Thand – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

उत्तर बिहार में घना कोहरा बना बड़ी चुनौती, धूप के बावजूद ठंड से राहत नहीं
कोहरे का असर जनजीवन पर, स्कूलों की टाइमिंग बदली, अगले कुछ दिन शुष्क रहेगा मौसम

अब स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से पहले नहीं

पटना। अजीत।। बिहार में दिन के समय धूप लौटने से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, लेकिन उत्तर बिहार में छाया घना कोहरा अब भी आम जनजीवन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा, जबकि सुबह के समय कोहरे के कारण कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई. पूर्णिया में न्यूनतम दृश्यता मात्र 550 मीटर रही, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात पर असर देखने को मिला. ठंड और कोहरे के लगातार बने हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियाती कदम भी उठाए हैं. पटना जिले में बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों की टाइमिंग में अस्थायी बदलाव किया गया है. जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, अब स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे से किया जा रहा है. यह व्यवस्था फिलहाल 20 जनवरी तक लागू रहेगी, ताकि घने कोहरे और ठंड के दौरान बच्चों को सुबह के समय बाहर निकलने में होने वाली परेशानी से बचाया जा सके.

उत्तर बिहार के तराई इलाकों में हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा. कोहरे के कारण कई ट्रेनों और बसों के परिचालन में देरी की स्थिति बनी रही, वहीं हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा बना रह सकता है.

शनिवार को राज्य के अधिकांश हिस्सों में आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली, जिससे अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का अधिकतम तापमान 20.8 से 25.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. कैमूर में 25.4 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर के सबौर में न्यूनतम अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव दर्ज नहीं किया गया.
हालांकि दिन में धूप से राहत मिली, लेकिन रात के समय ठंड का असर अब भी बरकरार है. न्यूनतम तापमान 5.4 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. भागलपुर के सबौर में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे कम रहा. उत्तर बिहार के कई तराई क्षेत्रों में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे सुबह और रात के समय तेज कनकनी महसूस की जा रही है.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. आने वाले चार दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है, हालांकि इसके बाद तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं. उत्तर बिहार के कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति फिर से बन सकती है.
मौसम का असर खेती पर भी साफ नजर आ रहा है. दिन की धूप से फसलों को कुछ राहत मिल रही है, लेकिन लगातार कोहरा और ठंडी रातें सब्जियों और रबी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं. कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पाले से बचाव के लिए हल्की सिंचाई करने और एहतियाती उपाय अपनाने की सलाह दी है.
वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. ठंड और बदलते मौसम के कारण सर्दी-खांसी, बुखार और सांस संबंधी बीमारियों के मामलों में बढ़ोतरी हो सकती है. डॉक्टरों ने लोगों से गर्म कपड़े पहनने, ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करने और सुबह के समय कोहरे में बाहर निकलते वक्त विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
प्रदेश में धूप लौटने से दिन में राहत जरूर मिली है, लेकिन उत्तर बिहार में कोहरा और ठंड का असर फिलहाल बरकरार है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक लोगों को सतर्क रहना होगा और ठंड से बचाव के उपाय लगातार अपनाते रहना जरूरी है.

बिहार में सर्दी का सितम जारी, बर्फीली हवाओं से कांप रही राजधानी
कोहरा–कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, बिहार में जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग का अलर्ट- अगले 4–5 दिन और चुनौतीपूर्ण

पटना ।। राजधानी पटना से लेकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों तक भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार को पूरे दिन ठिठुरन भरी ठंड और बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. मौसम विभाग की चेतावनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है.पटना समेत पूरे बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक शीत दिवस व घने कोहरे से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

रविवार की सुबह पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई. कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादलों की मोटी चादर ने उसे जल्द ही ढक लिया. दिनभर 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे धकेल दिया, जिससे दिन में भी कनकनी बनी रही.

राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से बिहार का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोगों को स्वेटर, जैकेट और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

शनिवार और रविवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में दिनभर धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण कोई खास राहत नहीं मिली. पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी. अगले 2–3 दिनों तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी करते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 13.4 से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. छपरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक पहुंच गई.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की आशंका है. इससे ठंड और ज्यादा चुभने वाली हो सकती है.
इन जिलों में घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और धीमी गति रखें. विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से बिहार में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा.

