railway – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेल टिकट के इस नये नियम से आप भी होंगे प्रभावित
भारतीय रेल ने ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ के तहत पाँच नए सुधारों की घोषणा की

ट्रेन के रवाना होने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकेंगे

दिल्ली।। रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज घोषणा की है कि 2026 के दौरान सुधार करने के भारतीय रेल के संकल्प के अनुरूप, पाँच नए सुधारों को स्वीकृति दी गई है. इन नए सुधारों की मंज़ूरी के साथ, वर्ष 2026 के लिए सुधारों की कुल संख्या नौ हो गई है.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्तमान “रिफॉर्म एक्सप्रेस” पहल के तहत, चार सुधारों की घोषणा पहले ही की जा चुकी थी और अब पाँच नए सुधार पेश किए जा रहे हैं. इन पाँच नए सुधारों में से दो माल ढुलाई से, एक निर्माण से और दो यात्रियों की सुविधा से संबंधित हैं.

नमक के परिवहन में सुधार

पांचवां सुधार नमक के परिवहन पर केंद्रित है. इसके बारे में अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत दुनिया में नमक के सबसे बड़े उत्पादकों और निर्यातकों में से एक है. नमक का उत्पादन करने वाले तीन प्रमुख राज्य तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान हैं. भारत में सालाना उत्पादित होने वाले लगभग 35 मिलियन टन नमक में से, लगभग 9.2 मिलियन टन प्रति वर्ष रेल द्वारा पहुँचाया जाता है, जो महत्वपूर्ण और ऐसा अवसर है जिसका अब तक उपयोग नहीं किया गया.

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नमक के परिवहन में रेलवे की हिस्सेदारी उसके उपयोग के अनुसार अलग-अलग होती है – औद्योगिक नमक के लिए यह लगभग 25 प्रतिशत है और मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल होने वाले नमक के लिए यह लगभग 65 प्रतिशत है. उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे द्वारा पहुँचाए जाने वाले कुल नमक का 62 प्रतिशत हिस्सा 1,000 से 2,500 किलोमीटर की दूरी तय करता है, जिससे यह खंड रेल परिवहन के लिए बेहद उपयुक्त बन जाता है.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि नमक उत्पादकों और ट्रांसपोर्टरों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया ताकि इस क्षेत्र की चुनौतियों को समझा जा सके. इस अध्ययन में कई प्रमुख समस्याओं की पहचान की गई, जिनमें वैगनों का अनुपयुक्त डिज़ाइन, नमक के कारण वैगनों में जंग लगना, तिरपाल से ढके होने के बावजूद खुले वैगनों में पानी का रिसाव होना, और सामान की कई बार लोडिंग-अनलोडिंग (हैंडलिंग) के कारण लागत में वृद्धि और नुकसान होना शामिल हैं.

इन समस्याओं को हल करने के लिए अब स्टेनलेस स्टील से बना, ऊपर से लोड होने वाला और बगल से खाली होने वाला कंटेनर सिस्टम सफलतापूर्वक विकसित किया गया है. यह कंटेनर जंग से बचाने के लिए स्टेनलेस स्टील से बनाया गया है, और इसमें ऊपर से लोड करने के लिए फ्लैप तथा बगल से खाली करने के लिए हाइड्रोलिक तंत्र लगा है, जिससे गंतव्य स्थान पर ट्रकों में नमक को आसानी से अनलोड किया जा सकता है.

पिछली थोक सीमेंट नीति सुधार के असर का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि लागू किए गए बदलावों से लोडिंग में तुरंत बढ़ोतरी हुई. रेल से ले जाए जाने वाले थोक सीमेंट की मात्रा सितंबर 2025 में लगभग 37,000 टन से बढ़कर जनवरी 2026 तक लगभग 95,000 टन हो गई. उन्होंने इसी तरह की उम्मीद ज़ाहिर की कि नमक और ऑटोमोबाइल परिवहन में किए गए सुधारों से इन क्षेत्रों में रेल माल ढुलाई की हिस्सेदारी में काफ़ी सुधार होगा.

टिकट रद्द करना और रिफंड

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आठवां सुधार यात्री सुविधा पर केंद्रित है, जिसमें टिकटिंग सिस्टम के गलत इस्तेमाल को रोकने और असली यात्रियों के लिए पहुंच बेहतर बनाने के उपाय शामिल हैं.

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि टिकटों की कालाबाज़ारी और तत्काल सिस्टम का गलत इस्तेमाल बड़ी चिंता का विषय रहा है. इस समस्या से निपटने के लिए, रेलवे ने बॉट और धोखाधड़ी वाले सॉफ्टवेयर का पता लगाने के लिए तकनीक का इस्तेमाल शुरू किया. आधुनिक तकनीकी उपायों ने तत्काल विंडो खुलते ही तुरंत टिकट बुक करने की एजेंटों और दलालों की क्षमता पर रोक लगा दी, साथ ही आधार-आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन भी शुरू किया गया. विस्तृत डेटा विश्लेषण के आधार पर आईआरसीटीसी सिस्टम से लगभग 3 करोड़ नकली खातों की पहचान करके उन्हें हटा दिया गया. इसके परिणामस्वरूप टिकटों की उपलब्धता में काफ़ी सुधार हुआ.

