Teacher accident – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

ट्रक की चपेट में आई नवनियुक्त शिक्षिका
पीड़ित की हालत गंभीर

मुजफ्फरपुर।। मंगलवार को जिले के पारू प्रखंड में एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना हुई. बिहार में हाल ही में हुई BPSC द्वारा आयोजित अध्यापक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अध्यापक के तौर पर मुजफ्फरपुर जिला के PTEC पोखरैरा से प्रशिक्षण के बाद 06 नवंबर को पारू प्रखण्ड अवस्थित मध्य विद्यालय बड़ादाऊद में उन्मुखीकरण के लिए योगदान की थी उत्तरप्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली जय गोपाल सिंह की 37 वर्षीय पुत्री निशा.
लेकिन इन्हें क्या पता था कि उन्मुखीकरण के दूसरे दिन ही टैग किये गए विद्यालय मध्य विद्यालय बड़ादाऊद के गेट के सामने ही सड़क पार करने के क्रम में ट्रक की चपेट में आने से भयंकर दुर्घटना का शिकार हो जाएगी. खबर लिखे जाने तक हालत नाजुक बताई जा रही है. सम्बंधित विद्यालय के ही मो० नाज़िर हुसैन और निशा के साथ रह रही उत्तरप्रदेश की ही अन्य नवचयनित अध्यापिका एवं अन्य इनको लेकर उचित उपचार हेतु AIIMS, पटना में बने हुए हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि जल्द ही दुर्घटनाग्रस्त नवचयनित अध्यापिका निशा पूर्ण स्वस्थ्य हो जाएं। वैसे दुर्घटना में इनका दाहिना पैर ट्रक के चक्के में फंस कर लगभग 20 मीटर घिसटने के कारण क्षतिग्रस्त हो चुकी है. मुजफ्फरपुर जिले के शिक्षक प्रेम राज ने बताया कि पीड़ित के परिवार को खबर दी गई है और उनके परिजनों का इन्तजार हो रहा है.
pncb

नवनियुक्त शिक्षकों की परेशानी भी सुन लीजिए सरकार
बिहार में लाखों शिक्षक कई वर्षों से इस इंतजार में हैं कि उनका तबादला उनके घर के नजदीक किसी विद्यालय में हो ताकि उनके परिवार की परेशानियां दूर हो सकें. शिक्षा विभाग ने इसी वर्ष ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने की बात कही है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ट्रांसफर के लिए एक खास सॉफ्टवेयर तैयार किया जा रहा है जिसके जरिए इच्छुक शिक्षक तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.

इन सबके बीच बिहार में हाल में नियुक्त किए गए हजारों शिक्षकों ने सरकार से अपील की है कि उन्हें भी तबादला नीति में शामिल किया जाए क्योंकि सरकार ने नए शिक्षकों के लिए ऐसी कोई घोषणा अब तक नहीं की है. एनआईओएस डीएलएड संघ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू कुमार ने पटना नाउ को बताया कि फरवरी में जॉइनिंग के बाद अब तक 1 दर्जन से ज्यादा शिक्षक अपनी जान गवा चुके हैं. ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अधिकतर शिक्षकों की पोस्टिंग उनके गृह जिले से दूर हुई है. हर सुबह स्कूल जाने के लिए वे सार्वजनिक या निजी वाहन से निकलते हैं और स्कूल पहुंचने की हड़बड़ी में दुर्घटना में अपनी जान गवां रहे हैं.

File Pic

मार्च -अप्रैल माह में निम्न शिक्षक/शिक्षिका का सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हुआ है.

जयशंकर प्रसाद मधेपुरा

आभा कुमारी छपरा

तबरेज आलम आरा

सरिता कुमारी नालंदा

गोपाल झा सहरसा

सुशील कुमार केसरिया

मौलाना गुलाम ख्वाजा साहब मुजफ्फरपुर

बीरबल सिंह खगड़िया

आलोक रंजन मुजफ्फरपुर

साजिद इमाम जहानाबाद

रघुनाथ सिंह भभुआ

रेणु कुमारी नवीनगर

पप्पू कुमार ने पटना नाउ को शिक्षकों की मौत पर शोक जताते हुए बताया कि इन शिक्षकों के पूरे परिवार ने क्या-क्या सपना संजोए होंगे जो शिक्षक का निधन हुआ वो अपने जीवन में क्या-क्या करने के लिए सोचे होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार ने हम लोगों की नौकरी दी उसके लिए तहे दिल से धन्यवाद. पूरे बिहार में एक बार और 1 दिन ही काउंसलिंग कराने का प्रावधान शिक्षा विभाग ने किया था. लेकिन शिक्षा विभाग के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कई नियोजन इकाइयों ने काउंसलिंग नहीं की. नियोजन इकाई की मनमानी के वजह से अपने शहर के नियोजन इकाई को छोड़कर दूसरे नियोजन इकाई में शिक्षक विद्यार्थियों को काउंसलिंग कराना पड़ा. इसकी वजह से अधिकांश अभ्यर्थी अपने घर से काफी दूर चले गए. एनआइओएस डीएलएड संघ के अध्यक्ष ने कहा कि लगभग 42 हजार नये शिक्षक रोज सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकलते हैं जिसमें से अधिकांश शिक्षक का स्कूल 150 किलोमीटर, 100 किलोमीटर 50 किलोमीटर से कम नहीं है. पैसे के अभाव में शिक्षक जहां पर पदस्थापित है वहां पर कमरा लेकर नहीं रह सकते. इस परिस्थिति में नवनियुक्त शिक्षक बाइक से ही ट्रैवल करते हैं स्कूल समय पर पहुंचे उसके लिए हड़बड़ी होती है और दुर्घटना हो जाती है.

उन्होंने कहा कि नियोजन इकाईयों की मनमानी का खामियाजा शिक्षक और उनका परिवार भुगत रहे हैं. ट्रांसफर की नई नियमवाली बनने वाली है. ऐसे में माननीय शिक्षा मंत्री और शिक्षा विभाग से निवेदन है कि हमें भी उस ट्रांसफर पॉलिसी में जोड़ा जाए  हमारी जान सुरक्षित रहे.

ओपी पांडे