Sonu Rai – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आरा-बक्सर उपचुनाव के बाजीगर बने सोनू राय
बागियों ने बिगाड़ा खेल, MLC उपचुनाव में NDA की नैया डूबी

MLA चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव में भी नाराज़ नेताओं ने बदल दिया पूरा समीकरण

आरा, 14 मई। बक्सर-भोजपुर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय ने चुनावी बाजीगर बन शानदार जीत दर्ज कर राजनीतिक गलियारों के तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। कांटे की टक्कर वाले इस त्रिकोणीय मुकाबले में सत्ता पक्ष, विपक्ष और एक बागी निर्दलीय उम्मीदवार के बीच सियासी संघर्ष चरम पर था। चुनाव के दौरान आंकड़ों की हेराफेरी, धनबल और मैनेजमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। राजनीतिक दिग्गजों से लेकर आम जनता तक यही चर्चा थी कि MLC चुनाव धनकुबेरों का खेल होता है, जहां पैसों की ताकत ही जीत तय करती है। आरोप-प्रत्यारोप और शब्दों के वार के बीच जब मतगणना का परिणाम सामने आया तो सारे अनुमान ध्वस्त हो गए और सोनू राय ने मैदान फतह कर यह साबित कर दिया कि हर चुनाव सिर्फ धनबल से नहीं, जनसमर्थन और रणनीति से भी जीता जाता है।

बक्सर-भोजपुर विधान परिषद उपचुनाव का परिणाम एक बार फिर यह साबित कर गया कि राजनीति में सबसे बड़ा खतरा विपक्ष नहीं, बल्कि अपने ही “बागी” होते हैं। गुरुवार को राजकीय कन्या प्लस टू विद्यालय में हुई मतगणना में राजद उम्मीदवार सोनू कुमार राय ने NDA प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को शिकस्त देते हुए जीत दर्ज कर ली। शुरुआती रुझानों में कन्हैया प्रसाद आगे जरूर दिखे, लेकिन जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, समीकरण पूरी तरह बदलता चला गया।

12 मई 2026 को हुए मतदान में कुल 97.96 प्रतिशत वोट पड़े थे। कुल 5,335 वैध मतों में जीत के लिए 2,668 वोटों की आवश्यकता थी। प्रथम वरीयता मतों की गिनती में ही राजद प्रत्याशी सोनू कुमार राय ने 2,486 वोट हासिल कर बढ़त बना ली, जबकि कुल मत 2507 मिले, वही NDA समर्थित उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद को 2153 मत मिले। दोनों के बीच 354 वोटों का अंतर रहा। वही अन्य उम्मीदवारों में मनोज उपाध्याय 636, लालू प्रसाद यादव को 30, कन्हैया प्रसाद 25 और निरंजन कुमार राय को 12 मत मिले।

लेकिन इस चुनाव की सबसे बड़ी कहानी “बागी फैक्टर” बनकर उभरी। जदयू के नाराज़ नेता मनोज कुमार उपाध्याय ने निर्दलीय मैदान में उतरकर 636 वोट हासिल कर लिए।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यदि इन वोटों का बड़ा हिस्सा NDA उम्मीदवार के खाते में जाता तो परिणाम पूरी तरह पलट सकता था। यही वजह रही कि सत्ता पक्ष की उम्मीदें धीरे-धीरे ध्वस्त होती चली गईं।

दरअसल यह पहली बार नहीं है जब बागियों ने सत्ता समीकरण बिगाड़ा हो। हाल ही में सम्पन्न हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी कई सीटों पर ऐसे ही हालात देखने को मिले थे। पार्टी के लिए तीन-तीन दशक तक एक साधारण कार्यकर्ता की तरह जमीन पर मेहनत करने वाले नेताओं को जब टिकट वितरण में नजरअंदाज कर दिया गया, तो कई नेता निर्दलीय ही चुनावी अखाड़े में उतर पड़े। परिणाम यह हुआ कि कई जगहों पर आधिकारिक प्रत्याशियों के वोट कट गए और खेल पूरी तरह बिगड़ गया। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राजद को भी कई तय मानी जा रही सीटों पर इसी अंदरूनी नाराजगी का नुकसान उठाना पड़ा था।

ठीक वैसा ही दृश्य अब MLC उपचुनाव में भी देखने को मिला। जिस चुनाव को अक्सर धनबल, जोड़तोड़ और खरीद-फरोख्त का अखाड़ा माना जाता रहा है, वहां इस बार “नाराज़ कार्यकर्ता” सबसे बड़ा फैक्टर बन गया। सत्ता पक्ष का संगठनात्मक गणित और चुनावी प्रबंधन उस समय धराशायी हो गया जब अपने ही लोग मैदान में उतरकर वोटों का बंटवारा कर गए।

मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। पूरे काउंटिंग सेंटर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। स्कूल के मुख्य द्वार से लेकर मतगणना हॉल तक 33 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम के नेतृत्व में डीडीसी गुंजन सिंह समन्वय की जिम्मेदारी संभाल रहीं थीं, जबकि विधि-व्यवस्था की कमान ADM डॉ. शशि शेखर के पास थी।

जीत के बाद राजद के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने सोनू राय को बधाई देते अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा – भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी श्री सोनू राय ने NDA उम्मीदवार को करारी शिकस्त दी है। राजद प्रत्याशी के जीतने पर सभी कार्यकर्ताओं, मतदाताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई एवं धन्यवाद।

हम शुरू से कह रहे है अगर आज देश-प्रदेश में Machine की बजाय बैलेट पेपर यानि मतपत्र से चुनाव हो तो BJP-NDA कहीं भी नहीं टिकेगी। बिहार चुनाव में पोस्टल बैलेट पेपर में हम लोगों ने 150 से अधिक सीटें जीती थी लेकिन तंत्र-यंत्र-षड्यंत्र और छल-कपट से हरा दिया गया था।

आजकल मतगणना के दिन भी देर रात 1-2 बजे तक चुनाव परिणाम घोषित किए जाते है। पूर्व में मतपत्रों की गिनती में भी इतना ही समय लगता था। तो क्यों नहीं लोकतांत्रिक पारदर्शिता और जनतंत्र में जनविश्वास कायम रखने के लिए अब EVM की बजाय बैलेट पेपर से ही चुनाव कराया जाए। और हाँ, हम हमेशा जीतने के बाद भी EVM से मतदान कराने के पक्षधर नहीं रहे है।

पुन: फिर जीत की बधाई। #TejashwiYadav #RJD

https://www.facebook.com/share/v/18GbYTkxLk

इधर जीत के बाद राजद के चर्चित नेता व पूर्व MLA प्रत्याशी रामबाबू सिंह ने कहा कि बैलेट पेपर से हुए चुनाव ने लोकतंत्र की असली ताकत दिखा दी। उन्होंने जीत के लिए बधाई देते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। वही राजद के युवा नेता दीपू राणावत ने जीत का सेहरा लोक के माथे मढ़ दिया। उन्होंने कहा कि जनता जिसे चाहती है उसे ही जीत मिलता है।

बधाईयों का तांता लगातार मिलता रहा जिसमें प्रदेश महासचिव मनोज सिंह, भाजपा माले नेता व अधिवक्ता अमित कुमार गुप्ता ने सोनू राय को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है।

जीत के बाद सोनू राय ने नगर का भ्रमर कर जनता का आभार व्यक्त किया। उनके साथ राजद नेता और गाड़ियों का काफिला काफी देर तक भ्रमर करता रहा।

रिश्तेदारी बनाम विचारधारा : आरा-बक्सर चुनाव में आखिरी दिन फूटा राजनीतिक गुस्सा
NDA पर बरसे धनंजय यादव और हकीम प्रसाद

आरा,12 मई। आरा-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन राजनीतिक बयानबाज़ी चरम पर पहुंच गई। एक ओर वार्ड पार्षद ने दल बदलने वाले नेताओं पर हमला बोलते हुए जनता से “राजनीतिक जवाब” देने की अपील की, वहीं दूसरी ओर राजद के वरिष्ठ नेता ने भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि उनकी राजनीति अब “तोड़फोड़ और भ्रम फैलाने” तक सीमित रह गई है।

धनंजय यादव ने दावा किया कि आरा सदर के 363 वोटों में इंडिया गठबंधन करीब 200 वोटों से आगे रहेगा और की जीत बड़े अंतर से तय दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि आरा और बक्सर दोनों क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधियों ने मन बना लिया है कि इस बार समाज के बीच रहने वाले उम्मीदवार को ही समर्थन मिलेगा।

उन्होंने कहा कि“10-12 वर्षों से जनता को ठगने वाले नेता अब फिर चेहरा बदलकर वोट मांग रहे हैं। चुनाव आते ही दल बदलकर कुर्सी बचाने वाले नेताओं को इस बार जनता सबक सिखाएगी।”इसी बीच जब राजद के वरिष्ठ नेता हकीम प्रसाद से यह पूछा गया कि उनके बड़े भाई के परिवार का सदस्य दूसरी पार्टी में उम्मीदवार है, तो क्या वे पार्टी उम्मीदवार की जगह अपने भतीजे के लिए समर्थन मांग रहे हैं? इस सवाल पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी।

