Rajyakarmi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

‘बीपीएससी के बाद अब नियोजित शिक्षकों की है बारी’
96,823 नवनियुक्त शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुये मुख्यमंत्री

पटना, 13 जनवरी 2024 ।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12), माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) एवं प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1-5) के कुल 96 हजार 823 नवनियुक्त शिक्षकों में से 12 शिक्षकों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया.

राज्य सरकार ने शिक्षक नियुक्ति के दूसरे चरण में भी बड़े पैमाने पर नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र के रूप में तोहफा दिया है. भारत के इतिहास में पहली बार मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में एक ही विज्ञापन से 2 नवंबर 2023 को बिहार में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा चुका है. विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के द्वितीय चरण में कुल चयनित 96,823 शिक्षकों में 51 प्रतिशत महिलायें नियुक्त हुई हैं. द्वितीय चरण में शिक्षकों की नियुक्ति के बाद अब बिहार में छात्र-शिक्षक का अनुपात 35:1 हो गया है जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक प्रभावी कदम है.

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षक नियुक्ति के दूसरे चरण में नवनियुक्त शिक्षकों के इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में उपस्थित आप सभी लोगों का मैं अभिनंदन करता हूं. आज पटना के इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सीमित संख्या में 26,935 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है. इसके साथ-साथ आज पूरे बिहार में जिला मुख्यालयों पर कुल 96,823 नवनियुक्त शिक्षकों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है. यह बड़ी खुशी की बात है कि आज जितने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है उनमें 51 प्रतिशत महिलायें सम्मिलित हैं. हमने महिलाओं को काफी प्रोत्साहित किया है और आज यहां के इस कार्यक्रम में बड़ी तादाद में महिलायें उपस्थित हुई हैं. पूरे बिहार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से आयुक्तगण, जिलाधिकारीगण, पुलिस अधिकारीगण, शिक्षा विभाग के पदाधिकारीगण, नवनियुक्त शिक्षकगण एवं विशिष्ट अतिथिगण जुड़े हुए हैं. आप सभी को मालूम है कि बिहार में बड़े पैमाने पर बहाली हो रही है. हमलोगों ने दो-ढाई माह पहले 01 लाख 20 हजार से अधिक नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया था और आज विद्यालय अध्यापकों की नियुक्ति के द्वितीय चरण में 96,823 नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है. इसके बाद शिक्षकों के जो शेष पद रिक्त हैं उनपर भी जल्द ही बहाली की जायेगी. हम चाहते हैं कि बच्चे बच्चियों का पठन-पाठन और अधिक बेहतर ढंग से हो. देखिए वीडियो –

नियोजित शिक्षकों का इंतजार खत्म होने वाला है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के अलावा दूसरे राज्यों एवं देश से बाहर के लोग भी आकर बिहार में शिक्षक बने हैं, यह प्रसन्नता का विषय है. बिहार के लोग भी बाहर जाकर अलग-अलग प्रदेशों में एवं देश के बाहर नौकरी करते हैं इसलिए हमने शुरू में ही कहा था कि बिहार के अलावा बाहर के लोगों को भी यहां होनेवाली बहाली में शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा, इसको लेकर मेरी आलोचना भी हुई थी. दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, उत्तराखंड, झारखंड समेत कई दूसरे राज्यों के लोग बिहार में शिक्षक नियुक्त हुए हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार में बाहर के लोग जो शिक्षक नियुक्त हुए हैं मैं उनका भी स्वागत करता हूँ. बिहार में 01 लाख 21 हजार पदों पर हुई शिक्षक बहाली में 8 लाख से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया था. मेरी यह इच्छा है कि आप सभी नवनियुक्त शिक्षकगण अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करियेगा ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल और बेहतर बने. हमलोग सबके उत्थान के लिए काम करते हैं. बिहार में द्वितीय चरण में जिन 96,823 शिक्षकों की नियुक्ति हुई हैं उनमें 85 प्रतिशत बिहार के हैं और 15 प्रतिशत बिहार से बाहर के रहनेवाले युवक-युवतियां शिक्षक नियुक्त हुए हैं.

और अब है नियोजित शिक्षकों की बारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006-07 में हमलोगों ने बड़े पैमाने पर पंचायत एवं नगर निकायों के माध्यम से शिक्षकों का नियोजन शुरू कराया था ताकि गरीब-गुरबा तबके के बच्चें बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान किया जा सके. पंचायत समितियों एवं नगर निकायों के माध्यम से कुल 3 लाख 68 हजार शिक्षकों का नियोजन हुआ है. नियोजित शिक्षकों को भी बहुत जल्द सरकारी शिक्षक बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इसके लिए सामान्य परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा जिसमें उतीर्ण होनेवाले सभी नियोजित शिक्षक सरकारी शिक्षक बन जायेंगे. नियोजित शिक्षकों को परीक्षा उतीर्ण करने के लिए तीन अवसर प्रदान किया जाएगा. हमने कहा था कि 7 निश्चय-2 के तहत 10 लाख युवक- युवतियों को सरकारी नौकरी एवं 10 लाख लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा. अब तक 3 लाख 63 हजार से अधिक लोगों की बहाली हो चुकी है और 5 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है. हमलोग शीघ्र ही रिक्त पदों पर बहाली का काम शुरू करेंगे और बहुत जल्द 5 लाख लोगों की बहाली का काम भी पूरा हो जाएगा. शिक्षा विभाग के अलावा दूसरे विभागों में भी बहाली हुई है। एक से डेढ़ साल के अंदर हमलोग 10 लाख नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा पूरा कर देंगे. शिक्षा विभाग के अतिरिक्त अन्य विभागों में रिक्त पदों पर बहाली की जायेगी. इस प्रकार बिहार में 10 लाख से भी ज्यादा लोगों की बहाली होगी.

