sushma swaraj – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

भारतीय राजनीति का सितारा अस्त
कोइलवर/पटना (आमोद कुमार की रिपोर्ट)| भारतीय राजनीति में अपनी चमक बिखरने वाली विदुषी, अपने ओजस्वी, मृदुभाषी वक्तव्य से सामने वाले को मात देने वाली, भारत की विदेशी नीति को धार देने वाली, देश की पूर्व विदेश मंत्री तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री के पद पर रहते हुए राजनीति में अपने कार्यों की अमिट छाप छोड़ने वाली सुषमा स्वराज का आज तड़के दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया.
सुषमा स्वराज के निधन का समाचार मिलते ही पूरा देश शोक में डूब गया. ऐसा लगा जैसे देश ने एक अनमोल हीरा खो दिया. वाकई यह दुखद समाचार देश के लिए असहनीय है. उनके मृत्यु की सूचना देश के हर कोने में आग की तरह फैल गई और हर तरफ से शोक-श्रद्धांजलि अर्पित किया जाने लगा.

कोईलवर प्रखंड के सभी प्राथमिक, मध्य, उच्च एवं निजी विद्यालयों में शोक- सभा का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर अपने दिवंगत नेत्री को श्रद्धा- सुमन अर्पित किया. कोईलवर प्रखंड के मध्य विद्यालय, काजीचक, महम्मदपुर, पचैना बाजार, नया हरिपुर, कायम नगर, भदवर, धनडीहां, राजापुर,कुल्हड़िया, सकड्डी, गिधा में दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसमें राजाराम सिंह ‘प्रियदर्शी’, इन्द्रमोहन,रमेश कुमार राम,विष्णु देव,अजय कुमार, राजेश कुमार, राम एकबाल,डा. राजेंद्र प्रसाद, मो.सुधीर सिंह, अरुण कुमार,  मोइनुलुल्लाह सहित हजारों छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक सम्मिलित हुए.

सुषमा स्वराज का निधन
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस.

सुषमा स्वराज देश की पहली महिला विदेश मंत्री थीं. बीजेपी के शासन के दौरान सुषमा दिल्ली की मुख्यमंत्री भी रही थींं. उन्हें दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ था.

सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था. उन्होंने अंबाला में एसडी कॉलेज अम्बाला छावनी से बीए किया और पंजाब यूनिवर्सिटी से चंडीगढ़ से लॉ की पढ़ाई की थी.
वे लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था. बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव से खुद को अलग रखा था.

पूरी तरह बेनकाब हुआ पाकिस्तान
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान एक बार फिर पूरी तरह बेनकाब हो गया. शनिवार को युनाइटेड नेशंस जेनरल असेंबली में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने चुन-चुन कर हमले किए.

मुख्य बातें-

भारत आतंकवाद का सबसे पुराना शिकार

भारत गरीबी से लड़ रहा, पाकिस्तान भारत से

हमने वैज्ञानिक तैयार किए, पाक ने आतंकी

डॉक्टर मरते हुए लोगों की जिंदगी बचाते हैं और आतंकी जिंदा लोगों को मौत के घाट उतारते हैं

आतंकवाद पर कई देश दोहरी नीति अपना रहे हैं

विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 72वें सत्र को संबोधित करते हुए हुए कहा कि गरीबी को दूर करना टिकाऊ विकास का पहला लक्ष्‍य है. सुषमा ने पाकिस्तानी नेताओं से कहा कि वे इस पर आत्ममंथन करें कि भारत क्यों वैश्विक आईटी महाशक्ति के तौर पर जाना जाता है और पाकिस्तान की पहचान ‘आतंकवाद के निर्यात के कारखाने’ की है. स्वराज ने कहा कि भारत ने IIT, IIM, AIIMS जैसे संस्थान बनाए जबकि पाकिस्तान ने L.E.T, JEM, हिज्बुल मुजाहिद्दीन और हक्कानी नेटवर्क जैसे आतंकी गुट तैयार किए. उन्‍होंने कहा कि आतंकवाद मानव जाति के अस्तित्व पर खतरे जैसा है.

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र जिन समस्याओं का समाधान तलाश रहा है उनमें आतंकवाद सबसे ऊपर है. उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम अपने शत्रु को परिभाषित नहीं कर सकते तो फिर मिलकर कैसे लड़ सकते हैं? अगर हम अच्छे आतंकवादियों और बुरे आतंकवादियों में फर्क करना जारी रखते हैं तो साथ मिलकर कैसे लड़ेंगे? अगर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद आतंकवादियों को सूचीबद्ध करने पर सहमति नहीं बना पाती है तो फिर हम मिलकर कैसे लड़ सकते हैं?’’

सुषमा सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य चीन का परोक्ष रूप से हवाला दे रही थीं जिसने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को प्रतिबंधित करने के भारत के प्रयास को बार-बार अवरुद्ध करने का काम किया है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस सभा से आग्रह करना चाहूंगी कि इस बुराई को आत्म-पराजय और निरर्थक अंतर के साथ देखना बंद किया जाए. बुराई तो बुराई होती है. आइए स्वीकार करें कि आतंकवाद मानवता के अस्तित्व के लिए खतरा है. इस निर्मम हिंसा को कोई किसी तरह से उचित नहीं ठहरा सकता.’’

संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में सुषमा ने कहा, ‘‘हम सबको आत्ममंथन करना चाहिये और खुद से पूछना चाहिये कि क्या हमारी चर्चा, जो कार्रवाई हम करते हैं कहीं से भी उसके करीब है. हम इस बुराई की निंदा करते हैं और अपने सभी बयानों में इससे लड़ने का संकल्प जताते हैं. लेकिन सच्चाई यह है कि ये सिर्फ दस्तूर बन गए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि जब हमें इस शत्रु से लड़ने और उसका नाश करने की जरूरत है तो कुछ का स्वहित उन्हें दोहरेपन की ओर ले जाता है.’’

PM मोदी ने विदेश मंत्री के भाषण की तारीफ की है. सुषमा स्वराज के भाषण के तुरंत बाद PM ने ट्वीट किया.

A strong message was given by @SushmaSwaraj Ji on the dangers of terrorism and why we have to unite and fight this menace. #UNGA

— Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2017