Publicissue – Patna Now – Local News Patna and Bihar | Breaking News Patna | Patna News

जन समस्याओं का निराकरण जल्द -डीएम
सासाराम -प्रखंड विकास सह लोक शिकायत निवारण शिविर रेहल ,नौहट्टा प्रखंड, के पंचायत भवन में आयोजित किया गया। जन समस्याओं को सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराने और आमलोगों की  शिकायत का त्वरित निदान भी किया गया।
शिविर में कुल प्राप्त आवेदन की संख्या लगभग 360 से भी ज्यादा है, जिसमे लगभग 124 का निदान कर दिया गया है, तथा शेष समस्याओं का निष्पादन जल्द ही किया जाएगा। रोहतास के
जिला पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि प्रत्येक माह को नोहटा प्रखंड अंतर्गत सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को पंचायत सरकार भवन पीपरडीह में एक दिवसीय कार्यालय कार्यक्रम होगा जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहेंगे और जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते जिलाधिकारी

दिनांक 29 जुलाई 2021 को विशेष कैंप एवं शिविर के माध्यम से अंचल कार्यालय नौहट्टा द्वारा भूमि दाखिल खारिज संबंधित मामलों का निष्पादन पंचायत सरकार भवन पिपरडीह में कराया जाएगा।

समस्याओं का निराकरण करते जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा नल जल योजना को पूर्णता सुचारू रूप से कार्यरत करने हेतु 15 दिनों का अंतिम अवसर प्रदान किया गया है। पीएचईडी के द्वारा कार्य किए जा रहे नल जल योजना में लगभग 46 वार्ड में होम बोरिंग का कार्य पूर्ण है 33 वार्ड में स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण है तथा 22 वार्ड में पाइप बिछाने का कार्य पूर्ण है। मत्स्य विभाग द्वारा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मत्स्य पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्थानीय लोगों का ही मत्स्य पालन एवं रोजगार के लिए बंदोबस्ती किया जाए।

सासाराम से अमित बंटी

महंगाई को देख गायब हुई डायन !
केंद्र सरकार पहन लें चूड़ियां : मुन्ना तिवारी

पटना,25 फरवरी। भाजपा सरकार के राज में डीजल,पेट्रोल और गैस के आसमान छूते दामों पर प्रहार करते हुए बक्सर विधायक ने केंद्र सरकार को चूड़ियाँ पहनने की नसीहत दी है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपने मंत्रियों और कार्यकर्ताओं के साथ चूड़ियाँ पहन कर बैठना चाहिए.

बिहार विधान सभा की बैठक इन दिनों चल रही है जहाँ प्रदेश से आये सभी माननीय अपनी-अपनी योजनाओं के साथ अपनी पारी के इंतजार में हर रोज बैठ रहे हैं. इस इंतजार के क्रम में वे पक्ष और विपक्षियों की सुन भी रहे हैं और मौका आने पर सुना भी रहे हैं. सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद मीडिया इन जनप्रतिनिधियों से जब सवाल पूछती है तो फिर ये जवाब भी देते हैं. सदन से बाहर निकलने के बाद जब मीडिया ने महँगाई को लेकर सवाल पूछा तो बक्सर विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी को रहा नही गया. उन्होंने व्यापक रूप से बढ़े महँगाई को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया और प्रधानमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री को आड़े हाथ लेते हुए गैस से सब्सिडी खत्म कर 6 सालों में ढाई गुना महंगाई बढ़ाने वाली सरकार को चूड़ियाँ पहनने की नसीहत दे डाली.

बताते चलें कि महँगाई के विरोध में कांग्रेस की सरकार के समक्ष बीजेपी ने चूड़ियाँ भेंट की थी. उस समय को याद करते हुए विधायक ने कहा कि यूपीए 2 के समय माननीय मनमोहन सिंह की सरकार में उस समय 60 रुपये डीजल और 450 रुपये में गैस आम जनता को मुहैया कराया जाता था. बावजूद इसके उस समय वर्तमान में सत्ता का सुख भोग रही सरकार यानि बीजेपी कहती थी कि महंगाई डायन खाय जात है. आज इनके 6 सालों के राज में यह महँगाई ढाई गुनी बढ़ गयी है और अब ये हाल है कि महंगाई को खाने वाली डायन भी गायब हो गयी है. अब महँगाई को डायन नही कहा रही है? कल तक महंगाई के लिए चूड़ियां बांटने वाली सरकार अब खुद क्यों नही चूड़ियां पहन लेती? वजह तो जायज और सवाल भी वाजिब है. अब देखना यह होगा कि विधायक द्वारा चूड़ियाँ पहनने की नसीहत के बाद केंद्र सरकार महँगाई को कम करती है या नही.

पटना से ओ पी पांडेय की रिपोर्ट