कुल मिलाकर, बिहार में ठंड का यह दौर आम जनजीवन, व्यापार और यातायात पर गहरा असर डाल रहा है. आने वाले चार से पांच दिन लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं.

अजीत

ठंड से बेहाल बिहार, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
बिहार में ठंड का असर तेज, पटना समेत दक्षिण बिहार में पारा लुढ़का, अगले 4–5 दिन नहीं मिलेगी राहत

पटना समेत पूरे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर, गरीब, बीमार, पशु-पक्षी और खेती पर सीधा असर

पटना, अजीत ।। बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है. राज्य के मध्य हिस्से में अगले दो दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है, जबकि उत्तरी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पिछले दो दिनों से बिहार में ठंड में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. सर्द हवाओं और कोहरे के कारण अब दिन के समय भी धूप निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों तक ठंड से किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है.

दक्षिण बिहार में पटना, डेहरी और गया जैसे इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है. यहां अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे कनकनी बढ़ गई है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप और तेज हो जाता है.मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार आने वाले दो दिनों तक सभी जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा. कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है. हालांकि अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) और डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 12.5 से 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम दृश्यता 200 मीटर वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण में रिकॉर्ड की गई.
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 20 दिसंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया जी, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और राज्य के एक-दो स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है. 21 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा. वहीं 22 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के अनेक हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा बने रहने की आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार जम्मू और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके प्रभाव से राज्य में पछुआ हवाओं का प्रवाह बना हुआ है, जिसके कारण ठंड में और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है.
राज्य भर में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है. हालांकि घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकिनगर और सुपौल जिलों में सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. कई इलाकों में कोहरे का असर सुबह 10 से 11 बजे तक बना रह सकता है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

राजधानी पटना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कनकनी और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तेज पछुआ हवाओं के साथ कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है. शनिवार सुबह से देर शाम तक दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण दिन में भी लोगों को वाहनों और दुकानों में लाइट जलानी पड़ी. बाजारों में दिन के समय ही रात जैसा नजारा देखने को मिला. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और दुर्घटना की आशंका भी बनी रही.
ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. गांव से लेकर शहर तक सड़क किनारे काम करने वाले मजदूर, ठेला-खोमचा लगाने वाले और रिक्शा चालक अलाव का सहारा लेते नजर आए. हाड़ कंपा देने वाली ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब और बेसहारा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कई जगहों पर लोग रात भर अलाव के सहारे बैठे रहे ताकि ठंड से जान बचाई जा सके.
ठंड का असर घरों के अंदर भी साफ दिख रहा है. सुबह और रात के समय लोग रजाइयों में दुबकने को मजबूर हैं. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है. अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, बुखार, सांस की परेशानी और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. खासकर पहले से बीमार लोगों के लिए यह मौसम परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.
कृषि और पशुपालन पर भी ठंड का असर दिखने लगा है. खेतों में काम करने वाले किसान सुबह के समय खेतों की ओर निकलने से कतरा रहे हैं. ठंड और कोहरे के कारण सब्जियों और फसलों पर पाले का खतरा बना हुआ है. पशुपालक अपने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें बाड़े में बांधकर रखने और तिरपाल व बोरे से ढकने को मजबूर हैं. खुले में रहने वाले पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी सक्रियता कम हो गई है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें.

Ajit

अभी और सताएगी सर्दी, कंपकंपाती ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग का पूर्वानुमान

फुलवारी शरीफ़, अजित।। उत्तर पछुआ हवा के जोर एवं पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश के चलते मैदानी इलाके उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड में अभी कड़ाके की ठंड जारी रहेगी. फिलहाल लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने वाली नहीं है. बिहार के तमाम जिलों में 15 जनवरी तक भीषण शीतलहर दिवस का अलर्ट भी जारी किया गया है.

