Sudha dairy – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सुधा डेयरी में बोले सीएम, ‘अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने से आमदनी बढ़ेगी और रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे’
मुख्यमंत्री ने फुलवारी शरीफ में पटना डेयरी प्रोजेक्ट का किया निरीक्षण

दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें- मुख्यमंत्री

पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोडक्शन हॉल, आइस्क्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली.

कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी. इस दौरान एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गयी. शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के विजन, अगले पांच वर्ष की योजना, दुग्ध संघ, दुग्ध समिति, प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, न्यू प्रोडक्ट लांच आदि की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अभी कुल कार्यरत ग्रामस्तरीय दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 21 हजार से भी अधिक है जिससे लगभग 7.5 लाख पशुपालक जुड़े हुए हैं जिसमें लगभग 1.9 लाख (25%) महिलाएं हैं. ये समितियाँ प्रतिदिन औसतन 22 लाख किलोग्राम दूध का संकलन करती है तथा अधिकतम संकलन लगभग 30 लाख किलोग्राम प्रतिदिन तक पहुँच जाती है. संकलित दूध के प्रसंस्करण की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है. वर्तमान में कॉम्फेड की कुल प्रसंस्करण क्षमता 54 लाख लीटर प्रतिदिन है. उन्होंने बताया कि कॉम्फेड के और विस्तार की योजना है.

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप की शुरूआत की गयी है. कृषि रोड मैप में कृषि कार्य एवं इससे जुड़े अवयवों के विकास के लिये कई कदम उठाये गये हैं. कृषि रोड मैप के लागू होने से फसल का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है साथ ही राज्य में दूध का उत्पादन भी बढ़ा है. इससे किसानों और दुग्ध उत्पादकों को काफी फायदा हो रहा है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी प्लांट का और विस्तार करें. उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे. बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य करें साथ ही प्रोसेसिंग की क्षमता का भी विस्तार करें. प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार करें. उन्होंने कहा कि यहां काम करनेवाले लोगों के आवासन की भी व्यवस्था करें ताकि वे अच्छे से काम कर सकें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिये कई कदम उठाये हैं. कॉम्फेड के माध्यम से किसानों को दुग्ध का बेहतर मूल्य प्रदान किया जा रहा है. नये-नये उत्पाद बाजार में सुधा द्वारा लाये जा रहे हैं. बिहार के विकास में किसानों और पशुपालकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है. किसानों और पशुपालकों की तरक्की के लिये सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराती रहेगी.

ज्ञातव्य है कि बिहार राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ लिमिटेड (कॉम्फेड) की स्थापना ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम के तहत वर्ष 1983 में की गई थी. वर्तमान में राज्य के 31 जिलों में 8 दुग्ध संघ कार्यरत हैं, जबकि शेष 7 जिलों की जिम्मेदारी सीधे कॉम्फेड के दो परियोजनाओं के माध्यम से निभाई जा रही है. दूध उत्पादकों द्वारा गाँव स्तर की समितियों से लेकर दुग्ध संघ स्तर पर चुने गए प्रतिनिधि संपूर्ण प्रबंधन का संचालन करते हैं. इन समितियों के माध्यम से गांवों में ही पूर्वनिर्धारित मूल्य पर दूध विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा पशुचारा, कृत्रिम गर्भाधान, चारा बीज, कृमिनाशक, टीकाकरण आदि जैसी आवश्यक इनपुट सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं.

