stopped salaries of 19 head teachers Department – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

19 प्रधानाध्यापकों का वेतन विभाग ने रोका
विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम

प्रधानाध्यापकों को बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने की मिली हिदायत

जिले के 19 वैसे स्कूलों के प्रधानाध्यापक जहां बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम पाई गई है. उनका वेतन अगले आदेश तक रोक दिया गया है. इसके साथ ही वैसे बच्चों का नाम मेधा पोर्टल से हटाने को कहा है, यदि ऐसा नहीं करते हैं तो स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के अभिभावकों से संपर्क कर स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया है. स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम होने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रतिदिन वैसे स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर रहे हैं जहां बच्चों की उपस्थिति अब भी 50 प्रतिशत से कम रह रही है. बैठक में प्रधानाध्यापकों से उपस्थिति कम होने की वजह जानने के साथ ही उपस्थिति बढ़ाने के लिए विभिन्न सुझाव भी दिए जा रहे हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बैठक से अनुपस्थित शिक्षकों को अगले आदेश तक वेतन निर्गत करने पर रोक लगा दी है.

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमित कुमार ने बुधवार को भी जिले के विभिन्न प्रखंडों के वैसे 20 स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की जहां बच्चों की उपस्थिति 50 प्रतिशत से कम रह रही है. बैठक में डीइओ ने संबंधित स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने को लेकर सख्त हिदायत दी है. इसके साथ ही अधिक दिनों तक बिना कारण बताये अनुपस्थित रहने वाले बच्चों का नामांकन रद्द करने का निर्देश दिया है. मंगलवार को हुई बैठक में 50 स्कूलों के प्रधानाध्यपकों को बुलाया गया था जिनमें से 31 स्कूलों के ही प्रधानाध्यापक शामिल हुए.

इन स्कूलों के प्रधानाध्यापकों का रोका गया वेतन

जिन 19 प्रधानाध्यापकों का वेतन रोका गया है वे स्कूल हैं, उच्च माध्यमिक विद्यालय नावा बाढ़, उच्च माध्यमिक विद्यालय डाभवन पंडारक, माध्यमिक स्कूल डाभवन पंडारक, प्राथमिक स्कूल सिकंदरपुर पंडारक, प्राथमिक स्कूल महावीर आस्थन मोकामा, प्राथमिक स्कूल मोहम्मदपुर हरिजन टोला फतुहा, उच्च माध्यमिक स्कूल दौलतपुर फतुहा, उच्च माध्यमिक विद्यालय घोसवरी, उच्च माध्यमिक विद्यालय मोकामा, श्री धाराश्रम हाई स्कूल विक्रम, नया प्राथमिक स्कूल यादव चौक फलवारीशरीफ, प्राथमिक कन्या राजा बिगहा धनरूआ, उच्च माध्यमिक स्कूल हराउली बेलछी, आधुनिक शिशु एमएस खगौल दानापुर, हाई स्कूल कायापुर नौबतपुर, प्राथमिक स्कूल भगवानपुर फतुहा, जगतारिनी हाई स्कूल रामपुर दियारा मनेर, उच्च माध्यमिक विद्यालय उसमा अथमलगोला और बलदेव इंटर स्कूल दानापुर है.

PNCDESK