Reliance Industries Ltd – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवॉर्ड
यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने किया सम्मानित

रिलायंस ‘कॉर्पोरेट मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ को पूरा करती आ रही: नीता अंबानी

नई दिल्ली: रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर एवं चेयरपर्सन नीता अंबानी को ग्लोबल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है. यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम (यूएसआईएसपीएफ) द्वारा दिल्ली में आयोजित एक समारोह में फोरम . कार्यक्रम में भारत सरकार के शीर्ष अधिकारी और बिजनेस लीडर्स शामिल थे. नीता अंबानी ने कहा कि मैं पुरस्कार पाकर बेहद सम्मानित महसूस कर रही हूं. मैं रिलायंस फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व करती हूं, जिसके जरिए हमने 7 करोड़ 10 लाख से अधिक लोगों के जीवन को छुआ है. ‘कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ के मानक बनने से बहुत पहले, रिलायंस ‘कॉर्पोरेट मोरल रिस्पॉन्सिबिलिटी’ को पूरा करती आ रही है.

यूएस इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम ने वक्तव्य जारी कर बताया कि नीता अंबानी सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाली एक बिजनेस लीडर हैं, जिनके नेतृत्व में रिलायंस फाउंडेशन ने शिक्षा, कला, खेल और स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से लाखों भारतीयों के जीवन को प्रभावित किया है. उनका काम विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण और बच्चों के हितों के लिए होता है. लिंग विभाजन को पाटने और भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था में महिलाओं के योगदान को बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है.

कला और संस्कृति में नीता एम. अंबानी के महत्वपूर्ण योगदान को हाल ही में मान्यता मिली जब वह मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट, न्यूयॉर्क के बोर्ड में मानद ट्रस्टी के रूप में चुनी गईं. पिछले वर्ष, नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (एनएमएसीसी) मुंबई में खोला गया, जिसे काफी सराहना मिली. रिलायंस फाउंडेशन ने खलों के लिए भी बेहतरीन काम किया है. भारत में युवा एथलीटों को जमीनी स्तर पर और साथ ही वैश्विक स्तर पर चमकाने में फाउंडेशन ने सहायता की है. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) में भारत के प्रतिनिधि के रूप में, नीता एम. अंबानी ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया, जिसने चार दशकों के बाद भारत में 141वें आईओसी सत्र की मेजबानी का अधिकार मिला. यह आयोजन अक्टूबर 2023 में मुंबई में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ. इससे 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी का अधिकार हासिल करने की भारतीय उम्मीदों को बल मिला है.  नीता अंबानी को अवार्ड पर यूएसआईएसपीएफ के चेयरमैन जॉन चैंबर्स ने कहा जो लोग जीवन में सफल हुए हैं उनके लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे दूसरों को सफल होने मदद करें. ऐसी ही कि एक शख्सियत हैं नीता एम. अंबानी, जो परोपकारिता का उदाहरण हैं और उन्होंने रिलायंस फाउंडेशन में कला, खेल, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय काम किया है.

PNCDESK

रिलायंस बनेगा देश का सबसे बड़ा मल्टी ब्रांड हलवाई
50 हजार करोड़ के मिठाई बाजार पर नजर

•             इस दिवाली छोटे हलवाईयों की हो रही बंपर सेल, रिलायंस रिटेल बना पार्टनर

•             चॉकलेट की तरह बिकेगी मिठाई, सिंगल-सर्व पैक लाएगा रिलायंस रिटेल

•             बिक्री बढ़ाने को स्टोर्स में लगाए स्पेशल डिस्पले रैक

मिठाई के शौकिनों के लिए खुशखबरी, अब रिलायंस रिटेल स्टोर्स पर देश के 50 से भी अधिक प्रसिद्ध हलवाईयों की मिठाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं. भारतीय परांपरिक पैक्ड मिठाई बाजार लगभग 4,500 करोड़ रुपये का है और अगले कुछ वर्षों में इसके 13 हजार करोड़ रु हो जाने का अनुमान है. जबकि अंसगठित मिठाई बाजार करीब 50 हजार करोड़ का माना जाता है. इस हिसाब से संगठित मिठाई बाजार में कमाई का बहुत बड़ा मौका है, जिसे रिलायंस चूकना नही चाहता.

