Rail ministry – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

रेल रियायत के लिए कलाकारों का देशव्यापी होगा प्रदर्शन
रेल रियायत के लिए 14 अप्रैल देश भर के कलाकार करेंगे अपने मुख्यालयों में प्रदर्शन

नही सुनी सरकार तो जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेगा AITC

जमशेदपुर, 4 अप्रैल. AITC के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन में देश भर से जुटे कलाकारों के बीच कोविड काल के बाद से बंद पड़े कलाकारो के रेल रियायत की उठी मांग के लिए मंच से पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व वर्त्तमान राष्ट्रीय संयोजक अशोक मानव ने कहा कि आगामी कि 14 अप्रैल को देशभर के कलाकार अपने-अपने जिला मुख्यालय में इसके लिए प्रदर्शन करें और अपने क्षेत्र के विधायक और सांसदों को कलाकारों को रेलवे यात्रा के दौरान रेल टिकट में रियायत को लेकर स्मार पत्र भी दें. उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री के पोर्टल में भी आवेदन किया जाएगा और फिर रेलमंत्री को भी स्मार पत्र सौंपा जाएगा.

अगर इतना सब करने के बाद भी सरकार कलाकारो के इस मांग को नही सुनती है तो फिर AITC से जुड़े तमाम देशभर के कलाकार जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने के लिए भी तैयार रहें. रेल रियायत के साथ ही कलाकारों को स्कूलों में बतौर कला शिक्षक के रूप में उनकी बहाली की मांग को भी रखा.

इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो. निजाम ने कहा, कि कलाकारों को नाटक, निर्देशन व प्रकाश आदि में दक्ष बनाने के लिए AITC द्वारा कार्यशाला का भी आयोजन किया जाएगा और AITC भी नाटकों का प्रदर्शन करेगी जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के कलाकार एक साथ नाटक को अपनी विशेष भूमिका से बेहतरीन बनाएंगे. निर्वतमान अध्यक्ष अशोक मेहरा ने कहा कि देश भर में AITC को स्थापित करने के साथ ही अब भारत से बाहर भी इसका विंग स्थापित करने का अपना सपना जल्द ही पूरा करेंगे. ताकि हम अपनी कला को वैश्विक स्तर तक पहुंचा सके

20 साल बाद हुआ आरा में इस ट्रेन का ठहराव
रेलवे ने लिया 3 फरवरी से आरा जंक्शन पर सम्पूर्ण क्रांति के ठहराव का निर्णय

3 फरवरी से आरा में रुकेगी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस

आरा, 1 फरवरी. आरा वासियों के लिए खुशखबरी है कि बहुप्रतीक्षित सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव को हरी झंडी मिल गयी है. रेल मंत्रालय से लगातार इस ट्रेन के ठहराव की मांगे उठती रही है, लेकिन अबतक रेलवे ने इस मांग पर कोई ध्यान नही दिया था. लेकिन रेल मंत्रालय ने भोजपुर जिला वासियों के इस बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए संपूर्ण क्रांति का प्रायोगिक तौर पर 6 महीने के लिए आरा जंक्शन पर स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है.

इस बारे में रेल मंत्रालय ने लिखित रूप से संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के ठहराव के लिए आदेश जारी किया है. फिलहाल यह ठहराव 6 महीनों के के लिए दिया गया है. इस दौरान इस ट्रेन के लिए कटने वाले टिकट और यात्रियों की संख्या के मद्देनजर भेजे गए रिपोर्ट पर या निर्भर करेगा कि संपूर्ण क्रांति का ठहराव आगे भी जारी रहेगा या नही. 6 महीने के बाद उक्त ट्रेन का ठहराव रहे या न रहे, लेकिन फिलहाल संपूर्ण क्रांति आंदोलन की जननी रही भोजपुर जिला के लिए यह एक सुखद ख़बर है. राजेन्द्र नगर से खुलने वाली अप और डाउन दोनों ट्रेनों (12393/94 राजेंद्रनगर (टी) संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली) के लिए यह आदेश जारी किया गया है. सम्पूर्ण क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव आगामी 3 फरवरी से चालू हो जाएगा. उक्त आदेश रेलवे बोर्ड के डिप्टी डायरेक्टर(कोचिंग) विवेक कुमार ने जारी कर इसे सम्बंधित जोन को कार्यान्वयन के लिए भेजा है.

20 साल बाद हुआ ठहराव

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का शुभारंभ 16 फरवरी 2002 को हुआ था. अति तीव्र गति से चलने वाली यह ट्रेन बिहार से दिल्ली जाने के लिए रेलवे ने चलाई थी. बिहार की राजधानी पटना से देश की राजधानी दिल्ली तक 1001 किमी की दूरी महज 12 घंटे 10 मिनट में तय करने वाली यह ट्रेन बिहार वासियों के लिए किसी बुलेट ट्रेन से कब नहीं थी. यह ट्रेन देश में चलने वाली तीव्रतम ट्रेनों में से एक है. इसे आम जनता की राजधानी भी कहा जाता है. पटना राजधानी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस, अगरतला राजधानी एक्सप्रेस जैसी अन्य ट्रेनों की तरह यह ट्रेन भी उनकी गति से ही चलती है लेकिन किराया में उन ट्रेनों की तुलना में बेहद ही कम है. यहाँ तक कि यह ट्रेन DDU से चलने वाली कुछ प्रीमियम राजधानी ट्रेनों से भी तेज है.