बीमार लोगों, बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं एवं हार्ट के मरीजों को साफ-साफ मौसम विभाग ने इस ठंड में बचने की सलाह दी है. हालांकि गुरुवार को पटना में खिली धूप से कुछ घंटे के लिए लोगों को बड़ी राहत मिली है. जहां बुधवार को दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए थे वहीं गुरुवार को कुछ घंटे के लिए दोपहर में सूर्य के दर्शन से लोगों को ठंड से थोड़ी कपकंपी कम लगी. ठीठुरन से राहत मिलते ही बाजारों में चहल-पहल का माहौल रहा.

बिहार में गुरुवार को डेहरी सबसे ठंडा जहां न्यूनतम तापमान सबसे कम एवं औरंगाबाद में सबसे अधिकतम तापमान आंका गया. नई दिल्ली से भारत मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक फिलहाल बिहार में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. इन हवाओं की वजह से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है. हालांकि ये स्थिति ठंड को और बढ़ा सकती हैं. आने वाले 15 जनवरी तक लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने के आसार हैं. वहीं अक्टूबर से जनवरी तक सर्दियों की बारिश की कमी ने पहले ही फसलों की उत्पादकता को प्रभावित कर दिया है. बिहार भीषण शीतलहर की चपेट में है। सर्द पछुआ हवा ने कनकनी काफी बढ़ा दी है। 10 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक यही हालात रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शीत लहर जैसे हालात बने रहेंगे। सर्द पछुआ हवा के कारण ठिठुरन बढ़ी है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 3 दिनों में पटना, भागलपुर, बक्सर, नालंदा, औरंगाबाद, समस्तीपुर, जहानाबाद, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया और सहरसा जिलों के भागों में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है. अगले 2 दिनों में गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर, अरवल, पटना, वैशाली, गया, जहानाबाद नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया जिलों के भागों में रात के समय ठिठुरन रहने का पूर्वानुमान है. ठंड में ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक की शिकायत बढ़ जाती है. इसलिए ठंड से बच कर रहें। जरूरी हो तभी घर से निकलें. ठीक से गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकलें. नहाने में भी सावधानी बरतें. बाथरुम से निकलने समय कोई शॉल आदि ओढ़कर निकलें. ठंड लगने पर शुरुआती लक्षण सिर में दर्द, उल्टी होना है. इसलिए खान-पान में भी सावधानी बरतें। खास तौर से रात के समय हल्का खाना खाएं और हल्का गर्म पानी पीएं. भारत के कई हिस्से में हो रही बर्फबारी का असर अब पूरे बिहार में भी दिखने लगा है. पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड पड़ रही है. वहीं भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने 15 जनवरी तक शीत लहर की स्थिति बनी रहने का अनुमान जताया है, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है. वहीं स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं.
अगले 48 घंटे में पश्चिम विहार एवं उत्तर बिहार के एक या दो स्थानों में शीत दिवस कोल्ड की भी संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी की स्थिति यह है कि उत्तर-पश्चिमी सर्द हवा बिहार में आ रही है. इससे न्यूनतम तापमान गिर रहा है. न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हुई तो कोल्ड वेब की स्थिति हो सकती है. हालांकि, इसकी आशंका अभी नहीं है. ‘अभी पटना का तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. फॉग ऊपर की तरफ जा रहा है। एक-दो हजार फीट पर जाकर जमा हो जा रहा है, जो सूर्य की रोशनी को रोक रहा है. इसलिए अधिकतम तापमान बढ़ नहीं पा रहा है. तापमान कम रहने से दिन के समय भी कनकनी महसूस होती है. वहीं, कोहरा ऊपर की तरफ स्थिर है। ऐसी स्थिति आगे 48 घंटे तक रहने की संभावना है. तीन-चार दिनों के बाद ठंड घटने की उम्मीद है. हवा के रुख में बदलाव के कारण अगले दो से चार दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी की उम्मीद है. इस साल ठंड देर से आई है. इसका सबसे बड़ा असर गेहूं और दलहन की फसल पर पड़ा है. ठंड देर से आने की वजह बताते हुए मौसम विज्ञान केंद्र के मेट्रोलॉजिस्ट कहते हैं कि ‘दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के बीच ज्यादा गैप की स्थिति रही. दिसंबर के फर्स्ट वीक और 26 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पड़ा. दूसरा बड़ा कारण यह रहा कि बिहार में ज्यादा समय तक पुरवा हवा का प्रभाव रहा. ये हवा बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर आई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई.  बिहार में वेस्टर्न डिस्टरबेंस मजबूत है. इसकी वजह से कनकनी वाली ठंड महसूस की जा रही है.

