rajiv raushan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

पारदर्शी और निर्भय वातावरण में कराए जाएंगे नगर निकाय चुनाव: डीएम
डीएम और एसएसपी ने की प्रेस मीट

बोगस वोटिंग रोकने के विशेष इंतजाम

मौसम की बेरुखी से वोटर को बचाने के उपाय

संजय मिश्र,दरभंगा

शुक्रवार 16 दिसम्बर 2022 के दिन दरभंगा के डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से प्रेस को संबोधित किया. दावा किया गया कि नगर निकाय चुनाव की पूरी तैयारी कर ली गई है.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन ने कहा कि पारदर्शी और निर्भय वातावरण में पहले चरण के नगर निकाय चुनाव कराए जाएंगे.डीएम ने बताया कि 18 दिसंबर को पूर्वाह्न 7:00 बजे से 5:00 बजे अपराह्न तक नगर परिषद बेनीपुर, नगर पंचायत बहेड़ी, नगर पंचायत हायाघाट एवं नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कुल 74 वार्ड के 133 मतदान केंद्र पर चुनाव कराया जाएगा. इस दौरान 99 हजार 370 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

उन्होंने कहा कि पाँच महिला मतदान केंद्र और पांच आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं. सात मतदान केंद्रों से सीधे वेबकास्टिंग की जाएगी.बताया गया कि शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए 52 सेक्टर पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. 20 ईवीएम क्लस्टर बनाए गए हैं जबकि 07 जोनल दंडाधिकारी और चार सुपर जोनल दंडाधिकारी बनाए गए हैं. पर्दानशीं मतदाताओं की पहचान के लिए महिला कर्मियों को लगाया गया है.

नगर परिषद बेनीपुर के निर्वाची पदाधिकारी शंभू नाथ झा अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर हैं. इनका मोबाइल नंबर- 94731 91320 है. नगर पंचायत बहेड़ी के निर्वाची पदाधिकारी मनोज कुमार पवन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बेनीपुर हैं, जिनका मोबाइल नंबर-9934434878 है. हायाघाट के निर्वाची पदाधिकारी गणेश कुमार, निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण दरभंगा हैं जिनका मोबाइल नंबर-9431818422 है. नगर पंचायत कुशेश्वरस्थान पूर्वी के निर्वाची पदाधिकारी संजीव कुमार कापर, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल को बनाया गया है जिनका मोबाइल नंबर-9473191321 है.

जिला, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है. जिला नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06272-240600,सदर अनुमंडल दरभंगा के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06272-245349, बेनीपुर अनुमंडल के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर-06242-222240, बिरौल अनुमंडल के नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 06242-232205 है.निर्वाची पदाधिकारी नगर पंचायत बहेड़ी के नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर-9431818206, निर्वाची पदाधिकारी हायाघाट के नियंत्रण कक्ष का मोबाईल संख्या-7903036692 एवं निर्वाची पदाधिकारी कुशेश्वरस्थान पूर्वी के नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर-8757315655 है.मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पूर्व प्रचार, सार्वजनिक बैठक, जुलूस, सभा आदि पर प्रतिबंध लग गया है. इसलिए जो कार्यकर्ता उस निर्वाचन क्षेत्र के मतदाता नहीं है तुरंत उस निर्वाचन क्षेत्र को छोड़ देंगे.

इस अवधि में ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति नहीं होगी. मतदान केंद्र के 100 मीटर की दूरी के अंदर किसी भी सार्वजनिक या निजी स्थान पर प्रचार नहीं किया जा सकेगा. डीएम ने उन लोगों को चेताया जो बोगस वोटिंग खातिर चेहरे पर पहनावे या अन्य तरीकों से अपनी पहचान छुपा कर बूथ पर जाते हैं. उन्होंने कहा कि मतदाताओं की पहचान के लिए एफ आर एस यानि फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम की व्यवस्था की गई है.वरीय पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार ने मौके पर कहा कि सभी निर्वाचन क्षेत्र में फ्लैग मार्च करवाया गया है, कुछ अवैध हथियार और कारतूस जब्त किए गए हैं. वाहन जांच कराई गई है साथ ही ब्रेथ एनालाइजर का प्रयोग किया जा रहा है.