RAILWAY MINISTER – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

20 साल बाद हुआ आरा में इस ट्रेन का ठहराव
रेलवे ने लिया 3 फरवरी से आरा जंक्शन पर सम्पूर्ण क्रांति के ठहराव का निर्णय

3 फरवरी से आरा में रुकेगी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

आरा, 1 फरवरी. आरा वासियों के लिए खुशखबरी है कि बहुप्रतीक्षित सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी मिल गयी है. रेल मंत्रालय से लगातार इस ट्रेन के ठहराव की मांगे उठती रही है, लेकिन अबतक रेलवे ने इस मांग पर कोई ध्यान नही दिया था. लेकिन रेल मंत्रालय ने भोजपुर जिला वासियों के इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए संपूर्ण क्रांति का प्रायोगिक तौर पर 6 महीने के लिए आरा जंक्शन पर स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है.

इस बारे में रेल मंत्रालय ने लिखित रूप से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव के लिए आदेश जारी किया है. फिलहाल यह ठहराव 6 महीनों के के लिए दिया गया है. इस दौरान इस ट्रेन के लिए कटने वाले टिकट और यात्रियों की संख्या के मद्देनजर भेजे गए रिपोर्ट पर या निर्भर करेगा कि संपूर्ण क्रांति का ठहराव आगे भी जारी रहेगा या नही. 6 महीने के बाद उक्त ट्रेन का ठहराव रहे या न रहे, लेकिन फिलहाल संपूर्ण क्रांति आंदोलन की जननी रही भोजपुर जिला के लिए यह एक सुखद ख़बर है. राजेन्द्र नगर से खुलने वाली अप और डाउन दोनों ट्रेनों (12393/94 राजेंद्रनगर (टी) संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली) के लिए यह आदेश जारी किया गया है. सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आगामी 3 फरवरी से चालू हो जाएगा. उक्त आदेश रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर(कोचिंग) विवेक कुमार ने जारी कर इसे सम्बंधित जोन को कार्यान्वयन के लिए भेजा है.

20 साल बाद हुआ ठहराव

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का शुभारंभ 16 फरवरी 2002 को हुआ था. अति तीव्र गति से चलने वाली यह ट्रेन बिहार से दिल्ली जाने के लिए रेलवे ने चलाई थी. बिहार की राजधानी पटना से देश की राजधानी दिल्ली तक 1001 किमी की दूरी महज 12 घंटे 10 मिनट में तय करने वाली यह ट्रेन बिहार वासियों के लिए किसी बुलेट ट्रेन से कब नहीं थी. यह ट्रेन देश में चलने वाली तीव्रतम ट्रेनों में से एक है. इसे आम जनता की राजधानी भी कहा जाता है. पटना राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला राजधानी एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनों की तरह यह ट्रेन भी उनकी गति से ही चलती है लेकिन किराया में उन ट्रेनों की तुलना में बेहद ही कम है. यहाँ तक कि यह ट्रेन DDU से चलने वाली कुछ प्रीमियम राजधानी ट्रेनों से भी तेज है.

लेकिन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नाम के बावजूद संपूर्ण क्रांति का जनक रहे भोजपुर मुख्यालय आरा के आरा जंक्शन पर ट्रेन का स्टॉपेज ना होना लोगों को खल रहा था. पटना के बाद रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले आरा में ट्रेन का ठहराव न होना यह किसी सौतेलेपन से कम से कम ना था. इसके लिए कई बार जिला के नेताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम से लेकर रेल मंत्रालय तक पत्र लिखा, लेकिन बावजूद इसके भोजपुर जिले में या ट्रेन नहीं रुकी.

दो दशक बीत जाने के बाद भी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली तक जाने में अपने निर्धारित समय में यात्रियों के बीच गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उनकी पहली पसंद बनी रही. बस इसे पकड़ने के लिए यात्रियों को पटना का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था वही पटना राजधानी में रहने वालों के लिए यात्रा का यह अच्छा विकल्प था.

