road safety – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिहार दिवस समारोह: सड़क सुरक्षा पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार
पेंटिंग में 250 से अधिक बच्चों ने लिया हिस्सा

पटना, 23 मार्च।। बिहार दिवस पर गांधी मैदान में परिवहन विभाग के पवेलियन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है. इस उद्देश्य के तहत यहां 10 वर्ष तक के बच्चों की पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है, जिसमें पहले दिन(22 मार्च) 250 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया. विजयी प्रतिभागियों के बीच विभाग के अपर सचिव कृत्यानंद रंजन द्वारा हेलमेट का वितरण किया गया.

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हेलमेट वितरण के साथ-साथ बच्चों द्वारा बनाई गई प्रेरणादायक पेंटिंग्स रहीं, जिन्होंने सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से हेलमेट के उपयोग, सीट बेल्ट पहनने, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने, ओवरस्पीडिंग से बचने और ज़ेब्रा क्रॉसिंग पर पैदल यात्रियों को प्राथमिकता देने जैसे विषयों को रचनात्मक रूप में दर्शाया.  कई चित्रों में हेलमेट है जरूरी, धीमी गति, सुरक्षित जीवन और नियमों का पालन, जीवन का संरक्षण जैसे संदेश प्रमुखता से उभरे.

हेलमेट वितरण के दौरान अपर सचिव कृत्यानंद रंजन ने कहा कि बच्चों की ये पेंटिंग्स केवल कला नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं. उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना जीवन की सुरक्षा का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, और इसे हर दोपहिया चालक को अपनी आदत में शामिल करना चाहिए.
उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को हेलमेट प्रदान करते हुए उन्हें सड़क सुरक्षा का दूत बनने के लिए प्रेरित किया. इस पहल के माध्यम से बच्चों को न केवल सम्मानित किया गया, बल्कि उन्हें स्वयं व अपने परिवार को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया गया.
कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं बच्चों में जागरूकता के साथ-साथ जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं.परिवहन विभाग की ओर से ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का अभियान आगे भी जारी रखा जाएगा.

pncb

आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की शीतलहर से बचाव एवं सड़क सुरक्षा पर जन–जागरूकता रैली
सोनपुर मेला 2023 में आयोजित हुआ जन जागरूकता रैली

‘कौन बनेगा आपदा ज्ञानी’ कार्यक्रम ने लोगों का मोहा मन

दृष्टिबाधित बच्चियों ने सोनपुर मेले के मुख्य मंच से दिया आपदा से बचने के मंत्र

सोनपुर,22 दिसंबर. सोनपुर मेला में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के द्वारा एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स एवं गाइडस, एसडीआरएफ़, अग्नि शमन सेवा, युगांतर, नागरिक सुरक्षा, सर्व मंगला सांस्कृतिक मंच, नुक्कड़ नाटक टीम एवं मुकरियां टीम के सहयोग से शुक्रवार को शीतलहर से बचाव एवं सड़क सुरक्षा विषय पर जन–जागरूकता रैली का आयोजन किया गया. इस रैली का फ्लैग ऑफ प्राधिकरण के वरीय सलाहकार, डॉ. अनिल कुमार एवं रेड क्रॉस, बिहार के उपाध्यक्ष डॉ. उदय शंकर सिंह ने किया. रैली में स्काउट्स एवं गाइडस  के राज्य समन्वयक, अवधेश कुमार सिंह व एनसीसी के समन्वयक धीरज कुमार सहित लगभग 125 से अधिक लोगों ने सहभागिता की.

रैली प्राधिकरण के पेवेलियन से प्रारंभ होकर महेश्वर चौक, सोनपुर रेलवे स्टेशन, लकड़ी बाजार, चिड़िया बाजार, मेला क्षेत्र प्रदर्शनी से होते हुए पुनः पेवेलियन लौट आया. प्राधिकरण के माध्यम से पेवेलियन में विकास प्रबंध संस्थान, पटना के आपदा प्रबंधन उत्कृष्टता केंद्र द्वारा कौन बनेगा आपदा ज्ञानी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इस कार्यक्रम में बच्चों के बीच चित्रकारी प्रतियोगिता कराई गई तथा पुरस्कार वितरण किया गया.