कॉम्फेड तथा इसके संबद्ध दुग्ध संघों द्वारा उत्पादित दूध एवं दुग्ध उत्पाद ‘सुधा’ ब्रांड नाम से बेचे जाते हैं. वर्तमान में औसत पाउच दूध विपणन 18.00 लाख लीटर प्रतिदिन है तथा लगभग 3.5 लाख लीटर के दुग्ध उत्पाद प्रतिदिन तैयार किए जाते हैं. कॉम्फेड द्वारा लगातार अपने विपणन तंत्र का विस्तार किया जा रहा है. राज्य के सभी प्रखण्डों एवं नगर निगम / नगर निकायों तक राज्य में सुधा के दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता हेतु मिल्क बूथों का निर्माण एवं नये खुदरा विक्रय केन्द्र खोले जा रहे हैं। कॉम्फेड के तहत खुदरा विक्रय केन्द्रों की संख्या 37000 हो गयी है जिसमें 914 होल-डे-मिल्क बुथ है. नालंदा डेयरी परियोजना में UHT प्रोसेसिंग सुविधा स्थापित होने के बाद कॉम्फेड अब देश के विभिन्न भागों में दूध उपलब्ध कराने में सक्षम है. वर्तमान में इसके टेट्रा पैक दूध उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम में उपलब्ध है तथा टेट्रा पैक दूध की आपूर्ति भारतीय सेना को भी की जाती है, इसके अतिरिक्त दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विपणन दिल्ली एवं कोलकता जैसे मेट्रो शहरों में भी किया जा रहा है. सुधा के दुग्ध उत्पाद न केवल बिहार और झारखंड में बल्कि पूरे देश में एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभर रहे है. डेयरी संयंत्रों में घी, पेड़ा, दही, टेबल बटर, पनीर, गुलाबजामुन, मट्ट्ठा, लस्सी, रसगुल्ला, बलूशाही, आइस क्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क आदि उत्पादों का निर्माण किया जाता है. गुलाबजामुन, रसोगुल्ला, बलूशाही आदि के टिन पैक भी उपलब्ध हैं, जिनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है. ताजे दुग्ध उत्पादों के निर्माण के अतिरिक्त बचे हुए दूध को श्वेत मक्खन, स्किम्ड मिल्क पाउडर और होल मिल्क पाउडर में परिवर्तित किया जाता है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न डेयरियों द्वारा किया जाता है. बिहार के समाज कल्याण विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों में माताओं एवं बच्चों को दूध उपलब्ध कराने हेतु सुधा मिल्क पाउडर की आपूर्ति की जा रही है. कॉम्फेड अब बिहार के दुग्ध उत्पादों का निर्यात भी कर रही है. मार्च, 2025 में कॉम्फेड द्वारा 5 मीट्रिक टन घी अमेरिका एवं 8 मीट्रिक टन गुलाबजामुन कनाडा भेजा गया है.

निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव सह कॉम्फेड की अध्यक्ष डॉ एन विजयलक्ष्मी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ चन्द्रशेखर सिंह, कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस०एम०, पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक रूपेश राज सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

pncb

सुधा दूध की कीमतों में वृद्धि, नई दरें 22 मई से लागू
फुलवारी शरीफ, अजित: वैशाल पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, पटना डेयरी प्रोजेक्ट (फुलवारीशरीफ) ने सुधा ब्रांड के विभिन्न प्रकार के दूध की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है. यह वृद्धि 22 मई 2025 से प्रभावी होगी. डेयरी प्रबंधन ने कच्चे माल एवं अन्य इनपुट लागतों में असामान्य वृद्धि को इस मूल्य संशोधन का कारण बताया है.

नई दरों के अनुसार सुधा गोल्ड दूध (1000 मि.ली.) अब 65 रुपये में मिलेगा, जो पूर्व में 62 रुपये था. वहीं, सुधा गोल्ड (500 मि.ली.) की कीमत 32 से बढ़कर 33 रुपये हो गई है. सुधा शक्तिवर्धक दूध (1000 मि.ली.) की दर 55 से बढ़कर 57 रुपये और 500 मि.ली. की दर 28 से बढ़ाकर 29 रुपये कर दी गई है. सुधा शक्ति का 6000 मि.ली. का पैक अब 336 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 324 रुपये में बिकता था.

