Tejasvi road show – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बांकीपुर में तेजस्वी यादव का रोड शो, छात्रों की गिरफ्तारी और फायरिंग पर सरकार को घेरा
राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में उतरे नेता प्रतिपक्ष, न्यायिक जांच और छात्रों की रिहाई की मांग

इस बार बांकीपुर में लालटेन जलेगा- तेजस्वी प्रसाद

पटना। अजीत।। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में सोमवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मीठापुर, सिपारा बाइपास सहित विभिन्न इलाकों में रोड शो किया. इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे. रोड शो के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला और छात्र आंदोलन के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर कई सवाल उठाए.

तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बांकीपुर में इस बार चुनावी माहौल राजद के पक्ष में है और जनता ने भाजपा को हराने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि इस बार बांकीपुर से लालटेन जलेगा. छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार पहले किसानों को ठग रही थी और अब छात्रों के साथ भी अन्याय कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि सोमवार शाम तक गिरफ्तार छात्रों को रिहा नहीं किया गया और उन पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो बिहार में बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि किसी भी जन आंदोलन में आज तक एके-47 का इस्तेमाल नहीं हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि एके-47 से फायरिंग की घटना के बाद केवल जवान को निलंबित कर दिखावटी कार्रवाई की गई, जबकि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने सवाल उठाया कि फायरिंग किसके आदेश पर हुई और इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा.

तेजस्वी यादव ने छात्र आंदोलन की न्यायिक जांच की मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को सामने आकर बताना चाहिए कि बिहार के किन-किन जिलों से कितने छात्रों को गिरफ्तार किया गया, उन पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गईं और फायरिंग किसके आदेश पर कराई गई. मीठापुर, चांदपुर बेला, सिपारा, विग्रहपुर, पोस्टल पार्क, चिरैयाटांड़ पुल, गोरिया टोली, लालजी टोला, पीरमुहानी, आयुर्वेदिक कॉलेज, लोहानीपुर, साहित्य सम्मेलन, दरियापुर, खेतान मार्केट और सब्जीबाग चौराहा तक राजद प्रत्याशी रेखा गुप्ता के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का रोड शो निकाला गया.

pncb