Sone river – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार- झारखंड के बीच सोन नदी जल बंटवारे पर MOU, दोनों राज्यों के सीएम ने किए हस्ताक्षर
25 वर्ष से लंबित मामले में महत्वपूर्ण कदम

पटना।। आज नई दिल्ली के कर्तव्य भवन में बिहार सरकार और झारखंड सरकार के बीच सोन नदी जल बंटवारा हेतु समझौता ज्ञापन (MOU) हस्ताक्षर कार्यक्रम संपन्न हुआ.

केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता एवं सी.आर.पाटिल, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री; सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार सरकार एवं हेमंत सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार, विजय कुमार चौधरी, उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल; बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हस्ताक्षर किया. इसके साथ ही सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित वर्षों से लंबित विषय के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है.

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1973 में हुए बाणसागर समझौते के तहत सोन नदी के कुल उपलब्ध 14.25 मिलियन एकड़ फीट (MAF) जल में से उत्तर प्रदेश को 1.25 मिलियन एकड़ फीट, मध्य प्रदेश को 5.25 मिलियन एकड़ फीट तथा एकीकृत बिहार को 7.75 मिलियन एकड़ फीट जल आवंटित किया गया था. वर्ष 2000 में झारखण्ड के अलग राज्य के रूप में गठन के पश्चात बिहार एवं झारखण्ड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे का विषय सामने आया, जो पिछले 25 वर्षों से ज्यादा समय से लंबित था.

इस महत्वपूर्ण विषय के समाधान की दिशा में 10 जुलाई 2025 को रांची में केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता एवं उप मुख्य (जल संसाधन) मंत्री विजय कुमार चौधरी की उपस्थिति में आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद (EZC) की 27वीं बैठक में बिहार को 5.75 MAF तथा झारखण्ड को 2 MAF सोन नदी का जल आवंटित किए जाने पर दोनों राज्यों के बीच महत्वपूर्ण सहमति बनी.

उक्त सहमति को औपचारिक रूप प्रदान करने के लिए बिहार एवं झारखण्ड के बीच हस्ताक्षरित किए जाने वाले समझौता ज्ञापन (MOU) का प्रारूप केंद्रीय जल आयोग द्वारा तैयार कर दोनों राज्यों को उनकी सहमति हेतु प्रेषित किया गया था, जिस पर दोनों राज्यों द्वारा सहमति प्रदान की गई.

इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अविनाश कुमार, जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ चंद्रशेखर सिंह, अभियंता प्रमुख ब्रजेश मोहन सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

इस समझौते से वर्षों से लंबित इन्द्रपुरी जलाशय परियोजना के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा, जिससे बिहार के भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, पटना, गया एवं अरवल जिलों में सिंचाई सुविधा को स्थायित्व प्रदान किया जा सकेगा.

दो नावों के बीच हुई टक्कर, सोन नदी में डूबी, कई मजदूर लापता
मनेर।। बिहार की राजधानी पटना से सटे इलाके में एक बार फिर नाव हादसे से जुडी हुई खबर निकल कर सामने आ रही है. जानकारी के अनुसार,मनेर थाना क्षेत्र के रामपुर दियारा सोन नदी में दो नावों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी.इस हादसे में एक नाव बीच नदी में डूब गयी. घटना में नाव पर सवार एक दर्जन मजदूर पानी में डूब गये जो लापता बताये जा रहे हैं.
इधर, इस घटना को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि, रामपुर दियारा के सोन नदी में दो नावों के बीच रविवार की अहले सुबह टक्कर हुई है.एक नाव पर बालू लदा हुआ था जबकि दूसरे नाव पर लगभग एक दर्जन मजदूर सवार थे. घटना में बालू लदी नाव डूबने से बच गयी जबकि मजदूरों से भरी नाव सोन नदी की धारा में डूब गयी. फिलहाल नाव पर सवार सभी मजदूर लापता बताये जा रहे हैं. ग्रामीणों के अनुसार लापता मजदूर सारण जिले के छपरा के रहने वाले हैं.

घटना की सूचना मिलते ही मनेर अंचलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं मनेर थाना की पुलिस ने बताया कि नाव डूबी है. ग्रामीणों का कहना है कि, मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा, पतीला, चौरासी और बिहटा इलाके में नावों के जरिये हर रोज बालू का अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना के बाद भी प्रशासन इसको लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है. जिस वजह से आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं. आपको बताते चलें कि, बीते 30 दिसंबर को भी महावीर टोला घाट के पास बालू लदी एक नाव नदी में डूब गयी थी. इस घटना में नही कई मजदूरों की मौत डूबने के चलते लापता हो गये थे. अभी भी ब्रह्मचारी गांव के रहने वाले 6 मजदूर लापता बताए जाते हैं.

अजीत