rabari devi – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

मृत्युंजय तिवारी ने लालटेन से किया किनारा, प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा इस्तीफा
पार्टी प्रवक्ता और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा

पटना।। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देते हुए राजद छोड़ने की घोषणा की है. उन्होंने पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना इस्तीफा सौंप दिया.

उन्होंने कहा कि पार्टी में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिल रहा था, जिसके कारण उन्होंने यह फैसला लिया. उन्होंने कहा, “आज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ सदस्यों के समक्ष मैंने इस्तीफा दे दिया. मैं जनता का सेवक हूं और आखिरी सांस तक जनता का सेवक बनकर काम करता रहूंगा.” हालांकि उन्होंने अपने अगले राजनीतिक कदम को लेकर फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया.

मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी नेतृत्व और संगठन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ऐसे लोगों से घिरे हुए हैं जिन्होंने पार्टी को अंदर ही अंदर दीमक की तरह चाटकर बर्बाद कर दिया. बता दें कि बांकीपुर में उपचुनाव हो रहा है और उधर पार्टी के सर्वेसर्वा तेजस्वी यादव विदेश घूम रहे हैं.

pncb

लालू पहुंचे दिल्ली एम्स में हुए एडमिट,पहले से हैं बेहतर
एयर एम्बुलेंस से ले जाया गया दिल्ली

सीएम नीतीश ने अस्पताल जाकर लालू यादव के स्वास्थ्य का हाल जाना

राजद सुप्रीमो लालू यादव को पटना से दिल्ली ले आया गया है. एयरपोर्ट से लालू यादव को एंबुलेस के जरिए सीधा एम्स ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती करवाया गया है. लालू यादव को पटना से एयर एंबुलेंस के जरिए राज्यसभा सांसद और उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती दिल्ली पंहुची हैं. पटना के पारस अस्पताल में भर्ती लालू यादव को बेहतर इलाज और डॉक्टरों की सलाह के बाद बुधवार की रात दिल्ली लाया गया है.

इससे पहले, लालू यादव के चिकित्सा इंतजाम के लिए उनकी पत्नी व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव बुधवार की शाम पटना से दिल्ली पहुंचे थे. यहां राबड़ी देवी ने कहा कि उनकी सेहत अब थोड़ी बेहतर है. राजद  नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिए अपने संदेश में राबड़ी देवी ने कहा कि चिंता मत कीजिए, उनका इलाज किया जा रहा है और वो स्वस्थ हो जाएंगे. सभी उनके लिए प्रार्थना करें कि वो जल्द स्वस्थ हों. वहीं, अपनी मां के साथ मीडिया से बातचीत करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि हम उन्हें दिल्ली के एम्स ला रहे हैं क्योंकि यहां बेहतर इलाज हो सकता है और डॉक्टर उनकी मेडिकल हिस्ट्री से परिचित हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू यादव को देखने के लिए पारस अस्पताल पहुंचे थे. तेजस्वी ने सीएम नीतीश को अस्पताल के मेन गेट पर रिसीव किया और अपने पिता के पास ले गए. नीतीश कुमार ने लालू यादव का इलाज कर रहे चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली.उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद का इलाज सरकारी खर्च पर होगा.

PNCDESK