sonepur mela – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

सोनपुर मेला में रैयतों की पसंद बना राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का स्टॉल
सोनपुर मेला में लगा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का स्टॉल,  डिजिटाइज्ड नक्शों की बिक्री के कारण रैयतों की पहली पसंद बना हुआ है.

आज तक सोनपुर मेला में 4230 आवेदकों ने कुल 10763 शीट्स की खरीद की है जिससे विभाग को 1614450.00 रूपये की आय हुई है. राजस्व नक्शों की बिक्री के लिए स्टॉल में 2 काउंटर बना हुआ है. सुबह से ही दोनों काउंटर पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग रही है. मेला शुरू होने के करीब एक माह होने के बावजूद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के स्टॉल का आकर्षण कम नहीं हुआ है.

दोनों काउंटर पर सीएस,आरएस,चकबंदी एवं म्युनिसिपल सर्वे नक्शा उपलब्ध है. इन नक्शों को 150 रूपये प्रति शीट का भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है. भुगतान नकद किया जाता है. छोटे गांव का नक्शा एक शीट में जबकि बड़े गांव का नक्शा एक से अधिक शीट में मिलता है.

बता दें कि राजस्व नक्शों को शून्य आकार के बड़े पेपर पर प्रिंट किया जाता है. इसमें प्लॉट का आकार ऑन स्केल होता है. इसकी मदद से रैयत अपनी जमीन की मापी करा सकता है. इसलिए इस नक्शे की बहुत मांग होती है.

pncb

सोनपुर मेला शुरू
13 नवंबर से 14 दिसंबर तक चलेगा हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला
पटना।। विश्वप्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 13 नवंबर से 14 दिसंबर के मध्य एक माह तक संचालित होगा. बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एतिहासिक सोनपुर मेला का शुभारंभ करेंगे. इस मौके पर उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विज्ञान एवं प्रावैधिकी मंत्री सह प्रभारी मंत्री सुमित कुमार सिंह करेंगे. कार्यक्रम में राजस्व व भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल सहित माननीय सांसद और विधायकगण व अन्य गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहेंगे.

पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सोनपुर मेला को भव्य बनाने हेतु पर्यटन विभाग द्वारा कई सारी तैयारियां की गयी है. मेला क्षेत्र में सांस्कृतिक पंडाल और आर्ट एंड क्राफ्ट विलेज का निर्माण कराया गया है. मेला क्षेत्र के सांस्कृतिक पंडाल में अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र का भी निर्माण किया गया है, जहां पर्यटक गाइडों की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है. उद्घाटन के दिन बॉलीवुड पार्श्व गायक-गायिका एश्वर्य निगम और दिपाली सहाय की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. पर्यटन मंत्री ने बताया कि इसके साथ ही 16 नवंबर को लोकगायिका मैथिली ठाकुर की भी प्रस्तुति होगी. संपूर्ण मेला अवधि में पर्यटन विभाग, कला-संस्कृति एवं युवा विभाग और जिला प्रशासन के द्वारा प्रतिदिन सांस्कृतिक पंडाल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे.
पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा पर्यटन ग्राम में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त छह स्वीस कॉटेज का निर्माण किया गया है. इसके साथ ही पटना से सोनपुर जाने के लिए स्पेशल टूर पैकेज भी उपलब्ध कराया गया है. स्वीस कॉटेज की दर न्यूनतम रखी गयी है ताकि अधिक-से-अधिक पर्यटक इसमें ठहर कर मेले का आनंद उठा सकें. पूरे एक माह तक कॉटेज का चार्ज 3000 रुपये प्रति दिन देसी पर्यटकों के लिए और 5000 रुपये प्रति दिन विदेशी पर्यटकों के लिए रखा गया है वहीं सेवाओं में कोई कटौती नहीं की गयी है. सभी कॉटेज डबल बेड का है और अटैच बाथरूम होगा। इसमें फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

