Punaura dham – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच वन्दे भारत ट्रेन चलाने की मांग
पटना।। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीतामढ़ी जिले में अवस्थित मां सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम हेतु सड़क एवं रेल संपर्कता प्रदान करने के लिए पत्र लिखा है.

मुख्यमंत्री ने अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच वन्दे भारत ट्रेन चलाने की मांग प्रधानमंत्री से की है.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री को अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर के निर्माण एवं पवित्र नगरी अयोध्या के विकास हेतु किये गये कार्यों के लिए बधाई दी है. उन्होंने पीएम को माता सीता की जन्मस्थली पुनौरा धाम के बारे में बताते हुए लिखा है कि अयोध्या की तरह ही माता सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम का भी वृहद धार्मिक महत्व है. बिहार सरकार द्वारा यहाँ पर 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहित कर पुनौरा धाम अन्तर्गत माँ सीता के मंदिर परिसर के विस्तार एवं सौन्दर्गीकरण का निर्णय लिया गया है.

उन्होंने राम जानकी मार्ग के लिए आभार जताते हुए इसे जल्द पूरा कराने की मांग भी प्रधानमंत्री से की है. सीएम ने आगे लिखा है कि इस मार्ग के बन जाने से श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ ही माँ सीता की जन्म स्थली पुनौरा धाम आने में सुविधा होगी.

सीएम नीतीश कुमार ने लिखा है कि भारत सरकार द्वारा हाल के दिनों में रेलवे सम्पर्कता के संबंध में कई जनोपयोगी कार्य किये गये हैं जिसमें वंदे भारत ट्रेन का परिचालन भी महत्वपूर्ण है. अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच बेहतर रेल सम्पर्कता हो जाने से श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी. इसलिए अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच भी एक वंदे भारत ट्रेन के परिचालन हेतु रेल मंत्रालय को समुचित निदेश देने की मांग मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की है.

pncb

पुनौराधाम मंदिर के पास 50 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण
सीतामढ़ी में पुनौराधाम मंदिर के आस-पास पर्यटकीय सुविधाओं का होगा विकास
पर्यटन सचिव ने किया स्थल निरीक्षण

सीतामढ़ी।। मां सीता की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर के आस-पास बेहतर पर्यटकीय सुविधाओं के विकास एवं आधारभूत संरचना के निर्माण हेतु 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. राज्य मंत्रिपरिषद से भूमि अधिग्रहण की सैद्धान्तिक स्वीकृति मिलने के बाद पर्यटन विभाग ने प्रयास शुरू कर दिया है.

सोमवार को पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने निदेशक पर्यटन विनय कुमार राय, प्रबंध निदेशक, राज्य पर्यटन विकास निगम नंद किशोर व जिला पदाधिकारी, सीतामढ़ी रिची पांडेय के साथ स्थल निरीक्षण किया और मंदिर के समीप 50 एकड़ भूमि को अधिग्रहण हेतु चिह्नित करते हुए जिला भू अर्जन पदाधिकारी को इस दिशा में कार्रवाई शुरू करने के निदेश दिए.

वर्तमान में रामायण परिपथ के अन्तर्गत अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का निश्चित रूप से जानकी की जन्म भूमि की दर्शन हेतु पुनौराधाम आगमन होता है. अयोध्या से पुनौराधाम जोड़ने हेतु उच्च गुणवत्तापूर्ण राष्ट्रीय राज्यमार्ग का भी निर्माण हो रहा है. रामायण परिपथ के अन्तर्गत उच्च गुणवत्तापूर्ण सड़के एवं आवागमन की सुविधा बेहतर होने के चलते पुनौराधाम में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का अत्यधिक प्रवाह होगा. इनके सुविधा हेतु कई पर्यटकीय आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया जाना अतिआवश्यक है. इस कार्य के लिए पुनौराधाम के आस-पास 50 एकड़ भूमि अधिग्रहण हेतु मंत्रिपरिषद् द्वारा मार्च में सैद्धान्ति स्वीकृति प्रदान की गयी थी.

इसके पूर्व पुनौराधाम आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को उच्च गुणवत्तापूर्ण सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग द्वारा पुनौराधाम मंदिर के विकास हेतु 72.47 करोड़ (बहत्तर करोड़ सैंतालिस लाख) रूपये की योजना स्वीकृत की गयी है. इस योजना के तहत परिक्रमा पथ, सीता वाटिका, लव-कुश वाटिका, जानकी महोत्सव क्षेत्र का विकास, सुंदर वास्तुशिल्प से सुसज्जित दीवारें, पार्किंग और अन्य पर्यटकीय सुविधाओं का विकास वर्तमान में किया जा रहा है. इससे पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी एवं सरकार को राजस्व की प्राप्ति होगी. साथ ही आस-पास के क्षेत्रों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं व्यापार की संभावनाएं भी सृजित होगी.

pncb