🚆 8th & 9th Railway Reforms in 2026
➡️ Ticket cancellation, Refunds & Boarding Flexibility soon

✅ Refund rules to curb touts I Reduction in time for Class upgradation
✅ Change of boarding point till 30 mins before departure |
— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) March 24, 2026

इस समस्या से निपटने के लिए, प्रस्थान से 48, 12 और 4 घंटे पहले टिकट रद्द करने की पुरानी समय-सीमा को बदलकर अब 72, 24 और 8 घंटे कर दिया गया है.यह बदलाव आरक्षण चार्ट तैयार करने की प्रक्रिया के अनुरूप किया गया है, जो अब प्रस्थान से 4 घंटे पहले के बजाय 9 से 18 घंटे पहले तैयार किया जाता है. यात्रियों से इसके लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा. आरक्षण चार्ट पहले से तैयार होने से यात्रियों को होने वाली अनिश्चितता कम होती है, जिससे प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) वाले यात्री बेहतर योजना बना पाते हैं और दूरदराज के इलाकों से आने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलती है. चार्ट पहले से तैयार होने से यात्रा के वैकल्पिक इंतज़ाम करना आसान हो जाता है, खाली बर्थ का बेहतर इस्तेमाल हो पाता है और पारदर्शिता भी बढ़ती है. इन बदलावों का उद्देश्य आखिरी समय में अटकल या अंदाज़े के आधार पर की जाने वाली बुकिंग को हतोत्साहित करना और यह सुनिश्चित करना है कि टिकट असली यात्रियों को ही मिलें.

केंद्रीय मंत्री ने यह भी घोषणा की कि अब देश के किसी भी रेलवे स्टेशन से काउंटर टिकट रद्द किए जा सकेंगे. इसके साथ ही, टिकट केवल उस स्टेशन पर ही रद्द करने की पुरानी पाबंदी को भी हटा दिया गया है, जहां से यात्रा शुरू होनी थी. उन्होंने बताया कि ई-टिकट के लिए ‘टिकट डिपॉज़िट रसीद’ (टीडीआर) जमा करने की अनिवार्यता को भी समाप्त कर दिया गया है, और अब टिकट रद्द करने पर रिफंड अपने आप ही मिल जाएगा. यात्रियों के हित में एक और कदम उठाते हुए, अब यात्री प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक अपनी यात्रा की श्रेणी (क्लास) को अपग्रेड कर सकेंगे; जबकि पहले यह बदलाव केवल चार्ट तैयार होने से पहले तक ही संभव था.

रेल मंत्री ने कहा कि इन सुधारों से रेलवे टिकटिंग प्रणाली में पारदर्शिता और बढ़ेगी, गलत इस्तेमाल या दुरुपयोग में कमी आएगी और यात्रियों का अनुभव भी बेहतर होगा.

ट्रेन के बोर्डिंग पॉइंट में बदलाव

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नौवां सुधार यात्रियों को रेलगाड़ी के शुरुआती स्टेशन से रवाना होने से 30 मिनट पहले तक डिजिटल रूप से अपना बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा देता है. उन्होंने बताया कि पहले यात्री चार्ट तैयार होने से पहले ही बोर्डिंग पॉइंट बदल सकते थे. नए प्रावधान के तहत, यदि कोई यात्री शुरुआती स्टेशन से रेलगाड़ी में सवार नहीं हो पाता है, तो वह अगला सुविधाजनक स्टेशन चुन सकता है और अपनी कन्फर्म सीट खोए बिना रेलगाड़ी में सवार हो सकता है.

पिछले सुधारों की अद्यतन जानकारी

पिछले सुधारों में बेहतर ऑन-बोर्ड सेवाओं के लिए सुधार, माल ढुलाई के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए बेहतर सुविधाओं वाले ‘गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों’ का विस्तार, ‘रेलटेक नीति और पोर्टल’, और दावों के त्वरित व कागज़-रहित निपटान के लिए ‘रेलवे दावा अधिकरण’ (e-RCT) का डिजिटलीकरण शामिल है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सामान्य और अनारक्षित डिब्बों के लिए ऑन-बोर्ड सफाई सेवाओं को मिशन के रूप में शुरू किया गया है. सभी ज़ोनल रेलवे में कुल 86 रेलगाड़ियों की पहचान की गई है. पैनल में शामिल करने के लिए ‘अभिरुचि की अभिव्यक्ति’ 5 ज़ोनल रेलवे द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी है. कार्गो सुधारों के बारे में उन्होंने कहा कि ‘गति शक्ति कार्गो टर्मिनल नीति’ में किए गए बदलावों को अधिसूचित कर दिया गया है और संशोधित ढांचे के तहत नए आवेदनों पर कार्रवाई की जा रही है.