पर्यटकों के लिए फेमिली टूर पैकेज (एक रात व दो दिन) तैयार किया गया है। इसके लिए 6000 रुपये (दो व्यक्ति तथा दो बच्चे) देने होंगे, इसके तहत इटियोस एसी वाहन मुहैया कराया जायेगा. इसके अलावा टूरिस्ट गाइड, ठहरने, ब्रेकफस्ट, लंच, डिनर, स्नैक्स और पानी के साथ पर्यटक ग्राम में रात्रि विश्राम की सुविधा दी जाएगी. इस पैकेज में पर्यटन निगम कार्यालय से दोपहर 12 बजे वाहन सोनपुर के लिए प्रस्थान करेगा. पहले दिन हरिहरनाथ मंदिर में दर्शन व पर्यटक ग्राम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया जा सकेगा, वहीं अगले दिन मेला भ्रमण करते हुए दोपहर बाद 3.30 बजे तक पटना वापस लौटेगी.
एकदिवसीय स्पेशल टूर पैकेज आम पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है. यह पैकेज दोपहर 12 बजे से संध्या सात बजे तक का होगा. इसके लिए एसी बस, विंगर, डेकर बस के लिए प्रति पर्यटक 900 रुपये, ट्रेवलर एसी से प्रति पर्यटक 950 रुपये, इनोवा (1100 रुपये प्रति व्यक्ति) और इटियोस (1300 रुपये प्रति व्यक्ति) का पेमेंट करना होगा. इस पैकेज दूर के तहत पर्यटकों को वाहन, टूरिस्ट गाइड, स्नैक्स और पानी दिया जायेगा. इस पैकेज में पर्यटक ग्राम से हरिहर क्षेत्र मेला व हरिहर नाथ मंदिर दर्शन की सुविधा प्रशिक्षित गाइड के साथ मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए पर्यटक www.bstdc.bihar.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.

pncb

मेले में टूट गया झूला, 6 लोग हताहत
विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेले में झूला टूटा, 6 घायल
एक को गंभीर हालत में पटना लाया गया

सारण।। विश्वप्रसिद्ध सोनपुर मेला में रविवार को बड़ा हादसा हो गया. झूला टूटने से उस पर सवार 6 लोग जमीन पर गिर गए. इस हादसे में पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इनमें से एक की स्थिति गंभीर बनी हुई है. उसे पटना रेफर किया गया है पांच लोगों का सोनपुर में इलाज चल रहा है.
रविवार की वजह से मेले में काफी भीड़ जुटी थी. लोगों के मुताबिक झूला सेक्टर में काफी संख्या में लोग मौजूद थे. मेले में लगे सबसे बड़े झूले का व्हील सेट टूट गया. उसके टूटने से 6 लोग नीचे आ गिरे.आनन-फानन में झूला रोका गया. घायलों को अस्पताल ले जाया गया. इसमें से चार घायलों को वहीं भर्ती कराया गया जबकि गंभीर रूप से घायल अमन खान को पटना रेफर किया गया है. झूला टूटने की आवाज सुनकर झूला सेक्टर में हड़कंप मच गई. लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे. किसी तरह से झूले को रोका गया. पुलिस मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड को बुलाया गया और घायलों को अस्पताल ले जाया गया. घायलों में रुखसार खानम (31 वर्ष) पति मो. शहजाद, गिरीश कुमार (55 वर्ष) पिता सुरेश प्रसाद, अमन खान (19 वर्ष) पिता अली ईमाम, अमन खान (18 वर्ष) पिता वाहिद खान, रत्नेश कुमार (18 वर्ष) पिता हरे राम सिंह और राम विनोद प्रसाद राय ( 60वर्ष) पिता राजदेव राय हैं.

अजीत

सोनपुर मेला का रंगारंग आगाज
उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गंगा और गंडक के संगम स्थल पर प्रत्येक वर्ष कार्तिक पूर्णिमा से शुरू होने वाले विश्वविख्यात ऐतिहासिक, धार्मिक और पौराणिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला का आज उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश, सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी, सोनपुर विधायक रामानुज प्रसाद, विज्ञान प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह, मढ़ौरा विधायक सह मंत्री जितेंद्र राय, राजद एमएलसी सुनिल सिंह भी मौजूद थे.

