Road Jam – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

कोचिंग छात्रा मौत मामला: दरिंदगी के बाद छत से फेंकने का आरोप
पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार, सड़क जाम कर प्रदर्शन
घटनास्थल पहुंचे सीनियर एसएसपी, इलाके में तनावपूर्ण माहौल

फुलवारी शरीफ। (अजीत)।। पटना के फुलवारी शरीफ में 16 वर्षीय कोचिंग छात्रा की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है. छात्रा के परिजनों ने कोचिंग संस्थान में दरिंदगी के बाद छत से फेंक कर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया है. मामले में मेडिकल बोर्ड द्वारा पटना एम्स में पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने में तीन से चार दिन लगने की संभावना है. घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की. पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने न्यायिक जांच की मांग उठाई है. वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना के सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा खुद घटनास्थल पहुंचकर जांच में जुट गए हैं.

परिजनों के अनुसार छात्रा फुलवारी शरीफ स्थित फंडामेंटल कोचिंग में पढ़ाई करने गई थी. आरोप है कि कोचिंग संस्थान में कुछ लोगों द्वारा छात्रा के साथ दरिंदगी की गई. विरोध करने पर छात्रा को कोचिंग की छत से नीचे फेंक दिया गया जिससे उसकी मौत हो गई. परिजनों ने छात्रा के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट और जख्म के निशान होने का दावा किया है.

घटना के बाद छात्रा का मेडिकल बोर्ड द्वारा पटना एम्स में कई घंटे तक पोस्टमार्टम कराया गया. हालांकि अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है और इसके आने में तीन से चार दिन लगने की संभावना जताई जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार सुबह परिजनों ने छात्रा का अंतिम संस्कार कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बना हुआ है.

शुक्रवार सुबह पूर्व विधायक गोपाल रविदास सीपीआई एमएल के नेताओं के साथ पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली. परिवार ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ कोचिंग में दरिंदगी कर हत्या कर दी गई और उन्हें न्याय चाहिए. पूर्व विधायक ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से बातचीत कर घटना की जानकारी जुटाई.

घटना के विरोध में पूर्व विधायक के नेतृत्व में एम्स गोलंबर के पास सड़क जाम कर दिया गया. बड़ी संख्या में स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे. सड़क जाम के कारण एम्स गोलंबर के आसपास चारों ओर लंबा जाम लग गया. कई किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और छात्रा को न्याय दिलाने की मांग की. कुछ स्थानों पर आगजनी की भी सूचना सामने आई है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए सीनियर एसएसपी कार्तिकेय कुमार शर्मा दलबल के साथ फुलवारी शरीफ पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है.
पूर्व विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि यह घटना बेहद गंभीर और शर्मनाक है. उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसे छत से फेंक कर हत्या की गई है. उन्होंने इस मामले में एसआईटी जांच पर अविश्वास जताते हुए न्यायिक जांच आयोग गठित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं जिससे छात्राएं और अभिभावक भय के माहौल में हैं. उन्होंने पुलिस से मांग की कि 24 घंटे के अंदर इस घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए.
विधायक गोपाल रविदास ने कहा कि धरना स्थल पर एम्स रोड जाम है. उन्होंने कहा कि कोचिंग छात्रा के साथ दरिंदगी कर उसे इंस्टिट्यूट के छत से फेंक दिया गया जहां उसकी मौत हो गई. इस घटना की तीखी निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि एसआईटी नहीं बल्कि इस घटना पर न्यायिक जांच आयोग गठित किया जाए. उन्होंने कहा कि बिहार पुलिस और एसआईटी पर उन्हें विश्वास नहीं है. उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में इस तरह की लगातार घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने जानीपुर इलाके के अपहरण मामले का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि एक माह पहले नीट छात्रा मामले में भी कार्रवाई नहीं हुई.
उन्होंने कहा कि कोचिंग छात्रा मौत मामले में पुलिस 24 घंटे में यह पता लगाए कि इस घटना में कौन-कौन शामिल हैं और उन्हें गिरफ्तार करे. उन्होंने कहा कि पूरे फुलवारी शरीफ में बच्चियां असुरक्षित महसूस कर रही हैं और लोगों में डर का माहौल है. उन्होंने पुलिस से तत्काल कार्रवाई कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की.
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर लोगों में डर का माहौल है. पुलिस प्रशासन का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ट्रक और ऑटो पर विशेष नजर: दुर्घटना होने पर मालिक और चालक दोनों पर मुकदमा
एडीजी (ट्रैफिक) का आदेश

