Teacher training – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

विश्वविद्यालय शिक्षकों के क्षमता विकास के लिए बिहार लोक भवन ने की पहल
प्रशिक्षण और पेशेवर विकास की एक व्यवस्थित व्यवस्था होगी तैयार

सभी विश्वविद्यालय और महाविद्यालय होंगे शामिल पटना

पटना। 12 अगस्त, 2026।। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों के अनुरूप राज्य के विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने और उनके निरंतर पेशेवर विकास के लिए बिहार लोक भवन द्वारा एक व्यापक योजना तैयार की गई है.

इस संबंध में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य राज्य के उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की क्षमता, शिक्षण कौशल और अकादमिक दक्षता को लगातार बेहतर बनाना है. उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और पेशेवर विकास की एक व्यवस्थित व्यवस्था तैयार की जा रही है.
उन्होंने बताया कि योजना को बिहार में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा स्थापित मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केन्द्र (MMTTC) के माध्यम से लागू किया जाएगा. ये दोनों केन्द्र पटना विश्वविद्यालय तथा बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में स्थापित हैं.

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि पूरी योजना को चार स्तरों में लागू किया जाएगा और इसकी निगरानी बिहार लोक भवन की संचालन समिति करेगी. दोनों MMTTC सभी विश्वविद्यालयों के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण कार्यक्रम को विश्वविद्यालय से लेकर महाविद्यालय स्तर तक संचालित करेंगे.
उन्होंने ने बताया कि इसके लिए सभी विश्वविद्यालयों में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) की व्यवस्था की गई है. प्रत्येक विश्वविद्यालय में कुलपति द्वारा नोडल पदाधिकारी और सहायक नोडल पदाधिकारी नामित किए जा चुके हैं. इसी तरह संबद्ध महाविद्यालयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन के लिए प्राचार्यों द्वारा समन्वयक और सहायक समन्वयक नियुक्त किए गए हैं.
योजना के तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में हर वर्ष छः दिवसीय एफडीपी आयोजित किया जाएगा. इसमें कुल 36 घंटे की अकादमिक गतिविधियाँ होंगी. प्रशिक्षण के विषय यूजीसी द्वारा स्वीकृत मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के अनुरूप होंगे.
कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए राज्यपाल के शिक्षा सलाहकार प्रो॰ बी॰के॰ त्रिपाठी द्वारा चार दिवसीय कार्ययोजना तैयार की है. इसके तहत सभी विश्वविद्यालयों के नोडल एवं सहायक नोडल पदाधिकारियों तथा संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों, समन्वयकों एवं सहायक समन्वयकों के साथ 10 से 13 अगस्त, 2026 तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विस्तृत चर्चा की जा रही है.
इन बैठकों में एफडीपी के संचालन, प्रशिक्षण की रूपरेखा, अकादमिक गतिविधियों, जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

pncb

FLN कार्ड से अब बच्चों की भाषा और गणित स्तर का आकलन करेंगे शिक्षक
मुजफ्फरपुर।। बिहार के कई प्रखंडों में निपुण और एफएलएन (Foundational Literacy and Numeracy)
कार्ड बेस्ड ट्रेनिंग (CBT) चल रही है. प्राथमिक स्तर पर बच्चों को भाषा और संख्या का बेसिक ज्ञान प्रदान करने के लिए यह ट्रेनिंग शिक्षकों को दी जा रही है जिसमें नए तरीके से कार्ड की सहायता से बच्चों के शैक्षणिक स्तर का आकलन करने में सहायता मिलेगी.

सरैया प्रखंड के 150 से ज्यादा शिक्षकों की ट्रेनिंग पोखरैरा स्थित प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 13 से 18 जनवरी तक हुई. पांच दिवसीय ट्रेनिंग में शामिल शिक्षकों को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य हरिशंकर यादव ने कहा कि इस ट्रेनिंग से बच्चों की भाषा और गणित की समझ का आकलन करते हुए उन्हें उनके वर्तमान स्तर के मुताबिक कार्ड की सहायता से शिक्षा दी जाएगी और एक तय समय में उन्हें भाषा और बेसिक गणित में निपुण किया जा सकता है. इससे सरकारी स्कूलों में प्राथमिक विद्यालय के ऐसे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा जो किसी कारण से पिछड़ गए थे.

