Sitamadhi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

चर्चित पूर्व डीएसपी जय प्रकाश राय भजपा में शामिल
चर्चित पुलिस ऑफिसर एवं समाजसेवी पूर्व डीएसपी जय प्रकाश राय उर्फ़ जेपी राय यादव अमित शाह के अगुवाई में हुए भाजपा में शामिल

सीतामढ़ी, बिहार, 17 मई. गोयनका कॉलेज मैदान में सीतामढ़ी लोकसभा हेतु एनडीए के चुनावी जनसभा में, जय प्रकाश राय पूर्व डीएसपी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारत के गृह मंत्री अमित शाह उपस्थित थे। जय प्रकाश राय “अपन माटी अपन लोग टीम जेपी राय” नामक सामाजिक टीम के संस्थापक हैं जिससे बहुत संख्या में युवा जुड़े हुए हैं । सामाजिक कार्यों एवं पुलिस सेवा के लिए श्री राय को देश के महत्पूर्ण मंचो से सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम के दौरान अमित शाह ने जय प्रकाश राय का स्वागत किया और भाजपा में उनके शामिल होने को पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। जय प्रकाश राय के भाजपा में शामिल होने से पार्टी को सीतामढ़ी जिला में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

जय प्रकाश राय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे भाजपा की विचारधारा और नीतियों से प्रभावित हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेवा करने का संकल्प लिया है। उनके समर्थकों ने भी भाजपा में शामिल होने पर उत्साह व्यक्त किया और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। श्री राय ने विश्वास दिलाया कि भाजपा भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अगुवाई में देश में पुनः सरकार अवश्य बनाएगा। कार्यक्रम में बिहार विधान पार्षद के सभापति एवं सीतामढ़ी लोकसभा से एनडीए समर्थित उम्मीदवार श्री देवेश चंद्र ठाकुर, सीतामढ़ी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री मनीष गुप्ता, बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल, राज्य सभा सांसद धर्मशिला गुप्ता , पूर्व राज्य सभा सांसद श्री प्रभात झा, पूर्व सांसद श्री सीताराम यादव, पूर्व सांसद रामकुमार शर्मा, विधायक बथनाहा श्री अनिल राम, विधायक परिहार श्रीमती गायत्री देवी, विधायक सुरसंड श्री दिलीप राय, विधायक रुन्नीसैदपुर श्री पंकज मिश्रा, भाजपा प्रदेश मंत्री श्री त्रिविक्रम सिंह, सीतामढ़ी जिला महामंत्री रामाधार महतो तथा एनडीए के भारी संख्या में कार्यकर्तागण मौजूद थे।

जन सुराज का जारी अभियान, सीतामढ़ी पहुंचे PK
प्रबुद्ध लोगों के साथ किया संवाद, 2 अक्टूबर से एक साल तक चलेगा पदयात्रा का अभियान

सीतामढ़ी,06 सितंबर (ओ पी पांडेय). जन सुराज अभियान की शुरुआत करने के बाद PK का बिहार के अलग-अलग जिलों में जाने का सिलसिला जारी है, इसी क्रम में वे सोमवार को सीतामढ़ी पहुंचे. सीतामढ़ी पहुंचने पर सबसे पहले PK ने पुनौरा के जानकी मंदिर पहुंच कर पूजा अर्चना की, और फिर शहर के स्थानीय होटल में जिले के पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े जनप्रतिनिधियों,प्रबुद्ध नागरिकों, महिलाओं एवं युवाओं के साथ जन सुराज की सोच पर संवाद किया.

जन सुराज PK का दल नहीं बल्कि बिहार के लोगों का दल होगा

PK प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से स्थानीय मीडिया से मुखातिब हुए और हर जगह की तरह पूर्ववत जन सुराज अभियान के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि “जन सुराज अभियान का मकसद बिहार में सत्ता परिवर्तन करना नहीं है, इस अभियान का मकसद बिहार में व्यवस्था परिवर्तन है, इसलिए बिहार के विभिन्न हिस्सों में वे जा रहे हैं और समाज को समझने का प्रयास कर रहे हैं.

इसी कार्यक्रम के विस्तृत स्वरूप के तहत 2 अक्तूबर से गांधी आश्रम पश्चिम चंपारण के 3 हजार किमी लंबी पदयात्रा की वे शुरुआत करेंगे. यह पदयात्रा लगभग एक से डेढ़ साल तक चलेगी और वे इसके माध्यम से बिहार के हर गांव,गली,प्रखंड तक जाने का प्रयास करेंगे. अगर पदयात्रा के बाद सब लोगों की सहमति से कोई दल बनता भी है तो वो बिहार के सभी सही लोगों का दल होगा, प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा. उन्होंने मीडिया से कहा कि वे उस दल का अध्यक्ष नहीं बनेंगे. सब मिलकर अगर तय करेंगे तो दल बनाया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे अभी लोगों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने में अपना पूरा वक्त लगा रहे हैं”

समग्र विकास का ब्लूप्रिंट पदयात्रा के बाद जारी होगा

PK ने कहा कि बिहार विकास के तमाम मापदंडों पर देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल है. 60 के दशक के बाद से ही बिहार पिछड़ता चला गया. बिहार की बदहाली के लिए बिना किसी व्यक्ति या दल को दोष दिए उन्होंने इसके लिए शासन करने वाले सभी लोगों की सामूहिक विफलता बताया. उन्होंने कहा कि वे 2 अक्तूबर से शुरू हो रहे पदयात्रा के माध्यम से बिहार के हर गांव, प्रखंड में जाना चाहते हैं और घर का दरवाजा खटखटाना चाहते हैं, ताकि बिहार के वास्तविक मुद्दों को समझ सकें. इसके बाद बिहार के समग्र विकास के लिए 10 सबसे महत्वपूर्ण विषय जैसे शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, रोजगार आदि पर एक विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी करेंगे और उसमे सिर्फ समस्या नहीं गिनाएंगे बल्कि उसका ठोस समाधान भी बताएंगे. ये पूरा ब्लूप्रिंट जमीन पर लोगों से बात कर बनाई जाएगी, इसके बाद भी अगर कोई व्यक्ति इसमें कुछ सुझाव देना चाहते हैं तो वो भी दे सकते हैं.