sudha doodh – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सुधा डेयरी में बोले सीएम, ‘अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से आमदनी बढ़ेगी और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे’
मुख्यमंत्री ने फुलवारी शरीफ में पटना डेयरी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें- मुख्यमंत्री

पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोडक्शन हॉल, आइस्क्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.

कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. इस दौरान एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गयी. शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के विजन, अगले पांच वर्ष की योजना, दुग्ध संघ, दुग्ध समिति, प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, न्यू प्रोडक्ट लांच आदि की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभी कुल कार्यरत ग्रामस्तरीय दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 21 हजार से भी अधिक है जिससे लगभग 7.5 लाख पशुपालक जुड़े हुए हैं जिसमें लगभग 1.9 लाख (25%) महिलाएं हैं. ये समितियाँ प्रतिदिन औसतन 22 लाख किलोग्राम दूध का संकलन करती है तथा अधिकतम संकलन लगभग 30 लाख किलोग्राम प्रतिदिन तक पहुँच जाती है. संकलित दूध के प्रसंस्करण की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है. वर्तमान में कॉम्फेड की कुल प्रसंस्करण क्षमता 54 लाख लीटर प्रतिदिन है. उन्होंने बताया कि कॉम्फेड के और विस्तार की योजना है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप की शुरूआत की गयी है. कृषि रोड मैप में कृषि कार्य एवं इससे जुड़े अवयवों के विकास के लिये कई कदम उठाये गये हैं. कृषि रोड मैप के लागू होने से फसल का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है साथ ही राज्य में दूध का उत्पादन भी बढ़ा है. इससे किसानों और दुग्ध उत्पादकों को काफी फायदा हो रहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी प्लांट का और विस्तार करें. उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे. बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य करें साथ ही प्रोसेसिंग की क्षमता का भी विस्तार करें. प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार करें. उन्होंने कहा कि यहां काम करनेवाले लोगों के आवासन की भी व्यवस्था करें ताकि वे अच्छे से काम कर सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिये कई कदम उठाये हैं. कॉम्फेड के माध्यम से किसानों को दुग्ध का बेहतर मूल्य प्रदान किया जा रहा है. नये-नये उत्पाद बाजार में सुधा द्वारा लाये जा रहे हैं. बिहार के विकास में किसानों और पशुपालकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है. किसानों और पशुपालकों की तरक्की के लिये सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराती रहेगी.

ज्ञातव्य है कि बिहार राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ लिमिटेड (कॉम्फेड) की स्थापना ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम के तहत वर्ष 1983 में की गई थी. वर्तमान में राज्य के 31 जिलों में 8 दुग्ध संघ कार्यरत हैं, जबकि शेष 7 जिलों की जिम्मेदारी सीधे कॉम्फेड के दो परियोजनाओं के माध्यम से निभाई जा रही है. दूध उत्पादकों द्वारा गाँव स्तर की समितियों से लेकर दुग्ध संघ स्तर पर चुने गए प्रतिनिधि संपूर्ण प्रबंधन का संचालन करते हैं. इन समितियों के माध्यम से गांवों में ही पूर्वनिर्धारित मूल्य पर दूध विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा पशुचारा, कृत्रिम गर्भाधान, चारा बीज, कृमिनाशक, टीकाकरण आदि जैसी आवश्यक इनपुट सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं.

कॉम्फेड तथा इसके संबद्ध दुग्ध संघों द्वारा उत्पादित दूध एवं दुग्ध उत्पाद ‘सुधा’ ब्रांड नाम से बेचे जाते हैं. वर्तमान में औसत पाउच दूध विपणन 18.00 लाख लीटर प्रतिदिन है तथा लगभग 3.5 लाख लीटर के दुग्ध उत्पाद प्रतिदिन तैयार किए जाते हैं. कॉम्फेड द्वारा लगातार अपने विपणन तंत्र का विस्तार किया जा रहा है. राज्य के सभी प्रखण्डों एवं नगर निगम / नगर निकायों तक राज्य में सुधा के दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता हेतु मिल्क बूथों का निर्माण एवं नये खुदरा विक्रय केन्द्र खोले जा रहे हैं। कॉम्फेड के तहत खुदरा विक्रय केन्द्रों की संख्या 37000 हो गयी है जिसमें 914 होल-डे-मिल्क बुथ है. नालंदा डेयरी परियोजना में UHT प्रोसेसिंग सुविधा स्थापित होने के बाद कॉम्फेड अब देश के विभिन्न भागों में दूध उपलब्ध कराने में सक्षम है. वर्तमान में इसके टेट्रा पैक दूध उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम में उपलब्ध है तथा टेट्रा पैक दूध की आपूर्ति भारतीय सेना को भी की जाती है, इसके अतिरिक्त दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विपणन दिल्ली एवं कोलकता जैसे मेट्रो शहरों में भी किया जा रहा है. सुधा के दुग्ध उत्पाद न केवल बिहार और झारखंड में बल्कि पूरे देश में एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभर रहे है. डेयरी संयंत्रों में घी, पेड़ा, दही, टेबल बटर, पनीर, गुलाबजामुन, मट्ट्ठा, लस्सी, रसगुल्ला, बलूशाही, आइस क्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क आदि उत्पादों का निर्माण किया जाता है. गुलाबजामुन, रसोगुल्ला, बलूशाही आदि के टिन पैक भी उपलब्ध हैं, जिनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. ताजे दुग्ध उत्पादों के निर्माण के अतिरिक्त बचे हुए दूध को श्वेत मक्खन, स्किम्ड मिल्क पाउडर और होल मिल्क पाउडर में परिवर्तित किया जाता है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न डेयरियों द्वारा किया जाता है. बिहार के समाज कल्याण विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों में माताओं एवं बच्चों को दूध उपलब्ध कराने हेतु सुधा मिल्क पाउडर की आपूर्ति की जा रही है. कॉम्फेड अब बिहार के दुग्ध उत्पादों का निर्यात भी कर रही है. मार्च, 2025 में कॉम्फेड द्वारा 5 मीट्रिक टन घी अमेरिका एवं 8 मीट्रिक टन गुलाबजामुन कनाडा भेजा गया है.

निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव सह कॉम्फेड की अध्यक्ष डॉ एन विजयलक्ष्मी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस०एम०, पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक रूपेश राज सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

pncb

जीएसटी में कमी से कुछ सस्ता हुआ दूध, घी और पनीर
सुधा उत्पादों के दाम में मामूली कमी

उपभोक्ताओं को मिलेगा प्रत्यक्ष लाभ

पटना।। भारत सरकार द्वारा 3 सितम्बर 2025 को आयोजित जी.एस.टी परिषद की 56वीं बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार केन्द्र सरकार ने 22 सितम्बर 2025 से प्रभावी रूप से कुछ दुग्ध उत्पादों पर जी.एस.टी दरों में कमी की है. इस निर्णय के अनुरूप बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (काॅम्फेड) ने भी ‘सुधा’ ब्रांड के अंतर्गत आने वाले विभिन्न दुग्ध एवं दुग्ध-आधारित उत्पादों के मूल्य में आवश्यक संशोधन किया है. यह कदम उपभोक्ताओं को सीधी आर्थिक राहत प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

मक्खन श्रेणी में टेबल बटर 50 ग्राम का मूल्य 32 से घटाकर 31 रुपये, 100 ग्राम का मूल्य 56 से घटाकर 55 रुपये तथा 500 ग्राम का मूल्य 275 से घटाकर 270 रुपये कर दिया गया है.

पनीर श्रेणी में भी उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. पनीर 100 ग्राम अब 47 के स्थान पर 46 रुपये, 200 ग्राम 90 के स्थान पर 85 रुपये तथा 500 ग्राम 210 के स्थान पर 205 रुपये में उपलब्ध होगा.

दूध उत्पादों में टेट्रा पैक टोन्ड मिल्क 1000 एम.एल. 74 से घटाकर 73 रुपये तथा टेट्रा पैक डी.टी.एम. मिल्क 1000 एम.एल. 70 से घटाकर 68 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह एलेस्टर टोन्ड मिल्क 200 एम.एल. का मूल्य 15 से घटाकर 14 रुपये, 500 एम.एल. का मूल्य 33 से घटाकर 32 रुपये और 1000 एम.एल. का मूल्य 64 से घटाकर 63 रुपये कर दिया गया है. एलेस्टर स्टैंडर्ड मिल्क 500 एम.एल. अब 35 के स्थान पर 34 रुपये में मिलेगा=

अन्य उत्पादों में एप्पल जूस 200 एम.एल. का मूल्य 25 से घटाकर 24 रुपये कर दिया गया है.

घी श्रेणी में भी उल्लेखनीय कमी की गई है. स्पेशल पाउच घी 200 एम.एल. 145 से घटाकर 143 रुपये, 500 एम.एल. 320 से घटाकर 315 रुपये, स्पेशल टेट्रा पैक घी 500 एम.एल. 330 से घटाकर 325 रुपये तथा 1000 एम.एल. 640 से घटाकर 630 रुपये में उपलब्ध होगा. साथ ही स्पेशल टीन पैक घी 1 किलोग्राम अब 650 रुपये के स्थान पर 640 रुपये में बेचा जाएगा.

वर्तमान में बाजार में उपलब्ध कुछ उत्पाद पुराने पैकेजिंग में हैं, जिन पर पूर्व में अंकित एम.आर.पी. दर्शायी गयी है. उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया जाता है कि ऐसे सभी उत्पाद नयी संशोधित दरों पर ही बेचे जाएंगे. अतः उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे खरीदारी करते समय दुकानदार से नयी दर की जानकारी प्राप्त कर लें.

काॅम्फेड का यह निर्णय उपभोक्ता हित में एक सराहनीय पहल है. सुधा सदैव अपने उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है और मूल्य में की गयी यह कमी उसी दिशा में उठाया गया एक ठोस कदम है.

pncb

‘मकर संक्रांति पर दूध और दही की नहीं होगी कमी’
सुधा डेयरी ने कर ली दूध दही की पर्याप्त आपूर्ति की तैयारी

35 लाख लीटर दूध और 9 टन दही आपूर्ति की तैयारी

10 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगी दही एक्सप्रेस

फुलवारी शरीफ, अजित।। मकर संक्रांति को लेकर वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से सम्बद्ध पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा डेयरी के पास इस बार बाजार में 35 लाख लीटर दूध और 9 टन दही, 18 टन सुधा का स्पेशल तिलकुट एवं पर्याप्त मात्रा में पनीर पेड़ा व अन्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी. पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बताया कि मकर संक्रांति पर दही चूड़ा के शौकीन लोगों के लिए सुधा डेयरी ने पर्याप्त मात्रा में दूध दही तिलकुट व अन्य सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करके ग्राहकों के लिए तगड़ा व्यवस्था किया है. हर वर्ष की तरह इस बार भी दही जमाने के लिए डेनमार्क से मंगवाया गया स्पेशल जोड़न से ही दही जमाया जा रहा है. दिन रात सुधा डेयरी के अधिकारी कर्मचारी कामगार मजदूर पैकेजिंग करने में लगे हुए हैं.

इसके अलावा राजधानी में छह स्थानों पर रोड मिल्क टैंकरों के जरिये विशेष काउंटरों से दही और दूध को उपलब्ध कराया गया है, जिनमे बोरिंग रोड चौराहा , राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास,जगदेव पथ गोलंबर,पीरबहोर थाना के पास, गाय घाट पुल के पास और दिनकर गोलंबर शामिल हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार और अधिक लक्ष्य रखा गया है. मकर संक्रांति के मौके पर दूध दही व अन्य दुग्ध उत्पादों की कमी नही होने दी जाएगी.10 जनवरी से 14 जनवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक दही एक्सप्रेस चलाया जाएगा , जिससे शहर में ग्राहकों को दूध व दही की कमी नही रहेगा. ग्राहकों की सुविधा हेतु आठ उड़नदस्ते का गठन किया गया है जो क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों को ग्राहकों को मुहैया कराने में सहायक होंगे.उन्होंने बताया कि इस बार सुधा डेयरी ने मकर संक्रांति को लेकर बाजार में प्रचुर मात्रा में दही और दूध की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर ब्लैक मार्केटिंग करने वाले सावधान हो जाए, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अजीत

मकर संक्रांति के लिए 9 लाख किलो दही के साथ बिहार तैयार
साथ में 31 लाख लीटर दूध का भी रहेगा बंदोबस्त

सुधा डेयरी की मकर संक्रांति की तैयारी जोरों पर

फुलवारी शरीफ(अजीत). पटना के सुधार डेयरी में मकर संक्रांति को लेकर ग्राहकों के लिए दूध और दही समेत तिलकुट आदि की व्यवस्था जोरों पर चल रही है.इस बार 31 लाख लीटर दूध और 9 लाख किलो दही की आपूर्ति सुनिश्चित करने में सुधार डेयरी के कामगार दिन-रात लगे हैं.

सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक रूपेश कुमार के मुताबिक मकर संक्रांति पर्व को लेकर सुधा डेयरी ने अपनी तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी है.उन्होंने बताया की सुधा डेयरी में डेनमार्क के अलावा भारत के निर्मित जोरन से भी दही जमाया जा रहा है.लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार दही और दूध सहित अन्य सुधा उत्पादों को पटना के प्रमुख चौक चौराहे बाजारों में उपलब्ध कराया जाएगा.पटना डेयरी प्रोजेक्ट की ओर से मार्केट में 31 लाख लीटर दूध, 9 लाख किलो दही, 20 हजार किलो तिलकुट और 25 हजार किलो पनीर बाजार में उपलब्ध कराई जाएगी. इसके अलावा राजधानी में कई स्थानों पर रोड मिल्क टैंकरों के जरिये विशेष काउंटरों से दही और दूध को उपलब्ध कराया जाएगा जिनमे बोरिंग रोड चौराहा , राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास,जगदेव पथ गोलंबर,पीरबहोर थाना के पास, गाय घाट पुल के पास और दिनकर गोलंबर शामिल हैं.

