Terror – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

गोबर के पानी ने बिगाड़ा खेल, खून के रंग में रंगी होली
रंग में पड़ा भंग, 4 को मारी गोली 1 की मौत

आरा,7 मार्च. रंगों के त्योहार होली से पूर्व रंग में भंग उस वक्त पड़ गया जब सुबह एक पक्ष द्वारा गोबर के पानी को दूसरे पक्ष पर डाल दिया गया. होलिका दहन के समय से शुरू हुए विवाद ने सुबह लगभग 8 बजे के आसपास खूनी रूप ले लिया और बेखौफ बदमाशों ने एकसाथ चार लोगों को गोली मार दी. गोली लगने से एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक महिला भी शामिल है. घटना चांदी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव की है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच मामले की तफ्तीश में लगी हुई है. पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जबकि पीड़ित परिवार के घर में कोहराम मचा हुआ है.

उक्त घटना में मृतक धनु कुमार(32 वर्ष) सलेमपुर गांव निवासी कृष्ण भगवान सिंह का पुत्र है. जबकि गोलीबारी की घटना में मृतक के 16 वर्षीय चचेरा भाई रवि रंजन कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया है. गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया. वही गोलीबारी के दौरान मृतक का भतीजा 16 वर्षीय चंद्रशेखर कुमार और गांव की एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला चिंता देवी को भी गोली लगी है. जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही चांदी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है.

भोजपुर SP के मुताबिक मंगलवार की हुई यह घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है. SP के अनुसार दो पड़ोसियों के बीच गोबर और पानी फेंकने को लेकर विवाद शुरू हुआ जिसके बाद दूसरे पक्ष द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है. अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

बतातें चलें कि होली के पूर्व ही बिहार पुलिस मुख्यालय ने विधि व्यवस्था को बनाये रखने के लिए सम्बंधित सभी थानों और वरीय पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर सचेत किया था. उसी आलोक में अश्लील और जाति सूचक गाने गाने वालों को भी पकड़ने और कार्रवाई का आदेश निर्गत था. पुलिस ने इस आदेश के बाद दावा किया था कि विधि व्यवस्था बिगड़ने नही दिया जाएगा लेकिन
पुलिस की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं.

घटना के पीछे के कारण की बात यही करें तो मृतक के परिजनों के अनुसार होलिका दहन के दौरान गांव के कुछ बच्चों द्वारा गोबर पानी फेंका जा रहा था. परिवार द्वारा विरोध करने पर उन लड़कों के पिता बबुआ जी उर्फ श्याम बिहारी और उनका भतीजा लल्लू यादव नुधी तीनों लोगों के द्वारा पहले गाली गलौज किया गया और फिर रात में ही उन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी किया.

आज सुबह वे लोग ही फिर से घर धमक गए और अंधाधुंध फायरिंग कर 4 लोगों को गोली मार दी, जिसमें एक कि मौत हो गई जबकि एक और भतीजा समेत तीन लोग घायल हैं. जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

PNCB