Shilpa shetty – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

आम रास्ता ने खड़ी की शिल्पा के लिए मुसीबत
लोगों के लिए सबक, न रोकेंगे अब आम रास्ता

शिल्पा शेट्टी समेत चार पर बिहार में केस दर्ज

पटना, 8 अक्टूबर. दिलवालों के दिल का करार कर यूपी और बिहार लूटने वाली बॉलीवुड की हरदिल अजीज अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की फिलहाल मुश्किलें बिहार में ही बढ़ गयी है. बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को बीच सड़क पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेना भारी पड़ गया. कार्यक्रम की वजह से दो घण्टे ने उक्त रोड को आवागमन के लिए अवरुद्ध कर दिया जिससे लोगों के आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसी के खिलाफ शिल्पा शेट्टी, स्थानीय जिलाधिकारी और आयोजक के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज हुआ है. मामला बिहार के मुजफ्फरपुर का है.

शहर के अति व्यस्त सड़क को दो घंटे तक जाम करने के कारण आम आदमी को हुई परेशानी के खिलाफ भारतीय कानून BNS की धारा 223, 189(6), 189(7), 190, 191(1), 61(1), 198, 199(बी, सी), 272 और 280 के तहत दर्ज कराया है.

7 अक्टूबर(मंगलवार) को मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक पर स्थित कल्याण ज्वेलर्स का उद्घाटन संपन्न हुआ. इस उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का आगमन हुआ. उद्घाटन के पूर्व ही बॉलीवुड अभिनेत्री के आने का प्रचार किया जा रहा था, लेकिन जिलाधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया और उक्त चौक पर पर कार्यक्रम की अनुमति दे दी. कलमबाग चौक एक भीड़-भाड़ वाला चौक है जहां आम लोगों का काफी आवागमन होता है, जिसके कारण उस सड़क पर काफी व्यस्तता रहती है. लेकिन फिर भी प्रशासन ने उक्त कार्यक्रम के लिए लगभग 2 घंटे तक रोड को अवरुद्ध कर दिया. जिससे आम लोगों को काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. यहाँ तक कि समारोह के दौरान ट्रैफिक सिग्नल को भी बंद कर दिया गया जिससे आम लोगों को घँटों परेशानी झेलनी पड़ी. मुजफ्फरपुर के इसी मामले को लेकर मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी के कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है. परिवाद मुजफ्फरपुर जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन, कल्याण ज्वेलरी प्रतिष्ठान के संस्थापक टीएन कल्याण और रमेश कल्याण व बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ले विरुद्ध दायर किया गया है. परिवाद अधिवक्ता सुधीर ओझा ने की है. परिवाद की अगली तारिख 11 नवंबर को कोर्ट ने तय किया है.

pncb