rajeev ranjan – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जदयू ने बुलाई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक, नीतीश कुमार के नाम पर लगेगी औपचारिक मुहर
पटना में बुलाई गई जदयू की अहम बैठक

पटना।। जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक इसी महीने बुलाई गई है. जदयू कार्यालय में आज आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बैठक की जानकारी दी गई.

जद (यू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक 21 जून 2026 को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित की जाएगी. पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के प्रमुख पदाधिकारियों, राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद के सदस्यों की उपस्थिति में होने वाली यह बैठक संगठनात्मक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है. बैठक का प्रमुख उद्देश्य 25 जनवरी 2026 को जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार के हुए निर्वाचन पर राष्ट्रीय परिषद की औपचारिक मुहर लगाना है. इसके साथ ही संगठन के सुदृढ़ीकरण, भावी राजनीतिक एवं संगठनात्मक रणनीति, सदस्यता विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जनहित के विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की जाएगी.

जदयू नेता ने बताया कि 21 जून को दिनभर चलने वाले इस संगठनात्मक कार्यक्रम की शुरुआत पूर्वाह्न 10ः00 बजे निवर्तमान राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से होगी, जो 10ः30 बजे तक चलेगी. इसके उपरांत पूर्वाह्न 10ः30 बजे से 11ः30 बजे तक निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी= पूर्वाह्न 11ः45 बजे से बिहार की नव-निर्वाचित राज्य परिषद की बैठक प्रारंभ होगी, जिसमें राज्य संगठन से जुडे़ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा. अपराह्न 3ः00 बजे से 4ः00 बजे तक नव-निर्वाचित राष्ट्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन सहित विभिन्न संगठनात्मक प्रस्तावों पर चर्चा और अनुमोदन किया जाएगा. इसके बाद अपराह्न 4ः00 बजे से 5ः00 बजे तक खुला अधिवेशन (ओपन सेशन) आयोजित किया जाएगा, जिसमें पार्टी की भावी दिशा, राजनीतिक दृष्टिकोण और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श होगा.

राजीव रंजन ने कहा कि बैठक में विशेष रूप से ‘सात निश्चय-3’ के संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने, विकसित बिहार के निर्माण के लक्ष्य को गति देने तथा आगामी राजनीतिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर चर्चा की जाएगी. पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए भी आवश्यक सुझावों और प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि पार्टी का मानना है कि मजबूत संगठन ही जनसेवा और विकास की राजनीति का आधार होता है. नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी ने बिहार में सुशासन, सामाजिक न्याय और विकास की जो मजबूत नींव रखी है, उसे और अधिक सुदृढ़ करने के लिए यह बैठक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

pncb

जीकेसी का विश्व के 26 देशों सहित भारत के सभी प्रान्तों में हुआ विस्तार: राजीव रंजन प्रसाद
पटना।। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पटना में सम्पन्न बैठक को संबोधित करते हुए जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि जीकेसी का संगठन आज विश्व के 26 देशों सहित आज भारत के ज्यादातर प्रदेशों में बन चुका है और लगातार संगठन विस्तारीकरण के लिये देश के अलग-अलग हिस्सों में योजनाबद्ध तरीके से कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं .

अपने संबोधन में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि नीतीश कुमार के द्वारा अपने कायस्थ समाज सहित समाज के सभी श्रेणी एवं वर्गों के उन्नयन एवं सुधार के लिए लगातार सफल कार्य किये जा रहे है. हमारे समाज के महान विभूति देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद के जन्म स्थल एवं समाधी स्थल का जीर्णोधार, रख-रखाव एवं सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के जन्मस्थल एवं संपत्तियों के सौन्दर्यीकरण एवं रखरखाव का उचित प्रबंधन श्री नीतीश कुमार जी के द्वारा कराया गया है , जो प्रशंसनीय एवं सराहनीय है.

इस अवसर पर जीकेसी की प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन ने कहा कि इस संगठन के द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनेक कुटीर उद्योग स्थापित किये जा रहे हैं . अन्य राष्ट्रीय एवं सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए गो ग्रीन अभियान एवं जीकेसी पाठशाला भी संचालित किये जा रहे हैं .
मेजर जनरल अनुज कुमार माथुर ने भारतीय स्वाधीनता संग्राम एवं देश के नव निर्माण में कायस्थ समाज की भूमिका की विस्तार से चर्चा की. बैठक को संबोधित करने वाले सर्व नवीन कुमार, डॉ आदित्य नाथ, गिरीश माथुर, सपना वर्मा, द्वीपेश भटनागर, श्वेतांक शैलकवाल, अवनीश श्रीवास्तव, दीपक अभिषेक, धनञ्जय प्रसाद, डॉ नम्रता आनन्द, राजेश कुमार डब्लू, कुमार किशोर, मुकेश महान, नवीन श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, शिवानी गौड़, बलिराम श्रीवास्तव, रवि सहाय, रवि शंकर प्रसाद सिन्हा, संजय कुमार सिन्हा, हरि कृपाल, शारदा श्रीवास्तव, प्रभाकर मनीष, कृष्ण कृपाल सिन्हा, मनीष कुमार, दिवाकर कुमार वर्मा, दीप दृष्टि, आलोक अभिराव, कुमार मानवेन्द्र, सुनील कुमार वर्मा , राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू थे.

बैठक की अध्यक्षता बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महासचिव धनञ्जय प्रसाद ने किया. आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता अतुल आनन्द सन्नू ने बताया कि कल बापू सभागार देश के कला , संस्कृति, समाजसेवा एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 26 नामी गिरामी विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा.
pncb

महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की जरूरत – राजीव रंजन
पटना (ब्युरो रिपोर्ट) | 30 जनवरी 2020 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य-तिथि पर प्रार्थना सभा का आयोजन पटना जिला जनता दल (यूनाइटेड) समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता सुबोध कुमार ने की. प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सह मुख्यालय प्रभारी राजीव रंजन इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने की. साथ ही उन्होंने गांधी जी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपनी सहभागिता दें. गांधी जी के शहादत दिवस के अवसर पर गांधीजी के बताए बताये मंत्र “अहिंसा परमो धर्म:” को याद करते हुए प्रदेश संगठन सचिव शत्रुघन प्रसाद एवं राजीव पटेल ने लोगों को गांधी के पदचिन्हों पर चलने की अपील की.
इस अवसर पर अजय कुमार, कृष्णा वर्मा, अपूर्व श्रीवास्तव, राजेश कुमार, झुना वर्मा, अमन श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. इस कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार ने किया वहीं धन्यवाद ज्ञापन अपूर्व श्रीवास्तव ने किया.