Studentmovement – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कैसे टूटा 7वें दिन छात्रों का अनशन !
प्रशासन के आश्वासन पर 7वें दिन छात्रों का अनशन टूटा
‘लीड’ के लीडरशिप में अगले हफ्ते आरा हाउस से विवि तक निकलेगा शांति मार्च
शामिल होंगे छात्रों के साथ शिक्षक व आम जन भी

आरा,9 मार्च(ओ पी पांडेय/रवि प्रकाश सूरज). VKSU के जमीन पर सरकार द्वारा जबरदस्ती 25 एकड़ 14 डिसमिल जमीन को दखल कर मेडिकल कॉलेज बनाने के निर्णय के बाद से विवि के स्तीत्व पर गहराए संकट ने छात्रों और शिक्षकों के साथ जिलावासियों की नीद उड़ा दी. इस खबर ने सबको इतना बेचैन किया कि संवेदनशील छात्रों ने विवि को बचाने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा आमरण अनशन पर बैठ गए. आमरण-अनशन में हर रोज लोग लोगों का सहयोग मिलना शुरू हुआ और एक के बाद एक जब छठे दिन तक अनशन पर बैठे छात्र अनिरुद्ध का  स्वस्थ्य बिगड़ना शुरू हुआ तो प्रशासन की नींद खुली और फिर मंगलवार छात्रों और शिक्षकों के के साथ हुए बातों के बाद प्रशासन द्वारा जब आश्वासन मिला तब छात्रों ने अपना अनशन तोड़ा.

वीर कुँवर सिंह विवि को बचाने के संघर्ष की लड़ाई तेज करने के संकल्प के साथ ही लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी (लीड) के सदस्य अनिरूद्ध सिंह ने आज अपना आमरण अनशन एडीएम कुमार मंगलम और कुलपति देवी प्रसाद तिवारी की उपस्थिति में तोड़ा. छात्र अनिरुद्ध सिंह, अमित गौतम, वैभव कुमार पाठक को जूस पिलाने के साथ ही विवि परिसर वीर कुँवर सिंह अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो उठा. लीड कार्यकारिणी सदस्यों ने एडीएम के साथ लंबी वार्ता की जिसमें जिला प्रशासन ने बताया कि राज्य सरकार को शाहाबाद में चल रहे इस जनांदोलन की लिखित जानकारी दी है. इसके बाद लीड की ओर से प्रशासन को ज्ञापन दिया गया.

इससे पहले दोपहर में छात्र और शिक्षकों की सम्मिलित बैठक धरनास्थल पर हुई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगले हफ्ते वीर कुँवर सिंह की स्मृति आरा हाउस से विवि परिसर स्थित बाबूसाहब की प्रतिमा तक शांतिपूर्ण विरोध मार्च किया जाएगा. रवि शंकर सिंह ने बताया कि इस मार्च में छात्रों-शिक्षकों ने शाहाबाद की तमाम जनता से सरकार के एकतरफा निर्णय के विरोध में शामिल होने की अपील की है. बाद में विवि के पूर्व शिक्षक डॉ गदाधर सिंह के निधन पर शोकसभा भी आयोजित की गई.

सोमवार को विधानसभा मे भी विवि का उठाया गया मुद्दा

विवि के संकट की खबर जब माले विधायक सुदामा प्रसाद को लगी तो उन्होंने शनिवार को अनशनकारी छात्रों के स्वास्थ्य का जायजा लिया और उन्होंने आश्वस्त किया कि वे इस मुद्दे को सोमवार यानि 8 मार्च को विधानसभा में पुनः प्रमुखता से रखेंगे. उन्होंने छात्रों को बताया कि विवि के स्तीत्व के खतरे से उन्होंने पहले भी विधानसभा को अवगत कराया था. अपने वादे के अनुरूप माले विधायक सुदामा प्रसाद ने सोमवार को माले के  12 विधायकों (सुदामा प्रसाद, महबूब आलम, मनोज मंजिल, अजीत कुशवाहा,महानंद सिंह, संदीप सौरव,गोपाल रविदास, इंद्रजीत कुशवाहा, महाबली यादव, अरुण सिंह,वीरेंद्र गुप्ता, सत्यदेव राम) के साथ विधानसभा में तख्तियों के साथ प्रदर्शन भी किया और सदन में इस बात को रखा भी. बाद में उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से व्यक्तिगत तौर पर मुलाकात विवि को बचाने के लिए आग्रह किया, जिसपर अध्यक्ष ने भी अपनी सहमति जताई.