हाल ही में शुरू की गई ‘रेलटेक नीति’ का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर 123 प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनमें से 94 को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. अंत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन सुधारों का उद्देश्य परिचालन दक्षता में सुधार करना, यात्रियों की सुविधा बढ़ाना और रेलवे क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना है.

pncb

5 साल में दोगुनी होगी रेलवे की संचालन क्षमता
रेलवे की अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों में रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता दोगुनी करने की योजना

पूर्व मध्य रेल के पटना, गया, डीडीयू, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा इस योजना में शामिल
पटना के हार्डिंग पार्क में 5 टर्मिनल प्लेटफॉर्म किया जा रहा है निर्माण

अगले पांच साल में भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की संचालन क्षमता को दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. रेलयात्रा की मांग में लगातार हो रही तीव्र वृद्धि को देखते हुए, अगले 5 वर्षों में प्रमुख शहरों की नई रेल गाड़ियों के संचालन की क्षमता को वर्तमान स्तर से दोगुना करना आवश्यक है. आगामी वर्षों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए वर्तमान बुनियादी ढांचे को मजबूत करना होगा. वर्ष 2030 तक संचालन क्षमता को दोगुना करने के लिए निम्नलिखित कार्य शामिल होंगे :-
i. मौजूदा टर्मिनलों को अतिरिक्त प्लेटफॉर्म, स्टेबलिंग लाइन, पिट लाइन और पर्याप्त शंटिंग सुविधाओं से सुसज्जित करना.
ii. शहरी क्षेत्र में और उसके आसपास नए टर्मिनलों की पहचान और निर्माण करना.
iii. मेगा कोचिंग कॉम्प्लेक्स सहित रखरखाव सुविधाएं
iv. विभिन्न स्थानों पर रेल गाड़ियों की बढ़ती संख्या की व्यवस्था करने के लिए यातायात सुविधा कार्यों, सिग्नलिंग उन्नयन और मल्टीट्रैकिंग के माध्यम से अनुभागीय क्षमता में वृद्धि करना.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि उपरोक्त प्रक्रिया उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों प्रकार के यातायात के लिए की जाएगी, जिसमें दोनों खंडों की विशिष्ट आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाएगा. 48 प्रमुख शहरों की एक व्यापक योजना विचाराधीन है जिनमें पूर्व मध्य रेल के पटना, गया, डीडीयू, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा शहर शामिल हैं. इस योजना में निर्धारित समय सीमा के भीतर रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नियोजित, प्रस्तावित या पहले से स्वीकृत कार्यों को शामिल किया जाएगा.

सरस्वती चंद्र ने कहा कि क्षमता को वर्ष 2030 तक दोगुना करने की योजना है, लेकिन यह आशा है कि अगले 5 वर्षों में क्षमता में क्रमिक वृद्धि की जाएगी ताकि क्षमता वृद्धि के लाभ तुरंत प्राप्त किए जा सकें. इससे आने वाले वर्षों में यातायात की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने में सहायता मिलेगी. योजना में कार्यों को तीन श्रेणियों, अर्थात् तत्काल, अल्पकालिक और दीर्घकालिक में वर्गीकृत किया जाएगा। प्रस्तावित योजनाएँ विशिष्ट होंगी, जिनमें स्पष्ट समयसीमा और परिभाषित परिणाम होंगे. यद्यपि यह अभ्यास विशिष्ट स्टेशनों पर केंद्रित है किन्तु रेल गाड़ियों की संचालन क्षमता बढ़ाने की योजना बनाते समय यह सुनिश्चित किया जाएगा कि न केवल टर्मिनल क्षमता में वृद्धि हो, बल्कि स्टेशनों और यार्डों पर अनुभागीय क्षमता और परिचालन संबंधी बाधाओं का भी प्रभावी ढंग से समाधान किया जाए.

अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने कहा – “हम यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने और भीड़भाड़ को कम करने के लिए विभिन्न शहरों में कोचिंग टर्मिनलों का विस्तार कर रहे हैं और अनुभागीय एवं परिचालन क्षमताओं को बढ़ा रहे हैं. इस कदम से हमारे रेलवे नेटवर्क का उन्नयन होगा और राष्ट्रव्यापी संपर्क सुविधा में सुधार होगा”

इसी क्रम में पटना जं. के समीप हार्डिंग पार्क में रुपये 95 करोड़ की लागत से 5 टर्मिनल प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जा रहा है जिसका शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 30 मई, 2025 को किया गया. हार्डिंग पार्क में 5 टर्मिनल प्लेटफॉर्म के बन जाने से पटना जं. पर बेहतर ट्रेन शेड्यूलिंग एवं टर्नअराउंड के साथ परिचालन दक्षता में वृद्धि होने से ट्रेनों के कंजेसन को कम करने में मददगार साबित होगा तथा पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ को संभालने की क्षमता में वृद्धि होगी. इससे पटना जंक्शन पर यात्रियों की भीड़ में अप्रत्याशित कमी के साथ ही मेन लाइन पर मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का परिचालन सुगम होगा. इस नए टर्मिनल में सभी प्लेटफार्म की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी होगी तथा यह स्टेशन टर्मिनल निर्माणाधीन मेट्रो रेल, सड़क मार्ग एवं नवनिर्मित मल्टी मॉडल हब को सीधा कनेक्टिविटी प्रदान करेगा. इससे पटना आने/जाने वालों को शहर के जाम से निजात एवं आसान पहुंच बनेगा. भविष्य में यहां से मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का भी परिचालन भी संभव हो सकेगा. पटना जं. पर ट्रेनों के दवाब को कम करने के उद्देश्यल से पटना में एक नया टर्मिनल पाटलिपुत्र का विकास किया गया है.

इसी कड़ी में 17 हजार करोड़ रूपए की लागत से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-झाझा के मध्य लगभग 400 किलोमीटर लंबी तीसरी और चौथी रेल लाईन का निर्माण किया जाएगा. तीसरी और चौथी रेल लाईन के निर्माण कार्य की प्रक्रिया अगले कुछ ही महीनों में चरणबद्ध तरीके से प्रारंभ हो जाएगी.