गाय के दूध की कीमतें भी बढ़ी हैं.1000 मि.ली. पैक की दर अब 54 रुपये और 500 मि.ली. पैक की दर 28 रुपये कर दी गई है.इसी तरह, सुधा हेल्दी (1000 मि.ली.) की कीमत 49 से बढ़कर 52 रुपये और 500 मि.ली. की कीमत 26 से बढ़ाकर 27 रुपये हो गई है.सुधा स्मार्ट और सुधा डिलाइट की विभिन्न पैकिंग पर भी दो से चार रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निर्देशक रूपेश राज ने दूध की बड़ी कीमतों के बारे में स्वीकार करते हुए कहा कि डेयरी प्रबंधन को कुछ मजबूरी के चलते दूध और दूध जनीत उत्पाद में बढ़ोतरी करना पड़ रहा है. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुधा के स्वास्थ्यवर्धक एवं गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादों का अधिक से अधिक सेवन करें. प्रबंधन ने विश्वास जताया है कि उपभोक्ताओं का सहयोग पूर्व की भांति बना रहेगा.

अजीत

सुधा का घी, मखाना और गुलाब जामुन का स्वाद चखेंगे अमेरिका-कनाडा के लोग
पटना।। अब अमेरिका और कनाडा के लोग बिहारी ब्रांड सुधा के उत्पादों का स्वाद चखेंगे. अमेरिकन घी और मखाना का लुफ्त लेंगे जबकि, कनाडावासी सुधा के बनाए गुलाब जामुन खाएंगे. सुधा के इन तीन उत्पादों के निर्यात की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को 1 अणे मार्ग से की. इस मौके पर उन्होंने सुधा उत्पाद के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इसे रवाना किया. एक वाहन में अमेरिका जाने वाली घी और मखाना था, जबकि दूसरे में कनाडा के लिए गुलाब जामुन था. ये वाहन बंदरगाह तक इन उत्पादों को पहुंचाएंगे, फिर वहां से ये समुद्री जहाज से इनके गणतव्य तक भेजा जाएगा.

सुधा के इन उत्पादों की पहली खेप के रवाना होने से अब यह माना जाने लगा है कि बिहार का यह ब्रांड जल्द ही ग्लोबल बन जाएगा. आने वाले दिनों में इसके उत्पादों की मांग विदेशों में भी अच्छी खासी होगी. इससे डेयरी से जुड़े बिहार के हजारों किसानों की आय में बढ़ोतरी होगी. इस पहल से बिहार के दूसरे उत्पादों के भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने की उम्मीद है. ऐसा होने से बिहार के विकास और यहां के लोगों की आय में तेजी से बढ़ोतरी होगी.

बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (कॉम्फेड) जो अभी तक अपने प्रसिद्ध ब्रांड सुधा के उत्पादों की बिक्री भारत के विभिन्न भागों जैसे -बिहार, झारखण्ड, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली एवं पूर्वोत्तर राज्यों तक ही कर रहा था, लेकिन अब सुधा का घी 1, 5 एवं 10 किलोग्राम के पैक के अलावा सुधा का 250 ग्राम के पैकेट का मखाना संयुक्त राज्य अमेरिका तथा सुधा गुलाब जामुन 1 किलो के पैकेट में कनाडा निर्यात किया जा रहा है.

उत्पादों की पहली खेप में 48 लाख रुपये के उत्पाद शामिल हैं। इसमें 31.45 लाख रुपये मूल्य की 5 हजार 700 किलो घी, 8.30 लाख रुपये मूल्य का 500 किलो मखाना और 8.25 लाख रुपये का 5 हजार किलो गुलाब जामुन शामिल है.

सुधा की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय पंचायती राज, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रेणु देवी, राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सरावगी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ० सुनील कुमार, सांसद संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ० एन विजयालक्ष्मी, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे.

