Registration of WJAI under Society Act – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

बहुत जल्द पटना में वेब जर्नलिस्टों का ग्लोबल समिट का आयोजन | निबंधन के साथ WJAI ने पकड़ी रफ्तार
पटना (ब्यूरो रिपोर्ट)। देश के पहले वेब पत्रकार संगठन वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूजेएआई) का गठन कुछ माह पूर्व हुआ. इस संगठन का मुख्य ध्येय वेब पत्रकारिता के नये मानदंडों की स्थापना और वेब पत्रकारों के हितों की रक्षा करना है. सोसायटी एक्ट के तहत, संगठन का निबंधन गत बृहस्पतिवार को हो गया जिसका निबंधन संख्या S000108/2019-20 है.
डब्ल्यूजेएआई के निबंधन के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल ने राष्ट्रीय महासचिव अमित रंजन, सचिव निखिल केडी वर्मा और संयुक्त सचिव मधूप मणि पिक्कू सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों, कार्यसमिति सदस्यों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि संगठन के निबंधन की ही प्रतीक्षा की जा रही थी अब इसके बाद पूरे देश भर में संगठन की शाखाएँ गठित कर वेब पत्रकारिता के एक नये दौर का आग़ाज  किया जाएगा. उन्होंने कहा कि अब बहुत जल्द डब्ल्यूजेएआई की सभी समितियों का गठन किया जाएगा. महासचिव अमित रंजन ने देश के सभी वेब पत्रकारों और वेब पोर्टल संचालकों से संगठन से जुड़ने की अपील की कि वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन देश भर में वेब पत्रकारों का पहला संगठन है जो वेब पत्रकारिता के मानदंड तैयार करने से लेकर उनकी व्यावसायिक, तकनीकी और हर स्तरों पर सहायता करने के लिए ही गठित किया गया है. उन्होंने सभी सदस्यों से  सदस्यता अभियान में तेजी लाने की अपील की.
संगठन के राष्ट्रीय सचिव व प्रवक्ता निखिल के डी वर्मा ने कहा कि बहुत जल्द पटना में वेब जर्नलिस्टों का ग्लोबल समिट आयोजित किया जाएगा. वही, संगठन के संयुक्त सचिव मधूप मणि पिक्कू ने सभी राष्ट्रीय उपाध्यक्षों से अपने अपने प्रदेशों में महासचिव के परामर्श से प्रादेशिक इकाईयों के गठन में शीघ्रता लाने की अपील की. कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश अश्क ने कहा कि जिला स्तर पर इकाईयों का गठन जहाँ शेष है उसे शीघ्र पूरा किया जाए.
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सह मुख्य संरक्षक एन. के. सिंह, लव सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता महेश नारायण पर्वत, अधिवक्ता रोहन प्रियम सहाय, उपाध्यक्ष रजनीशकांत, माधो सिंह, हर्षवर्द्धन द्विवेदी, अमिताभ ओझा, आशीष शर्मा ऋषि, सुरेश त्रिपाठी,राजेश अस्थाना, संजीव कुमार, लीना, मंजेश कुमार, सुरभित दत्त, रमेश पांडेय, बालकृष्ण, चंदन कुमार  सहित तमाम वेब पत्रकारों ने बधाई दी है.