satyapal mallik – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

देखिए, इस राजभवन में लगे कौन-कौन से नए पौधे…
राज्यपाल सत्य पाल मलिक ने गुरुवार को बिहार के राजभवन परिसर में वन-महोत्सव के उपलक्ष्य में राज्य में हरित आवरण बसाने के अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया तथा ‘हर परिसर, हरा परिसर’ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है.

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण-संतुलन बनाये रखने के लिए राज्य में हरित-आवरण बसाना नितान्त आवश्यक है. उन्होंने कहा कि आगामी 10 दिनों में डेढ़ करोड़ तथा आगामी 5 वर्षों में 15 करोड़ पौधे लगाकर राज्य में हरित आवरण 22 प्रतिशत तक पहुँचाने का राज्य सरकार का लक्ष्य प्रशंसनीय है.

राज्यपाल ने प्रधान सचिव से कहा कि राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों को इस वर्ष की बरसात में अपने-अपने परिसर को ‘हर परिसर-हरा परिसर’ अभियान के तहत वृक्षारोपण के जो निदेश दिए गये हैं, उसका सतत् अनुश्रवण किया

जाना आवश्यक है. राज्यपाल ने कहा कि जो पौधे लगाए जा रहे हैं, -शुरू में गैबियन के जरिये उनकी सुरक्षा और रख-रखाव पर भी समुचित ध्यान दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि विभिन्न -शैक्षणिक एवं सरकारी- गैरसरकारी संस्थानों में भी वृक्षारोपण कराये जाने पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए.

इस मौके पर राज्यपाल ने राजभवन परिसर में रूद्राक्ष, कल्पतरू और चीकू फल के पौधे लगाये.  राज्यपाल ने कहा कि

राजभवन परिसर में वृक्षारोपण का उद्देश्य हरित आवरण बढ़ाने हेतु जनजागृति पैदा करना है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार के वयस्क सदस्यों को एक-एक वृक्ष लगाना चाहिए और उसकी सतत् देखभाल करनी चाहिए.

बता दें कि कुलपतियों की विगत बैठक में ‘हर परिसर, हरा परिसर’ योजना के तहत सभी कुलपतियों को अपने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय परिसरों में वृक्षारोपण कराते हुए प्रतिवेदन भेजने को कहा गया है. उक्त प्रतिवेदन में वृक्षारोपण के प्रस्तावित स्थलों, वृक्षारोपण योग्य भूमि का क्षेत्रफल तथा उस क्षेत्र में लगाए जाने वाले आकलित पौधों की संख्या की जानकारी माँगी गई है.

प्राप्त सूचनानुसार राज्य के लगभग सभी विश्वविद्यालयों में वन प्रमंडल पदाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए पौधारोपण का कार्य पुरजोर रूप से चल रहा है. सूचनानुसार, ललित नारायण मिथिला विवि, दरभंगा में लगभग 25 हजार, मुंगेर विवि, मुंगेर में लगभग 7 हजार, पटना विवि, पटना में 1700, तिलका माँझी भागलपुर विवि, भागलपुर में लगभग 31 हजार, भूपेन्द्र

नारायण मंडल विवि, मधेपुरा में लगभग 11 हजार, जय प्रकाश विवि, छपरा में लगभग 8 हजार, मगध विवि, बोधगया में लगभग 15 हजार, बीआरए बिहार विवि, मुजफ्फरपुर में लगभग 11 हजार पौधारोपण होना प्रस्तावित है.

‘भगवान बुद्ध के संदेश पहले से ज्यादा उपयोगी और प्रासंगिक’
शासन की सभी प्रणालियों में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली सबसे अनुपम है. भगवान बुद्ध भी लोकतांत्रिक शासन प्रणाली की प्रशंसा करते थे. वे वैशाली के प्रथम लोकतांत्रिक गणराज्य से काफी स्नेह रखते थे. राजगीर में विश्व शांति स्तूप के 48वें वर्षगांठ समारोह में भाग लेने पहुंचे बिहार के गवर्नर सत्यपाल मल्लिक ने कहा कि भारत का संविधान भी भगवान बुद्ध के इसी आदर्श पर आधारित है. भगवान बुद्ध के संदेश पहले की अपेक्षा अब और ज्यादा उपयोगी एवं प्रसांगिक हो गए हैं.  विश्व में शांति सद्भाव प्रेम एवं भाईचारे पर आधारित समाज के निर्माण के लिए भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चलना बेहद जरूरी है. राज्यपाल सत्यपाल मल्लिक ने कहा कि भगवान बुद्ध के संदेशों का सम्राट अशोक ने अनुकरण किया एवं सदाचरण तथा अहिंसा पर आधारित शासन प्रणाली की स्थापना कर पूरे विश्व के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया.

राज्यपाल ने कहा कि बौद्ध धर्म के लिए राजगीर एक महत्वपूर्ण स्थल है. भगवान बुद्ध ने अपना प्रथम चातुर्मास यही बिताया था. ये भगवान बुद्ध की प्रिय स्थली रही है. बौद्ध धर्म की प्रथम संगीति भी यही हुई थी जिसमें बौद्ध धर्म एवं दर्शन पर विशेष चर्चा हुई थी. उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने कर्म पर विशेष बल दिया था. उन्होंने स्व अनुशासन एवं बुद्धिवादी चिंतन के लिए लोगों को प्रेरित किया था. आज के समय में भगवान बुद्ध के बताए राह पर चलना भाई बेहद जरूरी हो गया है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार बुद्धिस्ट सर्किट के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील है. पर्यटन के क्षेत्र में अधिक से अधिक विकास के लिए काम किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि बौद्ध धर्म एवं दर्शन एक व्यवहारिक दर्शन है.  इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, विधायक रवि ज्योति एवं चंद्रसेन प्रसाद , राज्यपाल के प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, नालंदा के डीएम डॉक्टर त्यागराजन एस एम, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार पोरीका, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति नाथ शाहदेव जापान एवं अन्य देशों से आए बौद्ध प्रतिनिधि एवं बुद्ध धर्म से संबंधित अन्य लोग आदि उपस्थित थे.