ये कंपनियां कर रही सहयोग
आईएसआईएफओएल एलएलसी कंपनी सुधा घी के विभिन्न पैक साईजों को अमेरिका निर्यात करने के लिए आगे आई हैं. इसके लिए गाय की घी के 1 लीटर, 5 लीटर एवं 10 लीटर पैक साईजों का चयन किया गया है. वहीं, चण्डीगढ़ स्वीट्स ओवरसीज लिमिटेड (सीएसओ लिमिटेड) से कनाडा में गुलाब जामुन निर्यात की सहमति बनी है.
संयंत्रों को अंतरराष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप बनाया गया

सुधा के उत्पादों को निर्यात करने के लिए इसे अंतरराष्ट्रीय मानक के अनुरूप तैयार करने के लिए कॉम्फेड के कई संयंत्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मापदंडों के अनुरूप बनाया गया है. अभी इस दिशा में और काम चल रहा है. वर्तमान में बिहारशरीफ स्थित नालन्दा डेयरी एक्सपोर्ट इंसपेक्शन कॉउंसिल (ईआईसी) के मापदण्डों के अनुसार परिवर्तित कर निर्यात के लिए कॉउंसिल की तरफ से ईआईसी कोड प्राप्त किया गया है. बरौनी, बेगूसराय स्थित डॉ० राजेन्द्र प्रसाद दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के संयंत्रों को एक्सपोर्ट इंसपेक्सन कॉउंसिल के अन्तर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परिवर्तित कर दिया गया है. सीतामढ़ी स्थित संयंत्र को भी उन्हीं मानकों के अनुरूप परिवर्तित किया जा रहा है.

pncb

‘मकर संक्रांति पर दूध और दही की नहीं होगी कमी’
सुधा डेयरी ने कर ली दूध दही की पर्याप्त आपूर्ति की तैयारी

35 लाख लीटर दूध और 9 टन दही आपूर्ति की तैयारी

10 जनवरी से 14 जनवरी तक चलेगी दही एक्सप्रेस

फुलवारी शरीफ, अजित।। मकर संक्रांति को लेकर वैशाली पाटलिपुत्र दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ से सम्बद्ध पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा डेयरी के पास इस बार बाजार में 35 लाख लीटर दूध और 9 टन दही, 18 टन सुधा का स्पेशल तिलकुट एवं पर्याप्त मात्रा में पनीर पेड़ा व अन्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी. पटना डेयरी प्रोजेक्ट सुधा डेयरी के प्रबंध निदेशक रूपेश राज ने बताया कि मकर संक्रांति पर दही चूड़ा के शौकीन लोगों के लिए सुधा डेयरी ने पर्याप्त मात्रा में दूध दही तिलकुट व अन्य सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करके ग्राहकों के लिए तगड़ा व्यवस्था किया है. हर वर्ष की तरह इस बार भी दही जमाने के लिए डेनमार्क से मंगवाया गया स्पेशल जोड़न से ही दही जमाया जा रहा है. दिन रात सुधा डेयरी के अधिकारी कर्मचारी कामगार मजदूर पैकेजिंग करने में लगे हुए हैं.

इसके अलावा राजधानी में छह स्थानों पर रोड मिल्क टैंकरों के जरिये विशेष काउंटरों से दही और दूध को उपलब्ध कराया गया है, जिनमे बोरिंग रोड चौराहा , राजवंशी नगर हनुमान मंदिर के पास,जगदेव पथ गोलंबर,पीरबहोर थाना के पास, गाय घाट पुल के पास और दिनकर गोलंबर शामिल हैं. पिछले साल की तुलना में इस बार और अधिक लक्ष्य रखा गया है. मकर संक्रांति के मौके पर दूध दही व अन्य दुग्ध उत्पादों की कमी नही होने दी जाएगी.10 जनवरी से 14 जनवरी तक सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक दही एक्सप्रेस चलाया जाएगा , जिससे शहर में ग्राहकों को दूध व दही की कमी नही रहेगा. ग्राहकों की सुविधा हेतु आठ उड़नदस्ते का गठन किया गया है जो क्षेत्र में दुग्ध उत्पादों को ग्राहकों को मुहैया कराने में सहायक होंगे.उन्होंने बताया कि इस बार सुधा डेयरी ने मकर संक्रांति को लेकर बाजार में प्रचुर मात्रा में दही और दूध की व्यवस्था की गई है. उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति के मौके पर ब्लैक मार्केटिंग करने वाले सावधान हो जाए, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

अजीत