ईसीआर के सीपीआरओ ने बताया कि इस पूरी परियोजना को कई हिस्सों में बांटा गया है तथा रेलवे बोर्ड द्वारा चरणबद्ध तरीके से इसकी स्वीकृति प्रदान की जा रही है. निर्माण कार्य सुगमतापूर्वक तेजी से पूरा करने के लिए इसे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल तथा किऊल-झाझा जैसे छोटे-छोटे रेलखंडों में बांटा गया है. इसके निर्माण से मालगाड़ी के साथ-यात्री गाड़ियों का परिचालन सुगमतापूर्वक किया जा सकेगा साथ ही काफी संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों के परिचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा. इससे रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी जो औद्योगिकीकरण वृद्धि में सहायक होगा.

गया जंक्शन और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण रेल केंद्रों में क्षमता वृद्धि की यह योजना यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. गया जंक्शन, प्रसिद्ध तीर्थस्थल बोधगया का प्रमुख रेल द्वार होने के कारण, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत व्यापक पुनर्विकास के साथ आगे बढ़ रहा है. यहां सोननगर-आंडाल मल्टीट्रैकिंग पूर्वी समर्पित मालवाहक गलियारे का हिस्सा है, जो माल ढुलाई को बढ़ावा देगी और यात्री ट्रेनों के लिए अधिक स्थान उपलब्ध कराएगी. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया खंड में ऑटोमैटिक ब्लॉक सिग्नलिंग और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-गया-प्रधानखुंटा खंड में स्वदेशी कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली के कार्य यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएंगे.

पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पूर्वी भारत का प्रमुख रेल केंद्र होने के नाते, यार्ड रिमॉडलिंग और नई रूट रिले इंटरलॉकिंग के साथ मजबूत हो रहा है. यहां प्रयागराज तक तीसरी लाइन, वाराणसी तक तीसरी एवं चौथी लाइन (गंगा नदी पर नए रेल-सह-सड़क पुल सहित), पटना-झाझा तक तीसरी एवं चौथी लाइन जैसे कार्य दिल्ली-हावड़ा जैसे व्यस्त मार्गों पर अधिक ट्रेनें चलाने की क्षमता बढ़ाएंगे. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गया जंक्शन पर आधुनिक यात्री सुविधाएं जैसे बेहतर प्रतीक्षालय, लिफ्ट, एस्केलेटर और दिव्यांगजन अनुकूल व्यवस्थाएं विकसित की जा रही हैं. पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर भी व्यापक पुनर्विकास योजना प्रस्तावित है.

मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा स्टेशनों पर भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्रियों की सुविधा, सुगमता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यकतानुसार स्टेशन भवन, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्किंग, दिव्यांग सुविधाओं, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता व्यवस्था, पहुंच पथ, संकेत एवं निर्देश बोर्ड, ट्रेन डिस्प्ले और उद्घोषणा प्रणाली, सौंदर्यीकरण आदि से जुड़े आवश्यक विकास कार्य किए जा रहे हैं.

pncb

रेलवे का बढ़ा किराया लागू; उपनगरीय सेवा और सीजन टिकट के लिए नहीं बढ़ा किराया
यात्रियों पर न्यूनतम प्रभाव: शयनयान और प्रथम श्रेणी साधारण में 1 पैसे प्रति किमी की बढ़ोतरी

एसी एवं नॉन-एसी श्रेणियों में मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए में 2 पैसे प्रति किमी तक वृद्धि

किराया युक्तिसंगत बनाने के तहत आरक्षण शुल्क या सुपरफास्ट शुल्कों में कोई बदलाव नहीं

संशोधित किराया केवल 26 दिसंबर 2025 से बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा, पहले से बुक टिकटों पर भविष्य की यात्रा के लिए भी कोई प्रभाव नहीं

रेलवे ने यात्रियों के लिए किराया वहनीय बनाने और परिचालन की स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से 26 दिसंबर 2025 से अपने यात्री किराया ढांचे को युक्तिसंगत बना दिया है. संशोधित किराया संरचना के तहत उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिसमें उपनगरीय और गैर-उपनगरीय दोनों मार्ग शामिल हैं. साधारण नॉन-एसी (गैर-उपनगरीय) सेवाओं के लिए द्वितीय श्रेणी साधारण, स्लीपर श्रेणी साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में किराए को श्रेणीबद्ध तरीके से युक्तिसंगत बनाया गया है.

साधारण द्वितीय श्रेणी में 215 किमी तक की यात्राओं के लिए किराए में कोई वृद्धि नहीं है, जिससे कम दूरी और दैनिक यात्रियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. 216 किमी से 750 किमी तक की दूरी के लिए किराया 5 रुपये बढ़ाया गया है. इससे अधिक दूरी की यात्राओं के लिए वृद्धि चरणबद्ध तरीके से लागू की गई है- 751 किमी से 1250 किमी के बीच की दूरी के लिए 10 रुपये, 1251 किमी से 1750 किमी के बीच की दूरी के लिए 15 रुपये और 1751 किमी से 2250 किमी के बीच की दूरी के लिए 20 रुपये.