पारंपरिक हलवाईयों की दुकानों पर भीड़ तो बहुत लगती थी पर देश के मिठाई बाजार तक उनकी पहुंच नही थी. ऊपर से नकली मावा और शुद्धता से जुड़ी नेगेटिव खबरों ने हलवाईयों की कमर तोड़ दी थी. रिलायंस रिटेल के साथ मिलकर  ये प्रसिद्ध और पारंपरिक हलवाई अब क्षेत्रीय बाजारों से निकल कर अपनी विशिष्ट मिठाईयों के जरिए देश भर के ग्राहकों का स्वाद बढ़ा रहे हैं. सदाबहार डिब्बाबंद रसगुल्लों और गुलाब जामुन का जमाना तो हमेशा रहेगा पर उसके साथ हलवाई अब पैक्ड मिठाई के साथ भी कई नए प्रयोग कर रहे हैं.

अजमेर के चव्वनीलाल हलवाई की कहानी भी देश के मशहूर लेकिन सीमित बाजार में काम करने वाले हजारों हलावाईयों जैसी ही थी. दुकान के बाहर सुबह से ही खरीददारों की लाइन लग जाती है. आमदनी भी ठीक-ठाक होती है परंतु एक दुकान से आखिर कितने ग्राहकों की भूख मिटाई जा सकती है. चव्वनीलाल सरीखे हलवाईयों की मिठाई और नमकीन की शेल्फ लाइफ बढ़े और ग्राहकों को एकदम ताजा मिठाईयां मिले इसके लिए रिलायंस रिटेल पारंपरिक हलवाईयों के साथ मिलकर काम कर रहा है.

चव्वनीलाल की नई पीढ़ी 70 साल पुरानी दुकान की मिठाईयों और नमकीन को अजमेर की गलियों से निकाल कर देश के कोने कोने में पहुंचाना चाहती हैं. कारोबार संभाल रहे 34 वर्षिय हितेश कहते हैं कि “हमारे पास कई बड़े प्रतिष्ठानों से रिटेल आउटलेट खोलने के प्रस्ताव आए हैं, लेकिन इस कारोबार में बहुत अधिक पूंजी लगती है. रिलायंस के साथ पार्टनरशिप के बाद से हमारी बिक्री दोगुनी हो गई है क्योंकि कंपनी ने हमें ऑटोमेशन और बड़े पैमाने पर उत्पादन की जानकारी दी है. हमारी दुकान को रिलायंस रिटेल ने एक राष्ट्रीय दुकान बना दिया है.”

मशहूर मिठाईयों में कलेवा का ‘तिल बेसन लड्डू’, घसीटाराम का ‘मुंबई हलवा’, प्रभुजी का ‘दरबेश लड्डू और मेथीदाना लड्डू’, दूध मिष्टन भंडार (डीएमबी) का ‘मालपुआ’ और लाल स्वीट्स का मैसूर पाक और धारवाड़ पेड़ा रिलायंस रिटेल के स्टोर्स पर उपलब्ध है. चवन्नीलाला हलवाई का मशहूर कचौरा और चॉकलेट बर्फी जल्द ही रिलायंस स्टोर पर दिखाई देगी.

रिलायंस रिटेल के ग्रोसरी रिटेल के सीईओ दामोदर मल्ल ने कहा, “हम भारत में सबसे बड़ा मल्टी-ब्रांड हलवाई बनना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि पारंपरिक मिठाइयां किसी खास इलाके में सिमटकर न रह जाएं यह  देश के कोने कोने में पहुंचें. जैसे पश्चिम बंगाल और उड़ीसा का रसगुल्ला तमिलनाडु के ग्राहक का मुंह मीठा कर सकता है”

पारंपरिक मिठाईयों की बिक्री बढ़े इसके लिए रिलायंस रिटेल ने स्टोर्स में मल्टीपल बे और फ्री स्टैंडिंग यूनिट्स बनाई हैं.  यह कुछ कुछ वैसा ही है जैसा कि चॉकलेट बेचने के लिए रिटेल स्टोर्स करते हैं. रिलायंस रिटेल क्षेत्रीय मिठाई निर्माताओं को सिंगल-सर्व पैक विकसित करने में भी मदद कर रहा है, मतलब अगर ग्राहक चाहे तो घाना की डार्क चॉकलेट की जगह देसी मैसूर पाक या लड्डू का एक छोटा पैक खरीद सकता है.