भोजपुर जिले से अधिक संख्या में लोगों का दिल्ली जाना होता है. लगातार अन्य ट्रेनों में आरा से यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने संपूर्ण क्रांति के ठहराव का यह निर्णय लिया है ऐसा माना जा रहा है. देर ही सही लेकिन रेलवे द्वारा दो दशक के बाद उक्त ट्रेन को आरा में स्टॉपेज देने के निर्णय ने ना सिर्फ यहॉं लोगों के दिल में एक खुशी दी है, बल्कि उनके अतीत के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन को याद करने का एक भावनात्मक पल भी.

क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 03.02.2023 से नई दिल्ली/राजेंद्रनगर टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12393/12394 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली-राजेंद्रनगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का आरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 12393 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 03.02.2023 से 20.18 बजे आरा स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 20.20 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह नई दिल्ली से दिनांक 03.02.2023 से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 05.20 बजे आरा पहुंचेगी एवं 05.22 बजे पटना के लिए रवाना होगी.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

डेली पैसेंजर के भी दर्द सुनें रेल मंत्री जी
दानापुर डिवीजन में चलने वाली पैसेजर ट्रेनों का हाल बेहाल

यात्री सुविधाओं का है अभाव कोचों में

हमनी के कुछो ना होखी भेंड़ बकरी जइसे सफर 20 साल से करते नु बानी जा। केतना रेल मंत्री देख लेनी जा ई उमिर में।ख़ाली भाड़ा बढ़ल। रेल मंत्री आके खाली बक्सर से किउल तक हमनी के साथे चल के देखावस, तब बुझाई की डेली पैसेंजर के दरद का होखेला। ये कुछो ना होखतई केतना अल्थुन हियाँ ,पटना से गया मे प्रान सुख जाइथी। गरमी के दिन आ गैइलव न अब बुझात। देखे ला पंखा लगल हई की।सबसे ज्यादा हमनी के दिक्कत हई ये है। रोज आवे जाए के मजबूरी के मन्त्री  जी देखतन न नु । टीवीया में दिखावत हलथि 10 पर्सेंट बढ़ावे के । छोड़ न रे अब प्राइवेट हो जाई त सब बढ़िया हो जाई

पटना : कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया सुनने को मिली राजधानी पटना में नौकरी करने वाले लोगों की जो प्रतिदिन पैसेंजर ट्रेन में सफ़र करते है।
पैसेंजर ट्रेनों की संख्या यात्रियों के हिसाब के काफी कम है। इन यात्रियों का कहना है की बजट में पैसेंजर ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जाने से डेली पैसेंजर को सुविधा मिलेगी। कई यात्रियों ने कहा की सिर्फ सुपर फ़ास्ट और मेल ट्रेनों में ही नहीं बल्कि पैसेंजर ट्रेन की कोच की भी सफाई प्रतिदिन होनी चाहिए। पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव सिर्फ एक या दो मिनट का होता है ऐसे में कोच में शौचालय का ना होना बहुत कष्टदायक होता है।
पटना के एक व्यवसायी के यहाँ काम करने वाले किशोर कुमार ने कहा की मैं 25 साल से डेली पैसेंजर के रूप में यात्रा करता हूँ। पहले स्टीम इंजन में जमाने में भी 50 किमी की यात्रा डेढ़ से दो घंटे में होती थी और आज बिजली से चलने वाली ट्रेन ईएमयू  ट्रेनों से भी डेढ़ से दो घंटे लग जाते है। 50 किमी में 15 स्टॉपेज भी है। कई शिक्षक और सचिवालय के कर्मी भी पटना आते है या पटना से जाते है उन्हें भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिला बोगियों में भी शौचालय की कमी से महिलाओं भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
सुनील कुमार जैन कहते है की हम कभी खड़े कभी ऊपर बैठ कर यात्रा करने को विवश होते है। एक्सप्रेस ट्रेनों में हम बैठ नहीं सकते क्योंकि फ़ाईन  देना पड़ता है।ऑफिस से निकलने के बाद एक ही ट्रेन होती है जिससे सफ़र करना बहुत दुष्कर होता है। अगर यह ट्रेन छुट गई तो दो घंटे तक कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं है लिहाजा बाल-बच्चों  से दूर समय की बर्बादी है । आईटी सेक्टर में काम करने वाले विवेक कुमार कहते है की बजट में सिर्फ पैसा उगाहने के तरीके होते हैं कुछ नई ट्रेन चला दी जाती है लेकिन  डेली पैसेंजर पर रेल मंत्री का ध्यान नहीं होता। अगर मुम्बई की तरह यहाँ भी ट्रेने चलने लगे तो हमारे दो से तीन घंटे बच जाएंगे। महिला यात्री प्रीति का कहना है महिला कोचों की संख्या अभी सिर्फ एक है उसे बढ़ाई जानी चाहिए ऐसा बजट में होना चाहिए लेकिन महिलाओं की सुविधा खास कर पैसेंजर ट्रेनों में नहीं है। डेली पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार सिंह ने कहा की पैसेंजर की सुविधा का ख्याल डिवीजन को होना चाहिए इसके लिए रेल मंत्री को विशेष ध्यान देने होंगे। डेली पैसेंजर ट्रेन के परिचालन और साफ़-सफाई पर यात्रियों की मांग जायज है साथ में शौचालय की व्यवस्था भी समय और महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या को देख कर आवश्यक है।  रेल मंत्री  से यात्रियों की ढेरों अपेक्षायें है और होना भी लाजमी है। प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री मुसीबतों का सामना करते है उनकी भी सुध लेने का प्रयास होना चाहिए।

