Rail track doubling – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

समस्तीपुर-दरभंगा रूट पर बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार, दूसरा ट्रैक हो गया तैयार
रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का सीआरएस निरीक्षण

हाजीपुर।। दरभंगा और समस्तीपुर के बीच रेल ट्रैक दोहरीकरण पूरा हो गया है. गुरुवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त गुरू प्रकाश ने समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण परियोजना के अंतर्गत नवनिर्मित 12 किमी लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का रामभद्रपुर से थलवारा तक मोटर ट्रॉली द्वारा निरीक्षण किया.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि मोटर ट्रॉली निरीक्षण के उपरांत रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा थलवारा से रामभद्रपुर स्टेशनों के मध्य विशेष ट्रेन द्वारा 120 किमी की गति से सफलतापूर्वक स्पीड ट्रायल भी किया गया. इस अवसर पर समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्रा एवं निर्माण विभाग तथा समस्तीपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे.

विदित हो कि 38 किमी लंबे समस्तीपुर-दरभंगा परियोजना के अंतर्गत अब तक 26 किलोमीटर रेलखंड का दोहरीकरण कार्य पूरा कर इसकी कमीशनिंग की जा चुकी है. आज इस परियोजना के अंतर्गत 12 किलोमीटर लंबे रामभद्रपुर-थलवारा रेलखंड का दोहरीकरण के पश्चात सीआरएस द्वारा निरीक्षण किया गया. इस प्रकार अब 38 किमी लंबे समस्तीपुर-दरभंगा दोहरीकरण का कार्य पूर्ण हो गया है.

pncb

अयोध्या से सीतामढ़ी तक रेलवे लाइन का होगा दोहरीकरण
पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा अयोध्या से मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) तक रेलवे लाइन के दोहरीकरण के फैसले का स्वागत किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिनांक 22.09.2024 को पत्र के माध्यम से मैंने प्रधानमंत्री से मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी (पुनौरा धाम) हेतु रेल सम्पर्कता के संबंध में अनुरोध किया था. आज अयोध्या से मां सीता की जन्मस्थली सीतामढ़ी तक 4,553 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 256 किलोमीटर की रेल लाइन के दोहरीकरण का फैसला केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया है. यह फैसला स्वागतयोग्य है. इस रेल मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी. इसके लिये मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है.

बता दें कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है, जिन्हें 5 वर्षों में पूरा किया जाएगा. मंजूर की गयी दो परियोजनाएं हैं – (क) नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर खंड का दोहरीकरण, जो 256 किलोमीटर लंबा है और (ख) अमरावती होकर एर्रुपलेम और नम्बुरु के बीच 57 किलोमीटर लंबी नई लाइन का निर्माण. ये दोनों परियोजनाएं 5 वर्षों में पूरी की जायेंगी. इन परियोजनाओं से लगभग 106 लाख मानव दिवसों के लिए प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा.

नरकटियागंज-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा और सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर खंड के दोहरीकरण से नेपाल, पूर्वोत्तर भारत और सीमावर्ती क्षेत्रों से परिवहन-संपर्क मजबूत होगा और मालगाड़ियों के साथ-साथ यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही में सुविधा होगी, जिसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र का सामाजिक-आर्थिक विकास होगा.

pncb