rishi mishra – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

समस्याओं के समाधान से होगी आरजेडी मजबूत – महेंद्र प्रसाद
पंचायत स्तर पर सशक्त करने से पार्टी में होगा ऊर्जा का संचार – ऋषि मिश्रा

नई आरजेडी के लिए अध्ययन कार्यक्रम जरूरी – मृत्युंजय

आरजेडी पंचायती राज प्रकोष्ठ वर्कर सम्मेलन आयोजित

संजय मिश्र ,दरभंगा

राष्ट्रीय जनता दल पंचायती राज प्रकोष्ठ की दरभंगा इकाई ने जिला परिषद सभागार में कार्यकर्त्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया. प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कलामुद्दीन राही की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में आरजेडी को जमीनी स्तर पर सशक्त करने पर विचार किया गया.मुख्य अतिथि के रूप में पधारे आरजेडी पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने कहा कि पार्टी पूरे प्रदेश में प्रखंड स्तर पर कार्यकर्ताओं का सम्मेलन कर रही है. इनमें जन समस्याओं को जानने एवं उसका समुचित समाधान करने का प्रयत्न कर रही है.

पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा कि पार्टी को पंचायत स्तर पर कैसे मजबूत रखा जाए इसी उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. पंचायत स्तर पर सशक्त करने से पार्टी में ऊर्जा का संचार होगा. युवा साथियों को आगे बढ़ाने का अवसर भी मिलेगा. प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मृत्युंजय झा ने कहा कि पार्टी का रास्ता जन समस्याओं को आगे रखकर ही जाएगा. जिसको लेकर अध्ययन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

जिला अध्यक्ष उदय शंकर यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बहुत हद तक इस दिशा में काम हुआ है लेकिन अभी भी कुछ ऐसी जगह है जहां पर हमें अपनी उपलब्धि दिखानी होगी. वरिष्ठ आरजेडी नेता मिट्ठू खेड़ीया ने वर्कर्स से अपने-अपने प्रखंड में पंचायत स्तर पर जाकर लोगों का सुख दुख बतियानें की नसीहत दी. यह फीडबैक पार्टी के लिए कारगर होगा. कलीमुद्दीन राही ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में कार्यकर्त्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेंगे तो वे कई बातें सुझा सकते हैं.

कार्यक्रम में अमरेश यादव, गुलाम हुसैन चिना, यास्मीन खातून, स्वाति लाल देव ने भी अपने विचार रखे. समारोह मे वसी अहमद, चौधरी यादव, नीलांबर यादव, रईस अहमद, नीलम पासवान, दिनेश राय, रसीद अहमद, नीरज यादव, राहुल झा, बैजू यादव, पवन यादव, चन्द्रकिशोर सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

भीड़ नहीं, कर्मठ कार्यकर्ता चाहिए : ऋषि मिश्र
टिकट वितरण में महिला को प्राथमिकता – भोला यादव

आरजेडी के प्रति महिलाओं का विश्वास बढ़ाने पर जोर – ऋतु

महिला विंग को समर्थ बनाना लक्ष्य – यास्मिन

संजय मिश्र.दरभंगा

आरजेडी पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है. पंचायत स्तर पर राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने के कदम उठाए जा रहे. गठबंधन को देखते हुए बिहार में पार्टी की अहमियत बढ़ाए रखने पर नजर है. पार्टी रणनीतिकार मान कर चल रहे कि बीजेपी के धारदार संगठन से मुकाबला करने खातिर आरजेडी संगठन को चुस्त दुरुस्त रखना होगा. यही कारण है कि पार्टी ने अपनी महिला इकाई को जमीनी स्तर पर दृढ़ करने का निश्चय लिया है.

बुधवार 16 अगस्त 2023 को मिथिला के सांस्कृतिक केंद्र दरभंगा में इस संकल्प का प्रदर्शन हुआ. नगर के एकमी घाट इलाके में हुए कार्यक्रम में पार्टी की महिला इकाई ने संगठन को मजबूत बनाने पर फोकस किया.

आरजेडी की महिला इकाई के भव्य आयोजन में प्रदेश इकाई के गैलेक्सी ऑफ लीडर्स का जुटान हुआ. महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ से वे काफी उत्साहित दिखीं. उनका साथ देने पूर्व विधायक ऋषि मिश्र और मिथिला में पार्टी के चाणक्य भोला यादव पहुंचे. आरजेडी महिला जिला अध्यक्ष यास्मिन खातून के नेतृत्व में हुए इस आयोजन को ऋषि मिश्र ने सफल बताते हुए उनका उत्साह वर्धन किया.

साथ ही पूर्व विधायक ने जिलाध्यक्ष को आगाह करते हुए कहा कि भीड़ से संतोष नहीं बल्कि कर्मठ महिला कार्यकर्ता चाहिए. ताकि वे परिवारों में आसानी से घुल मिल कर पार्टी का संदेश पहुंचा सकें. ऋषि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा. उन्होंने मोदी सरकार के महिला केंद्रित योजनाओं के खोखलेपन की तफ्सील से चर्चा की… और कहा कि आम महिला को इससे अवगत करावें.

मिथिला में आरजेडी के चाणक्य कहे जाने वाले भोला यादव ने मौके पर कहा कि पंचायत और बूथ स्तर पर पार्टी को बिना महिला कार्यकर्त्ता के मजबूत नहीं बनाया जा सकता है. उन्होंने कहा कि महिला नेत्रियां बहुत परिश्रम कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी में इस बात पर मंथन है कि चुनाव के समय टिकट वितरण में इनके श्रम को देखते हुए प्राथमिकता दी जाए.

आरजेडी प्रदेश महिला अध्यक्ष ऋतु जायसवाल ने इस अवसर पर कहा कि जो महिलाएं किसी राजनीतिक दल से संबद्ध नहीं हैं उन्हें पार्टी से जोड़ना खास मकसद है. साथ ही महिलाओं का आरजेडी के प्रति विश्वास बढ़ाने पर ध्यान है. आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाने वाली महिला जिलाध्यक्ष यास्मिन खातून ने कहा कि बड़े नेताओं का मार्गदर्शन मिला है. इससे मिथिला की पावन धरती पर महिला विंग को समर्थ बनाने में सहूलियत होगी.