पहाड़ों से चली बर्फीली हवाओं ने बिहार में फिर बढ़ाई ठंड, 5 जिले कोल्ड डे की चपेट में; 18 शहरों में गिरा तापमान
बिहार में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, न्यूनतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की गिरावट होगी

पटना/ फुलवारी शरीफ,अजीत ।। रविवार और सोमवार लगातार दो दिनों में अधिकतम तापमान में भारी गिरावट के बाद अब न्यूनतम तापमान फिर से लुढ़कने लगा है. रात गहराने के बाद पटना सहित 18 शहरों में न्यूनतम तापमान में आई भारी कमी की वजह से सुबह और शाम में ठंड में काफी वृद्धि हुई है. पटना के न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 4.1 डिग्री की कमी आई है। इसमें अभी और कमी आने के आसार हैं. पूर्णिया में घने कोहरे की स्थिति रही. 4.5 डिग्री के साथ राज्यभर में सबौर सबसे ठंडा रहा. मौसम विभाग का अनुमान है कि सर्द हवाओं का प्रवाह तेज होने से ठंड में अगले एक-दो दिन में काफी वृद्धि होगी. इस दौरान प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे की स्थिति रह सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 से 48 घंटों के भीतर राज्यभर में ठंड में भारी वृद्धि होगी। सुबह में ठंड का असर ज्यादा दिखेगा. राज्यभर में पारा तेजी से लुढ़केगा. पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान छह से आठ डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.कहीं-कहीं न्यूनतम तापमान इससे नीचे भी जा सकता है. कहीं-कहीं शीत लहर की स्थिति भी बन सकती है.
दरअसल, दो दिनों तक राहत के बाद सर्द पछुआ हवा का प्रवाह बढ़ने से सोमवार को राज्य के पांच शहर फिर से शीत दिवस की चपेट में आ गए. तेज हवाओं की वजह से सोमवार को मुजफ्फरपुर, छपरा, सुपौल, सबौर और मोतिहारी में शीत दिवस की स्थिति रही. पटना में दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द और शुष्क हवाओं ने सतह पर अधिकतम तापमान को विशेष ऊपर चढ़ने नहीं दिया. सुबह से शाम तक लोग कनकनी महसूस करते रहे. पटना में दिन भर खिली धूप के बावजूद चली तेज ठंडी हवाओं से लोग कांप उठे. देर शाम ठंड व गलन अधिक होने पर लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गये है. शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में सर्दी के कारण सोमवार को भी बाजार देरी से खुले और रात आठ बजे के बाद बजार बंद होने लगे। ठंडी हवाओं के झोंको से ठिठुरे लोग घरों में दुबके रहे।फिलहाल राजधानी पटना समेत अन्य जिलों में भी सर्दी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. सर्दी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है.सर्दी के कारण लोग घरों से निकलने से परहेज कर रहे हैं. सुबह और शाम में ग्रामीण और खुले मैदानी इलाके में कोहरा होने से हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही. देर रात पटना के ग्रामीण इलाके में भी हाईवे पर वाहन रेंगते हुए नजर आए.