हाकिम प्रसाद ने कहा कि“मीडिया के कुछ लोग ऐसे बेतुके सवाल पूछकर रिश्तों में अविश्वास पैदा करना चाहते हैं। साथ ही पार्टी के बीच भी इसे भ्रामक बनाना चाहते हैं। मेरी राजनीति विचारधारा की राजनीति है, रिश्तेदारी की नहीं।”उन्होंने भाजपा और NDA गठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा, कि भाजपा और उसके सहयोगी दलों की राजनीति खत्म हो चुकी है। अब उनके पास कोई विचारधारा नहीं बची है। केवल तोड़फोड़, भ्रम और सत्ता बचाने की राजनीति रह गई है। जनता बहुत जल्द इसका जवाब देगी।

हाकिम प्रसाद ने साफ कहा कि वे पूरी मजबूती से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सोनू राय के लिए प्रचार कर रहे हैं क्योंकि सोनू राय जमीन से जुड़े और समाज में सक्रिय व्यक्ति हैं। सोनू राय वर्षों से बिना किसी पद के जनता के बीच रहकर सेवा कर रहे हैं। उनके पिता ने भी आरा-बक्सर क्षेत्र में ईमानदारी और साफ छवि के साथ जो काम किया, उसी का असर है कि आज भी परिवार लोगों के दिलों में बसा हुआ है।

जब उनसे पूछा गया कि यदि उनके भतीजे चुनाव जीत जाते हैं तो क्या वे उन्हें आशीर्वाद देंगे, इस पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया “मुझे खुशी तब होगी जब सोनू राय चुनाव जीतेंगे।”

प्रचार थमने से ठीक पहले आए इन तीखे बयानों ने आरा-बक्सर विधान परिषद उपचुनाव का राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। अब निगाहें आज होने वाले मतदान पर टिक गई हैं, जहां जनता का फैसला कई राजनीतिक चेहरों का भविष्य तय करेगा।

तेजस्वी का चांदी के मुकुट से हुआ स्वागत
बड़े प्रतिष्ठानो का बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में खुलना विकास का प्रमाण : उपमुख्यमंत्री

आरा,3 जून(ओ पी पांडेय). सूबे के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का शुक्रवार को अपने प्रभार क्षेत्र आरा में आगमन हुआ जहाँ उन्हें चांदी के मुकुट से सम्मानित किया गया. यह मुकुट उन्हें सोनू राय ने भेंट स्वरूप उनके सम्मान में दिया. तेजस्वी यादव सोनू राय के नए होटल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. होटल के उद्घाटन से पूर्व उन्होंने शहर में प्रवेह करते ही शिवगज सड़क का भी शिलान्यास किया.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव शुक्रवार को समृद्धि होटल सह कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन के लिए शहर के मीरगंज मुहल्ले पहुंचे थे जो बांसटाल में स्थित हैं. उद्घाटन के इस मौके पर उन्होंने कहा की बड़े प्रतिष्ठानो का बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में खुलना विकास का प्रमाण है. ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से आरा आने वाले दूरदराज के लोगों को काफी सुविधा होगी.

कौन हैं सोनू राय

सोनू राय पूर्व MLC लाल दास राय के पुत्र हैं. अपने पिता की तरह समाजिक गतिविधियों में उनका भी बढ़चढ़ कर भागेदारी देखने को मिलती है. मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व और लोगों के बीच अपने व्यवहार से लोकप्रिय सोनू राय पैतृक सम्पति से भी काफी समृद्ध हैं. उन्होंने व्यवसायिक रूप से नए जमाने अनुरूप होटल समृद्धि का निर्माण किया है. उनके इस जी प्लस फोर होटल सह कम्प्लेक्स में वातानुकूलित रुम के साथ-साथ, विवाह उत्सव, स्विमिंग पूल, रेस्टोरेंट और शापिंग मॉल की सुविधा उपलब्ध है. रेस्टोरेंट में विभिन्न तरह के लजीज व्यंजन के साथ स्विमिंग पूल में गर्मियों में लोग ठंड का आंनद उठाएंगे.

होटल के इस भव्य उद्घाटन के मौके पर कई विशिष्ट अतिथियों का आगमन भी हुआ. जिसमे कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेंद्र कुमार राय, उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, श्रम मंत्री सुरेंद्र राम समेत अन्य लोगों ने अपना वक्तव्य भी दिया. इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह, पूर्व विधान पार्षद लालदास राय, पूर्व राज्यमंत्री (नगर विकास) उदित राय, जदयू नेता विजेंद्र यादव, छपरा जिले के मुबारकपुर पंचायत के पूर्व मुखिया रामानंद राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे. शहर के कई VIP चेहरे भी इस मौके पर देखे गए.