पीडीपी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि ग्राहकों को मकर संक्रांति के मौके पर दूध दही व अन्य दुग्ध उत्पादों की कमी नही होने दी जाएगी.11 जनवरी से 14 जनवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक दही एक्सप्रेस चलाया जाएगा जो शहर में ग्राहकों को दूध व दही की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी.साथ ही ग्राहकों की मांग पर दूध दही और अन्य उत्पादों की आपूर्ति कराई जाएगी. उन्होंने बताया कि सुधा के उत्पादों की बिक्री पर निगरानी रखने के लिए निरीक्षण दल भी बनाया गया है जो जगह-जगह घूमकर बाजारों में ग्राहकों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सामान की व्यवस्था करेगी.निर्धारित रेट से ज्यादा पैसा लेने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

तीन रूपए प्रति लीटर महंगा हुआ सुधा दूध
हर घर और हर आदमी की जिंदगी से सीधे जुड़ा दूध महंगा हो गया है.  कॉम्फेड ने शनिवार से सुधा दूध के दाम बढ़ाने की घोषणा की है. इसी के साथ किसानों के दूध के दामों में भी वृद्धि की गई है. अब किसानों को दूध के पेमेंट में एक से चार रूपये और सभी क्वालिटी के दूध की कीमतों में एक से तीन रूपये प्रति लीटर ज्यादा मिलेगा.

नवरात्रि के पहले ही दिन  राज्य सरकार के सहकारिता विभाग के नए  निर्णय के बाद अब बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड)  ने सभी क्वालिटी के दूध के कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. अब सुधा दूध खरीदने वालों को प्रतिलीटर एक से तीन रूपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे . एक तरफ कॉम्फेड  ने सभी क्वालिटी के  सुधा दूध की कीमतों में एक रूपये से तीन रूपये तक प्रति लीटर वृद्धि कर दी है वहीँ किसनो को दूध के पेमेंट में एक रुपये से चार रूपये तक की बढ़ोतरी भी किया गया है . एक तरह से देखा जाये तो  कॉम्फेड  ने किसानो को दूध के पेमेंट में वृद्धि कर दूध के बाजार मूल्यों को बैलेंस करने का काम किया है . हालाँकि फ़िलहाल कॉम्फेड ने सिर्फ दूध की कीमतों में ही बढोत्तरी की है वहीँ अन्य दुग्ध उत्पादों के दम अभी यथावत ही रखा है.

कॉम्फेड के जनरल मैनेजर राजीव वर्मा ने बताया कि किसानो को उनके दूध के पेमेंट में  एक रुपये से चार रूपये तक वृद्धि की गयी है और इसके साथ ही सुधा के सभी तरह के दूध के बाजार मूल्यों में अब एक रूपये से तीन रूपये की बढ़ोतरी की गयी है.

क्या होगा नया रेट-

सुधा गोल्ड दूध पहले प्रति लीटर 45 रूपये में मिलता था जो अब 48 रुपये प्रति लीटर हो गया

सुधा गोल्ड का आधा लीटर दूध का पैकेट 23 रूपये था जो अब बढ़कर 24 रूपये हो गया है.

सुधा स्टैण्डर्ड का एक लीटर दूध पैकेट 39 रुपये में मिलता था जो अब 41 रूपये में मिलेगा

सुधा स्टैण्डर्ड का आधा  लीटर दूध की कीमत पहले 20 रूपये था जो अब 21 रूपये हो गया है.

सुधा का काउ मिल्क का एक लीटर का पैकेट पहले 37 रूपये में मिलता था, अब 40 रूपये हो गया.

काउ मिल्क का आधा लीटर का पैकेट पहले 19 रूपये में बिकता था जो अब 20 रूपये में बिकेगा.

सुधा का टोन्ड मिल्क एक लीटर का पैकेट पहले 35 रूपये था जो अब बढ़कर 37 रूपये हो गया.

सुधा  टोंन्ड मिल्क आधा  लीटर का पैकेट पहले 18 रूपये में मिल रहा था जो अब नए दर पर 19 रूपये में मिलेगा.

डबल टोंड मिल्क का एक लीटर का पैकेट की कीमत पहले 32 रुपये था. अब इसका बिक्री दर 34 रूपये कर दिया गया है.

डबल टोंड मिल्क का आधा  लीटर का पैकेट पहले 16 रुपये था जो अब 17 रूपये में मिकेगा.

सुधा टी स्पेशल मिल्क का एक लीटर का पैकेट पहले 36 रूपये में मिलता था जो अब नए दर पर बढ़कर 38 रुपये हो गया.

डबल टोंन्ड मिल्क का 200 ml दूध की कीमत पहले की ही तरह 7 रूपये ही रखा गया है इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं की गयी है.

पटना से अजीत