समारोह को उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, शिक्षा मंत्री प्रो चंद्रशेखर ने भी संबोधित किया.

नियोजित शिक्षक अब बनेंगे विशिष्ट शिक्षक
पटना।। बिहार सरकार ने बुधवार को बहुप्रतीक्षित नियोजित शिक्षकों के लिए नई नियमावली का ड्राफ्ट जारी कर दिया है और इस पर 7 दिनों में सभी संबंधित हितधारकों से सुझाव मांगे गए हैं. हालांकि इसे लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति जताई है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि शिक्षक संगठनों द्वारा इतने लंबे संघर्ष के पश्चात स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों के लिए जो बिहार विशिष्ट शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 का प्रारूप लाई गई है वह स्थानीय निकाय द्वारा नियुक्त शिक्षकों के लिए छलावा मात्र है. इसमें कहीं भी राज्य कर्मी जैसा सुविधा देने की बात नहीं कही गई है. इन शिक्षकों को पूर्व से मिल रहे सुविधा के अतिरिक्त शहरी परिवहन भत्ता एवं जिला कैडर बनाकर अंतर नियोजन इकाई की सुविधा दी गई है. कार्रवाई हेतू शिक्षा विभाग अपनी सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को अनुशासनिक प्राधिकार बनाया है. अनुशासनिक कार्रवाई के मामले में बिहार सरकार के अन्य कर्मचारियों पर लागू नियमावली के अंतर्गत इन्हे नहीं लाया गया है न ही विशिष्ट अध्यापक को पेंशन योजना का लाभ देने की बात कही गई है. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ विशिष्ट अध्यापक नियुक्ति नियमावली 2023 का घोर विरोध करता है और सरकार से इस प्रारूप को वापस लेकर जो सुविधा बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा नियुक्त शिक्षकों को देने की बात कही गई है वही सुविधा इन्हें भी देने की मांग करता है.
अश्विनी पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता, टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट ने कहा कि राज्यकर्मी का दर्जा हासिल करने की दिशा में ये शिक्षक संघर्षों की जीत है. उन्होंने नियमावली का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के तहत स्थानीय निकायन्तर्गत बहाल शिक्षकों के राज्यकर्मी बनने का रास्ता साफ है. कार्यरत शिक्षक अब जिला कैडर में शामिल होने के साथ साथ सक्षमता परीक्षा देकर वरीयता अनुरूप नये वेतन और स्केल का लाभ उठा पायेंगे. सेवाशर्तों से संबंधित विभिन्न मसलों को स्पष्ट करते हुए नियमावली में आंशिक संशोधन की मांग रखी जायेगी. नियमावली 2023 तत्काल प्रभाव से लागू करे सरकार.

एक तरफ जहां नियोजित शिक्षकों के लिए सरकार ने राज्य कर्मी का दर्जा पाने की शर्त सक्षमता परीक्षा लेने की बात कही है. वहीं वेतन संरक्षण का लाभ भी देने की बात कही गई है.  शिक्षा विभाग ने बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 सार्वजनिक की है. नियोजित शिक्षक सक्षमता परीक्षा पास करने के बाद विशिष्ट शिक्षक कहे जायेंगे. शिक्षा विभाग सक्षमता परीक्षा आयोजित करेगा इसके लिए एजेंसी का चयन शिक्षा विभाग करेगा. नियमावली के प्रभावी होने की तिथि से एक साल अवधि में सक्षमता परीक्षा होगी प्रत्येक शिक्षक को यह परीक्षा पास करने के लिए तीन अवसर मिलेंगे. वैसे शिक्षक जो तीसरे प्रयास में भी यह परीक्षा पास नहीं कर पाएंगे उनकी सेवा समाप्त हो जाएगी.

महंगाई समेत कई अन्य भत्ते भी मिलेंगे

नियमावली में विशिष्ट शिक्षकों के लिए वेतन एवं अन्य भत्ते भी तय कर दिये गये हैं. कक्षा एक से पांचवी तक के विशिष्ट शिक्षकों (मध्य विद्यालय के शारीरिक शिक्षकों सहित) का मूल वेतन 25 हजार और कक्षा छह से आठ तक के विशिष्ट शिक्षको का मूल वेतन 28 हजार रुपये दिये जायेंगे. कक्षा नौ से 10 तक के शिक्षकों का मूल वेतन 31 हजार और कक्षा 11 व 12 के विशिष्ट शिक्षकों का वेतन 32 हजार तय की किया गया है. इसके अलावा राज्य सरकार की प्रचलित दरों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा भत्ता और शहरी परिवहन भता शामिल है.

संबंधित हितधारक और शिक्षक संघ अपने सुझाव माध्यमिक शिक्षा निदेशक की ईमेल आइडी पर दे सकते हैं

directorse.edu@gmail.com

pncb