प्रेस से बात करते हुए अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि इस संघर्ष को अब और तेज किया जाएगा और यह तब तक चलेगा जब तक सरकार अपने जिद्दी फैसले को निरस्त नहीं करती. यह आंदोलन अब शाहाबाद के घर-घर तक पहुंचाया जाएगा. इस मौके पर विवि के अन्य पदाधिकारी रजिस्ट्रार ग्रुप कैप्टेन श्रीकृष्ण सिंह, सीसीडीसी हीरा प्रसाद, छात्रकल्याण डीन के के सिंह, प्रो रणविजय कुमार, निलाम्बुज सिंह, नवनीत राय, प्रो रामतवकया सिंह, राकेश दिवाकर के साथ छात्र शांता पांडेय, चन्दन ओझा, रविश, हिमांशु, रवि प्रकाश सूरज, रवि शंकर सिंह, सोनाली आदि उपस्थित थे.

महिला दिवस पर महिला शक्ति का मिला साथ
अनशन की बागडोर छठे दिन महिला शक्ति के हाथ
महिला दिवस पर विवि को बचाने आगे आईं शाहाबाद की बेटियाँ
कल होगी कुलपति और जिलाधिकारी के साथ समन्वय समिति की वार्ता

आरा, 8 मार्च(रवि प्रकाश सूरज). लीड संगठन के सदस्य अनिरूद्ध सिंह के आमरण अनशन के छठवें दिन विवि को बचाने की लड़ाई में शाहाबाद की 4 बेटियाँ और विवि की छात्राएं संध्या सिंह, सोनाली कुमारी, सुरभि लता और रूपाली कुमारी भूख हड़ताल पर बैठी. इनके अलावा आज छात्राओं स्नेहा कुमारी, अंकिता सिंह, प्रिया कुमारी ने भी अनशनस्थल पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. आज छठे दिन अनिरुद्ध का रक्तचाप अब तेजी से गिर रहा है और इसको देखते हुए लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी की कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया कि अनिरुद्ध सिंह के साथ अप्रिय घटना हुई तो लीड सदस्य अमित सिंह गौतम इस आन्दोलन के नेतृत्व को निर्णायक बिंदु तक ले जाएंगे. इसी बीच अब इस आमरण अनशन को छात्र राजद का समर्थन मिल जाने से प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.

विवि प्रशासन ने अनशन तोड़ने की गुजारिश की

एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम में कुलपति देवी प्रसाद तिवारी के साथ विवि के रजिस्ट्रार कैप्टेन श्रीकृष्ण सिंह, सीसीडीसी हीरा प्रसाद, छात्रकल्याण डीन के के सिंह और पूर्व परीक्षा नियंत्रक रामतवाक्या सिंह आज शाम अनशनस्थल पर आए और छात्रों से आमरण अनशन तोड़ने की गुजारिश की.

लीड कार्यकारिणी सदस्यों ने इस मुद्दे पर समन्वय समिति बनाकर कुलपति के साथ कल वार्ता करने का प्रस्ताव रखा जिसे विवि ने मंजूर कर लिया। कुलपति ने छात्रों के साथ जिलाधिकारी को भी वार्ता के लिए आमंत्रित किया। आज छात्र राजद के नेता भीम यादव, रजनीश यादव और पंकज सम्राट ने धरनास्थल पर अपने सम्बोधन में विवि की जमीन के बंदरबांट के लिए राज्य सरकार को दोषी करार दिया और कहा कि यह सरकार पूरी तरह से अक्षम हो चुकी है। जिला प्रशासन की तरफ से आज छठे दिन सुबह नवादा थानाध्यक्ष ने आकर हालात का जायजा लिया। उसके बाद आरा सदर के अंचलाधिकारी ने अनशनकारी छात्रों से एक लिखित ज्ञापन की माँग की। लीड सदस्यों ने कहा कि अब सरकार-प्रशासन ज्ञापन मांगकर मामले को दबाना चाहती है। अनिरुद्ध ने बताया कि यह आन्दोलन तब तक चलेगा जब तक डी एम और सांसद-विधायक प्रतिनिधि एक कमिटी बनाकर छात्रों और विवि के अधिकारियों से वार्ता न करें और विवि की भूमि के आवंटन को सरकार से तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अनुशंसा न करें।