भोजपुरी पेंटिंग के लिए आज हो सकता है गोल्डन दिन, रेलवे की ओर से आज वार्ता
38 दिनों से चल रहे कलाकरों का आन्दोलन आज हो सकता है समाप्त

आरा, 9 जुलाई. भोजपुरवासियों के लिए आज का दिन गोल्डन दिन साबित हो सकता है. कारण है आज रेलवे द्वारा पेश की भोजपुरी पेंटिंग को लेकर आंदोलनकारियों के साथ अहम बैठक जो दोपहर होने वाली है. बैठक में भोजपुरी पेंटिंग को लेकर रेलवे द्वारा क्या स्वीकारोक्ति होती है यह तो बैठक के बाद ही पता चलेगा. लेकिन एक बात तो साफ है कि भोजपुरी पेंटिंग को उचित सम्मान दिलाने के लिए संघर्षरत भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा 38 दिनों से लगातार आन्दोलन इस बार आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. रेलवे द्वारा दो बार पहले भी बैठक हो चुका है लेकिन कलाकारों की मांगों पर अबतक रेलवे द्वारा कोई लिखित आदेश न मिलने का कारण कलाकार लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के लिए रेलवे परिसर में ही अड़े हुए हैं. जिन्हें अब न सिर्फ विभिन्न दलों का समर्थन मिल रहा है बल्कि आम जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है.

आन्दोलनकारियों ने गुरुवार को 38वें दिन भी आरा रेलवे स्टेशन पर जनता से संवाद करते हुए पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन को जगाने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से विरोध प्रदर्शन किया. मनोवैज्ञानिक अरविंद राय ने कहा कि भोजपुरी संस्कृति प्रत्येक भोजपुरिया लोगों के रोम-रोम में बसी हुई है. वह लोकगायन हो या लोक चित्रांकन. मोर्चा के कोषाध्यक्ष सह चित्रकार कमलेश कुंदन ने आक्रोश के साथ कहा कि असली संघर्ष तो सच को ही करना होता है. झूठ तो हर कदम पर बिक जाता है. मंच संचालन करते हुए चित्रकार रौशन राय ने कहा कि हमारी लोक चित्रकला में पीड़िया और कोहबर का स्वरुप निर्विवाद रूप से उच्च स्तरीय है. इसमें लोगों को आकर्षित करने की पर्याप्त क्षमता है. रंगकर्मी आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने कहा कि रेलवे प्रशासन द्वारा अवसर दिए जाने के बाद हमारी उच्च स्तरीय प्रस्तुति भोजपुरी पेंटिंग को राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित कर देगी.

