Rajgir cricket stadium – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

राजगीर स्टेडियम में लाल मिट्टी और काली मिट्टी से तैयार हो रही क्रिकेट पिच
राजगीर में खिलाडियों के प्रैक्टिस के लिए फरवरी में तैयार हो जाएंगी 5 पिचें

स्टेडियम का मैदान एवं पवेलियन का कार्य पूर्ण हो गया है
स्टेडियम में 4 हाई मास्ट लाइट्स लगाईं जाएंगी

पटना।। राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में खिलाडियों के प्रैक्टिस के लिए पिच इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएंगी. भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि प्रैक्टिस के लिए 5 पिचें फरवरी माह में तैयार हो जाएगी. 2 प्रैक्टिस पिचें लाल मिट्टी एवं 3 प्रैक्टिस पिच काली मिट्टी से बनाई जा रही है.

सचिव ने बैठक के दौरान राजगीर खेल परिसर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम, बहुउद्देशीय हॉल एवं साइकिल वेलोड्रम के निर्माण कार्य की अपडेट स्थिति की जानकारी ली और इसमें तेजी लाने को लेकर अभियंता समेत संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए.

इस स्टेडियम में 4 हाईमास्ट लाइट लगाने का प्रस्ताव है. सचिव ने कहा कि हाई मास्ट लाइट्स लगाने के लिए बीसीसीआई से सहमति प्राप्त कर लें, ताकि अंतर्राष्ट्रीय मैचों के दौरान कोई समस्या नहीं उत्पन्न हो. उन्होंने इस खेल परिसर में निर्माणा हो रहे 3 बहुउद्देशीय हॉल के कार्यों की समीक्षा की. हॉल का निर्माण जल्द पूर्ण करने का निदेश दिया गया ताकि कई तरह के इंडोर खेलों का आयोजन किया जा सके. उन्होंने साइकिल वेलोड्रम का कार्य भी तेजी से पूर्ण करने का निदेश दिया. इसके अलावा साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने पर भी जोर दिया गया.

बता दें कि राजगीर में मौजूद खेल परिसर मे करीब 18 एकड़ भूखण्ड पर निर्माण हो रहे क्रिकेट स्टेडियम का मैदान एवं पवेलियन के कार्य पूर्ण हो चुके हैं. स्टेडियम का तैयार क्षेत्र 52 हजार 318 वर्ग मीटर का है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस क्रिकेट मैदान और पवेलियन का लोकार्पण पहले ही कर चुके हैं. बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर की देखरेख में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप पिचें तैयार की गई हैं. यहां तैयार की गई 13 पिचों में 6 पिचें महाराष्ट्र के पुणे से मंगाई गई लाल मिट्टी और 7 पिचें बिहार के मोकामा की काली मिट्टी से तैयार की गई हैं.

राजगीर स्टेडियम में निर्माणाधीन जनरल स्टैंड वेस्ट (जी +2), जनरल स्टैंड ईस्ट (जी +2) एवं रिवर्स पवेलियन (जी +2) समेत बचे हुए अन्य सभी कार्यों के निर्माण में धीमी गति को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई. एजेंसी को कार्य में देरी को लेकर सख्त चेतावनी भी दी. अगर निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं हुए, तो संबंधित कंपनी पर जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही अगर मार्च तक काम पूरा नहीं हुआ, तो कंपनी को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाएगा.

बहाल कराई जा रही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं

इस स्टेडियम को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है. लगभग 40 हजार दर्शकों के बैठने की शानदार व्यवस्था की गई है. ताकि वे आराम से मैच का लुफ्त ले सकें. बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी के लिए खास तरह की ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है. क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की सभी मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं. मुख्य पवेलियन में कोच और मैनेजर, खिलाड़ियों के परिजन एवं वीवीआईपी मेहमानों के लिए खास स्टैंड बनाए गए हैं. मीडिया कर्मियों और कमेंट्री के लिए अलग-अलग गैलरी तैयार की गई है. इसके अलावा प्लेयर्स लाउंज, अम्पायर लाउंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, वीआईपी सीटिंग रूम, ड्रेसिंग रूम, कोच रूम, फिजियो रूम, जिम, स्पा, थर्ड अम्पायर रूम, कॉन्फ्रेंस रूम, स्कोर रूम, कैमरा प्लेटफॉर्म, शौचालय सहित अन्य कई जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं. स्कोर बोर्ड, साउंड सिस्टम, वाटर सप्लाई, फायर अलार्म और फायर फाइटिंग सिस्टम जैसी सुविधाएं भी तैयार की गई हैं.

pncb

बिहार में खेल और खिलाड़ियों के लिए बड़ा दिन, राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का हुआ लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने राजगीर में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का किया उद्घाटन

खिलाड़ियों को मिला नियुक्ति पत्र और सम्मान राशि

पटना, 05 अक्टूबर 2025।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को नालंदा जिला के राजगीर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन और क्रिकेट ग्राउंड का शिलापट्ट अनावरण एवं फीता काटकर लोकार्पण किया.

लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने क्रिकेट स्टेडियम के पवैलियन का अवलोकन किया. साथ ही मुख्यमंत्री ने क्रिकेट ग्राउंड का भी जायजा लिया. इस दौरान वहां उपस्थित खिलाड़ियों ने ताली बजाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया.

18 एकड़ भूखण्ड पर राजगीर क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया गया है, जिसमें लगभग 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है. स्टेडियम में पवेलियन (G+5) का निर्माण किया गया है. क्रिकेट ग्राउन्ड तैयार किया गया है. महाराष्ट्र से लाई गई लाल मिट्टी से 6 पिच एवं मोकामा की काली मिट्टी से 7 पिच तैयार की गई है. बारिश के मौसम में मैदान से पानी निकासी हेतु ड्रेनेज प्रणाली विकसित की गई है. क्रिकेट स्टेडियम में खिलाड़ियों एवं दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य सुनिश्चित किया गया है. स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी, जिसमें खिलाड़ियों के लिए विशेष पवेलियन, कोच और मैनेजर के लिए आरक्षित बैठक व्यवस्था, वी०वी०आई०पी० मेहमानों के लिए खास स्टैंड और मीडिया के लिए समर्पित गैलरी शामिल हैं. बी०सी०सी०आई० के मानकों के अनुरूप तैयार यह मैदान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मैचों की मेजबानी के लिए पूरी तरह सक्षम है.

ज्ञातव्य है कि इस स्टेडियम से न केवल बिहार में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयां मिलेंगी बल्कि राजगीर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल पर्यटन के मानचित्र पर भी स्थापित होगा। यह स्टेडियम जल्द ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी करने में सक्षम होगा, जिससे राजगीर में पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने राज्य खेल अकादमी, राजगीर में आयोजित समारोह में 87 उत्कृष्ट खिलाडियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र और 812 खिलाड़ियों के बीच करीब 8 करोड़ रुपये की खेल सम्मान राशि का वितरण किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस अवर निरीक्षक में चयनित खिलाड़ी अंशिका कुमारी, सपना कुमारी, पायल प्रीति, निखत खातून, खुशबू कुमारी, सुल्ताना बानो, स्वीटी कुमारी, माही श्वेतराज, नीरज कुमार एवं बॉबी कुमार को सांकेतिक रूप से चयन पत्र प्रदान किया। इन 10 खिलाडियों में 8 महिला खिलाडी और 2 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने 3 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को खेल सम्मान राशि का चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने शैलेश कुमार को 75 लाख रुपये, बॉबी कुमार को 35 लाख रुपये और गोल्डी कुमारी को 10 लाख रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया.

ज्ञातव्य है कि सरकार की ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के अन्तर्गत इस वर्ष राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले 87 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का चयन पत्र दिया गया है। इन 87 खिलाड़ियों में 39 महिला और 48 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को उनकी योग्यता के अनुसार क्लास वन से लेकर विभिन्न श्रेणी में आवश्यकतानुसार विभिन्न विभागों में इनकी नियुक्ति के लिए चयन पत्र दिया गया है। नौकरी के लिए चयनित खिलाड़ियों में पुलिस अवर निरीक्षक के रूप में 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें 8 महिला खिलाड़ी हैं। बाल कल्याण पदाधिकारी के पद पर एक खिलाड़ी का चयन हुआ है। निम्नवर्गीय लिपिक में 65 और कार्यालय परिचारी के रूप में 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इस वर्ष राज्य खेल सम्मान के रूप में 44 खेल विधाओं में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बिहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल संघों तथा खेल अधिकारियों सहित कुल 812 लोगों के बीच 7 करोड़ 43 लाख रुपये की खेल सम्मान राशि भी वितरित की गई। खेल सम्मान राशि पाने वाले 813 लोगों में 152 पैरा खिलाड़ी, 631 खिलाड़ी, 24 प्रशिक्षक, 5 खेल संघ और एक खेल अधिकारी शामिल हैं। कुल 783 खिलाड़ियों में 297 महिला और 486 पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। वर्ष 2022 से 2025 तक बिहार के 2085 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के बीच करीब 23.5 करोड़ रूपये की खेल सम्मान राशि सरकार द्वारा वितरित की जा चुकी है.

pncb