विविक एबीवीपी प्रमुख और हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो रणविजय कुमार ने अपने सम्बोधन में इस दुर्भाग्यपूर्ण प्रकरण के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन को आड़े हाथों लिया। लोकप्रशासन विभागाध्यक्ष कुंदन सिंह और इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो विजय सिंह ने भी इसे सरकार और प्रशासन की अदूरदर्शिता करार दिया। विवि के शिक्षकों के अलावा आज शेरशाह कॉलेज, सासाराम के बेचू प्रसाद सिंह, पटेल कॉलेज बिक्रमगंज के रमेश सिंह और बी जी कॉलेज भभुआ के अजय बिहारी भी अनशनस्थल पर जमे रहे। कल बीती रात पूर्व विधायक और जाप नेता भाई दिनेश आये और अनिरुद्ध की हालत को देखते हुए अनशन तोड़ने को कहा।

मगर लीड के सदस्य प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा ठोस कार्रवाई करके भूमि आवंटन रद्द करने की मांग पर अड़े रहे। आज धरने पर बैठने वाले छात्रों में वैभव कुमार पाठक, मनमीत ओझा, अविनाश कुमार, उदय सिंह, विशाल नारायण, चन्दन ओझा, शांता पाण्डेय, रविश बाबू, बालकृष्ण, भार्गव, अमित बिहारी थे। वैभव कुमार पाठक और रवि शंकर सिंह कल दिन भर समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

साहिर के गीतों से गुलजार रहा अनशनस्थल
पटना नाउ फॉलोअप- अनशन का 5वां दिन
हौसलों से बुलंद अनशनकारी छात्र
“हमी को नज्मे-गुलिस्ता पे इख्तियार नहीं”

आरा,7 मार्च(सत्य प्रकाश सिंह). VKSU की भूमि पर मेडिकल कॉलेज बनाने को लेकर छात्रों द्वारा जारी भूख हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रहा. छात्रों से मिलने समाजसेवी,शिक्षकों और साहित्यकारों का ताँता दिनभर जारी रहा. अनशनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए आज युवा संस्कृतिकर्मियों ने भी शिरकत किया. शहर के युवा गीतकार सिद्धार्थ वल्लभ ने किसी को उदास देखकर व ये किसका लहू है, संस्कृतिकर्मी खुशबू स्पृहा ने परछाईयाँ व रद्दे अमल, रंगकर्मी,निर्देशक व पत्रकार ओ पी पांडेय ने तुमने कितने सपने देखे व रात के राही थक मत जाना और साहित्यकार रवि प्रकाश सूरज ने मौत कभी भी मिल सकती है गाकर साहिर की जन्मशती पर उन्हें याद किया.

काव्यपाठ के बाद सभी ने विवि की जमीन पर सरकार के लिए गलत फैसले के प्रति कड़ा रोष प्रगट किया. इससे पहले आज दिन में नगर की महापौर रूबी तिवारी, नगर के माले नेता कयामुद्दीन, राजद नेता रघुबर चंद्रवंशी ने धरनास्थल पर आकर अनशनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाया. धरने पर बैठने वाले शिक्षकों में अमरेंद्र नारायण भारत और प्रो विजय सिंह प्रमुख थे. अनशन पर आज साथ देने वालों छात्रों में पूर्व छात्र नेता प्रकाश सिंह, अमित सिंह गौतम,पवन सत्यार्थी, रवि प्रकाश,मनमीत ओझा,चंदन ओझा,रविश बाबू, अमरजीत बिहारी,नारायण जी,दुर्गेश कुमार,मंगलमय जी,आशुतोष ओझा, प्रिया कुमारी,सोनाली कुमारी प्रमुख रहे.

‘सरकार’ को होश में आने की छात्रों ने भरी हुंकार,कई जगह प्रदर्शन
विवि गंवाकर मेडिकल कॉलेज छात्रों को नामंजुर, कई जगह प्रदर्शन

अनशनकारी छात्र का स्वास्थ्य गिरा, प्रशासन मौन
आमरण अनशन के तीसरे दिन भी शासन-प्रशासन की चुप्पी

आरा,6 मार्च(ओ पी पांडेय/रवि प्रकाश सूरज).

वीर कुँवर सिह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर की भूमि मेडिकल कॉलेज को दिए जाने के विरोध में लीडरशिप फ़ॉर एजुकेशन एंड डेमोक्रेसी (लीड) के सदस्य छात्र अनिरुद्ध सिंह का स्वास्थ्य शुक्रवार को आमरण अनशन के तीसरे दिन से गिरना शुरु हो गया. विवि के चिकित्सक ने स्वास्थ्य जाँच के बाद बताया कि उनका रक्तचाप अत्यंत निम्न स्तर पर चला गया है और तीन किलो वजन में गिरावट दर्ज हुई है. मगर शासन-प्रशासन की चुप्पी ने जनपद की जनता को आंदोलित करके रख दिया है. दूसरी तरफ तीसरे दिन भी अनशन स्थल पर छात्रों-शिक्षकों और समाजसेवियों का तांता लगा रहा. आज अनशनस्थल पर साथ देने वालों में बी एड कॉलेज के छात्र आगे रहे. भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय ने विवि की समस्या के प्रति सरकार की उदासीनता पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के एक नौजवान का इस तरह आमरण अनशन पर बैठना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और शाहाबाद के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा चाहिए.

अनशनकारी अनिरुद्ध की हालत बिगड़ी

बिहार कांग्रेस के प्रतिनिधि डॉ एस पी राय और आरएसएस के विक्की सिंह ने भी सरकार द्वारा विवि की भूमि को जबरिया खंड-खंड करने को तानाशाही रवैया बताया. गणित विभाग के प्रो विजय सिंह और हिंदी विभाग के व्याख्याता प्रो निलाम्बुज सिंह ने कहा कि लगता है सरकार शिक्षा के प्रति गम्भीर नहीं है, ना ही वो ढंग का विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज बनाना चाहती है ना ही विवि को चलने देना चाहती है. तीसरे दिन भी जारी अनशन का साथ देने वाले छात्रों में अनूप सिंह, रवि प्रकाश,सौरभ कुमार, राधेश्याम जी, अमित सिंह गौतम,चंदन ओझा, मनमीत ओझा, अभिजीत ओझा, अविनाश सिंह, अभिनाश जी, चित्रांश दुर्गेश, सोनाली कुमारी, प्रिया कुमारी,सुरभी कुमारी,प्राची कुमारी प्रमुख थे. सभी छात्रों ने अनिरुद्ध सिंह के स्वास्थ्य पर बढ़ रहे खतरे के लिए प्रशासन को जिम्मेवार ठहराया और मीडिया कर्मियों से आन्दोलन का साथ देने की अपील की.

AVBP भी सरकार के खिलाफ विरोध में उतरी
कई जगह एक दिन का धरना

ब्रह्मर्षि कॉलेज में धरना पर बैठे AVBP के छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(AVBP) आरा ने भी सरकार के इस रवैये के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय धरना दिया. यह धरना विवि छात्र संघ के अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में ब्रह्मर्षि कॉलेज में आयोजित हुआ जिसमें कई कॉलेज के छात्रों ने भाग लिया. AVBP के कार्यकर्ताओं ने रोषपूर्ण सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए. कॉलेज कैम्पस नारों से दिनभर गूंजता रहा. हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है राज्य सरकार होश में आओ, और तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारों से शाम तक कॉलेज कैम्पस गूँजता रहा. धरने पर बैठे आंदोलनकारी छात्रों ने हाथों में तख्तियां भी थी जिनपर लिखा हुआ था विवि के सम्मान में AVBP मैदान में, विवि पर आँच कभी नही आने देंगे, सरकार तेरी मनमानी नही चलेगी जैसे कई नारे लिखे हुए थे.

सरकार के खिलाफ रोहतास में धरने पर बैठी छात्राओं के संग छात्र

सिर्फ भोजपुर ही नही रोहतास तक विवि के आंदोलन की आग पहुँच चुका है. वीर कुंवर सिंह विवि पे पढ़े हर छात्रों के लिए यह शर्म का विषय है. अगर विवि ही नही रहेगा तो इस विवि से डिग्री लेकर निकले छात्रों के डिग्री का क्या होगा?

