soniya gandhi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती
चेस्ट इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में कराया गया भर्ती, हालत स्थिर

तबियत को लेकर करीबी सूत्रों ने दिया अपडेट -हालत स्थिर

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी को चेस्ट इन्फेक्शन की शिकायत के बाद दिल्ली के  सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों की विशेष टीम उनके स्वास्थ पर नजर बनाए हुए हैं. डॉक्टरों के अनुसार अभी तक उनकी हालत स्थिर बनी हुई है. सोनिया गांधी को शनिवार शाम को एडमिट कराया गया था.

गंगाराम अस्पताल ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को लेकर एक बयान भी जारी किया है. अस्पताल ने अपने बयान में कहा है कि सोनिया गांधी को ये दिक्कत लंबे समय से है. और वो एक रूटीन चेकअप के लिए भर्ती हुई हैं. बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है जब सोनिया गांधी को स्वास्थ्य की दिक्कतों की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इससे पहले इसी साल तीन मार्च को भी सोनिया गांधी को बुखार की वजह से श्रीगंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान चेस्ट मेडिसिन के डॉक्टर अरूप बसु और उनकी टीम ने सोनिया गांधी का इलाज किया था. उस दौरान उनके कुछ जांच भी किए गए थे.

PNCDESK

संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए अब ‘हनुमान’ बनेंगे प्रशांत किशोर
सोनिया गांधी समेत आला नेताओं की प्रशांत किशोर के साथ बैठक
गुजरात और हिमाचल में होने वाले चुनावों पर हुआ मंथन
2024 आम चुनावों को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया प्रेजेंटेशन

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ यह बैठक की जिसमें राहुल गांधी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज मौजूद रहे. सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों की पृष्ठभूमि में यह बैठक हुई.

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में होने वाले आम चुनावों को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन दी. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के सामने पेश की गई इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम गठित की जाएगी. यह टीम कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब आने वाले कुछ महीनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की थी. सोनिया गांधी ने अपने आवास पर यह बैठक बुलाई. सूत्रों की मानें तो यह बैठक इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की पृष्ठभूमि में भी हुई. कांग्रेस पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद प्रशांत किशोर के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं थे. इन चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माना गया. इन चुनावों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस से उभरती चुनौती को बदलने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही थी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पीके (प्रशांत किशोर) को कांग्रेस में शामिल होने के बजाय एक सलाहकार की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है.

pncb