पोखरैरा प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के पांच दिवसीय निपुण कार्ड बेस्ट ट्रेंनिंग के आवासीय प्रशिक्षण में बताया गया कि बच्चों को कार्ड से पढ़ने की कला को कैसे विकसित करना है. महाविद्यालय के प्राचार्य हरिशंकर यादव और व्याख्याता संजय राय ने सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य का कामना की.

निपुण भारत क्या है !

शिक्षा मंत्रालय ने ‘बेहतर समझ और संख्यात्मक ज्ञान के साथ पढ़ाई में प्रवीणता के लिये राष्ट्रीय पहल- निपुण‘ (National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy- NIPUN) भारत मिशन की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य 3 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना है.
NIPUN

पोखरैरा में प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकगण सरिता कुमारी, नीलू, संजीत, सतीश, देवेंद्र, शमीम अहमद का सहयोग काफी सराहनीय रहा. इस दौरान हर सुबह पीटी शिक्षक आनंद के द्वारा शिक्षकों को योग और पीटी का भी प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के सहयोग के लिए सभी व्याख्याताओं ने आभार प्रकट किया.

चन्दवारा में भी हुआ प्रशिक्षण

पांच दिवसीय NIPUN FLN कार्ड आवासीय प्रशिक्षण का आयोजन PTEC चंदवारा में किया गया. इस प्रशिक्षण में मुजफ्फरपुर के गायघाट प्रखंड के 260 शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए.

प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए PTEC चंदवारा के प्रभारी प्रचार डॉ गोविंद कुमार वर्मा ने निपुण FLN कार्ड से संबंधित जानकारियां प्रदान की. मध्य विद्यालय के शिक्षक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण से बच्चों में एक नई जागृति प्रदान होगी वहीं प्रशिक्षु गुड़िया कुमारी ने कहा कि इस प्रशिक्षण से बच्चों को लाभ मिलेगा.

इस ट्रेनिंग में कक्षा कक्षीय प्रक्रियाओं में आने वाली चुनौतियां, कक्षा कक्षीय प्रक्रियाओं के दौरान ध्यान देने योग्य बातें, भाषा का समेकन, उत्साहवर्धक गतिविधि, गणित के प्रशिक्षण का उद्देश्य एवं परिचय, निपुण उद्देश्य और सीखने के प्रतिफल पर चर्चा, गणित की नवीन पाठ्यपुस्तकों की समग्र समझ और एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकों के पाठों को समझना पर विस्तार से चर्चा की गई और समूह कार्य कराया गया.

pncb

चौतरफा विरोध के बाद बैकफुट पर सरकार
पटना।। पहले छुट्टियों में कटौती और फिर नवरात्र में 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण. नतीजा, एक बार फिर बैकफुट पर सरकार. जी हां एक बार फिर शिक्षा विभाग के कारनामे की वजह से सरकार को बैक फुट पर आकर शिक्षकों का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण तत्काल प्रभाव से रद्द करना पड़ा है.

तमाम शिक्षक इस बात का विरोध कर रहे थे कि नवरात्रि के दौरान जब स्कूलों में छुट्टी है और ज्यादातर शिक्षक नवरात्र की पूजा में लगे हैं तब शिक्षा विभाग ने उन्हें छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण पर जाने को मजबूर कर दिया. शिक्षकों ने इसका भरपूर विरोध किया, सरकार को अल्टीमेटम दिया और आखिरकार आज सरकार की ओर से आदेश जारी हो गया है.

राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से जारी आदेश के मुताबिक तमाम तरह के प्रशिक्षण को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है. इसके पहले भी शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में होने वाली छुट्टियों में कटौती का आदेश जारी किया था जिसे भारी विरोध के बाद वापस लेना पड़ा था. इस बारे में पटना नाउ से बात करते हुए एक शिक्षक राजीव ने कहा कि सरकार को इस तरह के आदेश जारी नहीं करने चाहिए जिससे शिक्षकों को परेशानी हो. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण लगातार चलने वाला अनिवार्य कार्यक्रम है और इसे बाद में भी कराया जा सकता है.

pncb