Ramana Maidan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

थम जाएगा रमना के सौंदर्यीकरण का कार्य !
कुँवर सेना की चेतावनी, बन्द हो रमना का सौंदर्यीकरण

रमना में नही बन्द हुआ निर्माण कार्य तो होगा चरणबद्ध आंदोलन

सांसद सह उर्जा मंत्री आर के सिंह द्वारा 12.22 करोड़ की राशि से हो रहा है सौंदर्यीकरण का कार्य

आरा, 5 अगस्त. वर्तमान में हो रहे ऐतिहासिक रमना मैदान के सौंदर्यीकरण को लेकर राष्ट्रीय कुँवर सेना ने आवाज उठाई है. कुंवर सेना ने ऐतिहासिक मैदान को भोजपुर जिला का धरोहर और शहर का हृदय स्थली बताते हुए इसे मैदान के रूप में ही रहने की मांग करते हुए जिला प्रशासन को चेतावनी भी दिया है कि अगर रमना में हो रहे निर्माण कार्य को रोका नही गया तो सेना द्वारा जल्द ही आंदोलन चालू किया जाएगा.

राष्ट्रीय कुँवर सेना के तत्वाधान में कूँवर सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्मल शक्रवार की अध्यक्षता में 8 सूत्री मांगों के साथ जिला समाहरणालय भोजपुर के समक्ष धरना दिया. धरना का संचालन कुँवर सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुणेश कुमार सिंह ने किया.

इस धरना को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधान पार्षद लालदास राय ने कहा कि क्षेत्रीय सांसद सह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री राजकुमार सिंह ने सौंदर्यीकरण के नाम पर रमना का अस्तित्व को समाप्त कर रहे हैं. उन्होंने रमना मैदान को शहर का ह्रदय स्थल बतलाया. वही इस मौके पर उपस्थित पूर्व विधायक रामाकांत ठाकुर ने कहा कि जिलाधिकारी राजकुमार और सांसद राजकुमार सिंह ह्रदय स्थली के इस निर्माण कार्य पर अविलम्ब रोक लगाने की गुहार लगाते हुए कहा कि अगर इसपर जिला प्रशासन ध्यान नही देती है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाया जाएगा.

इसी वर्ष हुआ था सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास

केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने 12 फरवरी 2023 को 12.22 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया था. उसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया. गांधी मैदान का जिस वास्तुविद ने डिजाइन और नक्शा बनाया था, NTPC ने उसी से इसका भी डिजाइन और नक्शा बनवाया है. उसी के अनुसार आरा के रमना मैदान का भी कार्य हो रहा है. यहां पर बच्चे, युवा और बुजुर्ग समेत अन्य लोगों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी. रमना मैदान में ट्रैकिंग और जॉगिंग ट्रैक बनाने के साथ-साथ शानदार पाथ-वे, वाटर सिस्टम, पार्किंग, जिम की व्यवस्था की जा रही है जो अभी निर्माणाधीन है.

मैदान के चारों तरफ हरी घास, खूबसूरत लाईटिंग, मोरम रनिंग ट्रैक, चेकर्ड टाईल्स युक्त वाकिंग ट्रैक, ओपेन एयर जिम, बच्चों के खेलने का नियत स्थान, बैठने के लिए आरामदायक उन्नत बेंच, अत्याधुनिक शौचलाय, पीने का पानी, गजीबों, हाई मास्ट लाईट सहित अन्य अत्याधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं होंगी. इसके अतिरिक्त जलजमाव की समस्या से निपटने को मैदान के चारों और जल निकासी के लिए उन्नत शॉर्ट-पिट लगेंगी. मैदान की खूबसूरत चहारदीवारी का पुनर्निर्माण के साथ ही धरोहर थीम पर आधारित आधुनिक द्वार बनेंगे. रमना मैदान के इस सौंदर्यीकरण का कार्य एक साल के अंदर तैयार करने की योजना है.

इस मौके पर जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश एवं डॉ रघुवर चन्द्रवँशी भी मौजूद रहे. उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि ऐतिहासिक रमना मैदान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, जयप्रकाश नारायण जैसे बड़े नेताओं ने पूर्व में आमसभा की है. यह पार्क नही बल्कि हमारे इसिहास की एक धरोहर और मैदान है. सौंदर्यीकरण के नाम पर निर्माण कार्य जिला वासियों के भवना के विरुद्ध है. धरना को सम्बोधित करने वालो लोगो मे कृष्ण राज प्रसाद उर्फ शेषनाथ यादव, उदय नाथ उर्फ विमल सिंह, पप्पू यादव, कामेश्वर उर्फ लादेन यादव, बरमेश्वर सिंह, श्रीधर तिवारी कांग्रेश नेता, अरुण सिंह, रामलायक सिंह, रबिन्द्र रजक सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे. धरना कार्यक्रम के धन्यवाद ज्ञापन पूर्व प्रचार्य हरेन्द्र सिंह ने किया.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

545 छात्र-छात्राओं के साथ निकली तिरंगा यात्रा
आरा।। शहर के शुभ नारायण नगर मझौंवा स्थित “शांति स्मृति “संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया. समारोह की शुरुआत विद्यालय परिसर में हाथ में तिरंगा लहराए छात्र-छात्राओं के बीच “वंदे मातरम्” गान से हुआ.

तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह को तिरंगा प्रदान कर यात्रा की शुरुआत की. विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए प्राचार्य डॉ. अर्चना सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. विद्यालय के छात्र-छात्राएं एनसीसी कैडेट्स एवं शिक्षक ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम’ का नारा लगाते हुए पुरानी पुलिस लाइन से कलेक्ट्रेट होते हुए वीर कुँअर सिंह मैदान के मुख्य मंच तक पहुंचे. वीर कुँवर सिंह मैदान मे प्राचार्या डॉ. अर्चना सिंह ने तिरंगा यात्रा में शामिल छात्र-छात्राओं शिक्षकों को संबोधित किया.

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने आयोजित किया है, उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें अपने पूर्वजों के बलिदान की याद दिलाता है. आजादी हमें लंबे संघर्ष के बाद मिली है. प्रत्येक भारतवासी का कर्तव्य है कि देश को मजबूत बनाए रखने के लिए अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करें. उन्होंने बताया कि अगले 15 अगस्त तक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा. विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार द्विजेंद्र ने छात्र-छात्राओं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान है. इसका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है. उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं शिक्षकों से अपील किया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों में तिरंगा लहराएं. इस अवसर पर उन्होंने 545 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को तिरंगा वितरित किया. उप प्राचार्य ऋषिकेश ओझा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालय प्रबंधन के द्वारा 11 सौ तिरंगा अगले 14 अगस्त तक छात्र-छात्राओं तथा आम लोगों के बीच विद्यालय प्रबंधन द्वारा वितरित किया जाएगा.

मंच संचालन संगीत शिक्षक सरोज कुमार ने किया. तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक रेणी सिंह, रेणु पांडेय, मेघा, राधा ओझा, वीरेंद्र सिंह, रंजीत कुमार, चंदन कुमार सिंह, संजीव सिन्हा, शशिकांत ओझा, ब्रजेश तिवारी, विष्णू शंकर शशि भूषण सिंह, कन्हैया सिंह, विद्यालय के एएनओ प्रवीण कुमार सिंह, 5 बिहार बटालियन एनसीसी के सूबेदार गुरु उपकार सिंह, नायक करण सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज प्रदीप सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

PNCB

ओपन थियेटर में होगा आज गंगा-स्नान
आज शाम छह बजे से होगी दो दिवसीय मंचन की शुरुआत,

परिवार में उपेक्षित वृद्धजनों पर आधारित है नाटक, देगा सकरात्मक संदेश

रंगमंच से जुड़े कलाकारों के साथ नवोदित कलाकार भी दिखाएंगे समाज को आईना

आरा,27 मई. वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में भिखारी ठाकुर रचित सुप्रसिद्ध नाटक ‘गंगा स्नान’ का मंचन आज शाम छह बजे से होने के साथ ही दो दिवसीय मंचन की शुरुआत हो जायेगी. कोरोना काल के समय से जिले वासियों के मन में बने नकारात्मक माहौल को एक मनोरंजक प्रस्तुति के माध्यम से सकारात्मकता में बदलने के प्रयास में नाटक का मंचन किया जा रहा है.

