Social media per dabangai – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

फेसबुक पर हथियार लहराकर लिखा “हमसे बड़ा कोई रंगदार बा”, चार गिरफ्तार
रंगदार बनने के शौक में दस हजार में खरीदा पिस्तौल

फुलवारी शरीफ। अजीत।। पटना की गौरीचक थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो वायरल करने के मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है. गिरफ्तार युवक अपराध की दुनिया में नाम कमाने के इरादे से दस-दस हजार रुपये में देशी पिस्तौल खरीदकर फेसबुक पर वीडियो पोस्ट कर रहे थे. वीडियो में युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए “हमसे बड़ा कोई रंगदार बा” कहते नजर आ रहे थे, जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई.
मामला गौरीचक थाना कांड संख्या 17/26, दिनांक 07.01.2026, धारा 25 (1-b)a/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया है.

सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 06 जनवरी 2026 को फेसबुक पर हथियार के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में एक युवक हाथ में देशी कट्टा लेकर खुद को रंगदार बताता नजर आ रहा था. वीडियो की गंभीरता को देखते हुए गौरीचक थाना पुलिस ने तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया. तकनीकी जांच और सूचना संकलन के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान शाहिल कुमार, पिता देवीलाल यादव, निवासी वरुणा, थाना गौरीचक, जिला पटना के रूप में हुई. शाहिल की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर काजी बिगहा गांव निवासी सन्नी कुमार, पिता संजय प्रसाद के घर से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया.

इसके बाद सन्नी की निशानदेही पर पुलिस ने धनरुआ थाना क्षेत्र के भोलाचक गांव निवासी कृष्णा कुमार उर्फ क्रिश, पिता सन्दु बिंद के घर पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान कृष्णा के घर से एक देशी कट्टा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. पूछताछ में कृष्णा ने बताया कि हथियार धनरुआ थाना क्षेत्र के कुशवन गांव निवासी सचिन कुमार, पिता उनी पासवान और अभिषेक कुमार, पिता नरेश पासवान से खरीदे गए थे.

पुलिस टीम ने कुशवन गांव में छापेमारी कर सचिन कुमार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया. हालांकि इस मामले में नामजद आरोपी अभिषेक कुमार छापेमारी के दौरान फरार पाया गया, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तार आरोपियों में शाहिल कुमार, सन्नी कुमार, कृष्णा कुमार उर्फ क्रिश और सचिन कुमार शामिल हैं. पुलिस ने इनके पास से कुल दो देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि रंगदार बनने और सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने के लिए उन्होंने दस-दस हजार रुपये में हथियार खरीदे थे. हथियार खरीदने के बाद उन्होंने फेसबुक पर वीडियो बनाकर पोस्ट किया, जिससे उनकी पहचान उजागर हो गई और वे पुलिस के हत्थे चढ़ गए.
गौरीचक थाना में तैनात प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष विनय कुमार रंजन ने बताया कि चारों युवक आपस में दोस्त हैं और अपराध की दुनिया में कदम रखने का शौक रखते थे. पुलिस ने बताया कि हथियार बेचने वाले की भी पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है.
इस छापेमारी में प्रशिक्षु डीएसपी विनय कुमार रंजन के नेतृत्व में गौरीचक थाना के पु०अ०नि० रवि कुमार, विमलेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार गिरि, बब्लू कुमार, जितेंद्र कुमार सिंह, डायल-112 की टीम और सशस्त्र बल शामिल थे.

रायफल कट्टा के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें डाल जमा रहें धौंस
पटना के गौरीचक में लड़कों को चढ़ा दबंगई का शौक

हथियार के साथ तस्वीर सही पाई गई तो होगी कानूनी करवाई : थानाध्यक्ष

फुलवारी शरीफ,(अजीत)।। पटना के गौरीचक थाना के चंडासी गांव के रहने वाले दो मनशोख लड़कों की तस्वीर हथियार देसी कट्टा कारतूस के साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.सोशल मीडिया पर बड़ी राइफल देसी कट्टा उंगलियों में स्टाइल में फंसाए हुए कारतूस दिखाते तस्वीर को देख गांव और इलाके के लोगों में कई तरह की चर्चा के साथ दहशत का माहौल है. हालांकि हम सोशल मीडिया पर हथियार कट्टा के साथ डाली गई तस्वीरों की पुष्टि नहीं करते.

वहीं नाम नही छापने की शर्त पर गांव वालों का मानना है कि दोनों लड़के रसूखदार और पैसे वाले घर से हैं .इनका मन इतना ज्यादा बढ़ गया है कि यह दोनों लड़के हर वक्त हथियार के साथ घूमते हैं. हथियार दिखाकर लोगों पर अपना धौंस जमाते हैं, डराते धमकाते हैं. इन दोनों रसूखदार परिवार के लड़कों को कानून का जरा भी डर भय नहीं है .इतना ही नहीं इन दोनों लड़कों का विरोध करने की कोई हिमाकत नहीं करता जिससे इनका मन और बढ़ गया है.सोशल मीडिया पर हथियार कारतूस के साथ डाला गया फोटो में जो लड़के दिखाई दे रहे हैं वे दोनो चंडासी के रहने वाले बताए जा रहे हैं. नाम नहीं बताने की शर्त पर कुछ लोगों ने युवक का नाम अमृत राज उर्फ कल्लू, पिता लक्ष्मण यादव एवं दूसरा गोलू कुमार, पिता शत्रुघ्न राय बताया है.

सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डाली गई तस्वीरों के बारे में गौरीचक थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें भी यह मामला संज्ञान में आया है. उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर जो हथियार वाली तस्वीर डाली गई उसकी जांच कर रही है. उनका कहना है की जांच में अगर यह मामला सही पाया गया तो नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.