दो दिनों तक बिहार के मौसम में सुधार के बाद रविवार से ठंड में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. बर्फीली प्रभाव लेकर पहुंची पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया. इस वजह से रविवार को राज्य के 20 शहरों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग ने कहा है कि बिहार के सभी हिस्से में तीन दिनों तक यानी 18 जनवरी तक भीषण ठंड का असर दिखाई देगा. इस दौरान आसमान में घना कोहरा छाया रहेगा. 17 जनवरी को न्यूनतम नौ डिग्री और अधिकतम 19 डिग्री, 18 जनवरी को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री रहने का अनुमान है. इसके साथ ही कड़ाके की ठंड ने बिहार के लोगों का जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के कुछ अलग-अलग हिस्सों में हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ेगी। वहीं अगले पांच दिनों के दौरान कोहरे के साथ ही कुछ इलाकों में सर्दी का सितम जारी रहेगा. फिलहाल दिन में धूप निकलने के बावजूद लोगों को ठंड का एहसास होता रहेगा ऐसे में लोग दिन में गर्म कपड़े पहन कर ही निकले.
बिहार में सोमवार को सेकंड वेब का असर देखने को मिला जहां धूप खिलने के बावजूद लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ सुबह-सुबह कोहरा और ठंडी हवाओं के झोंकों से सर्दी अपने शराब पर रहे वही दिन खोलने के साथ ही जब धूप खिली तो लोगों को लगा कि मौसम में सुधार होगा लेकिन खिली धूप के बावजूद ठंडी हवाओं के थपेड़ों से आम जनजीवन ठंडा होता रहा.
सोमवार को दिनभर राजधानी पटना समेत आसपास के के जिलों में सूर्य के दर्शन हुए उसके बावजूद ठंड से लोगों को गलन और कनकनी का एहसास होता रहा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस एवं गया का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री पर रिकॉर्ड किया गया. पटना मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार का सर्व निम्न न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस सबौर भागलपुर तथा सर्वोच्च अधिकतम तापमान डेहरी में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम पूर्वानुमान के अनुरूप न्यूनतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिली, जिसके कारण सबौर सुपौल छपरा मोतिहारी मुजफ्फरपुर आदि जगहों में शीत दिवस की स्थिति बनी हुई थी. मौसम विश्लेषण के अनुसार पूरे राज्य पर सर्द पछूआ हवा का प्रवाह जारी रहेगा और इसके साथ ही अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में दो से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में रात्रिकालीन तापमान 6 से 7 डिग्री सेल्सियस या इससे भी कम हो सकता है एवं राज्य के कई भागों में शीत दिवस और शीतलहरी की स्थिति बनी रहेगी.इस मौसम को देखते हुए आम नागरिकों से पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. हाड़ कंपा देने वाली ठंड, आवश्यक कार्यों से ही लोग घरों से बाहर निकल रहे है. बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, सरकारी दफ्तर और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही कम देखने को मिली रही है. सुबह के समय सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. लोग अलाव, गर्म भोजन, गर्म कपड़े, रूम हीटर आदि उपायों से ठंड से बचने का प्रयास कर रहे हैं.तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है. वही मौसम विभाग ने बताया कि सोमवार से अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के उत्तरी भागों में विशेष कर शीत दिवस कड़ाके की शीतलहर का कहर जारी रहेगा. बिहार का मौसम 16 जनवरी से फिर करवट लेने लगा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने पूर्वानुमान कर कहा कि 16 से 18 जनवरी तक सूबे में कड़ाके की ठंड का अलर्ट है. राज्यभर में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आ सकती है. न्यूनतम और अधिकतम तापमान में संभावित बड़ी गिरावट से राज्य के कई जिले 20 जनवरी तक शीतलहर के प्रभाव में रह सकते हैं. कहीं-कहीं ठंड का प्रभाव उसके बाद भी बना रहेगा. मध्य बिहार और दक्षिण बिहार में ठंडी हवा का प्रवाह अधिक रहने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इस ठंड की अनुभूति दर्ज तापमान से भी अधिक हो सकती है.

बिहार में जारी है सर्दी का सितम, आगे और सताएगी ठंड
पटना समेत उत्तर बिहार में सर्दी का सितम जारी, बिहार में सेकंड कोल्ड वेब की चेतावनी, बारिश के भी आसार

मकर संक्रांति के बाद भी कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार

दिन में धूप निकलने के बावजूद पछुआ हवा के जोर से कांपते रहे लोग

बांका जिला में सबसे नीचे 2 डिग्री तक गिरा पारा

पटना/ फुलवारी शरीफ,अजीत ।। बिहार के अधिकांश हिस्से भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं. पटना और आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है. ठंड के चलते हृदय और मस्तिष्क संबंधित रोगियों की संख्या अस्पतालों में बढ़ी है. जोधपुर बिहार में सेकंड कोल्ड वेब की आशंका भरी चेतावनी मौसम विभाग जता रहा है. ऐसे में ठंड से लोगों को राहत का इंतजार लंबा खींच सकता है. पटना समेत कड़ाके की सर्दी के बीच कही कहीं बारिश के भी आशंका जाहिर की गई है.