प्रभाव क्रिएटिव सोसायटी के बैनर तले हो रहे नाटक के मंचन में ग्रामीण समाज में गंगा स्नान करने के महत्व को दिखाया गया है. गंगा स्नान मन और शरीर के शुद्धिकरण के लिए तो सभी जाते हैं लेकिन कैसे वे जीवन की मैली व्यवस्था में घिरे होते हैं जो स्नान से साफ नहीं हो सकता.

गंगा स्नान के समय जगह-जगह गंगा किनारे मेला लगता है धर्म के साथ ठगों का भी किस प्रकार आराजकता मेले में फैले रहता है जो धर्म और दूसरी चीजों पर वहां गए लोगों को लूटते हैं.

गंगा स्नान नाटक में एक परिवार को गंगा स्नान के लिए जाते दिखाया गया है, जिसमें एक बूढ़ी मां है जो परिवार द्वारा उपेक्षित है. इस नाटक में भिखारी ठाकुर ने गंगा स्नान के माध्यम से परिवार में बुज़ुर्गों की उपेक्षा को दिखाया है. नाटक का निर्देशन रंगकर्मी मनोज सिंह कर रहे हैं. वहीं गीत संगीत के माध्यम से इस नाटक को सजाया है श्याम शर्मिला ने.

पिछले 15 दिनों से चले नाटक कार्यशाला का समापन बुधवार को होने के बाद गुरुवार को देर शाम तक अंतिम रिहर्सल
नेशनल साइंटिफिक रिसर्च एंड एनालिसिस सेंटर, बड़ी मठिया के सभागार में कलाकारों ने किया.

अपनी प्रस्तुति के अंतिम चरण में तैयार नाटक ” गंगा स्नान ” के पूर्वाभ्यास में कलाकारों ने जम के पसीना बहाया. कलाकार आज होने वाली प्रस्तुति को लेकर काफी उत्साहित और ऊर्जायुक्त दिखे. कई बार नाटक के दृश्यों और म्यूजिक का सही इंट्री टाइमिंग के साथ पूर्वाभ्यास किया गया. कलाकारो ने कल शाम में प्रस्तुति स्थल वीर कुंवर सिंह स्टेडियम का भी जायजा भी लिया. कलाकार अपनी एंट्री और एग्जिट को लेकर प्रस्तुति से पहले कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं. कोरोना काल में सांस्कृतिक कार्यक्रम नही होने के बाद यह पहला मौका होगा जब नाटक की प्रस्तुति की जाएगी हालांकि इसके पूर्व पिछले साल अभिनव एवम एक्ट ने 20 दिवसीय कार्यशाला के बाद एक प्रस्तुति दी थी. लेकिन उसके बाद यह पहला मौका होगा जब किसी लोक नाटक की प्रस्तुति शहर में होगी. नाटक प्रेमी भी इस नाटक को देखने के लिए समय का बड़ी बेसब्री से इंतजार में हैं. नाटक में कई मंजे हुए कलाकार अपने अभिनय से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे।

पूर्वाभ्यास में वरिष्ठ रंगकर्मी अम्बुज कुमार,कार्यशाला व प्रस्तुति संयोजक मनोज श्रीवास्तव, नाट्य निर्देशक मनोज सिंह, संस्था के सचिव कमलेश कुंदन, लोक संगीतकार श्याम शर्मीला,खुशबू s स्पृहा, आशा पाण्डेय,राजन जी, युवा रंगकर्मी शुभम दूबे, प्रिंस शर्मा , दीपक तिवारी ट्रेन,कुणाल, रितेश टाइगर, मुकेश ओझा, रितु पाण्डेय,अभिषेक, राजू कुमार सिंह,सुन्दरम बाबा,अभय ओझा, हरिशंकर निराला डॉ पंकज भट्ट आदि उपस्थित थे. गुरुवार को पूर्वाभ्यास के दौरान प्रस्तुति में लगे बैक स्टेज के कलाकर भी नजर आए. अब देखना जबरदस्त होगा कि कलाकारों की मेहनत 27 और 28 मई को होने वाली प्रस्तुति में अपना कितना प्रभाव दर्शको पर छोड़ते हैं.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट