soniya and rahul – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

संकट से जूझ रही कांग्रेस के लिए अब ‘हनुमान’ बनेंगे प्रशांत किशोर
सोनिया गांधी समेत आला नेताओं की प्रशांत किशोर के साथ बैठक
गुजरात और हिमाचल में होने वाले चुनावों पर हुआ मंथन
2024 आम चुनावों को लेकर प्रशांत किशोर ने दिया प्रेजेंटेशन

हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में मिली पराजय के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की. कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ यह बैठक की जिसमें राहुल गांधी, अंबिका सोनी, दिग्विजय सिंह, मल्लिकार्जुन खड़गे, अजय माकन और केसी वेणुगोपाल जैसे दिग्गज मौजूद रहे. सूत्रों की मानें तो प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों की पृष्ठभूमि में यह बैठक हुई.

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस बैठक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 2024 में होने वाले आम चुनावों को लेकर प्रशांत किशोर ने एक प्रेजेंटेशन दी. पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेताओं के सामने पेश की गई इस प्रेजेंटेशन पर समीक्षा के लिए टीम गठित की जाएगी. यह टीम कुछ समय बाद अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जिसके बाद आखिरी निर्णय लिया जाएगा. यह बैठक ऐसे समय हुई है जब आने वाले कुछ महीनों में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.
रिपोर्ट के मुताबिक इससे पहले प्रशांत किशोर ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बातचीत की थी. सोनिया गांधी ने अपने आवास पर यह बैठक बुलाई. सूत्रों की मानें तो यह बैठक इस साल गुजरात और हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की चुनावी तैयारियों की पृष्ठभूमि में भी हुई. कांग्रेस पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद प्रशांत किशोर के साथ फिर से बातचीत शुरू करने की कोशिश कर रही है.
पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे कांग्रेस के लिए किसी झटके से कम नहीं थे. इन चुनावों को 2024 के लोकसभा चुनावों का लिटमस टेस्ट माना गया. इन चुनावों में कांग्रेस आम आदमी पार्टी (आप) और तृणमूल कांग्रेस से उभरती चुनौती को बदलने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रही थी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि पीके (प्रशांत किशोर) को कांग्रेस में शामिल होने के बजाय एक सलाहकार की भूमिका निभाते हुए देखा जा सकता है.

pncb

चिराग के बाद अब कांग्रेस की बारी ,जल्द खाली करें सरकारी बंगला
दिल्ली लुटियन में फ्लैट पर आपका है ‘अनधिकृत कब्जा’, जल्द करें खाली

दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए नोटिस

कांग्रेस को नोटिस भेज बोली मोदी सरकार

लग सकता है कांग्रेस पर लगभग 3 करोड़ रुपए का नुकसान शुल्क

शहरी एवं आवास मंत्रालय द्वारा कांग्रेस पार्टी को भेजे गए नोटिस में कहा गया कि 26 जून 2013 को आवंटन रद्द होने के बाद भी पार्टी ने अभी तक बंगले पर कब्जा जारी रखा हुआ है. कांग्रेस पार्टी को दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए नोटिस दिया गया है. शहरी एवं आवास मंत्रालय ने यह नोटिस जारी किया है. यह नोटिस 25 मार्च को ही भेजा गया था. नोटिस में कहा गया कि इस बंगले को खाली करने के लिए नोटिस दिया जाता है. 26 जून 2013 को आवंटन रद्द होने के बाद भी पार्टी ने अभी तक बंगले पर कब्जा जारी रखा हुआ है. वर्तमान में इस बंगले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सचिव रहते हैं.

एक रिपोर्ट के अनुसार मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि पार्टी को 24 अकबर रोड सहित चार सरकारी बंगले आवंटित किए गए हैं, जिसमें एक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यालय के रूप में है. भूमि और विकास कार्यालय की नीति के अनुसार कांग्रेस को 2010 में राउज़ एवेन्यू पर अपना कार्यालय बनाने के लिए जमीन आवंटित की गई थी. उसके तीन साल बाद कांग्रेस पार्टी को कार्यालय के रूप में दिए गए किसी भी सरकारी बंगले को खाली करने के लिए कहा गया था. वहीं इस पूरे घटनाक्रम से परिचित एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी को पहले भी इस तरह के नोटिस मिले थे और पार्टी चाणक्यपुरी का घर खाली करने की प्रक्रिया में है. ऐसे समय में जब चाणक्यपुरी स्थित सभी सरकारी बंगलों को राजनीतिक दलों को खाली करने के लिए निर्देश मिल रहें हैं, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी को भी 11 अशोका रोड पर आवंटित हुआ बंगला छोड़ना पड़ सकता है. एक अधिकारी ने बताया कि चाणक्यपुरी में समय से अधिक रहने के लिए कांग्रेस पर लगभग 3 करोड़ रुपए का नुकसान शुल्क लगाया जा सकता है.