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेले के मुख्य मंच पर अंतरज्योति नेत्रहीन बालिका विद्यालय, कुम्हरार, पटना की दृष्टिबाधित बच्चियों ने विभिन्न आपदा से सुरक्षित रहने के तरीके बताए. इन बच्चियों ने प्राधिकरण के पेवेलियन में खुद ही स्टॉल का संचालन कर आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया. स्टॉल पर उन्होंने अपने हस्तनिर्मित उत्पाद प्रदर्शित किए. प्राधिकरण द्वारा ए.आर./ वी.आर. प्रशिक्षण मॉड्यूल और वीआर प्रशिक्षण अनुभवों के प्रमुख विशेषताओं के साथ मेला में आए लोगों को बेहद आकर्षित कर रहा है. 360 डिग्री में वी.आर. (वर्चुअल रियलिटी) से आग बुझाने, भूकंप के दौरान बचने, सड़क सुरक्षा, बाढ़ जैसी आपदाओं को देख और सीख कर लोग जागरूक हो रहे है. प्राधिकरण के पेवेलियन में एसडीआरएफ, युगांतर, उत्कर्ष एक पहल, नागरिक सुरक्षा, भूकम्प सुरक्षा, अग्नि शमन, एन.सी.सी. उड़ान एवं कैरिटास इंडिया के स्टॉल में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है.

गतिविधि संस्था द्वारा पपेट के जरिए अगलगी, वज्रपात, सड़क सुरक्षा और शीतलहर से बचाव हेतु जनजागरुकता किया जा रहा है.पेवेलियन में एनसीसी उड़ान द्वारा मंचीय प्रस्तुति के दौरान दर्शक दीर्घा में आए लोगों को आपातकालीन सी.पी.आर. को बताते हुए मॉक ड्रिल का सहभागी बनाया गया. फायर क्रोलिंग, पिक ऑन बैक, पिक ऑन बैक रिवर्श के जरिये आपातकालीन समय में लोगों को कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी दी गई.  राज्य अंग एवं उत्तक प्रत्यारोपण संगठन द्वारा लोगों को अंगों के प्रत्यारोपण सम्बंधित जानकारी मुहैया कराई जा रही है. प्राधिकरण के सहयोग से विभिन्न हितधारकों के साथ मिलकर आपदा बचाव की जानकारी लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

PNCDESK

राजधानी के अस्तव्यस्त ट्रैफिक पर होगी बड़ी कार्रवाई : डॉ चंद्रशेखर
ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती से लगे रोक

नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता

सड़क सुरक्षा हेतु नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चले

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई

सड़क सुरक्षा मानकों का क्रियान्वयन हर हाल में सुनिश्चित करें: डीएम

ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 3,95,00,610 रूपया

घायल व्यक्तियों को गोल्डेन आवर में सहायता पहुँचाने वाले 12 गुड समैरिटन सम्मानित

ओवरस्पीडिंग एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती से लगे रोक

निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराने का निदेश

पटना, अध्यक्ष, जिला सड़क सुरक्षा समिति-सह-जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने सड़क सुरक्षा के लिए नागरिकों के बीच नियमित तौर पर जागरूकता अभियान चलाने का निदेश दिया है. वे आज समाहरणालय में आयोजित समिति की बैठक में अधिकारियों एवं समिति के अन्य सदस्यों को संबोधित कर रहे थे. इस बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पुलिस अधीक्षक यातायात, सचिव, क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, पटना प्रमण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी पटना सदर, अपर नगर आयुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग, पथ निर्माण विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य भी उपस्थित थे. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है. उन्होंने कहा कि समाज में उन्मुखीकरण कार्यशाला तथा जागरूकता अभियान से दुर्घटनाओं को बहुत हद तक कम किया जा सकता है. उन्होंने हर हाल में सड़क सुरक्षा के मानको का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निदेश दिया है.

डीएम डॉ. सिंह द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डेन आवर में सहायता पहुँचाने वाले 12 गुड समैरिटन को सम्मानित किया गया. प्रत्येक सज्जन को पाँच-पाँच हजार रूपये की राशि का चेक देकर पुरस्कृत तथा अंग-वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. जिलाधिकारी द्वारा गुड समैरिटन से उनके अनुभवों के बारे में चर्चा की गई तथा सड़क दुर्घटना रोकने हेतु सुझाव लिया गया. इन सज्जनों द्वारा जिला प्रशासन की तत्परता की सराहना की गई. इन लोगों ने बताया कि आपात नम्बर सेवा 112 अत्यंत प्रभावी है. बहुत कम समय में घायलों को अस्पताल पहुँचाया जाता है तथा दुर्घटना की स्थिति में जिंदगी बचायी जाती है. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आप सभी गुड समैरिटन की भूमिका काफी प्रशंसनीय है. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अपने गोल्डेन आवर में सहायता प्रदान कर उनकी जीवन रक्षा की है. आप सभी समाज में सड़क सुरक्षा के ब्रैण्ड एम्बेसडर हैं. आपके सुझाव को जिला प्रशासन द्वारा समाहित किया जाएगा.

