School inspection – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

डीइओ ने किया प्रखंड कॉलोनी विद्यालय का निरीक्षण, बच्चों संग बैठकर लिया मध्यान्ह भोजन का आनंद
फुलवारी शरीफ।। पटना के प्रखंड कॉलोनी प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) संजय कुमार ने निरीक्षण किया.विद्यालय में पहुंचते ही उन्होंने बच्चों एवं शिक्षकों से संवाद किया और पढ़ाई-लिखाई की स्थिति की जानकारी ली. विद्यालय परिसर की सुंदरता और साफ-सफाई देखकर डीइओ काफी प्रसन्न हुए. डीइओ के इस दौरे से विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया.

निरीक्षण के दौरान डीइओ संजय कुमार ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन में भी भाग लिया और उनके साथ जमीन पर बैठकर भोजन का आनंद लिया.

उन्होंने शिक्षकों को शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि “हमारे डीइओ सर हमेशा हम शिक्षकों को बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रोत्साहित करते हैं और अभिभावक की तरह मार्गदर्शन देते हैं. उनके दिशा-निर्देशों पर चलकर हम विद्यालय में न केवल शिक्षा बल्कि नैतिक मूल्यों को भी बच्चों में विकसित करते हैं ताकि वे अच्छे इंसान बनें और देश का नाम रोशन करें.”

Ajeet

बीपीएससी पास शिक्षक नहीं लिख पाई ये आसान शब्द
मुजफ्फरपुर।। शिक्षा विभाग की तरफ से हर रोज बिहार के सभी जिलों के स्कूलों का बड़ी संख्या में निरीक्षण हो रहा है, जिसमें तमाम तरह की गड़बड़ियां पकड़ी जा रही हैं. मुजफ्फरपुर पहुंचे पटना से शिक्षा विभाग के अधिकारी शिवनाथ प्रसाद ने कई स्कूलों का निरीक्षण किया. जानकारी के मुताबिक शिवनाथ प्रसाद ने जिले के सरैया, मड़वन और मोतीपुर के कुछ स्कूलों का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान मनिकपुर हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य को निलंबित कर दिया. वही प्रोजेक्ट हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य भी कार्रवाई की जद में हैं.

File pic

इधर नेउरा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में निरीक्षण के दौरान शिवनाथ प्रसाद ने क्लासरूम में जाकर जांच की. वहां पढ़ा रही शिक्षिका से पूछा कि ब्लैक बोर्ड पर आज की डेट और पीरियड क्यों नहीं लिखा है. उन्होंने बीपीएससी से चयनित उस शिक्षिका से जब ब्लैक बोर्ड पर ‘पीरियड’ शब्द लिखने को कहा तो वह उसे सही तरीके से नहीं लिख पाई. इसके बाद शिवनाथ प्रसाद ने उस शिक्षिका को अलग से कागज देकर उस पर पीरियड शब्द लिखने को कहा. जानकारी के मुताबिक बीपीएससी से चयनित इसी स्कूल की एक और शिक्षिका को भी यही शब्द लिखने को कहा गया. लेकिन वह भी इसे सही तरीके से नहीं लिख पाई. इस पर शिवराज प्रसाद ने गहरी नाराजगी जताई और इन दोनों महिला शिक्षकों पर कार्रवाई का आदेश दिया है.

pncb

स्कूल में शिक्षकों के साथ बदसलूकी और मीडिया के साथ एन्ट्री पर लगाम की तैयारी
बिहार के स्कूलों में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के द्वारा शिक्षकों के साथ बदसलूकी और मीडिया के साथ स्कूल परिसर में एंट्री को लेकर शिक्षा विभाग को कई शिकायतें मिली हैं, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने इस पर कड़ा एक्शन लेने का मन बना लिया है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने संकेत दिया है कि जल्द ही इसे लेकर विभाग के द्वारा दिशा निर्देश जारी किया जाएगा जिसमें स्पष्ट होगा कि किसी भी परिस्थिति में कोई अधिकारी मीडिया के साथ स्कूल परिसर में एंट्री नहीं करेगा. अगर शिक्षक के साथ कहीं कोई परेशानी है तो अधिकारी के द्वारा छात्रों के सामने शिक्षक से कोई बात नहीं की जाएगी.

मनोज कुमार

आपको बता दें कि बिहार के प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगातार विभिन्न स्तर के अधिकारी निरीक्षण कर रहे हैं और कक्षा में शिक्षक के द्वारा दी जा रही शिक्षा की रिपोर्ट भी तैयार कर रहे हैं. इस दौरान शिक्षकों के साथ अधिकारियों की बदसलूकी से जुड़ी कई तस्वीरें सामने आई हैं. वही मीडिया के सामने शिक्षकों के साथ अधिकारियों की झड़प की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं जिस पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अलावा कई शिक्षक संघों ने कड़ी आपत्ति जताई है और शिक्षा विभाग से इस पर अविलंब रोक की मांग की है. प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि ये अत्यंत शर्मनाक है कि छात्रों के सामने शिक्षकों के साथ अधिकारी गलत तरीके से व्यवहार कर रहे हैं. वहीं मीडिया के साथ स्कूल कैंपस में एंट्री भी कहीं से जायज नहीं है. इसके अलावा ड्रेस कोड को लेकर भी मनोज कुमार ने अधिकारियों के रवैया पर आपत्ति जाहिर की है. विभिन्न जगहों से मिल रही शिकायतों के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है और जल्द ही इस बारे कोई आधिकारिक आदेश भी जारी हो सकता है.

pncb