रोहतास के विभिन्न कॉलेजो में धरने पर सरकार के खिलाफ रोष में VKSU के छात्र

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रोहतास द्वारा वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के स्तीत्व के खतरे को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ रोहतास जिला के शांती प्रसाद जैन महाविद्यालय सासाराम, राधा शांता महाविद्यालय तिलौथू, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय डेहरी और महिला महाविद्यालय डालमियानगर में धरना दिया गया.

छात्रों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
दूसरे दिन विवि परिसर हुआ आन्दोलनमय
छात्र-शिक्षक आये एक मंच पर

आरा,5 मार्च(ओ पी पाण्डेय व रवि प्रकाश सूरज). लीड छात्र संगठन के सदस्य अनिरुद्ध सिंह  आमरण अनशन का आज तीसरे दिन भी जारी रहा. ज्ञात हो कि 3 मार्च से ही विवि के स्तीत्व को बचाने और विवि की जमीन से अन्यत्र जगह वृहद और अत्याधुनिक मेडिकल कॉलेज के निर्माण की माँग को लेकर विवि परिसर में अनशन चल रहा है. बीते शाम अनशनस्थल पर सीसीडीसी और इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो हीरा प्रसाद और प्रॉक्टर शिवपरसन सिंह आये और अनशनकारी छात्रों का मनोबल बढ़ाने के साथ ही मुद्दे से जुड़ी बातों की जानकारी दी. अनशन के दूसरे दिन सुबह यानि गुरुवार को विवि के चिकित्सक ने अनिरुद्ध सिंह के स्वास्थ्य की जांच की. उनका स्वास्थ्य अभी सामान्य बना हुआ है. दिन में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष मंजू सिंह, व्याख्याता प्रतिभा सिंह, भकुस्टा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो वज्रांग प्रताप केसरी, भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो दिवाकर पांडेय, हिंदी विभाग के व्याख्याता निलाम्बुज सिंह, नवनीत कुमार राय, जैन कॉलेज के हिंदी के पूर्व हेड डॉ बलिराज ठाकुर, दर्शनशास्त्र के पूर्व अध्यक्ष महेश सिंह और लोक प्रशासन विभाग के प्राध्यापक प्रो उमेश कुमार ने छात्रों और शिक्षकों को सम्बोधित किया. सभी ने एक सुर से विवि की जमीन को बिना सहमति के मेडिकल कॉलेज के नाम दाखिल-खारिज करने के कृत्य की घोर निंदा की और कहा कि इस फैसले से भोजपुर जिले के तीनों संस्थान विवि, मेडिकल कॉलेज और मानसिक आरोग्यशाला केवल दिखावे की वस्तु बनकर रह जायेगी.

दूसरे दिन अनशन में विवि के 80 छात्रों ने अनशनस्थल पर अपनी उपस्थिति जताई. विवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एनएसयूआई नेता अभिषेक कुमार द्विवेदी ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब तक सरकार इस निर्णय को वापस नहीं ले लेती हम इस संघर्ष में साथ बने रहेंगे. अन्य छात्रों में शांता पांडेय, वैभव पाठक, अविनाश सिंह, वसुंधरा कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिया कुमारी, नीतू कुमारी,श्यामली रॉय,रश्मि कुमारी, कुमारी राजलक्ष्मी, श्वेता कुशवाहा, बंटी सिंह,छोटू सिंह, विक्की सिंह,पवन जी, मनमीत ओझा,हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश सिंह,चित्रांश दुर्गेश का नाम उल्लेखनीय है.

विवि के जमीन को बचाने की लड़ाई अब नया रुख ले रहा है. अनशन स्थल पर अब भीड़ बढ़ती जा रही है और हर रोज शिक्षक और छात्रों का जगह-जगह से आना चालू हो गया है. सभी एक सुर में सरकार द्वारा इसतरह विवि के जमीन के कब्जे को गलत ठहरा रहे हैं और इस लड़ाई को जनता अपनी लड़ाई मान रही है. उपस्थित छात्रों और शिक्षकों ने एकजुट होकर प्रतिरोध जताते हुए शाहाबाद की जनता को आगे आने और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप की अपील की.

विवि को बचाने के लिए जान देने पर उतरे छात्र
विवि के स्तीत्व पर ग्रहण के विरोध में आमरण अनशन
मेडिकल कॉलेज का विरोध नहीं, पर विवि की कीमत पर नहीं
छात्रों के आमरण अनशन को मिला शिक्षकों का साथ

आरा, 3 मार्च(ओ पी पांडेय/रवि प्रकाश सूरज). VKSU को बचाने के लिए भुख हड़ताल कर जान देने पर वीर कुंवर सिंह विवि के छात्र आज से उतर गए हैं. उन्होंने आज से आमरण अनशन के लिए विवि के पुराने कैम्पस में डेरा डाल दिया है. अनशन से पूर्व छात्रों ने वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शपथ लिया कि वे वीर बाँकुड़ा का अपमान कत्तई बर्दाश्त नहीं करेंगे और लंबे जनांदोलन के बाद बने इस विवि के स्तीत्व को बचाने के लिए अंतिम लड़ाई लड़ेंगे. छात्रों ने कहा कि वे मेडिकल कॉलेज खोले जाने के नाम पर खानापुर्ति का भी विरोध करेंगे.

हाल ही में राज्य सरकार द्वारा वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के नूतन परिसर की जमीन को प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को आवंटित किए जाने और बदले में राजकीय मानसिक आरोग्यशाला, कोइलवर की जमीन को विवि को दिए जाने का विरोध अब तेज होता जा रहा है. लीड’ छात्र संगठन के सदस्य अब छात्र नेता अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में विवि परिसर में वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा के समक्ष आमरण अनशन पर बैठ गए हैं. छात्रों के इस आन्दोलन को विवि के शिक्षक भी खुलकर साथ है. बता दें कि इसी मुद्दे पर पिछले हफ्ते शिक्षक भी धरने पर थे. अनशनकारी छात्रों का कहना है कि वे मेडिकल कॉलेज का विरोध नहीं कर रहे, पर सरकार के इस एकतरफा निर्णय से विवि, मेडिकल कॉलेज और मानसिक चिकित्सालय तीनों का स्तीत्व और भविष्य अंधेरे में आ जायेगा.

सभी ने एक स्वर में कहा कि कुछ स्वार्थी लोग शाहाबाद की जनता के बीच भ्रम फैला कर तीनों संस्थानों के नाम पर सरकारी खानापुर्ति को बढ़ावा दे रहे हैं. सम्बोधित करते हुए लीड के संस्थापक सदस्य अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हमें इस जिले में विवि, विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज और मानसिक आरोग्यशाला तीनों चाहिए. पर जिस तरह से अभी मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है वैसे में विवि की यूजीसी की 12 बी के अंतर्गत मान्यता खत्म तो हो ही जायेगी, मेडिकल कॉलेज भी अत्यंत कम भूमि में बस दिखावा बनकर रह जायेगा.साथ ही राज्य के एकमात्र मानसिक आरोग्यशाला के विस्तार की संभावना भी मृत हो जाएगी.

जैन कॉलेज के छात्र नेता अमित सिंह गौतम ने कहा कि सरकार का यह कदम शाहाबाद के गरीब किसान और मध्यवर्ग के छात्रों की शिक्षा पर प्रहार है. चंदन ओझा ने कहा कि विवि के समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की लगातार चुप्पी असहनीय है. गौरव कुमार और भार्गव कुमार आयुष ने अत्याधुनिक विश्वस्तरीय मेडिकल कॉलेज के लिए जिले में अन्यत्र बृहद भूखंड खोजने तथा नूतन परिसर में नए विभाग, छात्रावास और खेल परिसर के शीघ्र निर्माण की बात की.

हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष रणविजय कुमार, राजनीति विज्ञान की व्याख्याता डॉ लक्ष्मी कुमारी और हिंदी विभाग के शिक्षक निलाम्बुज सरोज ने भी अनशन स्थल पर अपने सम्बोधन से छात्रों का मनोबल बढ़ाया और कहा कि विवि के स्तीत्व को बचाने और शाहाबाद में शैक्षणिक माहौल कायम करने के लिए शिक्षक समुदाय छात्रों के साथ खड़ा है.

मौके पर ‘लीड’ संगठन से जुड़े छात्र-छात्राएं निसु कुमारी, प्रीति कुमारी,सोनाली कुमारी, प्रिया कुमारी, गौरव राज,अमित सिन्हा, शुभम सिंह ,उदय सिंह,सुन्नी सिंह,रवि सिंह, अविनाश सिंह, हर्ष सिंह और वैभव कुमार पाठक भी उपस्थित थे.