tata moters – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आज से हो गए बड़े बदलाव जिसका सीधा असर आपसे
कॉमर्शियल सिलेंडर 171.50 रु. सस्ता, स्पैम कॉल और एसएमएस बंद

पीएनबी एटीएम ट्रांजैक्शन फेल होने पर चार्ज

आज 1 मई से आपकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी कई चीजें बदल गई हैं. आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 171.50 रुपए सस्ता हो गया है। स्पैम कॉल से भी छुटकारा मिलने जा रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम  ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। इसके अलावा टाटा की कारें अब महंगी मिलेंगी.

1. सस्ता हुआ कॉमर्शियल गैस सिलेंडर

दिल्ली में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 2028 रुपए की जगह 1856.50 रुपए में मिल रहा है। कोलकाता में दाम 2132 रुपए से घटकर 1960.50 रुपए हो गए हैं. मुंबई में ये 1980 रुपए की जगह 1808.50 रुपए में मिल रहा है.चेन्नई में सिलेंडर 2021.50 रुपए में मिल रहा है.वहीं घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम वाला) के दाम 1103 रुपए  हैं. मार्च के महीने में आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव देखने को मिला था। तब पेट्रोलियम कंपनियों ने घरेलू एलपीजी के दाम में 50 रुपए का इजाफा किया था।

2. अब मिलेगी अनचाहे कॉल-मैसेज से मुक्ति

देश की तीनों प्रमुख नेटवर्क सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया ने स्पैम कॉल रोकने के लिए अपने सिस्टम में फिल्टर लगा लिए हैं। कंपनियों का दावा है कि एआई  की मदद से स्पैम मैसेज और कॉल्स नेटवर्क पर ही ब्लॉक हो जाएंगे. आसान  शब्दों में कहें तो अब तक हमें कॉल आने के बाद पता चलता था कि यह स्पैम कॉल है. फिर हम उसे ब्लॉक करते थे. अब वह नेटवर्क पर पहले ही ब्लॉक हो जाएंगे और कॉल हम तक नहीं पहुंचेंगे. टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ने कंपनियों को 30 अप्रैल की डेडलाइन दी थी.

3. टाटा की गाड़ियां खरीदना अब  महंगा

टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों इजाफा किया है. कंपनी ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में औसतन 0.6% की बढ़ोतरी की है. 2023 में यह दूसरी बार है जब टाटा ने कीमतें बढ़ाई हैं. इससे पहले बढ़ती इनपुट लागत के कारण जनवरी में कीमत 1.2% बढ़ा दी थी.

4. एटीएम ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव

पंजाब नेशनल बैंक ने एटीएम से ट्रांजैक्शन से जुड़े नियमों में बदलाव किया है. इसके अनुसार एटीएम से पैसे निकालते वक्त अगर आपके अकाउंट में पर्याप्त बैलेंस नहीं होने के कारण ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो 10 रुपए चार्ज देना होगा.

5. म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए केवाईसी जरूरी

सेबी ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से कहा कि वो ये सुनिश्चित करें कि निवेशक, उसी ई-वॉलेट का इस्तेमाल म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए करें, जिसका केवाईसी पूरा हो. यानी अब निवेशक केवाईसी वाले ई-वॉलेट से ही निवेश कर सकते हैं. केवाईसी के लिए आपको अपना पैन नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक की डिटेल्स देनी होती हैं. डिटेल्स के साथ केवाईसी के लिए एक फॉर्म भरना होता है.

6. एसबीआई  क्रेडिट कार्ड्स के नियमों में बदलाव

एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर अब सभी कैटेगरी को मिलाकर एक महीने/बिलिंग साइकिल में अधिकतम 5000 रुपए कैशबैक मिलेगा. पहले शॉपिंग कैटेगरी में अधिकतम 10 हजार कैशबैक मिलता था. इसके अलावा कॉम्प्लिमेंट्री एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस की सुविधा अब नहीं मिलेगी. पहले कार्ड होल्डर को हर साल डोमेस्टिक एयरपोर्ट के लाउंज में 4 बार फ्री एक्सेस दिया जाता था.

PNCDESK