rape in patna – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

राजधानी पटना में नहीं रुक रही है दुष्कर्म की घटना
पटना में कोचिंग से लौट रही छात्रा से गैंगरेप

परिचित युवक ने 4 दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म

रेप करने वालों में ऑटो वाला

आज होगा बयान दर्ज

कोचिंग से लौट रही 8वीं की छात्रा का अपहरण करके गैंगरेप का मामला सामने आया है. रेप करने वालों में लड़की का परिचित और उसके 4 दोस्त हैं. इसमें से एक ऑटो ड्राइवर है. घटना शाम की है. बदमाशों ने उसे मंदिर के पास छोड़कर भाग गए. छात्रा वहां रातभर पड़ी रही. लड़की के बयान के आधार पर पटना के बाईपास थाने में 5 युवकों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है.

लड़की के परिवार के मुताबिक लड़की बाईपास इलाके में स्थित एक कोचिंग में पढ़ती है. वह शाम को कोचिंग गई थी, लेकिन नहीं लौटी. उसे आसपास तलाश किया गया, लेकिन पता नहीं चला. मंगलवार सुबह छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कराने बाईपास थाने गए. इसी बीच लापता लड़की के बारे में एक व्यक्ति ने फोन पर इसकी सूचना पुलिस को दी. परिवार के लोग पुलिस के साथ वहां पहुंचे. लड़की वहां रोते हुए मिली. उसे इलाज और मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया. लड़की घर आ गई है, लेकिन वह डरी हुई है.

इधर, पुलिस के मुताबिक लड़की पहले से परिचित युवक से मिलने गई थी. युवक ने अपने चार और दोस्तों को बुला लिया. सभी ने लड़की से रेप किया. पुलिस ने इस मामले में जल्ला हनुमान मंदिर के इलाके के गोलू कुमार( 18 वर्ष), मनोज कुमार( 18 वर्ष) प्रमोद कुमार (20 वर्ष), शूरवीर (22 वर्ष) और एक ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया है.

पुलिस के मुताबिक आरोपियों में शामिल गोलू कुमार को लड़की पहले से जानती थी. उसके बुलाने पर वह गई थी. बाद में गोलू ने अपने चार दोस्तों को बुलाया और फिर सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया. मेडिकल कराने के बाद लड़की को परिवार के साथ भेज दिया गया है. बुधवार को लड़की को कोर्ट में ले जाकर 164 का बयान दर्ज कराएगी. पटना सिटी एएसपी अमित रंजन ने मामले की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि छात्रा के बयान के आधार पर 5 युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

PNCDESK