PNCDESK

एनबीए और रिलायंस रिटेल ने भारत में एनबीए मर्चेंडाइज की रेंज लॉन्च की
वयस्कों और युवाओं के लिए कपड़े, एक्सेसरीज, बैक-टू-स्कूल सप्लाईज की व्यापक रेंज

रिलायंस वर्षों से एनबीए का एक विश्वसनीय भागीदार रहा है- रॉब मिलमैन

दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्पोर्ट्स लीग में से एक नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (एनबीए) और रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने बुधवार को भारत में एनबीए मर्चेंडाइज की एक विस्तृत रेंज लॉन्च करने की घोषणा की. यह नए मर्चेंडाइज रिलायंस रिटेल के चुनिंदा स्टोर्स और रिलायंस रिटेल के ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे. एनबीए-ब्रांडेड मर्चेंडाइज में वयस्कों और युवाओं के लिए कपड़े, एक्सेसरीज, बैक-टू-स्कूल सप्लाईज की व्यापक रेंज शामिल होगी.

नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन यानी एनबीए खेलों की दुनिया का एक जाना माना नाम है. भारत में भी इसके दीवानों की तादाद काफी अधिक है और इसी लोकप्रियता के सहारे एनबीए मर्चेंडाइज के भारतीय बाजारों पर छा जाने की उम्मीद है. बताते चलें कि एनबीए के मर्चेंडाइज सभी सात महाद्वीपों के 200 से अधिक देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. वहीं रिलायंस रिटेल भारत का सबसे बड़ा रिटेलर है, जिसके देश भर में 15,800 से अधिक स्टोर हैं.

मर्चेंडाइज के साथ रिलायंस रिटेल अपने स्टोर्स पर ग्राहकों को इंटरैक्टिव एनबीए एक्सपीरियंस देने की कोशिश करेगी. इसमें रिलायंस फाउंडेशन जूनियर एनबीए एक्टिवेशन के साथ एनबीए गेम हाइलाइट्स और संबंधित कंटेंट को इन-स्टोर टीवी पर दिखाया जाएगा.

एनबीए के अंतरराष्ट्रीय लाइसेंसिंग और बिजनेस डेवलेपमेंट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रॉब मिलमैन ने कहा की रिलायंस वर्षों से एनबीए का एक विश्वसनीय भागीदार रहा है, और इस सहयोग के माध्यम से हम भारत में अपनी खुदरा उपस्थिति को मजबूत करने के लिए तत्पर हैं. भारत में एनबीए की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में उत्पादों को अधिक व्यापक रूप से उपलब्ध कराना, भारत में प्रशंसकों को अधिक व्यापक एनबीए अनुभव प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.”

एनबीए इंडिया एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट ऑफ ग्लोबल पार्टनरशिप सिद्धार्थ चुरी ने कहा, “हम भारत में रिलायंस रिटेल के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं. एक प्रमुख स्पोर्ट्स और लाइफस्टाइल रिटेलर के रूप में, रिलायंस रिटेल हमें एनबीए-ब्रांडेड उत्पादों की बढ़ती मांग को पूरा करने में मदद करेगा”

रिलायंस रिटेल लिमिटेड के प्रेसिडेंट और सीईओ (फैशन और लाइफस्टाइल) अखिलेश प्रसाद ने कहा, “एनबीए विश्व स्तर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली स्पोर्ट्स लीग में से एक है, और रिलायंस रिटेल भारत में एनबीए प्रशंसकों के लिए मर्चेंडाइज की एक विस्तृत श्रृंखला की पेश करने के लिए उत्साहित है. हमारा लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि रिलायंस रिटेल स्टोर देश भर में एनबीए प्रशंसकों के लिए पसंदीदा स्थान बन जाए.”

PNCDESK

सुपर लग्जरी ब्रांड बॉलेनसिएगा को भारत में बेचेगा रिलायंस
रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड ने बॉलेनसिएगा के साथ एक फ्रैंचाइज़ी समझौते पर हस्ताक्षर किए

आरबीएल भारत में बॉलेनसिएगा का एकमात्र भागीदार

कलेक्शन में महिलाओं और पुरुषों के रेडी-टू-वियर कपड़े और एसेसरीज़ की बड़ी रेंज

दुनिया के सुपर लग्जरी ब्रांड को भारतीय बाजारों उतारने के लिए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड (आरबीएल) ने बॉलेनसिएगा के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इस दीर्घकालिक फ्रैंचाइज़ी समझौते के तहत आरबीएल भारत में बॉलेनसिएगा का एकमात्र भागीदार होगा.

स्पेनिश मूल के क्रिस्टोबल बॉलेनसिएगा ने कंपनी की शुरुआत 1937 में पेरिस से की थी. बॉलेनसिएगा फैशन की दुनिया में बड़ा नाम है, इसे मार्डन कपड़ों और फैशन में नए प्रयोगों के लिए जाना जाता है. 2015 से डेमना, बॉलेनसिएगा की आर्टिस्टिक डायरेक्टर हैं और तभी से बॉलेनसिएगा नई ऊंचाईयां छू रहा है. बॉलेनसिएगा के कलेक्शन में महिलाओं और पुरषों के रेडी-टू-वियर कपड़े और एसेसरीज़ की बड़ी रेंज शामिल है.

इस समझौते पर खुशी जाहिर करते हुए रिलायंस ब्रांड्स लिमिटेड के एमडी दर्शन मेहता ने कहा कि दुनिया में कुछ ही ब्रांडों ने वास्तव में बॉलेनसिएगा जैसी रचनात्मकता को अपनाया है. उन्होंने अपने बेहतरीन और सरल क्रिएशंस के माध्यम से दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है. देश में ब्रांड को पेश करने का सबसे उपयुक्त समय है क्योंकि भारतीय लग्जरी ग्राहक परिपक्व हो गए हैं और फैशन का उपयोग अपने व्यक्तित्व की रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में कर रहे हैं.

PNCDESK

कारीगरों के लिए विशेष ‘स्वदेश’ स्टोर शुरू करेगी रिलायंस रिटेल
कृषि और खाद्य उत्पादों, हथकरघा, परिधान, वस्त्र, हस्तशिल्प और हाथ से बने प्राकृतिक उत्पाद मिलेंगे

पहला स्वदेश स्टोर 2022 की दूसरी छमाही में खुलने की उम्मीद
रिलायंस रिटेल पूरी तरह कारीगरों के लिए समर्पित विशेष स्टोर ‘स्वदेश’ शुरू करेगी. कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस स्टोर में कृषि और खाद्य उत्पादों, हथकरघा, परिधान, वस्त्र, हस्तशिल्प और हाथ से बने प्राकृतिक उत्पादों को बिक्री के लिए रखा जाएगा.

रिलायंस रिटेल ने एक बयान में कहा कि यह स्टोर भारत में हस्तनिर्मित  कार्यक्रम को बढ़ावा देगा और कारीगरों द्वारा तैयार उत्पादों को बिक्री के लिए एक वैश्विक मंच मुहैया कराएगा.पहला स्वदेश स्टोर 2022 की दूसरी छमाही में खुलने की उम्मीद है.

कंपनी ने कहा कि कार्यक्रम की अगुवाई रिलायंस रिटेल के हस्तशिल्प ब्रांड स्वदेश द्वारा की जा रही है, जो देश भर के दस्तकारी उत्पादों के लिए पूरी तरह कारीगरों को समर्पित स्टोर है.

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) की अनुषंगी कंपनी रिलायंस रिटेल स्थानीय कारीगरों को समर्थन देने के लिए राज्य सरकारों के साथ साझेदारी करने की संभावनाएं भी तलाश रही है.इस क्रम में कंपनी ने बृहस्पतिवार को कोलकाता में बंगाल वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन में एक सहमति पत्र पर दस्तखत किए.

आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा कि भारतीय कला और शिल्प का भविष्य एक रोमांचक मोड़ पर है.

ईशा अम्बानी ने कहा रिलायंस रिटेल विभिन्न स्थानीय’कलाकारी को राष्ट्रीय और विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में मदद करने के लिए विभिन्न सरकारी संगठनों के साथ साझेदारी कर रही है.

PNCDESK

Reliance को मिला सऊदी से तेल आपूर्ति का भरोसा
नई दिल्ली (पीटीआई) | सऊदी अरब ने मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को आश्वासन दिया है कि वह पहले किए गए सभी करारों के अनुसार अक्टूबर में कच्चे तेल की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी क्योंकि दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक अपने तेल उद्योग पर अब तक के सबसे बड़े हमले के बाद उम्मीद से कहीं अधिक तेजी से रिकवरी करने में सफल रहा है.
रिलायंस ने किंगडम से तेल की आपूर्ति पर प्रश्नावली संबंधित एक ईमेल के जवाब में कहा कि “अरामको 20 से अधिक वर्षों से रिलायंस को कच्चे तेल की आपूर्ति का एक प्रमुख और विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता है. कंपनी कच्चे तेल की मात्रा और कच्चे तेल, दोनों के विभिन्न ग्रेडों के मिश्रण के मामले में तेल की आपूर्ति जारी रखेगी.”
सऊदी अरब 14 सितंबर के ड्रोन और मिसाइल हमले से अभी भी उबर रहा है, जिसकी मुख्य तेल सुविधा देश के उत्पादन में लगभग 5.7 मिलियन बैरल प्रतिदिन पहुंचता है. इसकी सरकारी ऊर्जा कंपनी, सऊदी अरामको ने ग्राहकों को भेजे जाने वाले शिपमेंट को कम नहीं करने की शपथ ली और तेल को कंपनी के रणनीतिक भंडारों से सप्लाई किया जा रहा है.
रिलायंस ने कहा कि “यह आश्वस्त है कि अरामको ने क्रूड सप्लाई को बनाए रखा और क्रूड सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले के बावजूद अपनी सप्लाई कमिटमेंट्स को पूरा किया है.”
इस घटना के तुरंत बाद, अरामको ने कच्चे तेल के वैकल्पिक ग्रेड के साथ गुजरात के जामनगर में रिलायंस की जुड़वां रिफाइनरियों को आपूर्ति बनाए रखी.
उन्होंने विवरण देते हुए बताया कि “वैकल्पिक ग्रेड रिलायंस की रिफाइनिंग जरूरतों के अनुकूल है.” “इस घटना के बाद विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आपूर्ति की मात्रा और शेड्यूल को बनाए रखा गया.अरामको ने पुष्टि की है और आश्वस्त किया है कि अक्टूबर के लिए आपूर्ति हमारी आवश्यकता के अनुसार मात्रा और ग्रेड के मिश्रण दोनों के लिए बनाए रखी जाएगी.”
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने पिछले महीने कहा था कि रिलायंस अपने ऑयल-टू-केमिकल कारोबार का पांचवां हिस्सा आरमको को बेचने के लिए प्रारंभिक बातचीत कर रहा है, जिसमें उसके जामनगर रिफाइनरी और पेट्रोकेमिकल प्लांट शामिल हैं,जिनका मूल्यांकन 75 बिलियन अमरीकी डॉलर किया गया है.
सौदे के हिस्से के रूप में, सऊदी कच्चे तेल की प्रति दिन 5,00,000 बैरल या रिलायंस को सालाना 25 मिलियन टन की आपूर्ति करेगा. कंपनी ने यह नहीं बताया कि वह वर्तमान में सऊदी से कितना कच्चा तेल खरीदती है.
कंपनी ने कहा कि “वैश्विक बाजारों में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने में सऊदी अरामको का लचीलापन कच्चे तेल के एक बड़े वैश्विक आपूर्तिकर्ता के रूप में उनकी विश्वसनीयता के महान पुनरुत्थान के रूप में सेवा प्रदान करता है.”
इराक के पीछे सऊदी भारत का दूसरा सबसे बड़ा तेल आपूर्तिकर्ता है. यह भारत के तेल आयात का लगभग पांचवां हिस्सा है.
दुनिया की सबसे अधिक मुनाफे वाली कंपनी सऊदी अरामको 270बिलियन बैरल से अधिक दुनिया के दूसरे सबसे बड़े प्रमाणित कच्चे भंडार को नियंत्रित करती है. रिलायंस के  लिए, साझेदारी भविष्य में किसी भी तेल बाजार के झटके से बचाने के साथ-साथ उसके कर्ज को कम करने में मदद करेगी.