बिहार में प्रचंड ठंड का दौर जारी है. राज्य के कमोवेश सभी इलाकों में लोग कनकनी से ठिठुर रहे हैं. पशुओं के साथ इंसान भी घरों में दुबके हुए हैं. पटना और गया के बाद भागलपुर के बांका में भी ठंड का प्रकोप ज्यादा है. मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्राति तक मौसम में कोई परिवर्तन आने की उम्मीद नहीं है. ठंड का प्रकोप इसी तरह जारी रहेगा. मौसम विभाग के विशेषज्ञ आनंद शंकर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अगले 48 घंटों तक लोगों को प्रचंड ठंड से थोड़ी सी भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.
उन्होंने बताया कि ये स्थिति अगले पांच से छह दिनों तक बरकरार रह सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक मकर संक्राति के बाद मौसम में बदलाव होता है और धूप निकलने के साथ थोड़ी राहत मिलती है. लेकिन 14 जनवरी के ठीक बाद 15 जनवरी से सर्दी की सेकेंड वेव आने का अनुमान है. सेकेंड वेव में भी ठंडी हवा परेशान करेगी. लोगों को प्रचंड ठंड का एहसास होगा. मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी पटना सहित बिहार के अन्य इलाकों में प्रदूषण की वजह से भी ठंड का प्रभाव ज्यादा दिख रहा है. मौसम वैज्ञानिक आशीष कुमार ने मीडिया से बातचीत में साफ किया है कि पूरे जनवरी ठंड की स्थिति बनी रहेगी. वैज्ञानिक मानते हैं कि कम वर्षा होने की वजह से कोहरे की स्थिति ज्यादा बन रही है. पहाड़ी इलाकों में चल रही बर्फीली हवा की वजह से मैदानी इलाकों वाले राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. कहा जा रहा है कि प्रदेश में 65 सालों के ठंड का रिकॉर्ड टूट गया है. अभी हाल-फिलहाल लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं दिख रही है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का मौसम सर्द हवाओं के बीच शुष्क बना रहा. पटना भागलपुर अररिया कटिहार पूर्णिया और अन्य आसपास के जिलों में घना कोहरा देखा गया. इसके अलावा बिहार के अन्य सभी जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा. प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान बांका में 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान गया और औरंगाबाद जिला में दर्ज किया गया. राज्य में पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.3 गया में 4.5 दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार में गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंडा बांका और गया में रहा. इसके अलावा अन्य तमाम जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 15 से 18 और 20 डिग्री तक दर्ज किया गया है. मुजफ्फरपुर छपरा मोतिहारी समेत आसपास के अन्य जिलों में कोल्ड डे रहा. औसत अधिकतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहा. अगले 5 दिनों तक बिहार के तमाम जिलों में मौसम में कोई खास तब्दीली होने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं और मौसम इसी तरह सर्द बना रहेगा. मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों तक लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिलने वाली है.
बिहार में राजधानी पटना सहित सूबे के अन्य जिलों में सर्दी का सितम जारी है. बर्फीली हवा के साथ कनकनी से लोग परेशान हैं. खासकर गरीब तबके के दैनिक मजदूरों का हाल बुरा है. अप्रशिक्षित मजदूरों के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से ठंड से बचने के कोई उपाय नहीं किये गये हैं. मौसम विभाग लगातार लोगों को सचेत रहने की चेतावनी जारी कर रहा है. बिहार में कड़ाके की ठंड से लोगों को हल्की राहत मिली है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी उत्तर बिहार के अधिकतर शहरों में एक-दो दिन भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी. 15 जनवरी से दक्षिण बिहार में फिर से ठंडी हवाओं का प्रवाह बढ़ेगा. अभी कुछ जिलों को छोड़ दें तो राज्य के अधिकतर शहरों का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री के आसपास है. मौसम विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा ने कहा कि अभी चल रही हवाएं सर्द होने के बावजूद पहले की अपेक्षा थोड़ी गर्म हैं. इनमें बर्फीला प्रभाव थोड़ा कम है. 15 जनवरी और उसके बाद तापमान में फिर से दो तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जाएगी.

pncb