Shitlahar – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

धूप से मिली राहत, लेकिन कड़ाके की ठंड बरकरार, पटना में कक्षा 5 तक की पढ़ाई 13 जनवरी तक बंद.
बिहार में सर्दी का सितम जारी

पटना। अजीत।। राजधानी पटना में रविवार को लगातार दूसरे दिन कई घंटों तक तेज धूप निकली, जिससे लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन सुबह, शाम और रात के समय कड़ाके की ठंड का असर पूरी तरह बरकरार रहा. दिन में धूप निकलने के बाद लोगों ने जरूरी काम निपटाए और धूप का आनंद लिया, हालांकि दोपहर बाद ठंडी हवाओं ने फिर से पूरे वातावरण को ठंडा कर दिया.

मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले कई दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा. धूप निकलने के बावजूद सुबह और रात के समय भीषण ठंड और कोहरे की स्थिति जारी रहेगी. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा. दरभंगा और वाल्मीकिनगर में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया, जबकि अररिया, मोतिहारी, नालंदा, वैशाली और मुंगेर में शीत दिवस की स्थिति रही.

राज्य में अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस से 23.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 23.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम वाल्मीकिनगर में 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान सबौर (भागलपुर) में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भागलपुर में न्यूनतम दृश्यता 30 मीटर तक रही. भीषण ठंड और घने कोहरे को देखते हुए पटना जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है. जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम के आदेश पर पटना जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और प्री-स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 5 तक की पढ़ाई 13 जनवरी 2026 तक पूरी तरह बंद रहेगी. यह आदेश सोमवार से प्रभावी होगा.

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 6 और उससे ऊपर की पढ़ाई सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेगी. इस दौरान स्कूल प्रबंधन को बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है. हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी.
मौसम विभाग का कहना है कि अगले सात दिनों तक राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा. प्रशासन ने लोगों से ठंड को लेकर सतर्क रहने और लापरवाही न बरतने की अपील की है.

Ajit

सर्दी का सितम: बिहार में शीतलहर और कोहरे का कहर नहीं हो रहा कम
ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं

पटना और वैशाली समेत कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

पटना। अजीत।। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी तथा उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं और अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर व घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. लगातार गिरते तापमान, ठंडी पछुआ हवाओं और बढ़ती ठिठुरन ने राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

भीषण ठंड को देखते हुए पटना और वैशाली जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए राजधानी में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 11 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. प्रशासन के अनुसार कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएंगी.

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. गुरुवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर इससे कहीं अधिक महसूस किया गया. दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी रही. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर काफी कम हो गया है, जिससे शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो गई है.

गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. राजधानी पटना में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक सिमट गई. कई इलाकों में ओस की बूंदों के कारण हल्की बारिश जैसी स्थिति भी बनी, जिससे ठंड और बढ़ गई. घने कोहरे का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर भी देखने को मिला. पटना एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा. बुधवार को इंडिगो की पांच जोड़ी उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 22 जोड़ी उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं. यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में कोल्ड-डे और शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दरभंगा में भीषण शीत दिवस जबकि छपरा और वाल्मीकिनगर में शीत दिवस की स्थिति रही. राज्य का अधिकतम तापमान 13.2 से 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.1 से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. गयाजी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, भागलपुर में 4.4 डिग्री, समस्तीपुर में 5.6 डिग्री, जबकि शेखपुरा, छपरा, किशनगंज और गया में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के कारण ठंडी पछुआ हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे अधिक रहेगा. मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय घने कोहरे में विशेष सावधानी बरतें.

बिहार में सर्दी का सितम जारी, बर्फीली हवाओं से कांप रही राजधानी
कोहरा–कड़ाके की ठंड का डबल अटैक, बिहार में जनजीवन बेहाल

मौसम विभाग का अलर्ट- अगले 4–5 दिन और चुनौतीपूर्ण

पटना ।। राजधानी पटना से लेकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों तक भीषण ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. रविवार को पूरे दिन ठिठुरन भरी ठंड और बर्फीली पछुआ हवाओं ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया. मौसम विभाग की चेतावनी ने साफ कर दिया है कि फिलहाल इस कड़ाके की ठंड से निजात मिलने वाली नहीं है.पटना समेत पूरे बिहार में घना कोहरा और कड़ाके की ठंड से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और ठंडी पछुआ हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और मौसम विभाग के अनुसार अगले चार से पांच दिनों तक शीत दिवस व घने कोहरे से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है.

रविवार की सुबह पटना समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई. कुछ इलाकों में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन बादलों की मोटी चादर ने उसे जल्द ही ढक लिया. दिनभर 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली ठंडी हवाओं ने तापमान को और नीचे धकेल दिया, जिससे दिन में भी कनकनी बनी रही.

राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से कड़ाके की ठंड बढ़ गई है. उत्तर भारत में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के असर से बिहार का तापमान लगातार नीचे जा रहा है. बीते 24 घंटों के दौरान दिन के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिन में भी लोगों को स्वेटर, जैकेट और अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है.

