलेश कुंदन,रौशन राय, मनोज श्रीवास्तव जैसे कई फेमस नाम प्रशिक्षण के लिए नाट्य प्रेमियों को प्रशिक्षित करेंगे. कार्यशाला में रंगकर्मी शैलेन्द्र सच्चू और मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे.

आरा से सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट

जॉइन कीजिये थियेटर की 20 दिवसीय मुफ्त कार्यशाला
“अभिनव एवं ऐक्ट” आयोजित करेगा 20 दिवसीय मुफ्त नाट्य कार्यशाला

रविवार 18 जुलाई से प्रारंभ होगी 20 दिवसीय नाट्य कार्यशाला

आरा, 16 जुलाई. भोजपुर जिले की थियेटर में अग्रणी रँग संस्था अभिनव और ऐक्ट आरा आगामी 18 जुलाई से 6 अगस्त तक एक नाट्य कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है. संस्था 20 दिनों तक चलने वाले इस कार्यशाला में 6 साल से 14 साल और 15साल और उससे अधिक दो श्रेणियों के लोगों के लिए नाट्य कार्यशाला का आयोजन करने जा रही है. इस कार्यशाला में देश के नामी कई थियेटर दिग्गजो के शरीक होने की खबर है. थियेटर के दिग्गजों के साथ पेंटिंग, क्राफ्ट,मेकअप,संगीत,नृत्य और कैमरा फेसिंग के भी कई दिग्गज कार्यशाला में आने वाले थियेटर प्रेमियों को अपने हुनर को उनमें भरेंगे. बाहर के वैसे लोग जो फ़िल्म इंडस्ट्री से जुड़े हैं वे भी इन बच्चों को ऑनलाइन के जरिये अपना हुनर इनमें भरेंगे. पहले दिन प्रशिक्षण में बतौर प्रशिक्षक जहांगीर खान आएंगे और थियेटर की बारीकियों को बताएंगे.

कार्यशाला पूरी तरह से निः शुल्क है जो रेडक्रॉस के बगल में स्थित मंगलम द वेन्यू में आयोजित होगा. आयोजक ने बताया कि कोविड गाइडलाइंस का सभी कार्यशाला में मौजूद लोगों को सख्ती से पालन करना अनिवार्य है. कार्यशाला के निर्देशक वरिष्ठ रंगकर्मी, निर्देशक व पत्रकार रविन्द्र भारती हैं वही कार्यशाला के संयोजक ओ पी पांडेय को बनाया गया है. रविंद्र भारती ने अभिभवकों और स्कूल के शिक्षकों के साथ प्रबन्धकों से आग्रह किया कि कोरोना काल की वजह से मानसिक स्थिति से गुजर रहे सभी लोगों को अपने बच्चों को ऐसे कार्यशाला में भेजना चाहिए. इससे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक स्थिति में भी बदलाव आएगा. साथ ही साथ कुछ सीखने को भी मिलेगा. ऑनलाइन क्लास जहाँ सत्यकाम आनन्द, जितेंद्र सुमन,अनिरुद्ध पाठक, विष्णु शंकर बेलू, और विजय सिंह सहित कई नामी लोग देंगे वही ऑफलाइन क्लास संजय उपाध्याय, शारदा सिंह, चंद्रभूषण पांडेय, जहाँगीर खान,सतीश मुन्ना,कौशलेश कुमार, कमलेश कुंदन,रौशन राय, मनोज श्रीवास्तव जैसे कई फेमस नाम प्रशिक्षण के लिए नाट्य प्रेमियों को प्रशिक्षित करेंगे.

प्रशिक्षण देंगें जहाँगीर खान: एक परिचय
छपरा के जहाँगीर खान एक दशक से बिहार रंगमंच में सक्रिय रंगकर्मी हैं, मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय ,भोपाल से रंगमंच के क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त अभिनेता व रंगकर्मी हैं. इन्होंने पकवाघर, महानिर्वाण, रामलीला, अटकी हुई आत्मा ,सनेहिया के नाच, कथावाचक की बेटी, जिनिगिया तोहार, राजा निरबंसिया जैसे महत्वपूर्ण नाटकों का सफल निर्देशन किया है. देश के विभिन्न राज्यों में लगभग दर्जन भर अभिनय कार्यशालाओं में प्रशिक्षक के रूप में जुड़े रहे हैं. रंगमंच में मत्त्वपूर्ण योगदान के लिए रंगकर्मी प्रवीण स्मृति सम्मान से 2017 में सम्मानित जहाँगीर खान को जय प्रकाश विश्वविद्यालय ,छपरा में छात्र के रूप में संस्कृतिक योगदान के लिए देश का प्रतिष्ठित पुरस्कार इंदिरा गाँधी एन0 एस0एस0 राष्ट्रीय पुरस्कार से 2008 में भारत सरकार द्वारा भी सम्मानित किया गया है. इन्होंने यूथ आइकॉन के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व 2008 में कॉमनवेल्थ के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में मालद्वीव में किया था. साथ ही भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय द्वारा रंगमंच के क्षेत्र में रिसर्च के लिए राष्ट्रीय फेलोशिप भी प्रदान किया गया है. रंगमंच के साथ-साथ सिनेमा व टेलीविजन जगत में भी अभिनेता के रुप में जहाँगीर ने अपनी पहचान बनाई है. दूरदर्शन ,आकाशवाणी, zee tv, & tv ,star bharat जैसे राष्ट्रीय चैनलों के साथ एक अभिनेता के रूप में जुड़े रहे हैं. ये बिहार की सक्रिय रंग संस्था आशा रेपरेट्री के संस्थापक व द एक्टर्स स्पेस एन एक्टिंग स्कूल ,पटना के निर्देशक हैं और वर्तमान में एक अभिनेता व निर्देशक के रूप में बिहार में सक्रिय हैं.

आरा से सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट