ravindrabharti – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

श्री हनुमंत कथा live..बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री
बिहार में रामभक्ति की बागेश्वरी धाम की गुहार

वो मच्छर बन कर गये और जला दी स्वाभिमान की लंका : पंडित धीरेंद्र शास्त्री

पटना पहुंचने पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का हुआ जोरदार स्वागत

हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग हैं साहब

हनुमान जी को लंका जला के आना है उन्हें सब पता था पर उन्होंने जब आग लगाईं तो 49 प्रकार की हवाएं चलने लगी तो इस प्रकार पांच लोगों ने लंका में आग लगाई। लंका में दो लोगों का प्रताप था. बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान कथा सुनाते हुए कहा कि समाज सेवियों को ठीक से सेवा करनी चाहिए।हनुमान जी से सीख लेना चाहिए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री शनिवार सुबह 8.00 बजे पटना एयरपोर्ट पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर पहुंचते ही समर्थकों ने जय श्री राम के नारों के साथ उन पर फूल बरसा कर जोरदार स्वागत किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की झलक पाने के लिए लोग आतुर दिखे। इस दौरान भाजपा सांसद मनोज तिवारी, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और सांसद राम कृपाल यादव भी उनके साथ नजर आये। पटना एयरपोर्ट से खुद भाजपा सांसद मनोज तिवारी गाड़ी ड्राइव कर उन्हें होटल पनास ले गए। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर धीरेंद्र शास्त्री के समर्थकों की भारी भीड़ दिखी।

धीरेंद्र शास्त्री ने एयरपोर्ट पर कहा कि बिहार हमार बा…रउआ सब ठीक बानी ना…। वहीं, एयरपोर्ट पर जब पंडित धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया कि आपके आगमन से पहले यह कहा गया है कि आप यहां हिंदू-मुस्लिम करेंगे तो आप और आपका जोरदार विरोध किया जाएगा, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि हम हिंदू-मुस्लिम नहीं बल्कि हिंदू-हिंदू करने वाले लोग हैं साहब, हम राजनेता नहीं हैं। हनुमत कथा सनातन धर्म की बात कहती है और हम उसकी ही बात करते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार आकर बहुत आनंद आ रहा है। उन्होंने राजनीतिक बयानबाजी से परहेज किया। बाबा बागेश्वर ने कहा कि बिहार हमारी आत्मा है। यहां आकर हमें बहुत अच्छा लग रहा है। हम बिहार में लोगों को प्रेम करने आए हैं। अब बिहार में बहार आएगी। उन्होंने कहा कि जितना बड़ा हृदय बिहार के लोगों का है, उतना बड़ा हृदय किसी और का नहीं है। जिस तरह से लोगों ने हमारा स्वागत किया है, उसके लिए हम सभी का आभार व्यक्त करते हैं। सभी लोगों से निवेदन है कि वह हनुमंत कथा सुनने जरूर आएं।

पटना पुस्तक मेले में जाली ‘रेत समाधि’ बेचते दो विक्रेता गिरफ्तार
अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित है मशहूर कथाकार गीतांजलि श्री का उपन्यास

आधिकारिक प्रकाशक राजकमल प्रकाशन की शिकायत पर पुलिस ने उठाया कदम

बुकर मिलने के बाद से ही इस उपन्यास की जाली प्रतियां छापी और बेची जा रही हैं

बिहार की राजधानी पटना में शनिवार को दो पुस्तक विक्रेता  मशहूर कथाकार गीतांजलि श्री के बहुचर्चित उपन्यास ‘रेत समाधि’ की जाली प्रतियां बेचते हुए गिरफ्तार किए गए. दोनों विक्रेताओं को यहां के गांधी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले से गिरफ्तार किया गया. स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई राजकमल प्रकाशन समूह के पटना शाखा कार्यालय के प्रबंधक वेद प्रकाश की शिकायत पर की.

‘रेत समाधि’ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार से सम्मानित उपन्यास है. राजकमल प्रकाशन से प्रकाशित यह उपन्यास हिंदी सहित किसी भी भारतीय भाषा की पहली कृति है जिस ने यह अंतरराष्ट्रीय सम्मान हासिल किया है.

राजकमल प्रकाशन समूह के पटना शाखा कार्यालय के प्रबंधक वेद प्रकाश ने बताया कि राजधानी के गांधी मैदान में चल रहे राष्ट्रीय पुस्तक मेले में ‘रेत समाधि’ की जाली प्रतियों के बिकने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने पुलिस के पास शिकायत की थी. जिसके बाद शनिवार को गांधी मैदान पुलिस थाना के दो अधिकारियों, थाना प्रभारी कुंती कुमारी और उप निरीक्षक अरुण कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय पुस्तक मेले से एंजेल बुक हाउस, रायपुर (छत्तीसगढ )  और आर्यन बुक सेलर, दिल्ली के स्टाल संचालकों को गिरफ्तार किया गया. मौके पर एंजेल बुक हाउस के संचालक प्रकाश मंडल के पास से रेत समाधि की नौ जाली प्रतियां भी बरामद की गयीं. जबकिआर्यन बुक सेलर के स्टाल संचालक के पास से रेत समाधि की बारह जाली प्रतियां पुलिस ने बरामद कीं.

आर्यन बुक सेलर के स्टाल संचालक का नाम तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका. पुलिस दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर रही है. गौरतलब है कि रेत समाधि को इसी साल मई में, अंतरराष्ट्रीय  बुकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. बुकर समिति के नियमानुसार रेत समाधि की लेखक गीतांजलि श्री और इसकी अंग्रेजी अनुवादक डेजी रॉकवेल को समवेत रूप से लंदन में यह पुरस्कार दिया गया था.  इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के मिलते ही एक तरफ हिंदी साहित्य की तरफ  पूरी दुनिया का ध्यान नए सिरे से गया. दूसरी तरफ भारत में रेत समाधि की जाली प्रतियां धड़ल्ले से छापी और बेची जाने लगीं. इस पर रेत समाधि के आधिकारिक प्रकाशक, राजकमल प्रकाशन ने नई दिल्ली में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. दिल्ली में कई जगहों पर छापामारी भी की गई.

PNCDESK