Road accident – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बिना हेलमेट बेलगाम रफ्तार, चार युवकों की गई जान
पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के बेलदारी चक सिक्स लेन हाईवे पर दो बाइक की टक्कर में चार युवकों की मौत

फुलवारी शरीफ।। पटना जिले के गौरीचक थाना क्षेत्र स्थित बेलदारी चक सिक्स लेन हाईवे पर गुरुवार की शाम दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों की आमने–सामने टक्कर में चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान जानीपुर थाना क्षेत्र के नेऊरा निवासी राजू महतो के 18 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार, गौरीचक थाना क्षेत्र के गोपाल टोला निवासी स्वर्गीय हरेंद्र महतो के 22 वर्षीय पुत्र दुखन कुमार, जटिया भेड़गवन निवासी चंद्रशेखर पासवान का 18 वर्षीय पुत्र रवि शंकर कुमार और जटिया के ही सियाराम पासवान का 31 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार चारों युवक बगैर हेलमेट के बेलगाम रफ्तार में बाइक चला रहे थे.

भीषण टक्कर में बाइक चकनाचूर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक तेज रफ्तार में थीं और पुल पर आगे निकलने की होड़ में आमने–सामने भिड़ गईं. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिलों के परखच्चे उड़ गए और चारों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गए. चारों युवक सिर में चोट लगने से जान गंवा बैठे. क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

घटना की सूचना मिलते ही गौरीचक थाना पुलिस गश्ती दल के साथ मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एनएमसीएच) की सेंट्रल इमरजेंसी भेजा गया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि सभी युवक मजदूरी और छोटे काम–धंधे से जुड़े थे और गरीब परिवारों से आते थे.

परिवार में मचा कोहराम

मौत की खबर मिलते ही मृतकों के परिवार और गांव के लोग एनएमसीएच पहुंचे तो पूरा माहौल मातम में डूब गया. महिलाओं का करुण क्रंदन, पुरुषों का फूट–फूटकर रोना और बच्चों की सिसकियां हर तरफ गूंज रही थीं. घटनास्थल से लेकर थाने और अस्पताल तक कोहराम मचा रहा. लोग एक–दूसरे को संभालने की कोशिश करते, लेकिन खुद ही आंसुओं में डूब जाते. हर तरफ सिर्फ मातमी सन्नाटा और रुदन का स्वर सुनाई दे रहा था.

ग्रामीणों का आक्रोश और मांग

हादसे के बाद बेलदारी चक पुल पर दोनों क्षतिग्रस्त बाइक बिखरी पड़ी थीं और सड़क पर खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे थे. मौके पर जुटे ग्रामीणों ने प्रशासन से पुल पर स्पीड नियंत्रण और सुरक्षा उपाय करने की मांग की. उनका कहना था कि अगर समय रहते यहां स्पीड ब्रेकर या अन्य सुरक्षा इंतजाम किए गए होते तो शायद इस तरह की दर्दनाक घटना टल सकती थी.

अजीत

ट्रक के ओवरटेक से हुआ हादसा, बाल-बाल बचे पप्पू
सड़क हादसे में बाल-बाल बचे पप्पू यादव, 11 लोग ज़ख्मी

आपस में ही टकराई काफिले की गाड़ियां

शाहपुर/आरा, 14 फरवरी. बक्सर-आरा फोरलेन पर सोमवार की देर रात करीब 11:30 बजे चक्की जाने के क्रम में पूर्व सांसद व जाप सुप्रीमो पप्पू यादव सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचे. शाहपुर थाना के अनुसार सोमवार की देर रात पटना-बक्सर फोरलेन पर कुंडेश्वर गांव के समीप यह दुघर्टना हुई.

एक निजी विवाह कार्यक्रम में जाने के दौरान उनके ही काफिले की दो वाहने आपस में टकरा गयी जिससे यह दुर्घटना हो गयी. दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए जिन्हें शाहपुर पुलिस द्वारा रेफरल अस्पताल में इलाज करवाया गया. दुर्घटना में जख्मी सभी लोग खतरे से बाहर हैं. उनके निजी सचिव ने बताया कि सारण से लौटने के दौरान आरा- बक्सर के बीच ब्रह्मपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में बाल-बाल बचे.

दरअसल यह घटना उस वक्त घटी जब एक ट्रक ओवर टेक कर रहा था. इसी दौरान काफिले की गाड़ियां टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसमें पप्पू यादव को भी चोटें आयी हैं.

जाप सुप्रीमो को स्कॉट कर रही जवानों की गाड़ी पलट कर सड़क से नीचे चली गई, जिसमें सुरक्षा में तैनात जवानों को भी चोट आयी हैं. जाप सुप्रीमों ने ईश्वर को धन्यवाद देते हुए कहा कि इतने बड़े हादसे के बाद सबका सुरक्षित रहना किसी चमत्कार से कम नही. उन्होंने इसे इसे ईश्वर का दुआ माना. BMP जवानों और काफिले में चल रहे जाप सदस्यों सहित कुल 11 लोग जख्मी हैं.

PNCB

आरा में बालू लदे ट्रैक्टर ने दो शिक्षकों को रौंदा
दोनों शिक्षक एक ही विद्यालय में थे कार्यरत

खबर आरा से है जहां उदवंतनगर के इकौना में एक बाइक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया जिससे  बाइक सवार दोनों सरकारी शिक्षकों की मौत हो गई. इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में गुस्सा देखा जा रहा है . बताया जा रहा है कि राकेश कुमार दिवाकर जो शिक्षक के साथ साथ रंगकर्मी और चित्रकार भी थे अपने  मित्र और सहयोगी शिक्षक राजेश कुमार के साथ बाइक से स्कूल जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई है.

इस घटना के बाद आरा सदर अस्पताल में स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई. जिले के वरिष्ठ पत्रकार शमशाद प्रेम ने बताया कि राकेश कुमार दिवाकर एक अच्छे चित्रकार के साथ एक अच्छे इंसान भी थे ,भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा से जुड़े लोगों ने भी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है.

चित्रकार राकेश कुमार दिवाकर

#चित्रकार, रंगकर्मी जसम के राष्ट्रीय पार्षद राकेश दिवाकर और सहकर्मी शिक्षक राजेश पवना हाईस्कूल में कार्यरत थे. स्कूल-जाने के क्रम में एकौना वस्तुविहार के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है.

आरा से ओपी पाण्डेय