रेल प्रशासन द्वारा शुक्रवार को 12 .30 बजे दिन में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी का आंदोलन स्थल पर आने की सूचना मिलने की खबर के बाद वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने कहा कि लगता है रेलवे प्रशासन तक हमारी आवाज पहुंच गई है. रेलवे द्वारा वार्ता का यह सकारात्मक कदम भोजपुरी पेंटिंग के लिए मील का पत्थर साबित होगा. मोर्चा के संयोजक भास्कर मिश्र ने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग के लिए संचालित इस आंदोलन को सफल होने के बाद इस मोर्चे द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रभावी कार्य सम्पादित होंगे जो न केवल जिले के बल्कि देश के कलाकारों के लिए पथ प्रदर्शक का कार्य करेंगे. वरिष्ठ रंगकर्मी डॉ अनिल सिंह ने कहा कि हम कलाकारों की आवाज कमजोर नहीं बल्कि तीक्ष्ण होती है. हम शोर नहीं मचाते बल्कि लक्ष्य को केंद्रित कर सटीक चोट करते हैं.
रंगकर्मी रविंद्र भारती ने कहा कि भोजपुरी पेंटिंग भोजपुरिया लोगों की वो पहचान है जो देश ही नहीं अपितु विदेशों में भी एक अलग महत्व प्रदान कराएगी. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल राज ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि हमें अपनी लोकसंस्कृति के लिए संवेदनशील होना होगा. रंगकर्मी मनोज कुमार सिंह ने कहा कि सदियों बाद इतिहास हमें हमारी लोकसंस्कृति की उपस्थिति से ही जानेगा. धन्यवाद ज्ञापन करते हुए रंगकर्मी किशन सिंह ने कहा कि भोजपुरी भाषी लोगों के लिए यह गर्व की बात है कि जिले के विभिन्न विधाओं के कलाकारों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवियों का समूह उनकी सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध होकर संघर्ष कर रहा है. कार्यक्रम को सफल बनाने में मनीष कुमार महाराणा, राकेश कुमार पांडेय, पल्लवी प्रियदर्शिनी महत्वपूर्ण थे.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

23वें दिन भूख हड़ताल करने को विवश हुए कलाकार
भोजपुरी पेंटिंग के सम्मान के लिए 22 दिनों से लगातार जारी था आन्दोलन

आरा 23 जून. 22 दिनों से भोजपुरी पेंटिंग को सम्मान दिलाने के लिए चित्रों के जरिये शान्तिपूर्ण आन्दोलन के बाद भी रेलवे प्रशासन व सरकार के उदासीन रवैये से क्षुब्ध कलाकारों ने विवश हो 23 वें दिन भूख हड़ताल का रास्ता चुना जो 24 जून को भी जारी रहेगा. भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा भोजपुरी चित्रकला को सम्मान दिलाने के लिए बुधवार को 8 लोगों ने आरा रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र के पास उपवास रखा. उपवास का यह कार्यक्रम सुबह 9.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहा. उपवास करने वालों में अशोक मानव,भास्कर मिश्र, विजय मेहता, कमलेश कुंदन, रौशन राय, डॉ जितेन्द्र शुक्ल, काजल सिन्हा एवं अनिल राज थे. आज के कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु ने कहा कि चित्र की महत्ता जीवन के हर अवसर पर है. कलाकारों के साथ-साथ आम जनों व स्थानीय राजनीतिक दलों के नेताओं में भी भोजपुरी के साथ इस सौतेलेपन व्यवहार के प्रति गुस्सा भरा है जो आने वाले दिनों में आक्रोश का रूप ले सकता है.

सोशल मीडिया की खबर सुन भूख हड़ताल में शामिल हुई भोजपुरी अभिनेत्री
दो दिवसीय उपवास के इस कार्यक्रम के पहले दिन 8 उपवास करने वालों में सोशल मीडिया और अखबार में खबरों को पJढ़ने के बाद भूख हड़ताल में एक लड़की काजल सिन्हा शामिल हुई. काजल बेबी काजल के नाम से एक सिंगर के रूप में जानी जाती हैं और विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में बनी भोजपुरी फिल्म “अनाथों के नाथ भोले नाथ” में मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री है. काजल अपने पिताजी बबलू सिन्हा के साथ बड़े ही साधारण तरीके से आयी थी. उसके जाने के बाद पता चला कि वह भोजपुरी फ़िल्म से एक अभिनेत्री के रूप में डेब्यू कर रही है. यह भोजपुरी भाषा और उसकी संस्कृति से लगाव ही था कि एक फ़िल्म की अभिनेत्री बिना किसी आमंत्रण और नखरे के अपनी सांस्कृतिक विरासत को बचाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठी और अपना समर्थन देकर चलते बनी.