बीएनएस की धारा 105 के तहत होगी कार्रवाई

अगर कोई नाबालिक वाहन चलाते पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी सख्त धाराओं में कार्रवाई की जाएगी

अनफिट बसों की भी होगी जांच, पहले ऑटो वालों को समझाया जाएगा, नहीं मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना, 29 अगस्त।। बिहार में ओवरलोड वाहनों खासकर ऑटो जैसे छोटे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अगर ऑटो, बस जैसे किसी वाहन से ओवरलोडिंग की वजह से दुर्घटना होती है, तो वाहन मालिक के अलावा चालक समेत अन्य के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धारा 105 समेत अन्य सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. इस धारा में न्यूनतम 10 वर्ष के कारावास का प्रावधान है. यह जानकारी एडीजी (ट्रैफिक) सुधांशु कुमार ने पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी.

एडीजी ने हाल के महीनों में हुई बड़े ऑटो हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि 23 फरवरी को मसौढ़ी में हुए ऑटो हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई थी. इसी तरह 29 मई को डुमरिया में 4, 31 जुलाई को आदर्श नगर में 3 और 23 अगस्त को दनियावां से आगे शाहजहांपुर के पास ऑटो हादसे में 9 महिलाओं की मौत हो गई थी. ये सभी हादसे ओवरलोडिंग के कारण हुई है. इन मामलों की जांच करके बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज करके सख्त कार्रवाई की जाएगी. इसके अलावा जहानाबाद में कुछ दिन पहले स्कूल बस में छेद से गिरकर बच्चे की मौत होने का मामला सामने आया है, इस मामले में भी सख्त धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी. इन मामलों में सभी दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

एडीजी ने कहा कि शहरों खासकर पटना में ऑटो के कारण जाम की समस्या होती है. सभी चौक-चौराहों के 50 मीटर आगे या पीछे ही ऑटो को खड़ा करने का सख्त निर्देश दिया गया है. अगर ऑटो, टुकटुक समेत अन्य कोई वाहन चलाते हुए कहीं भी नाबालिग पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ भी बीएनएस की सख्त धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी. किसी मालवाहक ऑटो या अन्य वाहनों पर व्यक्ति को ढोने पर पूरी तरह से मनाही है. ई-रिक्शा पर स्कूली बच्चों के परिवहन को पहले से ही प्रतिबंधित कर दिया गया है. ऐसे सभी मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.
उन्होंने कहा कि अभी ऑटो वालों को समझाया जा रहा है. इसके बाद भी वह नहीं मानते हैं, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों से भी अपील करते हुए कहा ओवरलोडेड वाहनों पर बैठने से परहेज करें और गलत वाहन चलाने वालों के खिलाफ आवाज उठाएं. ताकि इस तरह की परिपाटी को समाज में स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए. स्कूलों में भी ट्रैफिक नियमों की जानकारी देनी चाहिए.

pncb

सजायाफ्ता युवक की मौत पर भड़के लोग
पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप

दानापुर।। शराब बेचने के जुर्म में जेल में सजा काटने के लिए गये एक अभियुक्त की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर पिटाई से मौत होने का इल्जाम लगाया है. आक्रोशित लोगों ने लापरवाह पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी की मांग की है. दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह को निलंबित करने करने की मांग कर रहे हैं. मौके पर दानापुर, दीघा , रुपसपुर, शाहपुर सहित भारी संख्या में पुलिस बल को मौजूद किया गया है. आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास जारी है. इसी बीच में आक्रोशित लोगों ने थानेदार के साथ नोकझोंक एवं गाली गलौज की है.

