Sasur ki hatya – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पटना में दामाद की दरिंदगी– खटाल में ससुर की ह’त्या, मवेशी घायल, समधी पर भी साजिश का आरोप
पटना. राजधानी में सोमवार की सुबह खून से लथपथ हुई जब रामकृष्णा नगर थाना क्षेत्र के जगनपुरा इलाके में एक सनकी दामाद ने अपने ससुराल पहुंचकर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. इस दिल दहला देने वाली वारदात में खटाल संचालक चंद्रकांत प्रसाद (उम्र लगभग 48 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. हमले में खटाल में बंधे कई मवेशी भी गोली लगने से घायल हो गए.

यह घटना न केवल मानवीयता को शर्मसार करती है, बल्कि पटना में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की भी पोल खोलती है. अपराधी बेहद बेखौफ होकर आए, गोलीबारी की और आराम से फरार हो गए, जबकि घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर ट्रैफिक पुलिस की चेक पोस्ट मौजूद है.

बदले की आग में जल रहा था दामाद
पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक का दामाद कुछ समय पहले ही हत्या के एक मामले में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था. आरोप है कि उसने अपनी ही पत्नी यानी मृतक की बेटी की हत्या की थी. जेल से छूटते ही वह बदला लेने की नीयत से ससुराल पहुंचा और खटाल में मौजूद चंद्रकांत प्रसाद पर बेहद नजदीक से चार गोलियां दाग दीं. गोली लगते ही चंद्रकांत प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई.

मवेशियों को भी नहीं बख्शा
फायरिंग के दौरान खटाल में बंधे कई मवेशी भी गोलियों की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस ने वेटरनरी डॉक्टर को मौके पर बुलाकर मवेशियों का इलाज शुरू कराया है. यह पहली बार है जब इंसान की हत्या के साथ-साथ पशुओं को भी निशाना बनाया गया है, जिससे घटना की क्रूरता और बढ़ जाती है.

समधी भी बना आरोपी
मृतक के परिजनों ने सिर्फ दामाद ही नहीं, बल्कि उसके पिता यानी चंद्रकांत प्रसाद के समधी को भी हत्या की साजिश में शामिल बताया है. परिजनों का आरोप है कि दोनों ने मिलकर चंद्रकांत की हत्या की साजिश रची थी.

पुलिस की चुप्पी पर सवाल
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोग पुलिस की नाकामी से बेहद नाराज हैं. भीड़ का कहना है कि जब चेक पोस्ट इतनी नजदीक है तो फायरिंग करने वाले आराम से कैसे फरार हो गए. पुलिस की गश्ती और निगरानी प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं.

जांच जारी, CCTV खंगाल रही पुलिस
फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और एफआईआर दर्ज कर ली गई है

जांच में जुटी पुलिस, डॉग स्क्वायड और एफएसएल टीम ने की छानबीन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मौके पर वरीय पुलिस पदाधिकारी डॉग स्क्वायड और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम के साथ पहुंचे. टीम ने घटनास्थल की बारीकी से छानबीन की और आसपास के लोगों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली. मौके से मिले खोखे और अन्य सबूतों को जांच के लिए जब्त किया गया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

अजीत