लेकिन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस नाम के बावजूद संपूर्ण क्रांति का जनक रहे भोजपुर मुख्यालय आरा के आरा जंक्शन पर ट्रेन का स्टॉपेज ना होना लोगों को खल रहा था. पटना के बाद रेलवे को सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले आरा में ट्रेन का ठहराव न होना यह किसी सौतेलेपन से कम से कम ना था. इसके लिए कई बार जिला के नेताओं से लेकर जनप्रतिनिधियों ने डीआरएम से लेकर रेल मंत्रालय तक पत्र लिखा, लेकिन बावजूद इसके भोजपुर जिले में या ट्रेन नहीं रुकी.

दो दशक बीत जाने के बाद भी संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दिल्ली तक जाने में अपने निर्धारित समय में यात्रियों के बीच गंतव्य तक पहुंचाने के लिए उनकी पहली पसंद बनी रही. बस इसे पकड़ने के लिए यात्रियों को पटना का अतिरिक्त सफर करना पड़ता था वही पटना राजधानी में रहने वालों के लिए यात्रा का यह अच्छा विकल्प था.

भोजपुर जिले से अधिक संख्या में लोगों का दिल्ली जाना होता है. लगातार अन्य ट्रेनों में आरा से यात्रियों की संख्या देखते हुए रेलवे ने संपूर्ण क्रांति के ठहराव का यह निर्णय लिया है ऐसा माना जा रहा है. देर ही सही लेकिन रेलवे द्वारा दो दशक के बाद उक्त ट्रेन को आरा में स्टॉपेज देने के निर्णय ने ना सिर्फ यहॉं लोगों के दिल में एक खुशी दी है, बल्कि उनके अतीत के सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन को याद करने का एक भावनात्मक पल भी.

क्या कहते हैं रेलवे अधिकारी

पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु दिनांक 03.02.2023 से नई दिल्ली/राजेंद्रनगर टर्मिनल से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12393/12394 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली-राजेंद्रनगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस का आरा स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर छः माह के लिए ठहराव प्रदान किया जा रहा है.

उन्होंने कहा कि गाड़ी संख्या 12393 राजेंद्रनगर टर्मिनल-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 03.02.2023 से 20.18 बजे आरा स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 20.20 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह नई दिल्ली से दिनांक 03.02.2023 से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12394 नई दिल्ली-राजेंद्रनगर टर्मिनल संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस 05.20 बजे आरा पहुंचेगी एवं 05.22 बजे पटना के लिए रवाना होगी.

आरा से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट

जाग उठे हैं भोजपुर के कलाप्रेमी, शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
आरा,3 जून. भोजपुर के कलाकारों ने भोजपुरी कला संरक्षण मोर्चा द्वारा गुरुवार को आरा रेलवे स्टेशन परिसर में भोजपुरी चित्रकला को सम्मान और स्थान दिलाने के लिए दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई. ज्ञातव्य है कि पूर्व मध्य रेलवे द्वारा भोजपुरी भाषी क्षेत्र आरा के रेलवे स्टेशन परिसर में चारों तरफ़ मधुबनी चित्रकला का अंकन किया जा रहा है. स्थानीय संस्थाओं,कलाकारों एवं बुद्धिजीवियों द्वारा इसका जबरदस्त विरोध किया जा रहा है. भोजपुरी भाषी क्षेत्र में स्थानीय संस्कृति की उपेक्षा कर दूसरी संस्कृति को महत्व देना,स्थानीय संस्कृति का अपमान है.

मोर्चा से जुड़े सभी सदस्यों का कहना है कि हमारा विरोध मधुबनी चित्रकला से नहीं,अपितु भोजपुरी भाषी रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी चित्रकला को स्थान और अवसर नहीं मिलने से है. अगर दो दिवसीय हस्ताक्षर अभियान के बाद भी रेलवे प्रशासन द्वारा भोजपुरी चित्रकला को अवसर नहीं दिया जायेगा तो उसके बाद से ही चरणबद्ध आंदोलन चला कर आरा रेलवे स्टेशन पर मधुबनी चित्रकला का अंकन रोक स्थानीय लोग विरोध पर उतरेंगे. स्थानीय महिलाओं ने भी कलाकारों, संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बुद्धिजीवियों के संघर्ष में कंधा से कंधा मिलाकर साथ देने की बात कही.

स्थानीय रेलयात्रियों एवं युवाओं में तो जबरदस्त आक्रोश दिख रहा था. साथ ही स्थानीय जन प्रतिनिधियों के द्वारा भी इस मुद्दे पर सहयोग नहीं मिलने से भी लोगों में गुस्सा दिख रहा है. उन्होंने कहा कि मोर्चा द्वारा जब भी कहा जायेगा हम उग्र आंदोलन के लिए भी तैयार हैं. स्टेशन परिसर में इस हस्ताक्षर अभियान को देखने के बाद भोजपुर के ग्रामीण क्षेत्रों से आये रेल यात्रियों ने इस बात पर गुस्सा जाहिर किया और कहा कि हम अपनी संस्कृति को समान महत्ता दिलाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार हैं. यह अत्यंत दुःखद और शर्मनाक है कि भोजपुरी चित्रकला को आरा में ही अवसर नहीं मिल रहा है. आज के हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने में वरिष्ठ नाट्यकर्मी अशोक मानव,कृष्णेन्दु,शमशाद प्रेम,चित्रकार रौशन राय,कमलेश कुंदन,सामाजिक कार्यकर्ता विजय मेहता,सुनील पांडेय,कमलदीप कुमार,अमरेंद्र कुमार,संजय कुमार,पत्रकार डब्ल्यू कुमार, ओम प्रकाश पाण्डेय, भास्कर मिश्र ने उल्लेखनीय योगदान दिया.

आरा से सत्य प्रकाश सिंह की रिपोर्ट