स्लीपर श्रेणी साधारण और प्रथम श्रेणी साधारण में गैर-उपनगरीय यात्राओं के लिए किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसे की दर से एकसमान संशोधन किया गया है, जिससे किराए में क्रमिक और सीमित वृद्धि सुनिश्चित हुई है.

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में नॉन-एसी और एसी दोनों श्रेणियों में किराए में 2 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है. इसमें स्लीपर क्लास, फर्स्ट क्लास, एसी चेयर कार, एसी थ्री-टियर, एसी टू-टियर और एसी फर्स्ट क्लास शामिल हैं. उदाहरण के तौर पर नॉन-एसी मेल/एक्सप्रेस कोच में 500 किलोमीटर की यात्रा के लिए यात्रियों को लगभग 10 रुपये अतिरिक्त देने होंगे.

तेजस राजधानी, राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, हमसफर, अमृत भारत, तेजस, महामाना, गतिमान, अंत्योदय, गरीब रथ, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, नमो भारत रैपिड रेल और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं (जहां लागू हो, एसी एमईएमयू/डीईएमयू को छोड़कर) सहित प्रमुख रेल सेवाओं के मौजूदा मूल किरायों को अनुमोदित श्रेणीवार मूल किराया वृद्धि के अनुरूप संशोधित किया गया है. यह संशोधन सभी श्रेणियों में समान रूप से और एक क्रमबद्ध तरीके से किया गया है.

गौरतलब है कि आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार या अन्य सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये सभी मौजूदा नियमों के अनुसार ही लागू रहेंगे। जीएसटी की प्रयोज्यता अपरिवर्तित रहेगी और किराए को प्रचलित मानदंडों के अनुसार किराय का पूर्णांकन जारी रहेगा.

संशोधित किराया केवल 26 दिसंबर 2025 को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा. इस तिथि से पहले बुक किए गए टिकटों पर, चाहे यात्रा प्रभावी तिथि के बाद ही क्यों न हो, कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा.

स्टेशनों पर प्रदर्शित किराया सूची भी 26.12.2025 से प्रभावी नए किरायों के अनुरूप अद्यतन की जाएगी.

pncb

रेलवे ने बढ़ाई 27 ट्रेनों की परिचालन अवधि
अप्रैल तक चलेंगीं 27 स्पेशल ट्रेनें

हाजीपुर,1 फरवरी. रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के को देखते हुए रेलवे द्वारा चलायी जा रही 27 स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया गया है. इसकी जानकारी ECR के हाजीपुर जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी.

विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी संख्या 03215 पटना-थावे स्पेशल पटना से 01.02.2024 से 30.04.2024 तक प्रतिदिन (कुल 90 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03216 थावे-पटना स्पेशल थावे से 01.02.2024 से 30.04.2024 तक प्रतिदिन (कुल 90 फेरे और) परिचालित की जायेगी

गाड़ी संख्या 03230 पटना-पुरी स्पेशल पटना से 01.02.2024 से 25.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03229 पुरी-पटना स्पेशल पुरी से 02.02.2024 से 26.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 02024 पटना-हावड़ा स्पेशल पटना से 04.02.2024 से 28.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 02023 हावड़ा-पटना स्पेशल हावड़ा से 04.02.2024 से 28.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03225 दानापुर-सिकंदराबाद स्पेशल दानापुर से 01.02.2024 से 25.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03226 सिकंदराबाद- दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से 04.02.2024 से 28.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03245 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 07.02.24 से 24.04.24 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को (कुल 12 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03246 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 09.02.2024 से 26.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 12 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03251 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 04.02.2024 से 29.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार एवं सोमवार को (कुल 26 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03252 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 06.02.2024 से 01.05.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार एवं बुधवार को (कुल 26 फेरे और) परिचालित की जायेगी .

गाड़ी संख्या 03259 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 06.02.2024 से 30.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03260 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 08.02.2024 से 02.05.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03247 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर 01.02.2024 से 25.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03248 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 03.02.2024 से 27.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03241 दानापुर-एसएमभीबी, बेंगलूरू स्पेशल दानापुर से 02.02.2024 से 26.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03242 एसएमभीबी, बेंगलूरू-दानापुर स्पेशल एसएमभीबी, बेंगलूरू से 04.02.2024 से 28.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक रविवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07051 हैदराबाद-रक्सौल स्पेशल हैदराबाद से 03.02.2024 से 30.03.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को (कुल 09 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07052 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से 06.02.2024 से 02.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को (कुल 09 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07419 सिकंदराबाद- दानापुर स्पेशल सिकंदराबाद से 03.02.2024 से 30.03.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को (कुल 09 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07420 दानापुर- सिकंदराबाद स्पेशल दानापुर से 05.02.2024 से 01.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को (कुल 09 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07007 सिकंदराबाद- रक्सौल स्पेशल सिकंदराबाद से 07.02.2024 से 27.03.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को (कुल 08 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07008 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल रक्सौल से 09.02.2024 से 29.03.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 08 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 03253 पटना- सिकंदराबाद स्पेशल पटना से 05.02.2024 से 29.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को (कुल 25 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07255 हैदराबाद-पटना स्पेशल हैदराबाद से 07.02.2024 से 01.05.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को (कुल 13 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

गाड़ी संख्या 07256 सिकंदराबाद- पटना स्पेशल सिकंदराबाद से 09.02.2024 से 26.04.2024 तक सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को (कुल 12 फेरे और) परिचालित की जायेगी.

24 जनवरी से दुमका-पटना एक्सप्रेस में करिए सफर
पटना-दुमका के लिए सप्ताह के सातों दिन चालू हो रही नई ट्रेन सेवा

पटना,10 फरवरी. अब दुमका से पटना या फिर पटना से दुमका जाने वाले यात्रियों के इंतजार की घड़ी समाप्त हुई. रेलवे ने अपने आदेश को अमलीजामा पहनाते हुए नई रेक के शुरुआत का दिन भी फाइनल कर दिया है, जो इसी महीने में गणतंत्र दिवस से पहले ही शुरू कर दी जाएगी.

पूर्व मध्य रेलवे ने (ECR) ने राजधानी पटना से दुमका के लिए पहली बार नई ट्रेन को मंजूरी दी है. यह ट्रेन पटना-दुमका एक्सप्रेस के नाम से चलेगी जो सप्ताह के सातों दिन चलेगी. रेलवे ने इसे 24 जनवरी से चालू करने का निर्णय लिया है. 24 जनवरी को यह ट्रेन दुमका से पटना के लिए (ट्रेन नम्बर -13333, दुमका-पटना एक्सप्रेस, 13333/ Dumka – Patna Express) चलेगी.

दुमका से इसका प्रस्थान 14:05 मिनट पर होगा जो पटना अगले दिन 13:30 पर पहुंचेगी। वही 25 जनवरी को पटना से दुमका के लिए दूसरी रेक (ट्रेन नम्बर-13334, पटना-दुमका एक्सप्रेस, 13334/Patna – Dumka Express ) 6:40 बजे प्रस्थान करेगी जो दुमका रात को 21:45 बजे पहुँचेगी.

पूर्व मध्य रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय ने इस नई ट्रेन सेवा को शुरू करने के लिए नई रेक को झाझा भेजने को कहा है ताकि तकनीकी जाँच के बाद निर्धारित 24 जनवरी से यात्रियों के लिए इस नई सेवा को समय पर शुरू किया जा सके.

PNCB

लालू – राबड़ी और तेजस्वी यादव और समेत सभी लोगों को मिली जमानत
लालू फैमली को बड़ी राहत

रेलवे  में नौकरी देने के बदले जमीन लिखनाने के मामले में आज यानी बुधवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए तेजस्वी यादव और लालू – राबड़ी समेत सभी लागों को जमानत दे दी है. इन लोगों को 50,000 के निजी मुचलके  पर जमानत दी गई है. अब इस मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी.बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू यादव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले की सुनवाई के लिए राउज़ एवेन्यू कोर्ट पहुंचे और पेश हुए जहाँ उन्हें जमानत दे दी गई .

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI ने हाल ही में इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की. इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव को भी लैंड फॉर जॉब केस में आरोपी बनाया गया है. इसके अलावा अज्ञात लोक सेवकों समेत कई और लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि लालू प्रसाद यादव ने 2004 से 2009 के बीच रेलमंत्री रहते हुए रेलवे में ग्रुप डी की नौकरी के लिए लोगों से रिश्वत के तौर पर अपने परिवार के नाम जमीन के प्लॉटों की रजिस्ट्री कराई.

PNCDESK

डुमरांव रेलवे स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, थमा रेलगाड़ियों का परिचालन
पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर पटरी से उतरी तीन बोगियां

डुमरांव,9 अप्रैल. दानापुर रेल खण्ड पर डुमरांव स्टेशन स्थित पश्चिमी रेलवे क्रॉसिंग पर डाउन लाइन पर दिल्ली से आने वाली एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई, जिससे डाउन लाइन में रेल परिचालन थम गया है. दिल्ली से कोलकाता की ओर जाने वाली उक्त मालगाड़ी का मेन लाइन से लूप लाइन में जाने के दौरान यह हादसा हुआ जिसमें तीन बोगियां पटरी से उतर गई. इन तीन बोगियों में से X 98413 और X99228 पूरी तरह से पटरी से बेपटरी हो गई और तीसरी बोगी X 019058 का कुछ हिस्सा बेपटरी हो गया है.

इस दुर्घटना के बाद तेज आवाज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. आवाज की दिशा में लोग दौड़ पड़े, जब पहुंचे तो ट्रेन को बेपटरी पाया. मालगाड़ी को बेपटरी पा अनहोनी की आशंका से पहुँचे लोगों ने राहत की साँस ली. लोगों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया कि यह हादसा किसी यात्री ट्रेन से नही हुआ वरना जान-माल की क्षति बड़े पैमाने पर हो जाती.

स्टेशन प्रबंधक सचिंद्र कुमार ने दुर्घटना की सूचना त्वरित गति से दानापुर DRM ऑफिस को दी. जिसके बाद दानापुर से रेलवे की टेक्निकल डुमरांव के लिए टीम रवाना हुई जो लगभग 2-20 बजे के पास डुमरांव पहुँची. मालगाड़ी के बेपटरी होने की घटना लगभग 12 बजे की है. दो घण्टे से इस घटना के बाद ट्रेनों का ही परिचालन नही थम गया है बल्कि क्रॉसिंग के पास इस दुर्घटना की वजह से सड़क परिचालन भी दो घण्टे से बाधित है. डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर दोपहर 12:00 बजे से ही परिचालन पूरी तरह से बाधित हैं.गुमटी के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें लगी हैं. रेलवे कर्मी तथा सुरक्षा बल मौके पर मुस्तैद हैं वही समाचार लिखने तक रेलवे की टीम भी पहुँच चुकी है. बोगियों को हटाने का काम शुरु हो चुका है. लेकिन परिचालन में अभी वक्त लगेगा.

रेलवे ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

डुमरांव स्टेशन के निकट (किमी 645/4) डाउन लुप लाइन पर मालगाड़ी के 03 वैगन के अवपथन के कारण इस रेलखंड पर ट्रेनों के आवागमन से जुड़ी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है :

हेल्पलाइन नंबर
दानापुर: 06115-232398

ओ पी पाण्डेय

रेल रियायत के लिए कलाकारों का देशव्यापी होगा प्रदर्शन
रेल रियायत के लिए 14 अप्रैल देश भर के कलाकार करेंगे अपने मुख्यालयों में प्रदर्शन

नही सुनी सरकार तो जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा AITC

जमशेदपुर, 4 अप्रैल. AITC के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जुटे कलाकारों के बीच कोविड काल के बाद से बंद पड़े कलाकारो के रेल रियायत की उठी मांग के लिए मंच से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्त्तमान राष्ट्रीय संयोजक अशोक मानव ने कहा कि आगामी कि 14 अप्रैल को देशभर के कलाकार अपने-अपने जिला मुख्यालय में इसके लिए प्रदर्शन करें और अपने क्षेत्र के विधायक और सांसदों को कलाकारों को रेलवे यात्रा के दौरान रेल टिकट में रियायत को लेकर स्मार पत्र भी दें. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के पोर्टल में भी आवेदन किया जाएगा और फिर रेलमंत्री को भी स्मार पत्र सौंपा जाएगा.

अगर इतना सब करने के बाद भी सरकार कलाकारो के इस मांग को नही सुनती है तो फिर AITC से जुड़े तमाम देशभर के कलाकार जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार रहें. रेल रियायत के साथ ही कलाकारों को स्कूलों में बतौर कला शिक्षक के रूप में उनकी बहाली की मांग को भी रखा.

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. निजाम ने कहा, कि कलाकारों को नाटक, निर्देशन व प्रकाश आदि में दक्ष बनाने के लिए AITC द्वारा कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा और AITC भी नाटकों का प्रदर्शन करेगी जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के कलाकार एक साथ नाटक को अपनी विशेष भूमिका से बेहतरीन बनाएंगे. निर्वतमान अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि देश भर में AITC को स्थापित करने के साथ ही अब भारत से बाहर भी इसका विंग स्थापित करने का अपना सपना जल्द ही पूरा करेंगे. ताकि हम अपनी कला को वैश्विक स्तर तक पहुंचा सके

सप्ताह में अब तीन दिन होगी आरा-राँची की ट्रेन सेवा
गांव और शहर के बीच की कड़ी है ट्रेन : आर. के. सिंह

केन्द्रीय मंत्री आर.के. सिंह ने आरा-रांची त्रिसाप्ताहिक ट्रेन को दिखायी हरी झंडी

आरा,14 अक्टूबर. भोजपुरवासियों को अब भोजपुर से झारखंड जाना आसान हो गया. सप्ताह में रांची के लिए एक दिन पहले ट्रेन चला करती थी लेकिन अब आरा से रांची कब लिए सप्ताह में तीन दिन ट्रेन चला करेगी जिसका विधिवत शुभारंभ गुरुवार को हुआ.

भोजपुरवासियों के लिए गुरुवार का दिन बेहद ही खास रहा. शाहाबाद क्षेत्र की जनता का वर्षों पुरानी मांग को अमलीजामा पहनाते हुए स्थानीय सांसद और केन्द्रीय विद्युत नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने आरा-रांची त्रिसाप्ताहिक ट्रेन का शुभारंभ किया. यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन आरा से चलकर वाया सासाराम-गया होते हुए रांची पहुंचेगी.

विदित हो कि शाहाबाद से जुड़ी एक बड़ी आबादी झारखंड के कई शहरों में निवास करती है. रोजगार की तलाश में वर्षों पहले इन इलाकों से हजारों की संख्या में लोग तब झारखंड के इलाकों में गए थे. आज वो सभी वहां फल-फूल रहे हैं और आज भी वो लोग जमीन से जुड़े हुए हैं. जाहिर है ऐसे लोगों को अपने गांव आने में या फिर उनके परिजनों को वहां जाने में बहुत ही मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. अभी तक आरा से झारखंड का इलाका सीधे तौर पर केवल सड़क मार्ग से ही जुड़ा हुआ था. अब रेलमार्ग से जुड़ जाने के बाद लोगों को काफी प्रसन्नता हो रही है. पूरी तरह से फूलों से सुसज्जित इस ट्रेन को केंद्रीय मंत्री आर के सिंह ने हरी झंडी दिखा कर विदा किया तो लोगों ने करतल घ्वनि से अपने खुशी का इजहार किया.

