Short CM Bihar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

उपमुख्यमंत्री ने 15 दिनों के भीतर मांगी 14 जर्जर सड़कों की सूची
सर्वेक्षण कर प्राथमिकता के आधार पर होगी सूची तैयार, फिर शुरू होगा निर्माण

Impact of Patna Now

आरा,29 मई. नगर निगम बनने के बाद भी आरा की जर्जर सड़कों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि हम किसी गाँव मे भी नही हैं. शहर में रहने के बाद भी लगता है जैसे किसी नरक में ही निवास कर रहे हैं. “पटना नाउ” ने  के नरकीय स्थिति को  से खबर प्रकाशित कर शहर के नारकीय स्थिति की वास्तविकता को सरकार और प्रशासन के सामने ला उनको, उनके विकास का आइना दिखाया था. “पटना नाउ” की खबर के बाद उसका असर देखने को मिला है. यह असर शुक्रवार को हुई उपमुख्यमंत्री के आवास पर हुई बैठक के बाद देखने को मिला है. भोजपुर मुख्यालय आरा की इस दुर्दशा पर संज्ञान लेते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विभाग के सचिवों को फटकार लगाते हुए सर्वेक्षण कर जर्जर सड़कों की सूची के लिए 15 दिनों का समय मुक़र्रर किया है.

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

नगर विकास सह उप मुख्यमंत्री ने भोजपुर मुख्यालय के 14 जर्जर पथों पर संज्ञान लेते हुए पथ निर्माण विभाग एवं नगर विकास विभाग के सचिव को 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने आदेश जारी कर कहा दोनों विभागों के स्थानीय मुख्य अभियंता इन जर्जर पथों का सर्वेक्षण 15 दिनों के अंदर प्राथमिकता के आधार पर कर सूची तैयार करने को कहा है.

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तारकेश्वर प्रसाद की अध्यक्षता में आरा नगर के जर्जर पथों की मरम्मत एवं निर्माण को लेकर उनके आवास पर बैठक हुई, जिसमें आरा के स्थानीय विधायक सह मंत्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन के साथ गहन मंत्रणा हुई. बैठक में वर्चुअल रूप से वित्त सचिव सिद्धार्थ, नगर विकास विभाग सचिव आनंद शंकर एवं पथ निर्माण विभाग सचिव अमृत लाल मीणा ने भी भाग लिया.

बैठक में बताया गया कि आरा नगर निगम की चौड़ीकरण समेत 14 सड़कों, जिसमें शीशमहल चौक से धरहरा पथ, गोढ़ना रोड पथ आदि को नगर विकास विभाग ने पथ निर्माण विभाग को सौंप दिया है. इसकी सूचना नगर विकास विभाग के सचिव से प्राप्त हुई. इसके बावजूद इन पथों का निर्माण या मरम्मत नहीं हो रहा है. वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल पथ निर्माण विभाग के सचिव ने कहा कि नगर विकास विभाग की ओर से आरा नगर निगम के 14 पथों को हस्तांतरित कर दिया गया था परंतु इस मद में आवश्यक राशि का प्रावधान बजट में नहीं किया गया था. इस कारण इसकी अधिसूचना भी जारी नहीं की गई.

जैसे ही 15 दिनों के भीतर सर्वेक्षण की रिपोर्ट के भाक प्राथमिकता के आधार पर जर्जर सड़कों की सूची विभाग उपमुख्यमंत्री को उपलब्ध कराएगा, उसके बाद उन जर्जर और नारकीय हाल में तब्दील सड़कों के निर्माण व मरम्मत का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट