Ranchi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

झारखंड पुलिस ने किया HAM नेता दानिश रिजवान को गिरफ्तार
आरा, 5 जनवरी. पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन थाना के सहयोग से आरा कोर्ट के पास से गुरुवार को गिरफ्तार किया. हम नेता की गिरफ्तारी की ख़बर के बाद काफी देर तक खलबली का माहौल रहा. दानिश रिजवान की गिरफ्तारी रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास सुषमा बड़ाइक को गोली मारने के आरोप में की गई है.

बताते चलें कि झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास पिछले महीने 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार तीन अपराधी अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के पास हाईकोर्ट जा रही सुषमा बड़ाइक को दो गोली मारकर फरार हो गए थे, जिसके बाद गम्भीर अवस्था में घायल सुषमा को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. अपने ऊपर हुए इसी हमले में सुषमा ने HAM के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को आरोपी बनाया था.

हम प्रवक्ता दानिश आरा टाउन थाना क्षेत्र के तरी मोहल्ला के निवासी हैं. गिरफ्तारी के बाद झारखंड पुलिस दानिश को ट्रांजिट रिमांड पर ले रांची रवाना हो गयी. हम नेता से संपर्क नहीं होने के कारण उनका पक्ष सामने नहीं आया है.

PNCB

सप्ताह में अब तीन दिन होगी आरा-राँची की ट्रेन सेवा
गांव और शहर के बीच की कड़ी है ट्रेन : आर. के. सिंह

केन्द्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने आरा-रांची त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को दिखायी हरी झंडी

आरा,14 अक्टूबर. भोजपुरवासियों को अब भोजपुर से झारखंड जाना आसान हो गया. सप्ताह में रांची के लिए एक दिन पहले ट्रेन चला करती थी लेकिन अब आरा से रांची कब लिए सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चला करेगी जिसका विधिवत शुभारंभ गुरुवार को हुआ.

भोजपुरवासियों के लिए गुरुवार का दिन बेहद ही खास रहा. शाहाबाद क्षेत्र की जनता का वर्षों पुरानी मांग को अमलीजामा पहनाते हुए स्थानीय सांसद और केन्द्रीय विद्युत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आरा-रांची त्रिसाप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ किया. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन आरा से चलकर वाया सासाराम-गया होते हुए रांची पहुंचेगी.

विदित हो कि शाहाबाद से जुड़ी एक बड़ी आबादी झारखंड के कई शहरों में निवास करती है. रोजगार की तलाश में वर्षों पहले इन इलाकों से हजारों की संख्या में लोग तब झारखंड के इलाकों में गए थे. आज वो सभी वहां फल-फूल रहे हैं और आज भी वो लोग जमीन से जुड़े हुए हैं. जाहिर है ऐसे लोगों को अपने गांव आने में या फिर उनके परिजनों को वहां जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अभी तक आरा से झारखंड का इलाका सीधे तौर पर केवल सड़क मार्ग से ही जुड़ा हुआ था. अब रेलमार्ग से जुड़ जाने के बाद लोगों को काफी प्रसन्नता हो रही है. पूरी तरह से फूलों से सुसज्जित इस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया तो लोगों ने करतल घ्वनि से अपने खुशी का इजहार किया.

इस मौके पर उन्होंने इस बात को दोहराया कि केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं में गांव सर्वोपरि है. मगर गांव की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरों का होना जरूरी है. जाहिर है ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और इन दोनों के बीच की कड़ी ट्रेन होती है. आज इस कड़ी को मजबूत करने का काम किया गया है. मंत्री ने मंच पर उपस्थित पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम प्रभात कुमार से आग्रह किया कि इस नई ट्रेन को त्रिसाप्ताहिक की जगह दैनिक किया जाए जिससे एक बड़ी आबादी लाभ उठाने की स्थिति में होगीं. मंत्री आर.के. सिंह ने लगे हाथ क्षेत्र की विकास को तेज गति देने की अपनी मंशा को एकबार फिर दुहराया.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रमना मैदान का विकास कार्य पूरा कर लिया जाएगा. आरा का सांस्कृतिक भवन बन कर तैयार है मगर आधुनिकीकरण नहीं होने के कारण उपयोग में लाने में दिक्कते आ रही हैं. इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा. नागरी प्रचारणी भवन के सौन्दर्यीकरण का काम भी अब अंतिम चरण में है. पूरे शहर की सौन्दर्यीकरण की योजना पर काम चल रहा है और बहुत जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा.

इस मौके पर लोगों को विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और कहा कि सांसद सह मंत्री अपने मिशन में लगे हुए हैं और जल्द ही जिले के लोगों की अधिकांश शिकायते दूर हो जाएगी. समारोह में रेलवे से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ-साथ भोजपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. मंच का संचालन सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने किया जबकि संबोधन करने वालों में बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चौधरी भी शामिल रहें.