22वें दिन हुई वृहत बैठक,जिसमे उपवास का लिया गया निर्णय
भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा भोजपुरी चित्रकला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए 22वें दिन मंगलवार को देर शाम वीर कुँवर सिंह स्टेडियम,आरा में बैठक संपन्न हुआ. इस बैठक में स्थानीय कलाकारों के अलावा विभिन्न राजनीतिक और सांस्कृतिक संघटनों के 50 से ज्यादा सक्रिय सदस्य उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता और विषय प्रवेश करते हुए मोर्चा के संयोजक भास्कर मिश्र ने कहा कि हमारा विरोध किसी भी अन्य संस्कृति या कला से नहीं बल्कि अपनी संस्कृति के लिए सम्मान की रक्षा के लिए है. मंच संचालन करते हुए वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता और रंगकर्मी अशोक मानव ने कहा कि यह आंदोलन समस्त भोजपुरी भाषी लोगों का है. एक बार सफलता मिलने के बाद पीढ़ियों तक इसका लाभ मिलेगा.

चित्रकार रौशन राय ने कहा कि भोजपुरी चित्रकला के अंतर्गत हमारे घरों में शुभ अवसर पर बनने वाला कोहबर एवं पीड़िया मुख्य रूप से आता है. पूर्व वार्ड पार्षद डॉ जितेंद्र शुक्ल ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से चल रहे इस आंदोलन को और तीव्र करने की आवश्यकता है इसके लिए स्थानीय सांसद सह मंत्री और विधायक सह मंत्री का सहयोग अपेक्षित है. वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलानंद ओझा ने कहा कि इस कार्य को सफल बनाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के जी एम या डी आर एम महोदय से व्यक्तिगत तौर पर मिलने से बात बन सकती है.

रंगकर्मी संजय कुमार पॉल ने कहा कि आंदोलन को तीव्र और समाज के हर तबके के लोग को जागरूक करने के लिए मशाल जुलूस निकाला जाए. रंगकर्मी सुधीर शर्मा ने कहा कि जी एम या डी आर एम महोदय को रंगारंग प्रदर्शन करते हुए आरा भ्रमण के दौरान भोजपुरी चित्रकला उपहार स्वरूप दिया जाए. रंगकर्मी बम ओझा ने कहा कि समाज के प्रबुद्ध साहित्यकारों, चित्रकारों, कलाकारों एवं पत्रकारों को भी इस आंदोलन से जोड़ा जाए. रंगकर्मी श्याम शर्मीला ने कहा कि वरीय अधिकारियों से मिलने के बाद अगर सकारात्मक परिणाम नहीं आये तभी हमलोग कठोर पहल करें. रंगकर्मी किशन सिंह ने कहा कि बिना कठोर और सक्रिय आंदोलन के रेल प्रशासन हमारी बात नहीं सुनेगा. रंगकर्मी मनोज सिंह ने कहा कि हमें गाँधी जी के अहिंसात्मक आंदोलन के स्वरूप से ही निश्चित विजय प्राप्त होगी. प्रदर्शन के दौरान अभियान गीत की भी प्रस्तुति कलात्मक ढंग से की जाएगी.

जदयू के अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि स्थानीय सांसद और विधायक महोदय द्वारा इस मुद्दे पर मौन धारण करना अत्यंत दुखद है. मोर्चा के कोषाध्यक्ष कमलेश कुंदन ने कहा कि हर भोजपुरिया के घर में भोजपुरी चित्रकला का चित्रांकन होना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका महत्व समझ सकें. सामाजिक कार्यकर्ता अनिल राज ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा सकारात्मक आश्वासन नहीं मिलने पर पूरे शहर में रंग जुलूस निकालकर लोगों को और संवेदनशील बनाने की जरूरत है.