इस मौके पर उन्होंने इस बात को दोहराया कि केन्द्र सरकार की प्राथमिकताओं में गांव सर्वोपरि है. मगर गांव की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरों का होना जरूरी है. जाहिर है ये दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और इन दोनों के बीच की कड़ी ट्रेन होती है. आज इस कड़ी को मजबूत करने का काम किया गया है. मंत्री ने मंच पर उपस्थित पूर्व मध्य रेलवे के डीआरएम प्रभात कुमार से आग्रह किया कि इस नई ट्रेन को त्रिसाप्ताहिक की जगह दैनिक किया जाए जिससे एक बड़ी आबादी लाभ उठाने की स्थिति में होगीं. मंत्री आर.के. सिंह ने लगे हाथ क्षेत्र की विकास को तेज गति देने की अपनी मंशा को एकबार फिर दुहराया.

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में रमना मैदान का विकास कार्य पूरा कर लिया जाएगा. आरा का सांस्कृतिक भवन बन कर तैयार है मगर आधुनिकीकरण नहीं होने के कारण उपयोग में लाने में दिक्कते आ रही हैं. इसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा. नागरी प्रचारणी भवन के सौन्दर्यीकरण का काम भी अब अंतिम चरण में है. पूरे शहर की सौन्दर्यीकरण की योजना पर काम चल रहा है और बहुत जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा.

इस मौके पर लोगों को विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया और कहा कि सांसद सह मंत्री अपने मिशन में लगे हुए हैं और जल्द ही जिले के लोगों की अधिकांश शिकायते दूर हो जाएगी. समारोह में रेलवे से जुड़े तमाम अधिकारियों के साथ-साथ भोजपुर के जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और कई वरीय अधिकारी मौजूद थे. मंच का संचालन सांसद प्रतिनिधि धीरेन्द्र सिंह ने किया जबकि संबोधन करने वालों में बीजेपी के जिलाध्यक्ष प्रेम रंजन चौधरी भी शामिल रहें.

जब विधायक ने दे दिया अपने निधि से 30 लाख !
बक्सर विधायक मुन्ना तिवारी का ऐलान : पांडेयपट्टी मुहल्ले के जल निकासी के लिए करेंगे 30 लाख की मदद

बक्सर, 23 जुलाई. क्या कभी आपने ऐसे दिलेर विधायक का किस्सा सुना है जिसने दिलेरी से अपनी जनता के लिए लाखों रुपये एक झटके में कुर्बान कर दिया हो? जानता हूँ ऐसे किस्से व कहानियाँ अब सुनने को नही मिलते. लेकिन ऐसे किस्से आज भी प्रासंगिक है. जी हां सदर विधायक बक्सर आज इन प्रासंगिक किस्सों के हिस्सा उस वक्त बन गए जब उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता की समस्या के दर्द को महसूस करने के बाद एक झटके में अपने निधि से 30 लाख रुपये देने का सार्वजनिक रूप से एलान कर दिया. आइये अब जानते हैं कि विधायक ने ये दिलेरी क्यों दिखाई?

बक्सर का एक मुहल्ला है पांडेय पट्टी. दरअसल पाण्डेयपट्टी मोहल्ले में पिछले कई वर्षों से जल जमाव एक मुख्य समस्या बनी हुई थी. गर्मी के मौसम में भी सड़कों पर बहता पानी किसी बाढ़ के दृश्य से कम नही लगता था, जो हर दिन लोगों को उनके घरों तक जाने में बैताल बनकर खड़ा रहता था. पाण्डेयपट्टी बस्ती बहुत ही नीचे होने के कारण इस समस्या का दंश झेल रहा था. कई बार पंचायत से लेकर प्रशासन और रेलवे को लिखने के बाद भी समस्या का निदान नहीं निकल पा रहा था. पाण्डेय पट्टी की इस नारकीय जीवन से त्रस्त लोगों के चहरे पर मायूसी की किरणों ने घर कर उनका मनोबल लगभग तोड़ दिया था. जनता की चेहरों के शिकन को लगातार देखने के बाद सदर विधायक बक्सर, संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी ने उनकी पीड़ा से व्याकुल होकर पाण्डेय पट्टी की समस्या को विधान सभा में उठाया, जिसके बाद रेलवे और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से इस समस्या के निदान के लिए अंडर ग्राउंड नाला बना जल की निकासी का स्थायी विकल्प तैयार किया गया. जिसका कार्य जल्द ही प्रारंभ किया जायेगा.

दहहआआररनकेके

समस्या का समाधान होते ही सदर विधायक ने अपनी दिलेरी दिखाई और उन्होंने पाण्डेय पट्टी मुहल्ले के सड़क पर लगने वाले इस जल जमाव के निदान के लिए निर्माण में होने वाले खर्च में 30 लाख की रकम को अपने निधि से देने का एलान कर दिया. उन्होंने कहा कि बक्सर के विकास में अपनी जनता से किये वादे के अनुरूप वे हमेशा की तरह इस बार भी पर्वत की तरह अडिग जनता के समक्ष खड़े हैं. विकास में पड़ने वाले हर बाधा को दूर करने का प्रयास करते रहेंगे. विधायक तो अपने क्षेत्र की जनता के बीच अपने कार्यों के लिए हमेशा प्रिय माने जाते हैं लेकिन उनके इस ऐलान के बाद उनके विरोधियों के चेहरे की जहाँ हवाइयाँ उड़ गई है वही इस दिलेरी की चर्चा जनता के बीच काफी चल रही है.

बक्सर से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट