Social security pension – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

एक करोड़ से ज्यादा लाभार्थियों को मिला पेंशन
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में 1247.34 करोड़ रूपये की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से किया हस्तांतरित

पटना, 10 अगस्त 2025।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1 करोड़ 12 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1247.34 करोड़ रुपये की राशि माउस क्लिक कर डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित किया. सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को जुलाई माह की 1100 रूपये की पेंशन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है.

कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत जुलाई माह में दी जानेवाली पेंशन की राशि एवं लाभार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि समाज कल्याण विभाग मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी योग्य सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को इसका लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है.

पेंशन को और सुलभ बनाने के लिये समाज कल्याण विभाग ने एक टॉल फ्री नम्बर 18003456262 जारी किया है. जिस पर सोमवार से शनिवार (दिन में 10:00 बजे पूर्वाह्न से 5:00 अपराह्न) तक पेंशन संबंधित किसी प्रकार की सूचना प्राप्त की जा सकती है और शिकायत दर्ज की जा सकती है. आज के इस अवसर पर बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिनमें जिले के जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी, लाभार्थीगण जुड़े हुये हैं.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को आज 11 सौ रुपये की दर से जुलाई माह की पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है. प्रत्येक माह की 10 तारीख को सभी लाभुकों के खाते में पेंशन की राशि भेजने का मैंने पहले ही निर्देश दिया है. समय पर पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में पहुँचने से उन्हें सहूलियत होगी. कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखें. जो भी सामाजिक पेंशनधारी छूटे हुये है उनको भी इसका शीघ्र लाभ दिलायें.

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं को हर माह मिलने वाली पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रतिमाह कर दी गयी है. इस निर्णय के आलोक में 11 जुलाई, 2025 को मेरे द्वारा कुल 1 करोड़ 11 लाख लाभुकों को 11 सौ रुपये प्रति लाभुक की दर से जून माह की राशि उनके बैंक खाते में सीधे भेज दी गयी. इस काम में राज्य सरकार के द्वारा कुल 1 हजार 2 सौ 27 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गयी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया है कि विगत एक माह में लगभग 1 लाख नये लाभुक पेंशन योजना के तहत जोड़े गये हैं. इस प्रकार जुलाई माह में लगभग 1 करोड़ 12 लाख लाभुकों को 11 सौ रुपये की दर से पेंशन की राशि उनके खाते में भेजी जा रही है. इस काम में राज्य सरकार के द्वारा कुल 1 हजार 2 सौ 47 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है. उन्होंने कहा कि 24 नवंबर, 2005 को सरकार में आने के बाद से हमलोगों ने राज्य के विकास के लिए लगातार काम किया है. हमने शुरू से ही सभी वर्गों के उत्थान के लिए कई योजनाएँ चलाई है. समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं.

ज्ञातव्य है कि राज्य में 06 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएँ क्रियान्वित की जा रही है, जिसमें 03 केन्द्र सरकार द्वारा तथा 03 पेंशन योजनाएँ राज्य सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं. राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम अन्तर्गत राष्ट्रीय पेंशन योजनाएँ इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना एवं इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना हैं. जबकि राज्य पेंशन योजनाएँ अंतर्गत लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 35,62,501 है, जिनके खाते में आज कुल 391 करोड़ 98 लाख 61 हजार 300 रूपये की राशि अंतरित की गयी है‌.

इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशनधारियों की संख्या 6,35,553 है, जिनके खाते में आज 70 करोड़ 17 लाख 69 हजार 200 रूपये की राशि अंतरित की गयी है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के अन्तर्गत पेंशनधारियों की संख्या 1,10,744 है, जिनके खाते में आज 12 करोड़ 18 लाख 67 हजार 600 रूपये की राशि अंतरित की गयी है.

लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 8,74,433 है, जिनके खाते में आज 97 करोड़ 16 लाख 25 हजार 400 रूपये की राशि अंतरित की गयी है. बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों की संख्या 9,72,057 है, जिनके खाते में आज 107 करोड़ 58 लाख 34 हजार रूपये की राशि अंतरित की गयी है.

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत पेंशनधारियों को राज्य सरकार द्वारा 1100 रूपये प्रति माह पेंशन की राशि दी जा रही है. राज्य के सभी वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना वित्तीय वर्ष 2019-20 से लागू किया गया है. पेंशनधारियों की संख्या 50,63,557 है, जिनके खाते में आज 568 करोड़ 24 लाख 66 हजार 300 रूपये की राशि अंतरित की गयी है.

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, समाज कल्याण मंत्री  मदन सहनी, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निदेशक अमित कुमार पांडेय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय के निदेशक  योगेश सागर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे, जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं लाभार्थीगण कार्यक्रम से जुड़े थे.

pncb

चुनाव से पहले नीतीश सरकार का मास्टर स्ट्रोक
सामाजिक सुरक्षा पेंशन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी

मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रु॰ की जगह 1100 रु॰ पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) June 21, 2025

पटना, 21 जून 2025 ।। बिहार सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले एक और मास्टर स्ट्रोक खेला है. नीतीश सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में लगभग तीन गुना बढ़ोतरी करते हुए इसे 1100 रु कर दिया है. बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने आज मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में ऐतिहासिक बढ़ोतरी के फैसले का जोरदार स्वागत किया है. उन्होंने इसे बिहार के वृद्धजनों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और सम्मानजनक जीवन की दिशा में क्रांतिकारी कदम बताया.

उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ सभी जाति, धर्म, वर्ग और समुदाय के वृद्धजनों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को एक समान मिल पाएगा, जिसे इनका मान समाज और परिवार में भी बढ़ेगा. कोई इन्हें हीन या परित्यक्त भाव से नहीं देखा और इनके जीवन स्तर में व्यापक बदलाव आएगा. यह पेंशन एनडीए सरकार की कार्य कुशलता को दर्शाता है.

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व में यह साबित कर दिया है कि सामाजिक न्याय और संवेदनशील प्रशासन सिर्फ नारों में नहीं, बल्कि ज़मीन पर दिखने वाले फैसलों में होता है. उन्होंने कहा कि अब तक लाभार्थियों को जहां ₹400 प्रतिमाह पेंशन मिलती थी, वहीं अब उन्हें ₹1100 प्रतिमाह की राशि मिलेगी, जो करीब तीन गुनी बढ़ोतरी है. उन्होंने बताया कि 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को इस निर्णय का सीधा लाभ मिलेगा और यह राशि हर महीने की 10 तारीख को सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

मंत्री ने इसे समाज के हर वंचित तबकों के जीवन में बदलाव लाने वाला ऐतिहासिक फैसला बताया. उन्होंने कहा कि यह निर्णय राज्य सरकार की कल्याणकारी सोच और जन सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. खासकर वृद्ध, विधवा और दिव्यांग नागरिकों के लिए यह आर्थिक सहायता उनकी स्वावलंबन की भावना को मजबूत करेगी और उन्हें दवाइयों, भोजन व दैनिक जरूरतों के लिए किसी पर आश्रित नहीं रहना पड़ेगा.

श्रम मंत्री संतोष कुमार सिंह ने आगे बताया कि बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग द्वारा भी श्रमिकों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने के लिए कई अहम योजनाएं संचालित की जा रही हैं. बिहार राज्य भवन निर्माण सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के द्वारा जन्म से लेकर मृत्यु तक राज्य के श्रमिकों को लाभ दिया जा रहा है. इसके तहत श्रमिक दुर्घटना सहायता योजना, सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, मातृत्व लाभ योजना, आवास निर्माण सहायता योजना सहित कुल 16 जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं, जिसके जरिए बिहार के श्रमिक अब और भी सबल बन रहे हैं.

इसके अलावा राज्य के युवाओं के लिए विभाग द्वारा मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिससे उन्हें रोज़गार के अवसरों से जोड़ा जा सके. उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजनाएं सिर्फ कागज़ों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि लाखों श्रमिक परिवारों की ज़िंदगी में बदलाव ला रही हैं.

मंत्री संतोष कुमार सिंह ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के उस मॉडल को मज़बूत करती है, जिसकी मिसाल आज देश भर में दी जा रही है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन में की गई बढ़ोतरी एक ऐतिहासिक निर्णय है और यह सुनिश्चित करेगा कि बिहार का कोई भी बुजुर्ग, दिव्यांग या विधवा महिला आर्थिक तंगी की वजह से उपेक्षित न रहे. यह पहल उन्हें न सिर्फ आर्थिक सुरक्षा देगी, बल्कि जीवन में गरिमा और आत्मविश्वास भी लौटाएगी.

pncb