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मोर्चा के उप संयोजक विजय मेहता ने कहा कि अब आर-पार की लड़ाई की स्थिति में यह आंदोलन आ गया है. 22 दिनों से चल रहे इस आंदोलन पर अबतक कोई भी निर्णय नहीं लिया जाना यह साबित करता है कि रेलवे प्रशासन कान में तेल डाल कर सोया है.

सर्वसम्मति से बुधवार से आरा रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय उपवास का निर्णय लिया गया. वरिष्ठ रंगकर्मी रवींद्र भारती ने कहा कि वरीय अधिकारियों की उदासीनता हमारे कलाकारों के उत्साह को आक्रोश में परिणत होने पर मजबूर कर देगा. बैठक को सफल बनाने में वरिष्ठ रंगकर्मी कृष्णेन्दु,संजय कुमार सिंह, किशन सिंह,संजय सिंह, के पी शास्त्री, भरत आर्य,शालिनी श्रीवास्तव, प्रशंसा पटेल, राजू कुमार मिश्र, मो महबूब आलम,सुनील पाठक, हरिश्चंद्र शाह,रतन देवा, कमलदीप कुमार संजय राय,संस्कार कृष्ण,मनोज श्रीवास्तव आदि प्रमुख थें.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

रेलवे ले रही है कलाकारों के धैर्य की परीक्षा !
पूर्व कला महाविद्यालय के प्राचार्य,भाजपा के राज्य कार्यसमिति के सदस्य समेत कई दिग्गज पहुँचे कलाकारों के समर्थन में

आगत अतिथियों ने कहा – क्षेत्र की संस्कृति का परिचयाक होती हैं वहाँ की लोककलाएँ

आरा,17 जून. 17 दिनों से भोजपुरी पेंटिंग के लिए आन्दोलनजीवी बने कलाकारों का कलात्मक तरीके से विरोध ज्ञता के बीच काफी व्यापक असर ला रहा है. कलाकारों के इस मुहिम में आम जन और हर पार्टियों से जुड़े लोगों का आन्दोलन स्थल पर आकर जुड़ना और समर्थन करना यह संदेश है कि जनता उनके इस मुहिम में साथ है. प्रत्येक दिन पेंटिंग कर चित्रकार जहाँ विरोध जता रहे हैं वही उनके साथ रंगमंच के कलाकार,गीत संगीत के माध्यम से उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं.

वही दूसरी ओर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन की उदासीनता से भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा से जुड़े सदस्यों के बीच अंदर ही अंदर काफी उबाल देखा जा रहा है. यह उबाल कब आक्रोश हो जाये ,कहना मुश्किल है. शुरुआती दौर में ही रेल प्रशासन द्वारा भोजपुरी पेंटिंग को लगाने के लिए उनके सकरात्मक सोच के बाद खुशी का माहौल बना था लेकिन 17 दिनों बाद भी किसी प्रकार के लिखित आश्वासन रेल प्रशासन द्वारा नही दिया गया. सरकार के इस रवैये से क्षुब्ध मोर्चा के सदस्य आगामी 25 जून से आमरण अनशन कर सकते हैं.

भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा भोजपुरी चित्रकला को सम्मानपूर्ण स्थान दिलाने के लिए विगत 17 दिनों से चल रहे शांतिपूर्ण आंदोलन के दौरान आज मास्क पेंटिंग और कलश पेंटिंग के माध्यम से लोक संवाद स्थापित किया गया. मास्क और कलश पेंटिंग करनेवालों में वरिष्ठ चित्रकार सुरेश पांडेय,कोषाध्यक्ष कमलेश कुंदन,रौशन राय,कौशलेश कुमार,रूपा कुमारी, निक्की कुमारी,शालिनी कुमारी,रुख्सार परवीन,गुड़िया कुमारी,अमन राज आदि प्रमुख थे.

जनता से संवाद के दौरान कला महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ कुमार निर्मल ने कहा कि भोजपुर की सांस्कृतिक विरासत अत्यंत समृद्ध है. विभिन्न विधाओं से जुड़े स्थानीय कलाकारों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए उन्होंने अपना सहयोग निरन्तर देने की बात कही.

भाजपा के राज्य कार्यसमिति के सदस्य राजेंद्र तिवारी ने कहा कि भोजपुरी चित्रकला को अवसर मिलने से निश्चित तौर पर स्थानीय चित्रकारों को रोजगार का अवसर प्राप्त होगा. उप संयोजक विजय मेहता ने कहा कि हम रेलवे प्रशासन से भीख नहीं अपितु अपना अधिकार मांग रहे हैं. रंगकर्मी रवींद्र भारती ने कहा कि रेल प्रशासन द्वारा मोर्चा की मांगों पर सहानुभूति पूर्ण ढंग से विचार कर यथाशीघ्र कार्यादेश देना चाहिए. रंगकर्मी मनोज सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की संस्कृति का परिचय उस क्षेत्र की लोककलाओं से ही होता है. अतः हमसबों को अपनी संस्कृति की रक्षा के लिए सामूहिक संघर्ष करना होगा.

वीर कुँवर सिंह स्मारक समिति के महासचिव सरफराज अहमद खान ने कहा कि भोजपुरीभाषी कलाकारों की मांग पूर्णतया जायज है और इसे अवश्य पूरा किया जाना चाहिए. सामाजिक कार्यकर्ता लाल मोहन राय ने कहा कि भोजपुरी चित्रकला को अवसर मिलने से नई पीढ़ी का झुकाव पारंपरिक कलाओं के प्रति होगा.

मंच संचालन करते हुए रंगकर्मी और सामाजिक कार्यकर्ता अशोक मानव ने आम जनता का आह्वान करते हुए कहा कि मोर्चा केवल चित्रकारों की ही लड़ाई नहीं लड़ रहा,अपितु यह समस्त भोजपुरी भाषी क्षेत्र की जनता की आवाज को बुलंद कर रहा है. रंगकर्मी अमित कुमार ने कहा कि भोजपुरिया संस्कृति को दबाने का बहुत प्रयास किया जा रहा है. हमसबों को मिलकर और संघर्ष कर अपना स्थान लेना होगा. रंगकर्मी कृष्णेन्दु ने बताया कि भोजपुरी चित्रकला को स्थापित करने के लिए किया जा रहा यह आंदोलन इस बार मुकाम तक जरूर पहुँचेगा. चित्रकारों ने आरा के वरिष्ठ कलाकारों को भोजपुरी शैली में चित्र बने मास्क अर्पित किया.

धन्यवाद ज्ञापन करते हुए संयोजक भास्कर मिश्र ने कहा कि मोर्चा के लिए गर्व की बात है कि विभिन्न राजनीतिक विचारधारा के लोग भोजपुरी संस्कृति और चित्रकला को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए एक झंडे के नीचे आकर हमसबों का हिम्मत बढ़ा रहे हैं. साथ ही प्रिंट मीडिया द्वारा भी हमारे संघर्ष की गाथा को अपने अखबारों में जगह देकर दूर-दूर तक पहुँचाया जा रहा है. आज के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने और सफल बनाने में डॉ पंकज भट्ट, संजय नाथ पॉल,अभिषेक कुमार,अभिनव कुमार, कमलकांत, राजू कुमार मिश्र, अजय श्री,मनोज कुमार आदि की भूमिका उल्लेखनीय रही.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

इन मौतों का जिम्मेवार कौन?
मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर शुक्रवार को भगदड़ मचने से 22 लोगों की जान चली गई. जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 10-10.30 बजे ऑफिस जाने वालों की भीड़ पुल से क्रॉस कर रही थी. इसी दौरान हो रही बारिश के कारण भी बड़ी संख्या में लोग ब्रिज पर जमा थे. इसी बीच फुट ओवर ब्रिज पर भगदड़ मच गई. घायलों को KEM अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है.

हादसे में मरने वालों के परिजनों को 10 लाख रुपये मुआवजा मिलेगा. 5 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से और 5 लाख रुपये रेलवे की ओर से दिये जाएंगे. रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई के KEM अस्पताल में जाकर घायलों का हाल जाना. उन्होंने  दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. KEM अस्पताल की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है.

हेल्पलाइन नंबर- 022-24107000, 24136051, 24107020, 24131419

हादसे के बाद रेलवे पर सवाल उठ रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, पुल काफी कमजोर था और इसकी मरम्मत के लिए कई बार रेलवे को लिखा गया था.