sexual intercourse – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

वेलनेस यूनिसेक्स स्पा में चलता था जिस्मफरोशी का धंधा
पुलिस के नाक के नीचे चलता था धंधा

वेलनेस स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का राज खुला

गैंग की सरगना ने बताया कोलकाता से आती थीं कॉल गर्ल

न्यूड वीडियो कॉल की सर्विस भी मिलती थी पुराने कस्टमर को

राजधानी में सेक्स रैकेट के धंधे का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस पूछताछ में कई चौकाने वाले राज उजागर हुए हुए हैं. सेक्स रैकेट को लीड करने वाली नीलू उर्फ नूरजहां रैकेट में कोलकाता से लड़कियों को लाती थी. राजधानी पटना के कई इलाकों में उसके कई अड्डे हैं. छापेमारी के बाद से नीलू का गिरोह अंडरग्राउंड हो गया था . उसका बेटा फरार बताया जा रहा है . गिरफ्तार किये गए लोगों पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि सेक्स रैकेट लीडर कोलकाता से लड़कियों को अपने स्पा सेंटर तक बुलवाती थी. उन्हें सैलेरी के साथ ही प्रत्येक ग्राहक पर आकर्षक कमीशन भी दिया जाता था. पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह नीलू की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी की, लेकिन वह नहीं मिली. वहीं एसकेपुरी थाने की पुलिस सरगना और उसके बेटे की कॉल डिटेल भी खंगालन रही है.

सांकेतिक चित्र

पटना पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पा सेंटर की लड़कियां कई ग्राहकों से वीडियो कॉल पर बात किया करती थीं. सिर्फ पुराने ग्राहकों से ही अश्लील चैट करवायी जाती थी. पुलिस पूछताछ में इस बात की पुष्टि हुई है. चैट के स्क्रीनशॉट और गिरोह के बारे में जानकारी निकाली जा रही है. एसके पुरी थाना इलाके के बोरिंग रोड स्थित पुष्पांजली अपार्टमेंट के नीचे मार्केट में स्टाइल बार वेलनेस यूनिसेक्स स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था. स्टाइल बार वेलनेस यूनिसेक्स स्पा को मां-बेटे चला रहे थे. पुलिस ने बीते सोमवार की शाम एकाएक छापेमारी कर इस धंधे का भंडाफोड़ किया था . मौके से तीन लड़कियां व उनके साथ अलग-अलग केबिन में मौजूद तीन लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. गिरोह और सरगना की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.अधिकारियों की माने तो जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी हो सकती है.

मार्केट दुकानदारों की मानें तो लगभग तीन वर्षों से यहां स्पा सेंटर खुला था. हर सप्ताह और महीने में लड़कियां बदल जाती थीं. कई बार शक भी हुआ. करीब एक साल पहले तक पुलिस की गाड़ी से बड़े पदाधिकारी भी यहां आते थे, लेकिन कभी देह व्यापार की जानकारी नहीं हुई. इधर, लड़कियों ने बताया कि काउंटर पर बैठा लकी स्पा के नाम से रसीद कटता था. केबिन में जाने के बाद गलत काम के लिए सौदा तय होता था. उन्हें मसाज और स्पा करने के नाम पर घरों में भी भेजा जाता था. सारा सौदा और ग्राहकों से लेन-देन नीलू खान खुद करती थी.

PNCDESK