Sunil Singh – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सुनील सिंह की सदस्यता बहाल, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया विधानपरिषद का आदेश
पटना।। सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की राजनीति से जुड़ा एक बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने लालू यादव के करीबी सुनील सिंह की सदस्यता रद्द किए जाने के बिहार विधान परिषद के फैसले को रद्द कर दिया है.

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि वो MLC बने रहेंगे. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने ये भी कहा कि सुनील सिंह की टिप्पणी अशोभनीय थी, लेकिन उसकी तुलना में सजा बहुत ज्यादा है. सुप्रीम कोर्ट ने सुनील सिंह की सदस्यता बहाल करने का आदेश दिया और साथ ही विधान परिषद की आचार समिति को नोटिफिकेशन रद्द करने को कहा गया है. SC के फैसले के बाद विधान परिषद ने उपचुनाव की घोषणा करने वाले चुनाव आयोग की अधिसूचना को रद्द कर दिया.

सत्यमेव जयते! आखिरकार न्याय की जीत हुई!
माननीय सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला
डॉक्टर सुनील कुमार सिंह  बिहार विधान परिषद के सदस्य MLC बने रहेंगे pic.twitter.com/zJbIn6xK0v
— Dr. Sunil Kumar Singh (@drsunilsinghmlc) February 25, 2025

कोर्ट के फैसले के बाद सुनील सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा- ‘सत्यमेव जयते’

क्यों गई थी सदस्यता

पिछले साल बजट सत्र के दौरान 13 फरवरी, 2024 को विधान परिषद के अंदर सुनील कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ‘पलटू’ शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ था. सुनील सिंह पर विधान परिषद में कहासुनी के दौरान नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने के आरोप लगे थे.

विधान परिषद में नीतीश कुमार के खिलाफ बोले गए शब्दों को और अमर्यादित आचरण माना गया और सुनील कुमार सिंह से खेद प्रकट करने को कहा गया था पर सुनील कुमार सिंह ने कोई खेद प्रकट नहीं किया. विधान परिषद की आचार समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह ने जुलाई 2024 को इस मामले में रिपोर्ट सौंपी थी. इसके दूसरे दिन आरजेडी एमएलसी के निलंबन का प्रस्ताव सदन में रखा गया. 26 जुलाई 2024 को विधानपरिषद के सभापति ने सुनील कुमार सिंह की सदस्यता समाप्त कर दी थी.

pncb

MLC उपचुनाव के नतीजे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद की एक सीट पर होनेवाले उपचुनाव के नतीजे की घोषणा पर रोक लगा दी है. यह सीट पहले राजद के सुनील कुमार सिंह के पास थी.
सुप्रीम कोर्ट में सुनील कुमार सिंह का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी कि इस सीट पर उपचुनाव के नतीजे 16 जनवरी को घोषित होने की संभावना है, क्योंकि चुनाव निर्विरोध हुआ है. पीठ ने कहा कि इस सीट के लिए कोई परिणाम घोषित नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि वह पहले से ही इस मामले पर दलीलें सुन रही है. पीठ ने कहा, “इस बीच, याचिकाकर्ता को हटाने से रिक्त हुई सीट के संबंध में राज्य विधान परिषद में उपचुनाव का परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा”.

पीठ ने मामले को गुरुवार को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया. आज सुनवाई के दौरान सिंघवी ने दलील दी कि मामले में आरोप नीतीश कुमार के लिए अपमानजनक शब्द के प्रयोग से संबंधित है, जिसका प्रयोग सुनील सिंह के सहयोगी ने भी किया था. हालांकि केवल उनके मुवक्किल को स्थायी रूप से निष्कासित किया गया, जबकि अन्य व्यक्ति को केवल दो दिनों के लिए अस्थायी रूप से निलंबित किया गया था. सिंह के निष्कासन के अलावा उसी दिन व्यवधानकारी व्यवहार में लिप्त रहे एक अन्य राजद एमएलसी मोहम्मद सोहैब को भी दो दिनों के लिए निलंबित कर दिया गया.

सिंघवी ने इस बात पर जोर दिया कि यदि उनके मुवक्किल की टिप्पणियों के कारण उन्हें स्थायी रूप से निष्कासित कर दिया जाता है तो यह लोकतंत्र का अंत होगा. सिंघवी ने दलील दी कि अदालत अगस्त, 2024 से निष्कासन के खिलाफ उनकी याचिका पर सुनवाई कर रही है और अगर कल अदालत ने याचिका को अनुमति दे दी तो यह एक अजीब स्थिति होगी क्योंकि एक ही सीट के लिए दो उम्मीदवार होंगे. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह गुरुवार को राज्य विधान परिषद और आचार समिति तथा अन्य का जवाब सुनेगा और उसके बाद इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रखेगा.

पिछले साल 26 जुलाई को सुनील सिंह को सदन में अभद्र व्यवहार के कारण बिहार विधान परिषद से निष्कासित कर दिया गया था. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और उनके परिवार के करीबी माने जाने वाले सिंह पर 13 फरवरी 2024 को सदन में गरमागरम बहस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करने का आरोप लगाया गया था. सिंह के निष्कासन का प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित हो गया, एक दिन पहले ही आचार समिति ने कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश नारायण सिंह को अपनी रिपोर्ट सौंप दी थी. आचार समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि सोहैब ने जांच के दौरान अपने किए पर खेद जताया, जबकि सिंह ने अपनी बात पर अड़े रहे.

pncb

रेडक्रॉस के पूर्व वाइस चेयरमैन की पहली वर्षगाँठ पर श्रद्धांजलि के साथ रक्तदान हुआ सम्पन्न
आरा,13 जुलाई. मंगलवार को रेड क्रॉस के पूर्व वाइस चेयरमैन स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि उनके परिवार के सदस्यों द्वारा रेड क्रॉस भवन में आयोजित की गयी.कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन डॉक्टर विवेकानंद यादव ने की. कार्यक्रम का शुभारंभ को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन सत्येंद्र सिंह द्वारा माल्यार्पण कर किया गया. अपनी संवेदना श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस भवन के सभागार का सौंदर्यीकरण तथा दो स्प्लिट एसी सुनील सिंह की याद में कॉपरेटिव बैंक की तरफ से अनुदानित किया जाएगा.

चेयरमैन डॉ बी एन यादव ने अपने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि, हम सबों ने रेड क्रॉस के कर्णधार को खो दिया है, जिसकी भरपाई करनी करना मुश्किल है. वाइस चेयरमैन डॉ निर्मल कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि, स्वर्गीय सुनील जी के जीवन वृत्त को अपनाकर और उनके रेड क्रॉस में दिए हुए योगदान को याद कर पूरी निष्ठा की भावना, जो उनमें थी उसी के अनुरूप रेड क्रॉस में हमें समर्पण भाव से काम करना है.

इस अवसर पर डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने अपनी स्वरचित कविता के माध्यम से स्वर्गीय सुनील सिंह के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह के बड़े भाई अनिल कुमार सिंह ने आगत अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए स्वागत किया.

डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा की स्वरचित कविता:

श्रद्धेय सुनील बाबू को
प्रथम पुण्यतिथि पर समर्पित
शब्दांजलि
पटना
रात्रि का सूनापन
मुक्ति दायिनी का तट
प्रकृत का फैला आंचल
मां गंगा की गोद में
चिर निद्रा में सो गए
नैनों से ओझल हो गए
स्मृति शेष रह गए
ओह! सुनील बाबू नहीं रहे।
आरा
आज शहर सूना है
लोग स्तब्ध हैं
क्या हो गया
जो सुना वही रुक गया
कोरोना वायरस
एक कर्म योद्धा को
हरा दिया
सदा के लिए सुला दिया
हम आंसू बहाते रह गए
स्मृति शेष रह गए
ओह! सुनील बाबू नहीं रहे।
स्वभाव
हास्य थे विनोदी थे
सब के सहयोगी थे
समयनिष्ट, कर्तव्यनिष्ठा
पेशा में अति विशिष्ट
चिकित्सक तो सभी मित्र
फिर भी बचा न सके
आश्वासन का घूंट पिलाते रहे
विवश बनकर रह गए
स्मृति शेष रह गए
ओह !सुनील बाबू नहीं रहे ।
कार्य
ब्लड बैंक,स्थापना से लेकर समृद्ध बनाने तक
दिल दिमाग खपाते रहे
जिला प्रशासन से जन प्रतिनिधियों तक
जुगत भिड़ाते रहे
बिल्डिंग बढ़ाते रहें
मेडल से लेकर
सुर्खियां बटोरते रहे
हम पास रहकर भी
कुछ न कर सके
लाचार बनकर रह गए
स्मृति शेष रह गए
ओह!सुनील बाबू नहीं रहे।
क्या खोया
समाज ने वरीय अधिवक्ता
तो परिवार ने अपना आधार
रेडक्रॉस ने अपना कर्णधार
पुत्र ने पिता को,पत्नी ने सिंदूर को जनपद ने एक शख्सियत तो
सहयोगियों ने अपने चहेते को ।
जाने के ग़म में सबने रोया
समुह ने नेकदिल इंसान खोया
काल के थपेड़ों को सह नहीं सके स्मृति शेष रह गए
ओह! सुनील बाबू नहीं रहे।

रेड क्रॉस के संरक्षक डॉ एस के रूंगटा, डॉ विजय कुमार सिंह, उप संरक्षक डॉ अर्चना सिंह, भूपेंद्र सिंह, डॉक्टर राजेश सिंह ,डॉक्टर शशि सिंह ,डी राजन , सरदार गुरुचरण सिंह, राकेश तिवारी, डॉ कुमार जितेंद्र, डॉक्टर मधुकर  प्रकाश, डा  रामकृष्ण,  डॉक्टर बी पी सिंह, डॉ बी के शुक्ला , डॉ कन्हैया सिंह, डॉक्टर के के सिंह, राम कुमार सिंह, अवधेश कुमार पांडे, जीतेंद्र शुक्ला आदि ने अपने अपने विचारों को व्यक्त करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

डा शशि कुमार सिंह एवं डा बी के शुक्ला के द्वारा स्वर्गीय सुनील कुमार सिंह को मोमेंटो एव शाल भी  समर्पित किया गया. श्रद्धांजलि सभा का समापन अंबरीश सिंह ,सिद्धार्थ सिंह, यशवंत कुमार,एवं आशुतोष कुमार  के सामूहिक धन्यवाद ज्ञापन से हुआ.

इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रसंघ हित नारायण क्षत्रिय स्कूल आरा के छात्रों ने अपने पूर्ववर्ती छात्र स्वर्गीय सुनील सिंह के याद में स्वैच्छिक रक्तदान भी किया. रक्तदान की शुरूआत सुनील सिंह के सुपुत्र  सिद्धार्थ सिंह  ने स्वयं  रक्तदान देकर की. इसके अतिरिक्त अमरेंद्र कुमार, ओ पी पांडेय और राकेश कुमार धन्नू ने भी सुनील सिंह की याद में स्वैच्छिक रक्तदान किया. कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस की सचिव डॉ विभा कुमारी के द्वारा किया गया.

PNCB