जिलाधिकारी द्वारा इस बैठक में पूर्व में आयोजित बैठक के अनुपालन के स्थिति की समीक्षा की गई तथा अद्यतन प्रतिवेदन का जायजा लिया गया. वाहन जाँच हेतु विशेष अभियान, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज की व्यवस्था, प्रदूषण जाँच केन्द्रों का संचालन, पार्किंग व्यवस्था, अच्छे समैरिटन की पहचान एवं पुरस्कृत करना, बस एवं ऑटो का परिचालन, सीएनजी रिफिलिंग सेन्टर, सड़क का रख-रखाव सहित सभी सुरक्षात्मक बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा की गई. समिति के सदस्यों से सड़क सुरक्षा हेतु सुझाव लिया गया. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि इन सुझावों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि हेल्मेट/सीट बेल्ट, वाहन फिटनेस, प्रदूषण, परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति, अवयस्क द्वारा वाहन चलाने पर विशेष जाँच अभियान नियमित तौर पर चलाया जा रहा है. उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध शमन की कार्रवाई करते हुए राशि की वसूली की जाती है. उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में संयुक्त अभियान में 7,165 वाहनों की जाँच की गयी. शमन किए गए वाहनों की कुल संख्या 4,140 है. शमन की कुल राशि 11,40,95,756 रूपया है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 3,95,00,610 रूपया है.

वित्तीय वर्ष 2023-24 में संयुक्त अभियान में अद्यतन 1,660 वाहनों की जाँच की गयी. शमन किए गए वाहनों की कुल संख्या 732 है. शमन की कुल राशि 2,02,42,588 रूपया है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 29,96,100 रूपया है. इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2022-23 से अब तक कुल 8,825 वाहनों की जाँच की गयी. शमन किए गए वाहनों की कुल संख्या 4,872 है. शमन की कुल राशि 13,43,38,344 रूपया है. ट्रैफिक पुलिस द्वारा जमा किए गए शमन की कुल राशि 4,24,96,710 रूपया है. मोटरयान निरीक्षकों द्वारा प्रदूषण जाँच केन्द्रों की समय-समय पर जाँच की जाती है.

डीएम डॉ. सिंह ने ओवरस्पीडिंग (उच्च गति) एवं ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाने का निदेश दिया. उन्होंने दुर्घटना-प्रवण क्षेत्रों का अध्ययन एवं विश्लेषण कर दुर्घटना को रोकने के लिए समुचित कार्रवाई करने को कहा. उन्होंने हेल्मेट/सीट बेल्ट, वाहन फिटनेस, प्रदूषण, परमिट, बीमा, चालक अनुज्ञप्ति, अवयस्क द्वारा वाहन चलाने पर समय-समय पर विशेष जाँच चलाने का निदेश दिया.

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में सड़क दुर्घटना मे घायल व्यक्तियों के समुचित इलाज की व्यवस्था उपलब्ध है. आपात नम्बर सेवा 112 काफी उपयोगी है. दुर्घटना की स्थिति में इससे घायलों को तुरत सहायता मिलती है. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि अधिकांश मामलों में सड़क दुर्घटना के दौरान घायल व्यक्ति को तुरंत सहायता नहीं पहुँचाये जाने के कारण उनकी मृत्यु हो जाती है. उन्होंने कहा कि दुर्घटना पीड़ित को अस्पताल पहुँचाने वाले सज्जन (गुड समैरिटन) को जिला प्रशासन द्वारा नियमित तौर पर प्रोत्साहित, सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा. जिला परिवहन पदाधिकारी को निदेश दिया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ससमय तथा गोल्डन आवर में सहायता एवं जीवनरक्षार्थ रक्तदान करने वाले आमलोगों को चिन्हित करने की प्रक्रिया अनवरत जारी रखें.

डीएम डॉ. सिंह ने निर्धारित पार्किंग स्थलों में ही वाहन पार्किंग सुनिश्चित कराने का निदेश दिया. उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों की मरम्मति पर विशेष ध्यान देने को कहा. उन्होंने कहा कि जेब्रा क्रॉसिंग को सुगोचर बनाने के लिए समय-समय पर इसे पेंट कराया जाए. डीएम डॉ. सिंह ने निदेश दिया कि संकेतक जगह-जगह लगना सुनिश्चित रहे.

डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि सीट बेल्ट, हैलमेट आदि के उपयोग के लाभों पर जागरूकता शिविर आयोजित कर आम नागरिकों को सडक सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता है. उन्होने कहा कि यातायात सुरक्षा मानकों का प्रयोग एवं यातायात नियमों के अनुपालन से दुर्घटनाओं की सभावनाओं को काफी कम किया जा सकता है. डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता है.

PNCDESK