शनिवार और रविवार को पटना, गया, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, सहरसा और मधेपुरा समेत कई जिलों में दिनभर धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवाओं के कारण कोई खास राहत नहीं मिली. पटना में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार राज्य में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन शीत दिवस की स्थिति बनी रहेगी. अगले 2–3 दिनों तक कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. येलो अलर्ट जारी करते हुए वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. पिछले 24 घंटों में राज्य का अधिकतम तापमान 13.4 से 20.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 8.2 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. छपरा में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि वाल्मीकि नगर में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक पहुंच गई.

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की आशंका है. इससे ठंड और ज्यादा चुभने वाली हो सकती है.
इन जिलों में घने कोहरे का सबसे ज्यादा असर.
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बांका, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है.

सावधानी जरूरी
मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें, वाहन चलाते समय फॉग लाइट का प्रयोग करें और धीमी गति रखें. विशेषज्ञों का मानना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और जेट स्ट्रीम के प्रभाव से बिहार में सर्दी का सितम अभी जारी रहेगा.

कुल मिलाकर, बिहार में ठंड का यह दौर आम जनजीवन, व्यापार और यातायात पर गहरा असर डाल रहा है. आने वाले चार से पांच दिन लोगों के लिए और ज्यादा मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं.

अजीत

ठंड से बेहाल बिहार, शीतलहर और घने कोहरे का अलर्ट
बिहार में ठंड का असर तेज, पटना समेत दक्षिण बिहार में पारा लुढ़का, अगले 4–5 दिन नहीं मिलेगी राहत

पटना समेत पूरे प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का कहर, गरीब, बीमार, पशु-पक्षी और खेती पर सीधा असर

पटना, अजीत ।। बिहार में ठंड का प्रकोप लगातार तेज होता जा रहा है. राज्य के मध्य हिस्से में अगले दो दिनों तक शीतलहर जैसी स्थिति बने रहने की संभावना है, जबकि उत्तरी इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है. पिछले दो दिनों से बिहार में ठंड में लगातार इजाफा देखा जा रहा है. राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के कई जिलों में तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है. सर्द हवाओं और कोहरे के कारण अब दिन के समय भी धूप निकलना मुश्किल हो गया है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों तक ठंड से किसी तरह की राहत मिलने की संभावना नहीं है.

दक्षिण बिहार में पटना, डेहरी और गया जैसे इलाकों में ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है. यहां अधिकतम तापमान गिरकर लगभग 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे कनकनी बढ़ गई है और आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप और तेज हो जाता है.मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार आने वाले दो दिनों तक सभी जिलों में शीतलहर और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट लागू रहेगा. कई स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है. हालांकि अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है.

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा. राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस सबौर (भागलपुर) और डेहरी (रोहतास) में रिकॉर्ड किया गया. राज्य का अधिकतम तापमान 12.5 से 25.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.0 से 14.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. सबसे कम दृश्यता 200 मीटर वाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण में रिकॉर्ड की गई.
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि 20 दिसंबर को कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया जी, उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और राज्य के एक-दो स्थानों पर शीत दिवस जैसी स्थिति बन सकती है. 21 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा. वहीं 22 दिसंबर को पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान और सारण जिलों के कुछ स्थानों पर घना कोहरा छा सकता है. अगले 4 से 5 दिनों तक राज्य के अनेक हिस्सों में मध्यम से घने स्तर का कोहरा बने रहने की आशंका है.

मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार जम्मू और उसके आसपास पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में सक्रिय है. इसके प्रभाव से राज्य में पछुआ हवाओं का प्रवाह बना हुआ है, जिसके कारण ठंड में और बढ़ोतरी होने का अनुमान जताया गया है.
राज्य भर में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है और किसी भी जिले में वर्षा की संभावना नहीं है. हालांकि घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. पटना, गया, भागलपुर, पूर्णिया, वाल्मीकिनगर और सुपौल जिलों में सुबह के समय घना कुहासा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई. कई इलाकों में कोहरे का असर सुबह 10 से 11 बजे तक बना रह सकता है, जिससे यातायात और दैनिक गतिविधियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है.

राजधानी पटना और आसपास के ग्रामीण इलाकों में कनकनी और ठंडी हवाओं के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है. देर रात से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. तेज पछुआ हवाओं के साथ कोहरा छाए रहने से तापमान में गिरावट महसूस की जा रही है. शनिवार सुबह से देर शाम तक दृश्यता काफी कम रही, जिसके कारण दिन में भी लोगों को वाहनों और दुकानों में लाइट जलानी पड़ी. बाजारों में दिन के समय ही रात जैसा नजारा देखने को मिला. कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही और दुर्घटना की आशंका भी बनी रही.
ग्रामीण इलाकों में शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर गया. गांव से लेकर शहर तक सड़क किनारे काम करने वाले मजदूर, ठेला-खोमचा लगाने वाले और रिक्शा चालक अलाव का सहारा लेते नजर आए. हाड़ कंपा देने वाली ठंड में खुले आसमान के नीचे रहने वाले गरीब और बेसहारा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. कई जगहों पर लोग रात भर अलाव के सहारे बैठे रहे ताकि ठंड से जान बचाई जा सके.
ठंड का असर घरों के अंदर भी साफ दिख रहा है. सुबह और रात के समय लोग रजाइयों में दुबकने को मजबूर हैं. बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है. अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी-खांसी, बुखार, सांस की परेशानी और जोड़ों के दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. खासकर पहले से बीमार लोगों के लिए यह मौसम परेशानी बढ़ाने वाला साबित हो रहा है.
कृषि और पशुपालन पर भी ठंड का असर दिखने लगा है. खेतों में काम करने वाले किसान सुबह के समय खेतों की ओर निकलने से कतरा रहे हैं. ठंड और कोहरे के कारण सब्जियों और फसलों पर पाले का खतरा बना हुआ है. पशुपालक अपने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए उन्हें बाड़े में बांधकर रखने और तिरपाल व बोरे से ढकने को मजबूर हैं. खुले में रहने वाले पशु-पक्षी भी ठंड से बेहाल नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी सक्रियता कम हो गई है.

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के दौरान सतर्क रहें, अनावश्यक रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचें, गर्म कपड़े पहनें और बुजुर्गों, बच्चों तथा बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें.

Ajit

जिलाधिकारियों को शिक्षा विभाग का नया निर्देश
पटना।। पटना समेत पूरे बिहार में ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने 29 जनवरी तक शीतलहर और भीषण ठंड की चेतावनी जारी की है. फिर भी पूरे बिहार में सरकारी स्कूल खुले हैं. मुजफ्फरपुर समेत कुछ जगहों पर ठंड की वजह से स्कूल में बच्चों की तबीयत बिगड़ने और दो बच्चों की मौत का मामला भी सामने आ चुका है.

इसे लेकर शिक्षा विभाग और पटना डीएम के बीच विवाद भी हो चुका है. बढ़ते विवाद के बाद आखिरकार शिक्षा विभाग ने सभी जिलाधिकारी के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिसके अनुसार 29 जनवरी तक जिलाधिकारी अपने जिले में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल का समय निर्धारित कर सकते हैं. बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के प्रेस विज्ञप्ति संख्या-W-2020/01/11013PWS दिनांक-24.01.2024 द्वारा 29 जनवरी 2024 तक शीतलहर रहने की संभावना संबंधी Advisory जारी की गई है.

शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार जिलाधिकारियों को प्राधिकृत किया जाता है कि वे दिनांक 29 जनवरी 2024 तक विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-8 तक के छात्रों के आने एवं जाने के समय में संशोधन कर सकते हैं. किन्तु कक्षा-9 से कक्षा 12 की पढ़ाई का समय एवं बोर्ड की तैयारी बाधित नहीं होगी. साथ ही, सभी शिक्षक पूर्व की भांति तय अवधि तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे एवं प्रशासनिक कार्य यथा-DBT, जीर्णोद्धार, फर्नीचर क्रय इत्यादि का निष्पादन करेंगे एवं विभाग द्वारा तय अवधि तक विद्यालय में बने रहेंगे.

इस पत्र में आगे लिखा है कि सभी जिला पदाधिकारियों को इस पत्र द्वारा प्रशासनिक रूप से 29 जनवरी 2024 तक प्राधिकृत किया जा चुका है, अतः इस हेतु धारा-144 CrPC के तहत अलग से आदेश निकालने की अब आवश्यकता नहीं है, क्योंकि विभाग के अनुसार विद्यालयों का प्रशासन धारा-144 CrPC की परिधि में ही नहीं आता है.

और क्या लिखा है शिक्षा विभाग के पत्र में –

धारा-144 CrPC के संबंध में ज्ञातव्य हो कि पिछले कई वर्षों से धारा-144 CrPC के तहत जिला पदाधिकारी, शीतलहर अथवा अन्य कारणों से विद्यालयों को बन्द करते रहे हैं. इस चलन का विभाग द्वारा पिछले वर्षों में भी विरोध किया जाता रहा है. इसी क्रम में अधोहस्ताक्षरी द्वारा पत्रांक-12/गो०, दिनांक-20.01.2024 में यह स्पष्ट कर दिया गया था कि विभाग धारा-144 CrPC का उपयोग कर विद्यालय बन्द करने की प्रवृत्ति का समर्थन नहीं करता है. अतः अनुरोध है कि बात-बात पर धारा-144 CrPC को invoke कर विद्यालय बन्द नहीं करें, क्योंकि विभाग का मानना है कि धारा-144 CrPC के द्वारा विद्यालयों के काम-काज को नियंत्रित नहीं किया जा सकता है. फिर भी यदि आप समझते हैं कि धारा-144 CrPC के तहत आप विद्यालय के काम-काज में हस्तक्षेप कर सकते हैं, तो भविष्य में विभाग आपसे यह भी आशा करता है कि जब मौसम सामान्य हो जाए, तो आप इस धारा के तहत, आने वाले महीनों में, अपनी इस महान और असीमित शक्ति का प्रयोग करते हुए विद्यालयों में छात्रों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराएं.

pncb