आक्रोशित लोगों ने कई वाहनों में की तोड़फोड़ एवं यात्रियों के साथ मारपीट कर अफरा तफरी का माहौल बना दिया. हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस टीम लोगों को किसी तरह शांत कराने में कामयाब हुई.

घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि पिछले 15 नवंबर को शराब बेचने के आरोप में दानापुर के गांधी नगर गाभतल के रहने वाले दीनानाथ सिंह के पुत्र उपेन्द्र सिंह को दानापुर पुलिस ने 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था. पुलिस की पूछताछ व कानूनी प्रक्रिया के बाद 16 नवंबर को उसे न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजा गया था. मृतक के पिता दीनानाथ सिंह ने बताया कि उसका पुत्र बेऊर जेल के गेट पर पहुंचते ही गिर कर बेहोश हो गया था तब पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां शनिवार की देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के पिता दीनानाथ सिंह ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए बताया कि हिरासत में उसके पुत्र के साथ मारपीट की गई थी जिससे उसे काफी अदरूनी चोट आई थी. पुलिस की पिटाई से ही उसके पुत्र की मौत हुई है. वहीं मौत की खबर सुनकर पीएमसीएच पहुंची मृतक की पत्नी रेणु देवी शव से लिपटकर चित्कार उठी. परिजनों के मुताबिक मृतक के 2 पुत्र व 2 पुत्रियां हैं.

इस संबंध में दानापुर थानाध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि शराब बेचते हुए उपेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जहां उसकी तबियत बिगड़ने ने पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. थानाध्यक्ष ने आरोप को निराधार बताया है. मामले की छानबीन की जा रही है.

अजीत

आये दिन लगता है भयंकर जाम….
पटना (अजीत की रिपोर्ट) | पटना-पुनपुन मुख्य मार्ग पर आये दिन छोटे-बड़े वाहनों को भयंकर जाम में फंसकर रेंगते हुए गुजरना पड़ता है. जाम के चलते इस इलाके से होकर मजदूर, नौकरीपेशा व स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाई करने आने-जाने वालों का आम जन-जीवन दुश्वारियों से भरा हुआ है. दरअसल इस मार्ग के चौड़ीकरण का काम चल रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा रात में काम ना करके, दिन में ही सारा काम करवाया जाता है. यहाँ की सड़क की चौड़ाई भी काफी कम होने के कारण प्रतिदिन लोग जाम का शिकार बन रहे हैं. ऐसे में कोई बड़ी हादसा या दुर्घटना कभी भी हो सकती है.
एक तरफ इस सड़क पर पसरा नाला उड़ाही का कीचड़ और दूसरी तरफ टूटी सड़क -दोनों इस सड़क से गुजरने वाले लोगों के लिए कभी भी किसी भी बड़े हादसे को न्यौता देता दिखता है. इस रास्ते से लगभग लाखों लोग प्रतिदिन गया-मसौढ़ी-जहानाबाद जाने के लिए गुजरते हैं जो हादसे का शिकार हो सकते हैं. अगर ठेकेदार की मनमानी यूं ही बरकरार रही तो इसमें कोई दो मत नहीं कि यह सड़क कभी भी किसी की जान ले लेगा. लगता है इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है.

पटना पुनपुन मार्ग का चौड़ीकरण आखिर कब पूरा होगा
हाल के वर्षों में पटना शहर के आस-पास के इन इलाकों में तेजी से नई-नई कॉलोनियों में लाखों की आबादी का विस्तार हुआ हैं जिससे इस सड़क पर आवागमन का लोड भी काफी बढ़ा हुआ है. फिर भी सड़क चौड़ीकरण की धीमी रफ्तार और सम्बंधित अधिकारियों की लापरवाही से यहाँ के लोगों का सब्र का बांध टूटता जा रहा है. सड़क आवागमन में रोजाना आगे निकलने की होड़ की मची आपाधापी में एक दूसरे सें कीचकीच होना आम बात हो गयी है. एक तो सडक़ का चौड़ीकरण, ऊपर से वाहनों की रेलमपेल और सड़क किनारे बाजार लगाकर अतिक्रमण करने वालों से भी आने जाने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.