इस मेले में प्रत्येक वर्ष लाखों देसी-विदेशी पर्यटक आते हैं. यह आज भी एशिया का सबसे बड़ा पशु मेला है.

यह वैष्णव (हरि)और शैव (हर) संप्रदायों का समन्वय स्थल है. बाबा हरिहरनाथ शिवलिंग विश्व का एकमात्र ऐसा मंदिर है जिसके आधे भाग में शिव (हर) और शेष में विष्णु (हरि) की आकृति है, एक ही गर्भगृह में विराजे दोनों देव एक साथ हरिहर कहलाते हैं. यह स्थल बिहार की राजधानी पटना से 25 किमी तथा हाजीपुर से 3 किमी दूर है.

हरिहरनाथ मंदिर

इस दौरान ”सोनपुर मेला 2022” एप का भी शुभारंभ किया गया. उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि सोनपुर मेला बिहार ही नहीं पूरे देश की धरोहर है. इस मेले के गौरव और मान-सम्मान को बरकरार रखते हुए इसके प्रचार-प्रसार एवं विकास के लिए सरकार के स्तर पर हरसंभव उपाय किए जा रहे हैं.

pncb

सोनपुर को राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में किया जायेगा विकसित : राजीव
सोनपुर (राजेश तिवारी की रिपोर्ट) | शुक्रवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के लोक संपर्क एवं संचार ब्यूरो पटना द्वारा ऐतिहासिक हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास“ (कठोर परिश्रम और साहसिक निर्णयों के परिणाम) विषय पर फोटो प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
मुख्य अतिथि राजीव प्रताप रूडी ने कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सोनपुर मेला को एक महीने का नहीं बल्कि पूरे वर्ष के लिए मेला के रूप में मनाया जाना चाहिए. सरकार की ऐसी बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाएं हैं जिनके बारे में जानकारी देने के लिए सोनपुर मेले में स्थायी रूप से पवेलियन का निर्माण होना चाहिए. उन्होंने बताया कि नमामी गंगे प्रोजेक्ट के तहत बनने वाला बिहार का सबसे खूबसूरत घाट सोनपुर में ही है. उन्होंने कहा कि भारत में दो ही सबसे प्रसिद्व व ऐतिहासिक ग्रामीण मेले हैं – एक सोनपुर मेला तथा दूसरा पुष्कर मेला. ये दोनों मेले मुख्य रूप से पशु मेला के रूप मे ही जाने जाते है.

रूडी ने कहा कि बहुत कम लोग हमारे राष्ट्रीय जलीय जीवों के बारे में जानते हैं. सोंस व डॉल्फिन वे राष्ट्रीय जलीय जीव हैं जो गंडक एवं गंगा के किनारों पर पाए जाते हैं. डॉल्फिन के बचाव को लेकर हमेें आगे बढ़ना चाहिए ताकि सोनपुर में पर्यटक डाॅल्फीन को भी देखने आये और सोनपुर डाॅल्फीन स्वर्ग के रूप में जाना जाये. सोनपुर मेला केवल मेले के रूप मे ही नहीं बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है जिसके लिए लोगों को आगे आना चाहिए. उन्होंने केन्द्रीय पर्यटन मंत्री का अभिनन्दन करते हुए कहा कि स्वराज दर्शन योजना के तहत भारत सरकार द्वारा आवंटित रााशि का इस्तेमाल सोनपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भी किया जा रहा है.
कार्यक्रम के संरक्षक सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेेशक एस.के.मालवीय ने कहा कि इस फोटो प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य केन्द्र सरकार की लोक जन कल्याणकारी योजनाओं नीतियों एवं कार्यक्रमों के बारे में लोगों को जानकारी देना तथा उन्हे जागरूक करना है. उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लोगों के विकास के लिए उठाये गये ऐतिहासिक कदमों और नीतियों से आम लोगों को अवगत कराना भी है.
बताते चलें कि इस मासिक अभियान के दौरान केन्द्र सरकार की उपब्धियों पर आधारित लगभग 100 चित्रों की प्रदर्शनी के अलावे परिचर्चा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जादू प्रदर्शन, चलचित्र प्रदर्शन एवं प्रश्रोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जायेगा.
इससे पहले कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन स्थानीय सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने किया. मौके पर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर महानिदेशक एस.के.मालवीय, निदेशक विजय कुमार, सहायक निदेशक एन.एन.झा, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी पवन कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रचार सहायक सुनील कुमार चौधरी, नवल किशोर झा, सर्वजीत सिंह मौजूद थे.

कार्यक्रम की शुरूआत अपर महानिदेेेशक ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर की. रैली में स्थानीय विद्यालयों के छात्र/छात्राओं समेत मेले में आये पर्यटकों ने भी हिस्सा लिया.

सोनपुर मेला आज से, कई रास्ते रहेंगे बंद
दुनिया भर में सबसे पुराने पशु मेले के नाम से प्रसिद्ध बिहार का हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला आज से शुरू हो रहा है. तीन दिसंबर तक चलने वाले इस मेले का उद्घाटन डिप्टी सीएम सुशील मोदी करेंगे. इस मेले के दौरान हरिहर क्षेत्र मंदिर के पास गंडक नदी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है.  जानकारी के मुताबिक गंगा-गंडक संगम पर पूर्णिमा स्नान के लिए करीब एक लाख लोग श्रद्धालु आ चुके हैं और लोगों का आना लगातार जारी है.

सोनपुर मेले के दौरान होने वाले महत्वपूर्ण बदलाव-

2 नवंबर की रात 8 बजे से 5 नवंबर की सुबह 10 बजे तक नए और पुराने गंडक पुल पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.

कार्तिक गंगा स्नान और सोनपुर मेले की संभावित भीड़ के कारण इन दोनों पुलों पर 2-4 नवंबर तक केवल पैदल यात्री ही चलेंगे.

छपरा की ओर से हाजीपुर और पटना जाने वाले लोग दीघा और कोइलवर के रास्ते डोरीगंज पुल से जाएंगे.

मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, हाजीपुर की ओर से छपरा जाने वाले वाहन रेवाघाट पुल होकर जाएंगे.

सोनपुर मेला में वाराणसी,हरिद्वार, पानीपत, सहारनपुर समेत देशभर से ऊनी कपड़ों के व्यापारी आ चुके हैं. मेले की शुरुआत किन्नरों के शिव तांडव नृत्य से होगी.

पर्यटन निगम की ओर से की गई विशेष व्यवस्था-

बिहार पर्यटन विकास निगम ने इस साल देशी विदेशी पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए विशेष पैकेज शुरू किया है. पर्यटकों को सोनपुर मेले में रात गुजारने के लिए स्विस कॉटेज के इंतजाम भी हैं जिसमें सारी मूलभूत सुविधाएं मिलेगी. पटना से सोनपुर मेले के लिए केवल 200 रूपए में पर्यटकों को शानदार एसी गाड़ियों में सोनपुर मेला घूमने की सुविधा मिलेगी. इसमें पर्यटकों को पानी और स्नैक्स भी मिलेगा. इस दौरान एक गाइड भी साथ रहेगा जो मेला की पूरी जानकारी देगा. बस की बुकिंग पटना के आर ब्लॉक स्थित होटल कौटिल्य विहार से होगी. बस इसी होटल से खुलेगी और वहीं वापस लाकर छोड़ेगी.

वहीं राज्य के बाहर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए सोनपुर मेले में रात गुजारने का इंतजाम भी है. यहां 20 स्विस कॉटेज बनाए गए हैं. यहां इंडियन, चाइनिज और कॉंटिनेंटल भोजन तो मिलेगा ही साथ ही पर्यटकों की सुरक्षा का भी पूरा इंतजाम रहेगा.

अमित वर्मा