Sardi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

धूप में भी कांपते रहे पटना के लोग, ठंडी हवाओं ने दिनभर बनाए रखा सर्द एहसास
दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा

अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

पटना।। (अजीत) बिहार में मौसम ने शुक्रवार को एक बार फिर लोगों को चौंका दिया. राजधानी पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में दिनभर धूप और छांव का खेल चलता रहा, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण सर्दी का असर कम नहीं हुआ. दोपहर में तेज धूप निकलने के बावजूद लोग कंपकंपी से बचने के लिए स्वेटर, जैकेट और मफलर में लिपटे नजर आए. सुबह और शाम के समय ठंड और ज्यादा चुभती रही.

पटना में दिन की शुरुआत हल्की ठंड और मंद हवा के साथ हुई. जैसे-जैसे सूरज चढ़ा, धूप ने राहत देने की कोशिश की, लेकिन हवा में मौजूद ठंडक ने लोगों को चैन नहीं लेने दिया. सड़क, बाजार और दफ्तरों में कामकाज सामान्य रहा, लेकिन धूप में भी लोग ठंड से सिकुड़ते दिखे. शाम होते-होते ठंडी हवाएं तेज हो गईं और तापमान गिरने का एहसास और गहरा गया.
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई, लेकिन तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहा. राज्य का अधिकतम तापमान 21.8 से 26.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान सुपौल में 26.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम बिक्रमगंज (रोहतास) में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पश्चिम और दक्षिण मध्य बिहार के हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई.
न्यूनतम तापमान की बात करें तो सबौर (भागलपुर) में सबसे कम 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का न्यूनतम तापमान 10.0 से 15.9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. कई इलाकों में सुबह के समय कोहरा भी देखने को मिला. गया जी में न्यूनतम दृश्यता 300 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहनों की रफ्तार पर असर पड़ा.

उत्तर भारत की बात करें तो पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों तक पहुंच रही हैं. इसी का असर बिहार में भी देखने को मिल रहा है. पछुआ और पूरवा हवाओं के टकराव से वातावरण में ठंडक बनी हुई है, जिससे दिन में धूप के बावजूद सर्द एहसास खत्म नहीं हो पा रहा है.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिनों तक प्रदेश में मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है. सुबह के समय एक-दो स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है. अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की और कमी हो सकती है, हालांकि इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी के संकेत हैं.
राजधानी पटना में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है, लेकिन ठंडी हवाओं और सुबह-शाम की सर्दी से लोगों को अभी राहत मिलने की उम्मीद कम है. जनवरी के आखिरी दिनों में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज साफ संकेत दे रहा है कि सर्दी अभी पूरी तरह विदा नहीं हुई है.

सर्दी का सितम: बिहार में शीतलहर और कोहरे का कहर नहीं हो रहा कम
ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं

पटना और वैशाली समेत कई जिलों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 11 जनवरी तक बंद

पटना। अजीत।। पहाड़ी राज्यों जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी तथा उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से राहत के कोई आसार नहीं हैं और अगले तीन से चार दिनों तक शीतलहर व घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है. लगातार गिरते तापमान, ठंडी पछुआ हवाओं और बढ़ती ठिठुरन ने राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है.

भीषण ठंड को देखते हुए पटना और वैशाली जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लेते हुए राजधानी में कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को 11 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश जारी किया है. प्रशासन के अनुसार कक्षा नौवीं से ऊपर की कक्षाओं की शैक्षणिक गतिविधियां पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे के बीच ही संचालित की जाएंगी.

मौसम विभाग के अनुसार पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. गुरुवार को राजधानी पटना में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हालांकि घने कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण ठंड का असर इससे कहीं अधिक महसूस किया गया. दिन में हल्की धूप निकलने के बावजूद सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड बनी रही. न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर काफी कम हो गया है, जिससे शीतलहर की स्थिति और गंभीर हो गई है.

गुरुवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाया रहा. राजधानी पटना में दृश्यता घटकर मात्र 50 मीटर तक सिमट गई. कई इलाकों में ओस की बूंदों के कारण हल्की बारिश जैसी स्थिति भी बनी, जिससे ठंड और बढ़ गई. घने कोहरे का सीधा असर परिवहन व्यवस्था पर भी देखने को मिला. पटना एयरपोर्ट पर विमान परिचालन बुरी तरह प्रभावित रहा. बुधवार को इंडिगो की पांच जोड़ी उड़ानों को रद्द करना पड़ा, जबकि 22 जोड़ी उड़ानें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से संचालित हुईं. यात्रियों को घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिससे एयरपोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य के अधिकांश जिलों में कोल्ड-डे और शीत दिवस की स्थिति दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों के दौरान दरभंगा में भीषण शीत दिवस जबकि छपरा और वाल्मीकिनगर में शीत दिवस की स्थिति रही. राज्य का अधिकतम तापमान 13.2 से 19.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 4.1 से 9.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. गयाजी में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री, भागलपुर में 4.4 डिग्री, समस्तीपुर में 5.6 डिग्री, जबकि शेखपुरा, छपरा, किशनगंज और गया में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी के कारण ठंडी पछुआ हवाएं लगातार बिहार की ओर बढ़ रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है. विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात के समय ठंड का असर सबसे अधिक रहेगा. मौसम विभाग और जिला प्रशासन ने बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि अनावश्यक रूप से सुबह और देर रात घर से बाहर निकलने से बचें और वाहन चलाते समय घने कोहरे में विशेष सावधानी बरतें.

बिहार में सर्दी का सितम नहीं हो रहा कम, अभी और बढ़ेगी ठंड
बारिश के साथ कोल्ड-डे का अलर्ट जारी

19 जनवरी से ठंड में और तेजी से होगी बढ़ोतरी

पटना,अजीत।। आधा जनवरी बीतने के बाद भी ठंड के तेवर ढीले नहीं पड़े हैं. ठंड लगातार बढ़ती जा रही है, बुधवार का दिन सीजन में पिछले 10 सालों में सबसे सर्द रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि 19 जनवरी से तेजी से पछुआ और उत्तर सर्द पशु हवा चलेगी जिससे ठंड में और तेजी से बढ़ोतरी होगी। इस समय दिन और रात बहुत सर्द चल रहे हैं, जिस कारण से राहत नहीं मिल रही है. धूप के भी दर्शन नहीं हुए.

राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, ऐसे में मौसम विभाग ने ठंड के बीच बारिश का अनुमान जारी किया है. कई जिलों में बारिश हो सकती है जिससे बिहार के लोगों को दोहरी मार झेलनी पड़ सकती है. सर्द पछुआ हवा के कारण पटना समेत प्रदेश के अधिकांश भाग कड़ाके की ठंड में ठिठुर रहे हैं. प्रदेश भर में घना कोहरा भी छा रहा है लिहाजा मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो बिहार में 26 जनवरी के आसपास एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है. इसकी वजह से बिहार में 26 या 27 जनवरी को बिहार के कई जिलों में बारिश हो सकती है, इससे ठंड बढ़ेगी.

मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 21 जनवरी यानी अगले 4 दिनों तक भीषण ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है. इस दौरान घना कोहरा और कोल्ड-डे को लेकर चेतावनी जारी की गई है. पटना सहित अधिकांश भागों में जम्मू जैसे हालात हो गए हैं. बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 8 डिग्री गिरावट के साथ 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

कश्मीर की हवा से बढ़ी ठंड के चलते गोपालगंज में बुधवार और गुरुवार को सुबह के समय कोहरा नहीं रहा लेकिन, लोगों के हाथ-पैर सुन्न रहे. कड़ाके की ठंड के बीच लोग दिन और रात गुजर रहे हैं. गर्म कपड़ों में भी सर्दी से राहत नहीं मिल रही है. ठंड के कारण लोग घरों में दुबके रहे. वहीं जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोग खुद को गर्म कपड़ों में लपेटकर निकल रहे हैं. यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. बुधवार का दिन पिछले 10 सालों में सबसे सर्द रहा है. पारा गिरता हुआ 14 डिग्री पर पहुंचा है. इस सीजन में पहली बार इतना कम तापमान दर्ज किया गया है. न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा, लेकिन सर्दी का एहसास 5 डिग्री से कम वाला था. मौसम विज्ञानी डॉ एसएन पांडेय ने बताया कि अभी जेट स्ट्रीम (पृथ्वी की ऊपरी सतह पर चलने वाली तेज हवाएं ) हवाओं से 20 जनवरी तक ठंड का असर बना रहेगा. इधर, IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 22 जनवरी तक ठंड पड़ते रहने की आशंका है. राज्य के उत्तरी बिहार में कुछ स्थानों पर घना कोहरा और दक्षिणी बिहार में अगले 3 से 4 दिनों तक मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है.

अजीत